Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुछ भी समझ में नहीं आया है आप बताओ जस्ट जयपुर लाइव से
Just Jaipur Live
कुछ भी समझ में नहीं आया है आप बताओ जस्ट जयपुर लाइव से
More news from राजस्थान and nearby areas
- गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कांग्रेस को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि संसद का दुरुपयोग करना बंद करें। कांग्रेस और विपक्ष झूठ की राजनीति करके देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।#JawaharSinghBedham #CityCablenewsjaipur #Congress #RahulGandhi #AshokGehlot1
- बाड़मेर कांग्रेस की गुटबाजी पर डोटासरा का बड़ा बयान, बोले- ‘एक जाजम पर बैठकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे’ जयपुर। बाड़मेर कांग्रेस में गुटबाजी और आपसी मतभेद की चर्चाओं के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा बयान दिया है। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एक जाजम पर एकजुट होकर आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। डोटासरा ने कहा कि पार्टी के भीतर छोटी-मोटी आपसी बातें और गिले-शिकवे हैं, जिन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 और 14 तारीख को कांग्रेस प्रभारी रंधावा के बाड़मेर दौरे के दौरान पार्टी के सभी नेताओं के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में आपसी मतभेदों पर चर्चा कर संगठन को मजबूत और एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदेश कांग्रेस कमेटी में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है। उन्होंने कहा कि 5 साल से लेकर 50 साल तक पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं, जिला पार्षदों, पंचायत समिति और जिला परिषद के पदाधिकारियों सहित सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। डोटासरा ने स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हाईकमान का स्पष्ट संदेश है कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान हो तथा संगठन एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरे। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होंगे और आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव मजबूती से लड़कर जीत हासिल करेंगे।1
- कुछ भी समझ में नहीं आया है आप बताओ जस्ट जयपुर लाइव से1
- आरयूआईडीपी के पांचवें चरण के अंतर्गत बगरू शहर में प्रस्तावित कार्यों पर संवाद बैठक 11 अगस्त को* *जयपुर (बगरू) 10 अगस्त।* राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पांचवें चरण के अंतर्गत बगरू शहर में लगभग 6.51 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित कार्यों के संबंध में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ संवाद हेतु ‘आरयूआईडीपी संवाद’ कंसल्टेशन मीटिंग का आयोजन 11 अगस्त 2026 को नगर पालिका बगरू के सभागार में किया जाएगा। यह बैठक उपखंड अधिकारी विकास प्रजापत की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी। *आरयूआईडीपी के पांचवें चरण के अंतर्गत बगरू शहर में प्रस्तावित कार्यों पर संवाद बैठक 11 अगस्त को* *जयपुर (बगरू) 10 अगस्त।* राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पांचवें चरण के अंतर्गत बगरू शहर में लगभग 6.51 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित कार्यों के संबंध में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ संवाद हेतु ‘आरयूआईडीपी संवाद’ कंसल्टेशन मीटिंग का आयोजन 11 अगस्त 2026 को नगर पालिका बगरू के सभागार में किया जाएगा। यह बैठक उपखंड अधिकारी विकास प्रजापत की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी।2
- छापर में भीड़ से नाराज होकर मंच छोड़ने पर बोले हनुमान बेनीवाल- 'मुझसे गलती हुई, दोबारा हेलीकॉप्टर से आऊंगा' जयपुर। छापर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ के चलते मंच से नाराज होकर लौटने के मामले में अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बेनीवाल ने माना कि उस समय उनसे गलती हुई और उन्हें इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से नाराज होकर कार्यक्रम नहीं छोड़ना चाहिए था। बेनीवाल ने कहा कि छापर में बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और उन्हें सुनने के लिए पहुंचे थे। भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कत हुई, जिसके चलते वह नाराज होकर मंच से चले गए थे। उन्होंने कहा कि "मुझसे गलती हुई है। मुझे इस तरह से इतनी भारी भीड़ को परेशान नहीं करना चाहिए था और न ही गुस्सा होकर वहां से आना चाहिए था।" बेनीवाल ने अब छापर दोबारा जाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह एक बार फिर हेलीकॉप्टर से छापड़ा जाएंगे और वहां बड़ी रैली एवं सभा करेंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात भी करेंगे। बेनीवाल के इस बयान को उनके पहले कार्यक्रम को लेकर सामने आई नाराजगी के बाद डैमेज कंट्रोल की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। वहीं, उनके दोबारा छापर जाने के ऐलान के बाद समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।1
- Taxi service in jaipur Rajasthan family tour packages in Awana cabs Awana Cabs Service provides a wide range of transport Taxi Rajasthan family tour packages Airport pickup drop cooperative wedding event services in 24/7 House available Jaipur, including car and commercial vehicle Taxi service visiting website call now 📞 94146589931
- चंदवाजी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर जिंदा कारतूस और हथियार किया बरामद जयपुर ग्रामीण की चंदवाजी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल,एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हथियारों के परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है। वही चंदवाजी थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में चंदवाजी थाना अधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में अविनाश सिंह उर्फ करण और राज गोसाईवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा सहित कुल तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने अवैध हथियारों के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अविनाश उर्फ करण के खिलाफ पूर्व में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले सहित कुल छह आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।1