रामपुर बघेलान थाना पुलिस पर गंभीर आरोप, गुमशुदा नाबालिग मामले में लापरवाही के सवाल सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक नाबालिग लड़की के गुमशुदा होने के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर अनदेखी और लापरवाही के आरोप लगाए हैं।पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी नाबालिग बेटी के गायब होने की सूचना समय पर थाना रामपुर बघेलान में दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को मैहर जिले के जरियारी थाना देहात क्षेत्र के एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है।परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक सतना से भी की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से परिवार में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस आरोपों के आधार पर जांच करने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या रामपुर बघेलान पुलिस नाबालिग का पता लगा पाएगी, या फिर पीड़ित परिवार को ही दबाव में रखा जाएगा?अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक सक्रियता दिखाता है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

- Post by Neeraj Ravi3
- Post by Unchehra news1
- भीम आर्मी के प्रदर्शन ब्राम्हणों के खिलाफ क्यों? सिद्धार्थ नालंदा का बड़ा बयान ✔️? .... #bheemarmy #sntnewspinch1
- Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्1
- awaaz Makan abhi tak nahi mila1
- *समाज सेविका शशि मिश्रा की अपील: डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें हिस्सा* मध्य प्रदेश के मैहर ज़िले की निवासी समाज सेविका शशि मिश्रा ने देशवासियों से डिजिटल जनगणना में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि लगभग 16 वर्षों के बाद भारत में 16वीं जनगणना की शुरुआत हो रही है, जो देश के इतिहास की पहली डिजिटल जनगणना है। उन्होंने इसे केवल जनगणना नहीं, बल्कि देश को बदलने की एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उनके अनुसार, यह प्रक्रिया नारी सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवाओं, बेरोजगारों, किसानों, मज़दूरों, विद्यार्थियों और व्यापारियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह विकसित भारत 2047 की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम और टर्निंग पॉइंट साबित होगी। शशि मिश्रा ने बताया कि पहली बार देश के नागरिकों को वेब पोर्टल के माध्यम से स्वयं गणना (Self Enumeration) करने का अधिकार दिया गया है। मध्य प्रदेश में यह प्रक्रिया अप्रैल माह में 30 अप्रैल तक चलेगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं अपने परिवार की गणना पूरी कर ली है और अब मैहर के सभी निवासियों से अपील करती हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में पोर्टल पर जाकर अपनी स्वयं गणना करें औ1
- Post by Neeraj Ravi1
- आज दिनांक । पन्ना जिले के मिनी वृंदावन धाम भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।1
- Post by Bolti Divare1