logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामदेवरा में उमड़ा आस्था का महासैलाब: बाबा के द्वारे गूंजे 'खम्मा-खम्मा' के जयकारे रुणिचे रा धणिया के दर पर लाखों जातरू, कई किलोमीटर लंबी लगी कतारें जय बाबा री 🙏🙏

1 hr ago
user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
Jalampura AC morcha adhyaks D.
Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
1 hr ago

रामदेवरा में उमड़ा आस्था का महासैलाब: बाबा के द्वारे गूंजे 'खम्मा-खम्मा' के जयकारे रुणिचे रा धणिया के दर पर लाखों जातरू, कई किलोमीटर लंबी लगी कतारें जय बाबा री 🙏🙏

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रामदेवरा में उमड़ा आस्था का महासैलाब: बाबा के द्वारे गूंजे 'खम्मा-खम्मा' के जयकारे रुणिचे रा धणिया के दर पर लाखों जातरू, कई किलोमीटर लंबी लगी कतारें जय बाबा री 🙏🙏
    1
    रामदेवरा में उमड़ा आस्था का महासैलाब: बाबा के द्वारे गूंजे 'खम्मा-खम्मा' के जयकारे
रुणिचे रा धणिया के दर पर लाखों जातरू, कई किलोमीटर लंबी लगी कतारें
जय बाबा री 🙏🙏
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आसींद में मनाया जा रहा हैं जन्माष्टमी का पर्व बड़े मंदिर पर भक्तजनों का उमड़ा सैलाब आसींद कस्बे में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ में मनाया जा रहा है वही आसींद कस्बे के बड़े मंदिर राधा कृष्ण के मंदिर पर भक्तजनों का सैलाब उमड़ पड़ा है और भक्तजन भगवान श्री कृष्ण के दर्शन कर रहे हैं वही सुरक्षा को लेकर आसींद थानें का पुलिस बल भी तैनात किया गया है आसींद मंजूर 9413889596
    3
    आसींद में मनाया जा रहा हैं जन्माष्टमी का पर्व
बड़े मंदिर पर भक्तजनों का उमड़ा सैलाब 
आसींद कस्बे में  भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ में मनाया जा रहा है वही आसींद कस्बे के बड़े मंदिर राधा कृष्ण के मंदिर पर भक्तजनों का सैलाब उमड़ पड़ा है और भक्तजन भगवान श्री कृष्ण के दर्शन कर रहे हैं वही सुरक्षा को लेकर आसींद थानें का पुलिस बल भी तैनात किया गया है 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    2 hrs ago
  • पाली में गैस से भरे टैंकर में लगी आग: ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, हाईवे पर 5 किलोमीटर लंबा लगा जाम
    1
    पाली में गैस से भरे टैंकर में लगी आग: ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, हाईवे पर 5 किलोमीटर लंबा लगा जाम
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • विकास के दावों की खुली पोल:5 साल से श्मशान घाट में टिनशेड का इंतजार विकास के दावों की खुली पोल: 5 साल से श्मशान घाट में टीनशेड का इंतजार! धूप हो या बारिश... खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार को मजबूर ग्रामीण, सरपंच से विधायक तक के विकास दावों पर उठे सवाल भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र। ग्राम पंचायत चीड़ खेड़ा में विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच श्मशान घाट की बदहाल स्थिति जिम्मेदारों के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। गांव में निर्माण कार्यों और सुविधाओं की तस्वीर भले ही विकास की कहानी बयां करती हो, लेकिन अंतिम विदाई की जगह आज भी मूलभूत सुविधा के लिए तरस रही है। ग्रामीणों के अनुसार करीब पांच साल से श्मशान घाट में टीनशेड लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन वर्षों गुजरने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप और बारिश के मौसम में बरसते पानी के बीच अंतिम संस्कार करने वाले परिजनों और ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे खड़े रहने की मजबूरी रहती है। एक तरफ सराय, दूसरी तरफ श्मशान घाट बदहाल ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लोगों के बैठने के लिए सराय का निर्माण हो गया, लेकिन जिस स्थान पर ग्रामीणों को अपने प्रियजनों को अंतिम विदाई देनी पड़ती है, वहां आज तक एक साधारण टीनशेड तक नहीं लग पाया। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि विकास की प्राथमिकता में श्मशान घाट आखिर कब आएगा? पांच साल से आश्वासन, समाधान अब भी दूर ग्रामीणों के मुताबिक कई बार जिम्मेदारों के सामने समस्या रखी गई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। पांच साल का लंबा समय बीत जाने के बाद भी टीनशेड नहीं लगना ग्रामीणों में नाराजगी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब गांव में अन्य निर्माण कार्यों के लिए योजनाएं और बजट उपलब्ध हो सकते हैं, तो श्मशान घाट जैसी आवश्यक सुविधा के लिए आखिर क्यों इंतजार करना पड़ रहा है? अंतिम विदाई भी विकास की प्राथमिकता में शामिल नहीं? जिस परिवार ने अपना सदस्य खोया हो, उसके लिए अंतिम संस्कार का समय पहले ही बेहद पीड़ादायक होता है। ऐसे में धूप और बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करना परिजनों के लिए परेशानी को और बढ़ा देता है। ग्रामीणों का कहना है—“विकास के दावे बहुत सुन लिए, अब श्मशान घाट में टीनशेड लगाकर विकास जमीन पर दिखाईए।” प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल समाधान की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से श्मशान घाट की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीनशेड, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। अब सवाल यह है कि पांच साल से लंबित यह मांग आखिर कब पूरी होगी? क्या जिम्मेदार इस समस्या का स्थायी समाधान करेंगे या फिर श्मशान घाट भी विकास के दावों की तरह सिर्फ कागजों में ही सिमटा रहेगा?
    1
    विकास के दावों की खुली पोल:5 साल से श्मशान घाट में टिनशेड का इंतजार 
विकास के दावों की खुली पोल: 5 साल से श्मशान घाट में टीनशेड का इंतजार!
धूप हो या बारिश... खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार को मजबूर ग्रामीण, सरपंच से विधायक तक के विकास दावों पर उठे सवाल
भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र। ग्राम पंचायत चीड़ खेड़ा में विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच श्मशान घाट की बदहाल स्थिति जिम्मेदारों के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। गांव में निर्माण कार्यों और सुविधाओं की तस्वीर भले ही विकास की कहानी बयां करती हो, लेकिन अंतिम विदाई की जगह आज भी मूलभूत सुविधा के लिए तरस रही है।
ग्रामीणों के अनुसार करीब पांच साल से श्मशान घाट में टीनशेड लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन वर्षों गुजरने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप और बारिश के मौसम में बरसते पानी के बीच अंतिम संस्कार करने वाले परिजनों और ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे खड़े रहने की मजबूरी रहती है।
एक तरफ सराय, दूसरी तरफ श्मशान घाट बदहाल
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लोगों के बैठने के लिए सराय का निर्माण हो गया, लेकिन जिस स्थान पर ग्रामीणों को अपने प्रियजनों को अंतिम विदाई देनी पड़ती है, वहां आज तक एक साधारण टीनशेड तक नहीं लग पाया। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि विकास की प्राथमिकता में श्मशान घाट आखिर कब आएगा?
पांच साल से आश्वासन, समाधान अब भी दूर
ग्रामीणों के मुताबिक कई बार जिम्मेदारों के सामने समस्या रखी गई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। पांच साल का लंबा समय बीत जाने के बाद भी टीनशेड नहीं लगना ग्रामीणों में नाराजगी का कारण बना हुआ है।
ग्रामीणों का सवाल है कि जब गांव में अन्य निर्माण कार्यों के लिए योजनाएं और बजट उपलब्ध हो सकते हैं, तो श्मशान घाट जैसी आवश्यक सुविधा के लिए आखिर क्यों इंतजार करना पड़ रहा है?
अंतिम विदाई भी विकास की प्राथमिकता में शामिल नहीं?
जिस परिवार ने अपना सदस्य खोया हो, उसके लिए अंतिम संस्कार का समय पहले ही बेहद पीड़ादायक होता है। ऐसे में धूप और बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करना परिजनों के लिए परेशानी को और बढ़ा देता है।
ग्रामीणों का कहना है—“विकास के दावे बहुत सुन लिए, अब श्मशान घाट में टीनशेड लगाकर विकास जमीन पर दिखाईए।”
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल समाधान की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से श्मशान घाट की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीनशेड, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि पांच साल से लंबित यह मांग आखिर कब पूरी होगी? क्या जिम्मेदार इस समस्या का स्थायी समाधान करेंगे या फिर श्मशान घाट भी विकास के दावों की तरह सिर्फ कागजों में ही सिमटा रहेगा?
    user_पत्रकार प्रभुलाल लोहार
    पत्रकार प्रभुलाल लोहार
    Local News Reporter बीजोलीया, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    45 min ago
  • भीलवाड़ा बड़ला चौराहा की होटलों में सजी चुनावी चौपाल, फाइनल लिस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल बड़ला चौराहा की होटलों में सजी चुनावी चौपाल, फाइनल लिस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल भीलवाड़ा। नगर निगम निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट सामने आने के बाद शहर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन वापसी और प्रत्याशियों की स्थिति साफ होने के बाद अब चुनावी चर्चाओं का दौर भी अपने चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। शहर के बड़ला चौराहा और शास्त्री नगर क्षेत्र की होटलों में इन दिनों चुनावी चर्चाएं खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। आसपास बड़ी संख्या में वार्ड होने के चलते सुबह से लेकर देर शाम तक अलग-अलग राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों से जुड़े समर्थकों की आवाजाही दिखाई दे रही है। होटलों पर कहीं प्रत्याशियों के जीत-हार के समीकरण लगाए जा रहे हैं, तो कहीं यह चर्चा चल रही है कि किस वार्ड में कौन प्रत्याशी मजबूत स्थिति में है। कौन किसके सामने भारी पड़ सकता है, किस प्रत्याशी का अपने क्षेत्र में प्रभाव है और किसके पक्ष में मतदाताओं का रुझान बन रहा है—इन तमाम मुद्दों पर चाय की चुस्कियों के साथ चुनावी मंथन जारी है। खास बात यह है कि चर्चाओं में प्रत्याशियों के व्यवहार, व्यक्तिगत संपर्क, पुराने राजनीतिक अनुभव और मतदाताओं से जुड़ाव तक का विश्लेषण किया जा रहा है। वहीं कई लोग अलग-अलग बूथों के समीकरणों को लेकर भी अपने-अपने दावे और आकलन पेश कर रहे हैं। हालांकि होटल की इन चुनावी चौपालों में लगाए जा रहे जीत-हार के आंकड़े और दावे अभी सिर्फ राजनीतिक चर्चाओं और समर्थकों के आकलन तक सीमित हैं। असली तस्वीर तो मतदान और मतगणना के बाद ही साफ होगी। फिलहाल बड़ला चौराहा और शास्त्री नगर क्षेत्र की होटलें चुनावी चर्चाओं का नया केंद्र बन गई हैं और जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे इन चर्चाओं में भी गर्माहट बढ़ती जा रही है। यानी भीलवाड़ा में चुनाव मैदान के साथ-साथ अब होटल की मेजों पर भी चुनावी रणनीति और जीत-हार का गणित खूब दिखाई दे रहा है।
    1
    भीलवाड़ा बड़ला चौराहा की होटलों में सजी चुनावी चौपाल, फाइनल लिस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल
बड़ला चौराहा की होटलों में सजी चुनावी चौपाल, फाइनल लिस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल
भीलवाड़ा। नगर निगम निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट सामने आने के बाद शहर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन वापसी और प्रत्याशियों की स्थिति साफ होने के बाद अब चुनावी चर्चाओं का दौर भी अपने चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है।
शहर के बड़ला चौराहा और शास्त्री नगर क्षेत्र की होटलों में इन दिनों चुनावी चर्चाएं खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। आसपास बड़ी संख्या में वार्ड होने के चलते सुबह से लेकर देर शाम तक अलग-अलग राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों से जुड़े समर्थकों की आवाजाही दिखाई दे रही है।
होटलों पर कहीं प्रत्याशियों के जीत-हार के समीकरण लगाए जा रहे हैं, तो कहीं यह चर्चा चल रही है कि किस वार्ड में कौन प्रत्याशी मजबूत स्थिति में है। कौन किसके सामने भारी पड़ सकता है, किस प्रत्याशी का अपने क्षेत्र में प्रभाव है और किसके पक्ष में मतदाताओं का रुझान बन रहा है—इन तमाम मुद्दों पर चाय की चुस्कियों के साथ चुनावी मंथन जारी है।
खास बात यह है कि चर्चाओं में प्रत्याशियों के व्यवहार, व्यक्तिगत संपर्क, पुराने राजनीतिक अनुभव और मतदाताओं से जुड़ाव तक का विश्लेषण किया जा रहा है। वहीं कई लोग अलग-अलग बूथों के समीकरणों को लेकर भी अपने-अपने दावे और आकलन पेश कर रहे हैं।
हालांकि होटल की इन चुनावी चौपालों में लगाए जा रहे जीत-हार के आंकड़े और दावे अभी सिर्फ राजनीतिक चर्चाओं और समर्थकों के आकलन तक सीमित हैं। असली तस्वीर तो मतदान और मतगणना के बाद ही साफ होगी।
फिलहाल बड़ला चौराहा और शास्त्री नगर क्षेत्र की होटलें चुनावी चर्चाओं का नया केंद्र बन गई हैं और जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे इन चर्चाओं में भी गर्माहट बढ़ती जा रही है।
यानी भीलवाड़ा में चुनाव मैदान के साथ-साथ अब होटल की मेजों पर भी चुनावी रणनीति और जीत-हार का गणित खूब दिखाई दे रहा है।
    user_राजाराम जैन
    राजाराम जैन
    Media house Bhilwara, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • अरोड़ा समाज भीलवाड़ा,वरुण सप्तमी सामूहिक पूजन , सांस्कृतिक कार्यक्रम ओर शिक्षा पुरस्कार भीलवाड़ा ,3.09.2026 गुरुवार को हर वर्ष की तरह वरुण सप्तमी पर्व अरोड़ा समाज भीलवाड़ा का सामूहिक पूजन के साथ माहेश्वरी भवन संजय कालोनी में मनाया गया । सुबह ही समाज के सभी सदस्य परिवार महिलाएं,बच्चे एकत्रित हुए और परम्परा अनुसार समाज का ध्वज लगाया ओर वरुण भगवान की सामूहिक पूजा आरती की गई ।प्रसाद वितरण के बाद भोजन परसादी रखी गई , अरोड़ा समाज में इस दिन ठंडा भोजन किया जाता हे । आरती के समय इंद्र देवता प्रसन्न हुए और भीलवाड़ा में बरसात भी आई । समाज के सीनियर सदस्यों ओर कार्यकारणी के स्वागत के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया इसमें सभी बच्चों ने गायन ,कविता और नृत्य भी प्रस्तुत किया । बाद में शिक्षा पुरस्कार कार्यक्रम हुआ ,समाज के सभी बच्चों के साथ जिन्होंने भी कोई परीक्षा दी उन्हें उत्साह के लिए पारितोषित दिए गए । शाम को भी ठंडा नाश्ता की स्टॉल का आनंद लिया । समाज के अध्यक्ष श्री कैलाश अरोड़ा और समाज के सीनियर सदस्यों ने बधाई संदेश ओर आभार व्यक्त किए ।
    3
    अरोड़ा समाज भीलवाड़ा,वरुण सप्तमी सामूहिक पूजन , सांस्कृतिक कार्यक्रम ओर शिक्षा पुरस्कार 
भीलवाड़ा ,3.09.2026 गुरुवार को हर वर्ष की तरह वरुण सप्तमी पर्व अरोड़ा समाज भीलवाड़ा का सामूहिक पूजन के साथ माहेश्वरी भवन संजय कालोनी में मनाया गया ।
सुबह ही समाज के सभी सदस्य परिवार महिलाएं,बच्चे एकत्रित हुए और परम्परा अनुसार समाज का ध्वज लगाया ओर वरुण भगवान की सामूहिक पूजा आरती की गई ।प्रसाद वितरण के बाद भोजन परसादी रखी गई ,
अरोड़ा समाज में इस दिन ठंडा भोजन किया जाता हे ।
आरती के समय इंद्र देवता प्रसन्न हुए और भीलवाड़ा में बरसात भी आई ।
समाज के सीनियर सदस्यों ओर कार्यकारणी के स्वागत के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया इसमें सभी बच्चों ने गायन ,कविता और नृत्य भी प्रस्तुत किया । बाद में शिक्षा पुरस्कार कार्यक्रम हुआ ,समाज के सभी बच्चों के साथ जिन्होंने भी कोई परीक्षा दी उन्हें उत्साह के लिए पारितोषित दिए गए । शाम को भी ठंडा नाश्ता की स्टॉल का आनंद लिया ।
समाज के अध्यक्ष श्री कैलाश अरोड़ा और समाज के सीनियर सदस्यों ने बधाई संदेश ओर आभार व्यक्त किए ।
    user_R K Arora
    R K Arora
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • पैमाखेड़ा में सुवर आतंग मचा रका है रेलमंगरा राजसमंद राजस्थान
    3
    पैमाखेड़ा में सुवर आतंग मचा रका है रेलमंगरा राजसमंद राजस्थान
    user_Lakhan Gmeti Rana
    Lakhan Gmeti Rana
    Railmagra, Rajsamand•
    14 hrs ago
  • भीलवाड़ा के आसींद में मोटर-केबल चोर गिरोह का खुलासा: पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 20 वारदातें कबूली
    1
    भीलवाड़ा के आसींद में मोटर-केबल चोर गिरोह का खुलासा: पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 20 वारदातें कबूली
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.