गरियाबंद पुलिस ने रक्षाबंधन को बनाया ‘सुरक्षा बंधन’, साइबर ठगी से बचाव का दिया संदेश गरियाबंद। छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत गरियाबंद पुलिस ने रक्षाबंधन पर्व पर अनूठी पहल शुरू की है। इस वर्ष रक्षाबंधन को ‘सुरक्षा बंधन’ थीम के साथ मनाते हुए भाई-बहनों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने जिलेवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए साइबर सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में जहां तकनीक ने जीवन आसान बनाया है, वहीं साइबर अपराधी भी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। त्योहारों के दौरान फर्जी गिफ्ट लिंक, लॉटरी, ऑनलाइन डिस्काउंट और सोशल मीडिया की फर्जी आईडी के जरिए ठगी के मामले सामने आ सकते हैं। ‘सुरक्षा बंधन सेल्फी’ की अपील गरियाबंद पुलिस ने भाई-बहनों से अपील की है कि राखी बांधते या बंधवाते समय ‘सुरक्षा बंधन सेल्फी’ लें और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें। इसके लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से विशेष ‘सुरक्षा बंधन सेल्फी फ्रेम’ भी जारी किया गया है। पुलिस का संदेश है कि डिजिटल रूप से जागरूक नागरिक ही सुरक्षित नागरिक है। इस पहल के जरिए लोगों को साइबर ठगी से सतर्क रहने और अपने परिवार के साथ डिजिटल सुरक्षा का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
गरियाबंद पुलिस ने रक्षाबंधन को बनाया ‘सुरक्षा बंधन’, साइबर ठगी से बचाव का दिया संदेश गरियाबंद। छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत गरियाबंद पुलिस ने रक्षाबंधन पर्व पर अनूठी पहल शुरू की है। इस वर्ष रक्षाबंधन को ‘सुरक्षा बंधन’ थीम के साथ मनाते हुए भाई-बहनों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने जिलेवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए साइबर सुरक्षित रहने
की अपील की है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में जहां तकनीक ने जीवन आसान बनाया है, वहीं साइबर अपराधी भी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। त्योहारों के दौरान फर्जी गिफ्ट लिंक, लॉटरी, ऑनलाइन डिस्काउंट और सोशल मीडिया की फर्जी आईडी के जरिए ठगी के मामले सामने आ सकते हैं। ‘सुरक्षा बंधन सेल्फी’ की अपील गरियाबंद पुलिस ने भाई-बहनों से अपील की है कि राखी बांधते या
बंधवाते समय ‘सुरक्षा बंधन सेल्फी’ लें और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें। इसके लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से विशेष ‘सुरक्षा बंधन सेल्फी फ्रेम’ भी जारी किया गया है। पुलिस का संदेश है कि डिजिटल रूप से जागरूक नागरिक ही सुरक्षित नागरिक है। इस पहल के जरिए लोगों को साइबर ठगी से सतर्क रहने और अपने परिवार के साथ डिजिटल सुरक्षा का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
- धमतरी में उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई, नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों पर 15 दिवस के लिए विक्रय प्रतिबंध धमतरी। जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी निर्धारित दरों एवं नियमानुसार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विक्रय केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विकासखण्ड नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों के विरुद्ध विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है। बेलरगांव क्षेत्र में 266 रुपये की यूरिया खाद 500 से 800 रुपये में विक्रय किए जाने संबंधी समाचार दैनिक भास्कर में प्रकाशित होने के बाद कृषि विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। अनुज्ञा अधिकारी सह उप संचालक कृषि, जिला धमतरी द्वारा संबंधित विक्रय केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा प्रकरण की जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी कृषि को जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। निर्देशानुसार जांच अधिकारी द्वारा 27 अगस्त 2026 को प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में संबंधित विक्रय केन्द्र मेसर्स के.के. कृषि केन्द्र, घुरावड़ एवं मेसर्स माधुरी बीज भण्डार में विक्रय संबंधी विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने की पुष्टि की गई। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए दोनों विक्रय केन्द्रों के विरुद्ध उर्वरक (गुण नियंत्रण) आदेश, 1985 के खण्ड 8(4) एवं 35(1)(बी) के तहत आगामी 15 दिवस के लिए उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है तथा संबंधितों से अनियमितताओं के संबंध में जवाब भी मांगा गया है। इसी प्रकार जिले में कीटनाशी विक्रय केन्द्रों के निरीक्षण के लिए कृषि विभाग की टीमों द्वारा लगातार जांच एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। विकासखण्ड नगरी के छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित फर्मों को नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मेसर्स महेन्द्र कृषि केन्द्र, नगरी, मेसर्स देवांगन ट्रेडर्स, नगरी, मेसर्स महामाया ट्रेडर्स, नगरी, मेसर्स बालाजी राघव कृषि केन्द्र, सांकरा, मेसर्स एस.एस. कृषि केन्द्र, सांकरा तथा मेसर्स रघुपति कृषि केन्द्र, सांकरा के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम, 1968 के प्रावधानों के तहत आगामी 15 दिवस के लिए कीटनाशी विक्रय पर प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है। कृषि विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले के सभी उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेताओं की दुकानों का नियमित निरीक्षण उर्वरक एवं कीटनाशी निरीक्षकों द्वारा किया जा रहा है। विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी का ही विक्रय करें तथा किसानों को उत्पाद के सुरक्षित, संतुलित एवं निर्धारित मात्रा में उपयोग की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलना, बिना बिल विक्रय करना, अवैध भंडारण, कालाबाजारी अथवा अमानक उत्पादों का विक्रय जैसी किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग ने किसानों से भी अपील की है कि वे उर्वरक एवं कीटनाशी की खरीदी करते समय पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें, उत्पाद की पैकिंग, बैच नंबर, निर्माण एवं वैधता तिथि तथा निर्धारित मूल्य की जांच करें। किसी विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत लेने, बिना बिल सामग्री देने अथवा अमानक उत्पाद विक्रय किए जाने की स्थिति में तत्काल कृषि विभाग को सूचना दें। कृषि विभाग ने कहा है कि किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। अनियमितता के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण सहित नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।1
- 😍dekho gajab ka pyar.देखो सुबह का खूबसूरत नजारा 😊बच्चे और बछड़े में प्यार, सुबह का चाय नाश्ता एक साथ। ❣️देखो सुबह का खूबसूरत नजारा 😊बच्चे और बछड़े में प्यार, सुबह का चाय नाश्ता एक साथ। bachche ka gajab pyar1
- घायल व्यक्ति के 35 हजार रुपए और मोबाइल फोन वापस कर पुरूर पुलिस ने दिया मानवता का परिचय पेट्रोलिंग स्टाफ थनेंद्र देवांगन बीती रात्रि मे NH ग्राम चिटौद के पास पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से हितेश कुमार घायल अवस्था मे सड़क पर मिले, ऐसे मे पेट्रोलिंग स्टाफ ने बिना देर किए घायल को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी मे पहुंचाया। घायल के पास एक छोटे से बैग की जांच करने पर उसमे करीब 35 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन मिला, जिसे उन्होंने वापस कर मानवता का परिचय देते हुए ईमानदारी की मिसाल पेश की है।1
- *बहन की रक्षा भाई करेगा पर भाई की रक्षा कौन करेगा?* अधिक जानकारी के लिए अवश्य पढ़िए पुस्तक *जीने की राह* जरूर पढ़े *बहन की रक्षा भाई करेगा पर भाई की रक्षा कौन करेगा?* अधिक जानकारी के लिए अवश्य पढ़िए पुस्तक *जीने की राह* जरूर पढ़े1
- कांकेर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी 28 अगस्त सुबह 7 बजे से ही जिले में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल रहा। बहनों ने पूजा अर्चना के बाद भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख समृद्धि और,लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने शुभ मुहूर्त में विधि विधान से राखी का पर्व मनाया। कांकेर के बाजारों में भी रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया।1
- (मिड-डे मील) को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है ....... छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिलेके लखोली स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में अगस्त 2026 में मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहाँ एक शिक्षिका पर बच्चों के भोजन में कथित तौर पर छिपकली डालने का गंभीर आरोप लगा है।1
- रक्षा बंधन के अवसर पर रायपुर सेंट्रल जेल में अद्भुत नजारा , जेल में बंद भाइयो को राखी बांधने पहुंची.........1
- कुरूद में महिला से दुष्कर्म का मामला, फरार दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार धमतरी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है, जहां मेघा पुल के पास स्थित एक नर्सरी में वारदात को अंजाम देने का आरोप दो युवकों पर लगा है। पीड़िता के मुताबिक, नौकरी दिलाने के नाम पर उसे आरोपियों ने अपने साथ लिया और रास्ते में सुनसान जगह देखकर उसके साथ जबरदस्ती की। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए कुरूद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी महेंद्र साहू, निवासी बगदई जिला बालोद, को गिरफ्तार किया। वहीं उसका दूसरा साथी अजय वर्मा फरार था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। अब पुलिस ने अजय वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।1