रील के चक्कर में मौत, टंकी पर फंसे युवकों का एयरफोर्स ने किया रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कुछ बच्चे पानी की ऊंची टंकी पर चढ़कर रील बना रहे थे। उतरते समय टंकी की सीढ़ी अचानक टूटकर गिर गई, जिससे एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक टंकी पर ही फंस गए। घटना के बाद काफी देर तक दोनों युवक ऊंचाई पर फंसे रहे और उन्हें नीचे उतारना मुश्किल हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारतीय वायु सेना से मदद मांगी। इसके बाद गोरखपुर एयर फोर्स बेस से हेलीकॉप्टर भेजा गया और जोखिम भरे ऑपरेशन के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है—क्या पानी की टंकी की सीढ़ियां जर्जर और कमजोर थीं? क्या उनकी समय-समय पर जांच नहीं हुई? सार्वजनिक संरचनाओं की सुरक्षा और युवाओं में सोशल मीडिया के लिए जोखिम भरे स्टंट की बढ़ती प्रवृत्ति दोनों ही चिंता का विषय हैं। ऐसे हादसे चेतावनी हैं कि प्रशासन को सार्वजनिक ढांचों की नियमित जांच सुनिश्चित करनी होगी और समाज को भी जागरूक होकर ऐसे खतरनाक कदमों से बचना होगा।

- थाना कांट क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर आपत्तिजनक एवं धमकीपूर्ण पोस्ट प्रसारित करने का मामला सामने आया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।1
- Post by HS TV1
- Post by विवेक मिश्र1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच4
- शाहजहांपुर,03 मई । थाना खुदागंज क्षेत्र में वैवाहिक समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले दूल्हे के पिता सहित दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्यवाही की। पुलिस के अनुसार, खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव बख़ौरा निवासी हरीश के पुत्र उदय प्रताप सिंह की शादी बीते 27 अप्रैल को थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी एक युवती के साथ हुई थी।दूसरे दिन दुल्हन को विदा करकर हरीश अपने घर पर आये तो गाडी से दुल्हन को उतारने के दौरान हरीश व उनके भाई सतेन्द्र ने खुशी जाहिर करते हुए 315 बोर राइफल से ताबड़तोड़ कई राउण्ड फायरिंग की। इस दौरान हर्ष फायरिंग का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रविवार को हरीश और उसके भाई सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। सतेंद्र और हरीश दोनों भाई है और मूल रूप से जनपद बदायूं के रहने वाले है और कुछ समय से यह लोग परिवार सहित बख़ौरा गांव में आकर रहने लगे। हरीश ने नाम रायफल का लाइसेंस है और उसी रायफल से उसने फायरिंग की थी। जबकि सतेन्द्र ने शादी मे आये अपने रिस्तेदार सुधीश कुमार सिंह के असलाह से फायर किए थे। क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि हरीश,सतेंद्र और सुधीश के विरुद्ध बीएनएस की धारा 125 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 एवं 30 के अंतर्गत प्राथिमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।3
- शाहजहांपुर: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध और दहेज मांगने के आरोपी को मदनापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- Post by User50281
- शाहजहाँपुर। शहर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में समाजसेवी विनय अग्रवाल (परी नमकीन) बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विनय अग्रवाल ने सभी टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक ऊर्जा देता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। टूर्नामेंट में मौजूद खिलाड़ियों और आयोजकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उनके प्रोत्साहन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। आयोजन स्थल पर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।1