रेवदर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, झोलाछाप नीम हकीम गिरफ्तार, दो अवैध क्लिनिक सीज रेवदर। क्षेत्र में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वाले झोलाछाप नीम हकीमों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) रेवदर डॉ. एस. एस. भाटी के नेतृत्व में मगरीवाड़ा गांव में दबिश देकर दो स्थानों पर चल रहे अवैध क्लिनिक/हॉस्पिटल पर कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार मगरीवाड़ा गांव में बाबूप्रशाद धर नाम का व्यक्ति पिछले करीब 27 वर्षों से बिना किसी वैध डिग्री और अनुमति के मरीजों का इलाज कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लिनिक की जांच की, जहां चिकित्सा कार्य से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस पर टीम ने क्लिनिक को सीज कर दिया तथा आरोपी बाबूप्रशाद धर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे मंडार थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।कार्रवाई के दौरान टीम को मगरीवाड़ा में ही एक अन्य स्थान पर भी अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि यह हॉस्पिटल पाकिस्तानी विस्थापित नीम हकीम लक्ष्मण दास माली द्वारा चलाया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही लक्ष्मण दास माली मौके से फरार हो गया। इसके बाद टीम ने उसके अवैध हॉस्पिटल को सीज कर दिया तथा आगे की कार्रवाई के लिए मंडार पुलिस को सूचना दी गई है। कार्रवाई का नेतृत्व BCMO रेवदर डॉ. एस. एस. भाटी ने किया। टीम में डॉ. तेजाराम, औषधि नियंत्रण अधिकारी नरेंद्र राठौड़, स्थानीय पटवारी, नर्सिंग स्टाफ तथा पुलिस कर्मी शामिल रहे। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि जिले में जिला कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार झोलाछाप और अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की कार्यवाही संपर्क पर की गई शिकायत के क्रम में एडीएम डॉ राजेश गोयल सर के निर्देशानुसार डीसीओ नरेंद्र राठौर तुरंत रेवदर पहुंचे जहाँ ब्लॉक स्तरीय टीम पहले से तैयार थी जहाँ सबने मिलकर कार्यवाही को अंजाम दिया । डॉ खराडी ने बताया कि बिना योग्यता और अनुमति के इलाज करना कानूनन अपराध है और इससे मरीजों के जीवन को खतरा हो सकता है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।उन्होंने आमजन से अपील की कि वे केवल पंजीकृत और योग्य चिकित्सकों से ही उपचार लें तथा किसी भी अवैध क्लिनिक या झोलाछाप चिकित्सक की जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

- रानीवाड़ा में एक बुजुर्ग किसान अपने परिवार के साथ भीषण गर्मी के बीच धरने पर बैठा हुआ है। यह अपने आप में एक गंभीर संकेत है कि उसकी समस्या कितनी बड़ी और जटिल होगी, जो उसे इस कठिन परिस्थिति में कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारी इस स्थिति से अवगत होने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाल पाए हैं। यह स्थिति न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि हमारे लोकतंत्र की संवेदनशीलता पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है। और भी दुखद पहलू यह है कि अब तक कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर इस बुजुर्ग किसान की पीड़ा को सामने नहीं ला पाया है। हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि इस मुद्दे को गंभीरता से लें, इसे अधिक से अधिक शेयर करें ताकि संबंधित अधिकारियों और प्रशासन तक यह आवाज पहुंचे और जल्द से जल्द इस बुजुर्ग किसान को न्याय मिल सके।1
- धर्म नगरी ग्राम गोगला में 22 अप्रैल 2026 को श्री मंशापूर्ण गणपति, लक्ष्मी नारायण भगवान एवं सोमनाथ महादेव का प्रथम पाटोत्सव भव्य रूप से आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे हवन से होगी, इसके बाद 10 बजे ध्वजा रोहण किया जाएगा। 11:30 बजे से महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। दोपहर 3 बजे भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 7:15 बजे महा आरती तथा रात्रि 8:30 बजे से विशाल भजन संध्या आयोजित होगी। आयोजन समिति ने सभी धर्म प्रेमियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।1
- उदयपुर जिले के कानोड़ क्षेत्र से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के सरकारी क्वार्टर में एक एएनएम (ANM) द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम अनीता मीणा (30 वर्ष) बताया जा रहा है, जो राजपुरा में पदस्थापित थी। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अनीता मीणा ने डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में यह कदम उठाया। घटना के समय डॉ. बिजारणिया की सीएचसी में नाइट ड्यूटी थी, लेकिन वे बीच ड्यूटी से ही गायब हो गए। स्थिति को संभालने के लिए डॉ. पवन जाट ने नाइट ड्यूटी संभाली। वहीं, सूत्रों के अनुसार डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया को मगलवाड़ क्षेत्र के आसपास से पकड़कर पूछताछ के लिए लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी कानोड़ CHC पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिंडर चिकित्सालय भेजा गया है। फिलहाल कानोड़ थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। 👉 इस घटना के पीछे के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। #UdaipurNews #Kanod #ANMSuicide #BreakingNews #RajasthanNews #PoliceInvestigation #LakeCityNews1
- उदयपुर जिले के कानोड़ कस्बे में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, उप स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा में कार्यरत एक महिला चिकित्साकर्मी (ANM) का शव डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर की सीढ़ियों पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान अनीता मीणा के रूप में हुई है। परिजनों ने कानोड़ सीएचसी के ही डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।1
- कपासन मे मनाई अम्बेडकर जयंती2
- पाली,मनीष राठौड़ । खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुमेरपुर के संजय नगर इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। करीब 8 घंटे चली इस रेड में भारी मात्रा में मिलावटी घी और नामी कंपनियों के नकली रैपर बरामद किए गए सीएमएचओ विकास मारवाल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई कल रात 8 बजे शुरू होकर आज सुबह 4:30 बजे तक चली। फैक्ट्री में सरस, अमूल, कृष्णा और नोवा जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स की हूबहू पैकिंग की जा रही थी। टीम ने 15-15 किलो के 150 टिन घी जब्त किया है। इसके अलावा 106 टिन पाम ऑयल भी मिला है, जिसे घी में मिलाकर मिलावट की जा रही थी। मौके से टिन सील करने की मशीनें, घी गरम करने के उपकरण और पारस, सागर, बनास जैसी कई कंपनियों के नकली रैपर व डिब्बे बरामद हुए हैं। कार्रवाई के दौरान कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बरामद घी की जांच कर पुष्टि की कि यह उनकी कंपनी का असली उत्पाद नहीं है, बल्कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर नकली घी बेचा जा रहा था। इसके बाद सरस कंपनी की ओर से सुमेरपुर थानाधिकारी को कॉपीराइट उल्लंघन की एफआईआर दी गई है। खाद्य विभाग ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सैम्पल लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट में परिवाद पेश किया जाएगा। मुख्य आरोपियों में पर्बत सिंह, खुशाल सुथार सहित अन्य के नाम सामने आए हैं। पूरी कार्रवाई में खाद्य विभाग से सुरेश चंद्र शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापत और प्रभुदयाल शामिल थे। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुमेरपुर डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह गिलाकोर, एसआई भंवर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।1
- झाड़ोल पुलिस सर्कल ने वॉलीबॉल मुकाबले में मारी बाजी, ऋषभदेव को 2 सेट से हराया राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष में आयोजित अंतर-वृत पुलिस सर्कल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तहत बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे गोदावरी नाका में पुलिस सर्कल ऋषभदेव और पुलिस सर्कल झाड़ोल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुकाबले में पुलिस सर्कल झाड़ोल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 सेट जीतकर जीत अपने नाम की और विजेता बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान बेहतरीन तालमेल और उत्साह का परिचय दिया, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अब प्रतियोगिता के अगले चरण में विभिन्न स्थानों से विजेता बनी टीमों के बीच मुकाबले गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे पुलिस लाइन उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे, जहां आगे की प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प होने की संभावना है।1
- Post by प्रभुराम चौधरी बिजोवा5
- Post by District.reporter.babulaljogaw1