logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ में 232 करोड़ की लागत से बना प्रेरणा स्थल बारिस में नदी का रूप ले चुका है

16 hrs ago
user_Rahul Vishwakarma
Rahul Vishwakarma
Court reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

लखनऊ में 232 करोड़ की लागत से बना प्रेरणा स्थल बारिस में नदी का रूप ले चुका है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • न्याय की लड़ाई में संदीप विश्वकर्मा के साथ है समाजवादी पार्टी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रतापगढ़ के सौरभ विश्वकर्मा प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर आवाज उठाने वाले इंजी. संदीप विश्वकर्मा के विरुद्ध दर्ज मुकदमे के मामले में समाजवादी पार्टी उन्हें आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि इंजी. संदीप विश्वकर्मा समाजवादी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और पिछड़े, दलित, वंचित वर्गों तथा छात्रों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से उठाते रहे हैं। पार्टी उनके मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत आवश्यक सहयोग कर रही है। समाजवादी पार्टी ने कहा कि विश्वकर्मा के परिवार के साथ भी पार्टी मजबूती से खड़ी है। अखिलेश यादव ने कहा की विश्वकर्मा समाज के हक और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है।
    1
    न्याय की लड़ाई में संदीप विश्वकर्मा के साथ है  समाजवादी पार्टी 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रतापगढ़ के सौरभ विश्वकर्मा प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर आवाज उठाने वाले इंजी. संदीप विश्वकर्मा के विरुद्ध दर्ज मुकदमे के मामले में समाजवादी पार्टी उन्हें आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध करा रही है।
उन्होंने कहा कि इंजी. संदीप विश्वकर्मा समाजवादी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और पिछड़े, दलित, वंचित वर्गों तथा छात्रों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से उठाते रहे हैं। पार्टी उनके मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत आवश्यक सहयोग कर रही है।
समाजवादी पार्टी ने कहा कि विश्वकर्मा के परिवार के साथ भी पार्टी मजबूती से खड़ी  है।
अखिलेश यादव ने कहा की विश्वकर्मा समाज के हक और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है।
    user_Rahul Vishwakarma
    Rahul Vishwakarma
    Court reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भारी बारिश से खागा में जलभराव, अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा फतेहपुर। जिले के खागा क्षेत्र में तेज बारिश के कारण जगह-जगह भीषण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर अत्यधिक पानी भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच जलभराव के बीच से गुजर रहा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पानी से लबालब भरी सड़क पर अचानक पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन जलभराव के चलते रोजाना दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश में ही पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है, जिससे आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई है।
    1
    भारी बारिश से खागा में जलभराव, अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा
फतेहपुर। जिले के खागा क्षेत्र में तेज बारिश के कारण जगह-जगह भीषण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर अत्यधिक पानी भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी बीच जलभराव के बीच से गुजर रहा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पानी से लबालब भरी सड़क पर अचानक पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन जलभराव के चलते रोजाना दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश में ही पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है, जिससे आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई है।
    user_अजीत मिश्रा
    अजीत मिश्रा
    Local News Reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • असाढ़ा गांव में नाले की सफाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश कौशाम्बी असाढ़ा गांव और चौराहे पर नाले की सफाई न होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की लापरवाही के चलते वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई है। बारिश के दौरान नाले का गंदा पानी घरों और दुकानों में घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि नाले पर कब्जे की बात सामने आने के बाद राजस्व विभाग को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक माह बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर जांच कर नाले की सफाई और अतिक्रमण की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
    2
    असाढ़ा गांव में नाले की सफाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश
कौशाम्बी असाढ़ा गांव और चौराहे पर नाले की सफाई न होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की लापरवाही के चलते वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई है। बारिश के दौरान नाले का गंदा पानी घरों और दुकानों में घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि नाले पर कब्जे की बात सामने आने के बाद राजस्व विभाग को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक माह बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर जांच कर नाले की सफाई और अतिक्रमण की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
    user_आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मृतक इंद्राज के परिजनों से मिला,दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और 50 लाख मुआवजे की मांग अझुवा कौशांबी👉👉👉आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को मृतक इंद्राज के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।बता दें कि बीते कल शनिवार सुबह 6 बजे विद्युत विजलेंस टीम ने मृतक के घर क्षेत्र में छापा मारा था कटिया निकालते समय इंद्राज की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी घटना देख विद्युत विजलेंस टीम बोलेरो गाड़ी से फरार हो गए थे।शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया था जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया आज रविवार सांत्वना और ढांढस बंधाने में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उदित राज,विधान सभा सिराथू अध्यक्ष पंकज मौर्य विधानसभा उपाध्यक्ष सिराथू अरुण पासी,शनि कुमार आजाद जिला उपाध्यक्ष, राज खेमा जिला प्रभारी,विकास कुमार निर्मल सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मृतक इंद्राज के परिजनों से मिला,दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और 50 लाख मुआवजे की मांग

अझुवा कौशांबी👉👉👉आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को मृतक इंद्राज के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।बता दें कि बीते कल शनिवार सुबह 6 बजे विद्युत विजलेंस टीम ने मृतक के घर क्षेत्र में छापा मारा था कटिया निकालते समय इंद्राज की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी घटना देख विद्युत विजलेंस टीम बोलेरो गाड़ी से फरार हो गए थे।शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया था जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया आज रविवार सांत्वना और ढांढस बंधाने में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उदित राज,विधान सभा सिराथू अध्यक्ष  पंकज मौर्य विधानसभा उपाध्यक्ष सिराथू अरुण पासी,शनि कुमार आजाद जिला उपाध्यक्ष, राज खेमा जिला प्रभारी,विकास कुमार निर्मल सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कौशाम्बी: आवास के लिए भटक रही लक्ष्मी, कच्चे मकान में बारिश के दौरान बढ़ी मुसीबत #कौशाम्बी। तहसील सिराथू क्षेत्र के चमन्धा गांव की रहने वाली लक्ष्मी ने आवास योजना का लाभ न मिलने को लेकर अपनी परेशानी बताई है। लक्ष्मी का आरोप है कि कॉलोनी के लिए फॉर्म तो भरवा लिया गया, लेकिन लगातार तारीख पर तारीख दी जा रही है और अब तक आवास का लाभ नहीं मिला। लक्ष्मी का कहना है कि वह परिवार के साथ कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। बारिश के दौरान मकान में पानी भर जाता है, जिससे परिवार के सामने रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। उनका कहना है कि बारिश के समय उनके पास रहने के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं रहता। पीड़िता ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कराकर पात्रता के आधार पर जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। नोट: यह खबर पीड़िता के बताए आरोप और कथन पर आधारित है। आवास योजना के चयन की वास्तविक स्थिति संबंधित विभाग की जांच के बाद स्पष्ट होगी। #Kaushambi #कौशाम्बी #सिराथू #चमन्धा #आवासयोजना #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #जनसमस्या #गरीबपरिवार #ग्रामीणसमस्या #बारिश #Laxmi #KaushambiExpressNews
    1
    कौशाम्बी: आवास के लिए भटक रही लक्ष्मी, कच्चे मकान में बारिश के दौरान बढ़ी मुसीबत

#कौशाम्बी। तहसील सिराथू क्षेत्र के चमन्धा गांव की रहने वाली लक्ष्मी ने आवास योजना का लाभ न मिलने को लेकर अपनी परेशानी बताई है। लक्ष्मी का आरोप है कि कॉलोनी के लिए फॉर्म तो भरवा लिया गया, लेकिन लगातार तारीख पर तारीख दी जा रही है और अब तक आवास का लाभ नहीं मिला।

लक्ष्मी का कहना है कि वह परिवार के साथ कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। बारिश के दौरान मकान में पानी भर जाता है, जिससे परिवार के सामने रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। उनका कहना है कि बारिश के समय उनके पास रहने के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं रहता।

पीड़िता ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कराकर पात्रता के आधार पर जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।

नोट: यह खबर पीड़िता के बताए आरोप और कथन पर आधारित है। आवास योजना के चयन की वास्तविक स्थिति संबंधित विभाग की जांच के बाद स्पष्ट होगी।

#Kaushambi #कौशाम्बी #सिराथू #चमन्धा #आवासयोजना #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #जनसमस्या #गरीबपरिवार #ग्रामीणसमस्या #बारिश #Laxmi #KaushambiExpressNews
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कौशाम्बी - चायल ब्लॉक के ग्राम पंचायत नोहरी का पूरा स्थित सर्वजीत सिंह इंटर कॉलेज में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक रूप से प्रसारण सुना गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विधायक पूजा पाल ने कार्यकर्ताओं से जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रियता के साथ भागीदारी करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल, सोमदत्त मिश्रा, पवन पाल, नन्हे तिवारी, लवकुश शास्त्री, चक्रेश मिश्रा, जमुना प्रसाद त्रिपाठी, अरविंद तिवारी, सुभाष सिंह, गोलू पाल, राजू पाल,ज्ञान चन्द्र केसरवानी, दिलीप पासी ,रामबरन पासी,कन्हैया साहू, बीरेंद्र कुमार सेन, सुनील कुमार, लोचन सिंह, सर्वजीत सिंह, रामराज पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    कौशाम्बी -  चायल ब्लॉक के ग्राम पंचायत नोहरी का पूरा स्थित सर्वजीत सिंह इंटर कॉलेज में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक रूप से प्रसारण सुना गया। 
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विधायक पूजा पाल ने कार्यकर्ताओं से जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रियता के साथ भागीदारी करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल, सोमदत्त मिश्रा, पवन पाल, नन्हे तिवारी, लवकुश शास्त्री, चक्रेश मिश्रा, जमुना प्रसाद त्रिपाठी, अरविंद तिवारी, सुभाष सिंह, गोलू पाल, राजू पाल,ज्ञान चन्द्र केसरवानी, दिलीप पासी ,रामबरन पासी,कन्हैया साहू, बीरेंद्र कुमार सेन, सुनील कुमार, लोचन सिंह, सर्वजीत सिंह, रामराज पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लखनऊ में 232 करोड़ की लागत से बना प्रेरणा स्थल बारिस में नदी का रूप ले चुका है
    1
    लखनऊ में 232 करोड़ की लागत से बना प्रेरणा स्थल बारिस में नदी का रूप ले चुका है
    user_Rahul Vishwakarma
    Rahul Vishwakarma
    Court reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है लेकिन उसके बाद भी अभी तक अपराधी को नहीं पकड़ा गया। 🚨 मूरतगंज में युवक से मारपीट, जबरन गाड़ी में बैठाने के प्रयास का वीडियो वायरल कौशांबी: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौकी अंतर्गत पलाहना रोड पर रवि पाल के साथ मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि विवाद के बाद उसे लाठी-डंडों से पीटा गया और जबरन NHAI की गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को पकड़कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कार्रवाई के बजाय उसी पर सुलह-समझौते का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि मारपीट करने वालों पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। रिपोर्ट — बबलू कुमार सरोज #कौशांबी #मूरतगंज #संदीपनघाट #मारपीट #वायरलवीडियो #BreakingNews #DailyDainikNews
    1
    सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है लेकिन उसके बाद भी अभी तक अपराधी को नहीं पकड़ा गया।
🚨 मूरतगंज में युवक से मारपीट, जबरन गाड़ी में बैठाने के प्रयास का वीडियो वायरल
कौशांबी: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौकी अंतर्गत पलाहना रोड पर रवि पाल के साथ मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि विवाद के बाद उसे लाठी-डंडों से पीटा गया और जबरन NHAI की गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया गया।
वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को पकड़कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कार्रवाई के बजाय उसी पर सुलह-समझौते का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि मारपीट करने वालों पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।
मामले में पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
रिपोर्ट — बबलू कुमार सरोज
#कौशांबी #मूरतगंज #संदीपनघाट #मारपीट #वायरलवीडियो #BreakingNews #DailyDainikNews
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.