चकियवा ढाला वार्ड नंबर-1 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 500श्रद्धालुओं के लिए होगा भव्य भोज चकियवा ढाला वार्ड नंबर-1 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 500श्रद्धालुओं के लिए होगा भव्य भोज देवरिया। चकियवा ढाला वार्ड नंबर-1 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को 500लोगों के लिए भोज एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन गुप्ता जी के द्वारा किया जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र के लोगों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजक गुप्ता जी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस भोज में वार्ड नंबर-1 के लोगों के साथ ही आसपास के श्रद्धालुओं को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य जन्माष्टमी के पावन पर्व पर लोगों के साथ मिलकर खुशियां साझा करना और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है। भोज कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के बैठने, भोजन एवं प्रसाद वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। आयोजकों और सहयोगियों द्वारा कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि धार्मिक पर्व के अवसर पर इस तरह के सामूहिक आयोजन से लोगों को एक-दूसरे से मिलने और पर्व की खुशियां साझा करने का अवसर मिलता है। जन्माष्टमी को लेकर वार्ड में पहले से ही उत्सव जैसा माहौल है। आयोजक गुप्ता जी ने क्षेत्र के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं से रविवार को आयोजित भोज कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और भगवान श्रीकृष्ण का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सभी से सहयोग की अपेक्षा की है। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह बना हुआ है।
चकियवा ढाला वार्ड नंबर-1 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 500श्रद्धालुओं के लिए होगा भव्य भोज चकियवा ढाला वार्ड नंबर-1 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 500श्रद्धालुओं के लिए होगा भव्य भोज देवरिया। चकियवा ढाला वार्ड नंबर-1 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को 500लोगों के लिए भोज एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन गुप्ता जी के द्वारा किया जा
रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र के लोगों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजक गुप्ता जी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस भोज में वार्ड नंबर-1 के लोगों के साथ ही आसपास के श्रद्धालुओं को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम
के दौरान श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य जन्माष्टमी के पावन पर्व पर लोगों के साथ मिलकर खुशियां साझा करना और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है। भोज कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के बैठने, भोजन एवं प्रसाद वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया
जा चुका है। आयोजकों और सहयोगियों द्वारा कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि धार्मिक पर्व के अवसर पर इस तरह के सामूहिक आयोजन से लोगों को एक-दूसरे से मिलने और पर्व की खुशियां साझा करने का अवसर मिलता है। जन्माष्टमी को लेकर वार्ड में पहले से ही उत्सव जैसा
माहौल है। आयोजक गुप्ता जी ने क्षेत्र के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं से रविवार को आयोजित भोज कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और भगवान श्रीकृष्ण का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सभी से सहयोग की अपेक्षा की है। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह बना हुआ है।
- शिक्षक समाज की रीढ़ और राष्ट्र के निर्माता : बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य देवरिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से जिला पंचायत सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की। समारोह को संबोधित करते हुए बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि शिक्षक किसी भी समाज की रीढ़ और राष्ट्र के सच्चे निर्माता होते हैं। शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के लगभग 61 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी सम्मान की कड़ी में देवरिया में भी शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- भाटपार रानी में लगा महिला जन जागरूकता कल्याण शिविर के माध्यम से महिलाओं को बताया गया1
- बहोरवा रोड के जलजमाव से ग्रामीणों को राहत की उम्मीद, जल्द मरम्मत का मिला आश्वासन बिल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के बहोरवा रोड पर बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर करीब एक फुट तक पानी जमा हो जाने से आवागमन प्रभावित हो जाता है। समस्या को लेकर शाहिद समाजवाद ने आवाज उठाते हुए अधिकारियों से बातचीत कर जलजमाव की स्थिति से अवगत कराया। मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए सड़क पर ट्रक-डंपर से गिट्टी गिराकर जलजमाव को कम कराने की व्यवस्था कराई। अधिकारियों ने बारिश बंद होने के बाद सड़क की जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन भी दिया। समस्या को लेकर शाहिद समाजवाद की पहल की ग्रामीणों में खूब चर्चा रही।1
- गोरखपुर में दोपहर में पुलिस ने रोका, शाम को आसानी से फूंका अखिलेश यादव का पुतला! उठे बड़े सवाल1
- शिक्षक दिवस पर पीडीए सपा ने लगाई पाठशाला प्राथमिक विद्यायल लोहरा मीरा उरुवा से जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम एस डी एम को लगाया फोन आप भी सुने क्या कहा..1
- हेलमेट, तीन सवारी, गलत नंबर प्लेट और सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई 136 वाहनों के चालान, दो सीज देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर नो हेलमेट, तीन सवारी, फाल्ट नंबर प्लेट तथा सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने वाले वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एमवी एक्ट के तहत चालान करने के साथ कुछ वाहनों को सीज किया गया। कसया ओवरब्रिज पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। वहीं भटवलिया चौराहे पर भी सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने वाले वाहनों पर चालान और सीज की कार्रवाई हुई। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों की स्पीड लेजर गन से जांच की गई। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया। 136 वाहनों का चालान, दो सीज यातायात पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 136 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट का प्रयोग करने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- भाटपार रानी टिकमपार ग्राम पंचायत के जर्जर विद्युत तार को लेकर ग्राम प्रधान प्रत्याशी दिव्यांशु मौर्य मिले एसडीएम से दिया प्रार्थना पत्र1
- गोरखपुर में दिन में पुलिस से नोकझोंक, देर शाम फूंका गया अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला.. गोरखपुर में दिन में पुलिस से नोकझोंक, देर शाम फूंका गया अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला..1