Shuru
Apke Nagar Ki App…
पोडा थाना क्षेत्र से अबैध देशी राइफल के साथ एक युवक गिरफ्तार।
Press Reporter
पोडा थाना क्षेत्र से अबैध देशी राइफल के साथ एक युवक गिरफ्तार।
More news from बिहार and nearby areas
- गोगरी में गांधी जयंती पर दिव्यांगजन कल्याण समिति ने किया महात्मा गांधी को नमन। गोगरी। महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर दिव्यांगजन कल्याण समिति के सदस्यों ने गुरुवार को महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान समिति के सदस्यों ने गांधीजी के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने हमेशा लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने तथा अहिंसा को अपनाने के लिए प्रेरित किया। गांधीजी का ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ का सिद्धांत समाज के लिए आज भी प्रेरणादायक है। वे मानव सेवा को ही परमात्मा की सेवा मानते थे। दीन-दुखियों, जरूरतमंदों और रोगियों की सेवा करना उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा था। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती केवल एक महापुरुष को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का अवसर भी है। दिव्यांगजनों को भी गांधीजी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी भाईचारा, सेवा, समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा सहित रणवीर कुमार, सुजीत कुमार, संदीप पटेल, बृजेश कुमार, अंशद आलम, राहुल कुमार, संजय टाटी समेत समिति के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान सभी ने गांधीजी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।1
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड मै गांधी जयंती पर बलहा पंचायत में चला स्वच्छता अभियान गांधी जयंती पर बलहा पंचायत में चला स्वच्छता अभियान खगड़िया/मानसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पंचायत के बलहा बाजार सहित विभिन्न मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान में बलहा पंचायत के मुखिया राजेश कुमार भारती, वार्ड सदस्य गुड्डू कुमार शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर सड़क किनारे, बाजार क्षेत्र तथा मोहल्लों में जमा कचरे और गंदगी की सफाई की। अभियान के दौरान लोगों से घरों एवं दुकानों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक जगहों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की गई। मुखिया राजेश कुमार भारती ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। केवल अभियान चलाने से नहीं, बल्कि नियमित रूप से साफ-सफाई रखने से ही गांव और बाजार को स्वच्छ बनाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।1
- जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर के परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान। प्रेस विज्ञप्ति प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर के निर्देशानुसार शुक्रवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आलोक गुप्ता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर एवं संचालन श्री दिनेश कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर के द्वारा की गई कार्यक्रम में अध्यक्ष महोदय के द्वारा बताया गया कि स्वच्छता अभियान कार्यक्रम भारत सरकार के द्वारा चलाया गया है जिसे हम लोगों को अपने में उतरने की आवश्यकता है व्यक्तिगत स्तर पर स्वच्छता को अपना कर ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। श्री अमित रंजन उपाध्याय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने बताया कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए साथ ही बताया कि स्वच्छता तन में ही स्वच्छ मन का निवास होता है। श्री विकास कुमार मिश्रा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय ने बताया कि स्वच्छ वातावरण में ही स्वाद पूर्वक कार्य करने का आनंद होता है। श्री गौतम कुमार यादव विशेष न्यायाधीश उत्पाद अधिनियम प्रथम श्री विमलेंदु कुमार विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट श्री नितेश कुमार विशेष न्यायाधीश उत्पाद अधिनियम द्वितीय श्रीमती कुमारी मनीषा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ श्रीमती अदिति गुप्ता मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी सुश्री सवसती यादव अनुमंडल न्यायिक पदाधिकारी श्री अनूप रावत मुंशिफ प्रथम श्री विकास रंजन मुंशिफ द्वितीय एवं सुश्री शालिनी किरण न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मुंगेर श्री त्रिपुरारी प्रसाद वर्मा सचिन विधिज्ञ सघ मुंगेर श्री पुरुषोत्तम झा के एल ए डी सी एस मुंगेर श्री प्रशांत कुमार सिन्हा पैनल अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं व्यवहार न्यायालय मुंगेर के कर्मचारीगण अधिकार मित्र गण जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर भी उपस्थित रहे।1
- जन सुराज के MLC उम्मीदवार अनुज सिंह को अनंत सिंह ने दी समर्थन, JDU कार्यालय के बाहर लहराया पीला गमछा जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के नामांकन में शामिल हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में पीला गमछा लहराते दिखे छोटे सरकार जदयू MLC प्रत्याशी नीरज सिंह के खिलाफ चुनाव प्रचार करने में जुटे अनंत सिंह1
- कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏 "Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed. 🙏" #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video हमको अचानक पटना में हिंदू मुस्लिम के समूह छात्र सरकार के द्वारा 8 वर्ष पहले जबरन बेहोश करके ऑपरेशन करके पूरे शरीर ब्रेन में रोबोट टर्मिनेटर एआई सैटलाइट जीपीएस कैमरा साउंड सिस्टम बिजली के तार उल्टा घड़ी वाला मशीन कंप्यूटर कुत्ता मोबाइल बिजली इंटरनेट नियंत्रित ब्रेन चिप लगाकर सभी को हजारों कुत्ता बकरी जानवर में जोड़कर सामूहिक रूप से सभी यंत्रों को उल्टा घड़ी वाला मशीन से लाखों सैनिक और करोड़ों मनुष्य को रखकर रजनीकांत का रोबोट टर्मिनेटेर मशीन बनाने के कार्यों में विरोध करने पर सभी यंत्रों से हत्या सामूहिक रूप से हत्या एक्सीडेंट में हत्या करंट से हत्या हैदराबाद में पता चलने पर शरीर ब्रेन पर नियंत्रण मांगने पर पैदा लेने के उपरांत हाईजैक करने से पूर्व का जीवन का पूरा घटना को सभी यंत्रों में दिमाग के यंत्रों में सिनेमा देखने के जैसा निकाल कर रिकॉर्डिंग करके लाखों सैनिक करोड़ मनुष्य का सभी नष्ट करके हत्या में सम्मिलित प्राणी उसके पूर्व के जीवन उसके पूर्वज का घटना को रिकॉर्डिंग करके सामूहिक रूप से प्रयोग और सभी यंत्रों को एक्सेप्ट नहीं करने पर एक साथ मिलकर हत्या एक्सीडेंट में घर में घुसकर करंट को मारकर कुत्ता बकरी को मार कर पावर को बढ़कर और सभी यंत्रों को दिमाग के यंत्रों को कुत्ता से जोड़कर अपने आप को रखकर सभी के द्वारा अपने पूर्व के जीवन सभी नष्ट करके हत्या में सम्मिलित प्राणी लाखों सैनिक करोड़ों मनुष्य के प्रत्येक कार्यों के तर्ज पर प्रयोग के साथ प्रत्येक दिन बिजली के गति के रूप में परमाणु बम के यंत्र के तर्ज पर प्रार्थी के विरुद्ध वैसा ही नष्ट करके 15 से 16 घंटा तक प्रत्येक दिन प्रयोग वैसा ही नष्ट करके हथियार के रूप में और अपने कार्यों को सामूहिक रूप से एक साथ हजारों हिंदू मुस्लिम के समूह अपने भाषा गाली को डालकर अपने 8 वर्षों के घटना और अपने पूर्व के जीवन हजारों सिनेमा यंत्रों का सिनेमा को प्रयोग के रूप में उसको उल्टा करके अपने कार्यों को अपने द्वारा किया जाने वाला घटना और सभी के पूर्व के जीवन का घटना उसके विरुद्ध होने वाला घटना पर सभी के कार्य और सभी के दो पक्षों के कार्यों के तर्ज पर सभी यंत्रों का और भारत का साउथ इंडिया का सिनेमा इस्मार्ट शंकर पिक्चर को तैयार करके वैसा ही कार्यों को करवा कर हत्या सभी यंत्रों को एक्सेप्ट नहीं करने पर देश में नहीं रहने देकर एक साथ पुलिस सरकार हाईकोर्ट सुप्रीमकोर्ट दोनों परिवार के सदस्य सभी नष्ट करके हत्या में सम्मिलित सभी स्थानों का व्यक्ति समूह मिलकर किए जाने पर आपके द्वारा ज्यादा से ज्यादा वीडियो शेयर करने हेतु1
- शराब बरामद का वीडियो वायरल होने के बाद शराब केस में तथ्यों से छेड़छाड़ पर आठ पुलिसकर्मी और चौकीदार निलंबित,मुफस्सिल थानाध्यक्ष के खिलाफ भी निलंबन की अनुशंसा, जांच में प्राथमिकी में गड़बड़ी के मिले साक्ष्य शराब बरामद का वीडियो वायरल होने के बाद शराब केस में तथ्यों से छेड़छाड़ पर आठ पुलिसकर्मी और चौकीदार निलंबित,मुफस्सिल थानाध्यक्ष के खिलाफ भी निलंबन की अनुशंसा, जांच में प्राथमिकी में गड़बड़ी के मिले साक्ष्य1
- महज 3 दिनों में सड़क का बुरा हाल आखिरकार कौन है इनका जिम्मेदार 🔴 ग्रामीण सड़क निर्माण पर सवाल, बनने के कुछ ही समय बाद सड़क टूटने का आरोप बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के बिहपुर प्रखंड अंतर्गत औलियाबाद गांव में ग्रामीण सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बताई जा रही है। तस्वीर में लगे योजना बोर्ड के अनुसार यह सड़क ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत बनाई गई है। बोर्ड पर सड़क की लंबाई 0.750 किमी, प्राक्कलित राशि 55.947 लाख रुपये और कार्य पूर्ण होने की तिथि 03 जून 2026 अंकित है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनने के कुछ ही समय बाद कई जगह से टूटने लगी, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की जांच कराकर दोषी एजेंसी पर कार्रवाई और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। 📍 स्थान: औलियाबाद, बिहपुर प्रखंड, भागलपुर 📰 स्थानीय मुद्दा — ग्रामीणों की शिकायत आपके गांव में भी ऐसी समस्या है? कमेंट में बताइए। 👇1
- गोगरी प्रखंड मुख्यालय परिसर में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती गोगरी प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद किया। कार्यक्रम में गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर, गोगरी डीसीएलआर राजकुमार, बीडीओ रघुनंदन आनंद, सीओ आमिर हुसैन, प्रखंड प्रमुख अशोक पंथ सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उनके बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही बेहतर एवं समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस दौरान मौजूद लोगों ने गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।1