झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से किशोरी की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर बेवर/मैनपुरी- जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद बताए जा रहे हैं। आरोप है कि बिना पर्याप्त चिकित्सकीय योग्यता के कई लोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं और मनमाने तरीके से दवाएं व इंजेक्शन देकर उनकी जान जोखिम में डाल रहे हैं।ऐसा ही मामला क्षेत्र के गांव मुड़ई में सामने आया, जहां कथित रूप से झोलाछाप डॉक्टर आलोक कुमार के यहां उपचार कराने पहुंची एक किशोरी की इंजेक्शन लगने के बाद अचानक हालत बिगड़ गई। किशोरी की हालत खराब होते देख परिजन घबरा गए और उसे तत्काल बेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ ऑक्सीजन उपलब्ध कराई और हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं नवीगंज चौकी क्षेत्र में भी कथित रूप से झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या बढ़ती जा रही है। आरोप है कि अंबरलाल नामक कथित झोलाछाप डॉक्टर भी बिना पर्याप्त चिकित्सकीय योग्यता के मरीजों का उपचार कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर कथित झोलाछाप डॉक्टर और पैथोलॉजी लैब संचालक आपसी तालमेल से मरीजों से जांच और उपचार के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में संचालित ऐसे क्लीनिकों व पैथोलॉजी सेंटरों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से किशोरी की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर बेवर/मैनपुरी- जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद बताए जा रहे हैं। आरोप है कि बिना पर्याप्त चिकित्सकीय योग्यता के कई लोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं और मनमाने तरीके से दवाएं व इंजेक्शन देकर उनकी जान जोखिम में डाल रहे हैं।ऐसा ही मामला क्षेत्र के गांव मुड़ई में सामने आया, जहां कथित रूप से झोलाछाप डॉक्टर आलोक कुमार के यहां उपचार कराने पहुंची एक किशोरी की इंजेक्शन लगने के बाद अचानक हालत बिगड़ गई। किशोरी की हालत खराब होते देख परिजन घबरा गए और उसे तत्काल बेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ ऑक्सीजन उपलब्ध कराई और हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं नवीगंज चौकी क्षेत्र में भी कथित रूप से झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या बढ़ती जा रही है। आरोप है कि अंबरलाल नामक कथित झोलाछाप डॉक्टर भी बिना पर्याप्त चिकित्सकीय योग्यता के मरीजों का उपचार कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर कथित झोलाछाप डॉक्टर और पैथोलॉजी लैब संचालक आपसी तालमेल से मरीजों से जांच और उपचार के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में संचालित ऐसे क्लीनिकों व पैथोलॉजी सेंटरों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
- मैनपुरी जिले में जन्माष्टमी पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा शोभायात्रा संयोजक रावल सिंह ने दी है पूरी जानकारी मैनपुरी जिले में जन्माष्टमी पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा शोभायात्रा संयोजक रावल सिंह ने दी है पूरी जानकारी1
- OYO होटल पर प्रशासन का शिकंजा, संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप हाईवे स्थित NK रिलैक्स OYO होटल में कार्रवाई, तीन महिलाएं हिरासत में; होटल सीज, संचालक की भूमिका भी जांच के घेरे में एटा। जनपद में संचालित OYO होटलों को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के लिप्टन चौकी अंतर्गत हाईवे स्थित NK रिलैक्स OYO होटल पर छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार आकाश लावण्य, थाना कोतवाली देहात पुलिस, महिला थाना पुलिस तथा चाइल्ड हेल्पलाइन/सीडब्ल्यूसी की संयुक्त टीम ने होटल पर छापेमारी की। बताया गया कि पुलिस एवं प्रशासनिक टीम द्वारा होटल में जांच के दौरान तीन महिलाएं मिलीं, जिनमें एक नाबालिग होने की जानकारी सामने आई है। टीम ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नाबालिग से संबंधित मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। कार्रवाई के दौरान होटल से संबंधित दस्तावेजों एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की भी जांच की गई। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद NK रिलैक्स OYO होटल को सीज कर दिया गया। वहीं होटल संचालक की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई की भनक लगने के बाद होटल संचालक के मौके से चले जाने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। OYO होटलों की गतिविधियों पर उठते रहे हैं सवाल जनपद में अलीगंज रोड, मंडी समिति क्षेत्र, आगरा रोड और कासगंज रोड सहित विभिन्न मार्गों पर संचालित OYO होटलों को लेकर समय-समय पर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह के सवाल उठते रहे हैं। कुछ स्थानीय लोगों द्वारा ऐसे होटलों की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियां संचालित होने के आरोप भी लगाए जाते रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की वास्तविकता संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस एवं प्रशासन की ताजा कार्रवाई के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या आने वाले दिनों में जनपद के अन्य OYO होटलों की भी इसी प्रकार जांच की जाएगी। एक कार्रवाई के बाद कई सवाल NK रिलैक्स OYO होटल पर हुई कार्रवाई ने प्रशासन की गंभीरता का संकेत जरूर दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह कार्रवाई केवल एक होटल तक सीमित रहेगी या फिर जनपद में संचालित अन्य OYO होटलों के दस्तावेज, पंजीकरण, ग्राहकों के रिकॉर्ड, सुरक्षा व्यवस्था और गतिविधियों की भी व्यापक जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के लिप्टन चौकी अंतर्गत हाईवे स्थित NK रिलैक्स OYO होटल का है।1
- एटा– क्षेत्राधिकारी नगर और नायब तहसीलदार द्वारा महिला थाना और सीडब्ल्यूसी की संयुक्त टीम सहित OYO होटल में की गई छापेमारी, तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई, क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा नायब तहसीलदार आकाश लावण्य, थाना कोतवाली देहात पुलिस, महिला थाना पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने की oyo होटल मे छापेमारी, थाना कोतवाली देहात की लिप्टन चौकी क्षेत्र में स्थित NK रिलैक्स OYO होटल में छापेमारी की गई तो तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, होटल को सील किया गया है, उक्त महिलाओं से पूछताछ सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है,1
- *बंद पड़े आरओ प्लांट में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी और दो बाल अपचारी गिरफ्तार* एटा। थाना मलावन पुलिस ने करीब पांच दिन पूर्व बंद पड़े आरओ प्लांट में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सामान के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त नकदी बरामद की है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी वांछित बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को वादी ने थाना मलावन में सूचना दी थी कि बंद पड़े आरओ प्लांट में जाकर देखने पर वहां से मोटर, पंखे और चिलर सहित अन्य सामान गायब मिला। सूचना के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान घटना में शामिल आरोपियों को चिह्नित किया। पुलिस ने प्रवीन पुत्र डोरीलाल निवासी लालडुण्डवारा, विष्णु पुत्र महावीर निवासी लालडुण्डवारा और अख्तर पुत्र मौहम्मद हफीज निवासी सराय मोहल्ला, थाना सकीट समेत दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बंद पड़ी फैक्ट्रियों और प्रतिष्ठानों की रेकी कर वहां से कॉपर के तार, मोटर, चिलर और अन्य कीमती सामान चोरी करते थे। चोरी के सामान को बेचकर प्राप्त रकम से अपने खाने-पीने के शौक पूरे करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चार मोटर कॉइल, चार पंखा कॉइल, 6.300 किलोग्राम जला हुआ कॉपर तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या RJ 60 PS 6552 तथा चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 7,200 रुपये बरामद किए गए हैं। विवेचना एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(3)/317(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। मामले में प्रकाश में आए राहुल पुत्र रहीसपाल और पूरन पुत्र मुकुट सिंह निवासी लालडुण्डवारा थाना मलावन अभी वांछित हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर प्रयास तेज कर दिए हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव चौहान, उपनिरीक्षक निश्चल सोलंकी, उपनिरीक्षक रामलाल सिंह, कांस्टेबल कार्तिक शर्मा, शारुख खान, अनुज कुमार, परवेन्द्र कुमार और प्रशांत कुमार शामिल रहे।1
- इन कलयुगी बेटों को देखिए जमीन के विवाद में दो बेटों ने बीच सड़क पर अपने ही पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि बेटे अपनी मां अंजना राउत के नाम की जमीन बेचने से नाराज थे। इसी बात को लेकर दोनों बेटों ने बीच सड़क पर पिता के साथ मारपीट की। वीडियो महाराष्ट्र के इंदापुर का है।1
- चोरी की योजना बना रहे दो अभियुक्त जसवंत नगर पुलिस ने किये गिरफ्तार। चोरी की योजना बना रहे दो अभियुक्त जसवंत नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार जिनकी पहचान मिल्ली पुत्र सुभाष गिहार व शेरू पुत्र मनोज गिहार विष्णु पुरा थाना बाह जनपद आगरा के रूप में हुई जिनके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस 315 वोर और एक अवैध चाकू किया गया बरामद।1
- एटा में OYO बोर्ड लगे होटल में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का छापा देखें रिपोर्ट#fecbook #insta #letestnews #shortvideo1
- प्रशासन व ग्राम प्रधान की लापरवाही से तालग्राम ब्लॉक के स्थित ग्राम पंचायत तिसौली स्थिति प्रशासन व ग्राम प्रधान मिथलेश कुमारी यादव की लापरवाही से तालग्राम ब्लॉक के स्थित ग्राम पंचायत तिसौली गांव के दोनों तरह स्कूल है प्राथमिक विद्यालय तिसौली व पूर्व माध्यमिक विद्यालय अदमापुर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय मॉडल इण्टर कॉलेज गांव के बाहर ही ये तीनो स्कूल स्थित और सारे बच्चों का आना जाना एक दिन ही रास्ते से है सड़क पर पानी भर जाता हैं और सफाई कर्मी द्वारा निकाला हुआ नाली का कचड़ा सड़क पर ही छोड़ दिया जाता है और वह फैल जाता है और कभी कचड़ा गांव बाहर नहीं फेंका जाता सफाई कर्मी नाली के कचड़े को वही छोड़ देने के कारण और गंदगी व कीटाणु फैल रहे है। और ना ही कचड़े की गाड़ी अभी तक नहीं गांव में आई। चारों ओर कीचड़ से स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही हैं और जिससे उनकी यूनिफॉर्म और जूते गंदे हो रहे है। सुबह स्कूल लगने और दोपहर छुट्टी के समय विद्यार्थी की हालत और भी गंभीर हो जाती हैं। जलभराव व कीचड़ के कारण संभलकर चलने को मजबूर जब कि दो पहिया वाहन चालकों के फिसलने और हादसे की आशंका बनी रहती हैं इसके बावजूद भी 2 वर्ष पहले जलनिगम की तरफ से सड़क पर कार्य कराया गया था अभी तक सड़क की मरम्मत भी नहीं हुई रहवासियों का कहना कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या जैसी कि तैसी बनी हुई है । उन्होंने प्रशासन व ग्राम प्रधान से जल्द सड़क व पानी निकास की मरम्मत कराने की मांग है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और लोगों को कीचड़ व जलभराव से राहत मिले सके।1
- *दबंगों ने संविदा लाइनमैन को फावड़े के बेंत से पीटा* *- इंसाफ न मिलने पर 10 MVA ट्रांसफार्मर पर चढ़ा पीड़ित* - *पावर हाउस पर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन* *सौरिख कन्नौज* गैरकानूनी तरीके से विद्युत डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन पॉइंट) जोड़ने से मना करने पर दबंगों ने एक संविदा लाइनमैन पर जानलेवा हमला कर दिया।फावड़े के बेंत से लहूलुहान किए गए लाइनमैन ने जब अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई और सुनवाई नहीं हुई, तो वह आक्रोशित होकर पावर हाउस परिसर में 10 एमवीए के विशालकाय ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद साथी बिजली कर्मियों ने पावर हाउस का घेराव कर कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। *अवैध रूप से डीपी चालू करने का बना रहे थे दबाव* विवाद की शुरुआत 28 अगस्त की रात ग्राम नगरिया लाल शाह में फुंकी डीपी से हुई। ग्रामीणों ने विभागीय अनुमति के बगैर ही ग्राम गुलरियापुर से एक डीपी उतारकर नगरिया लाल शाह में टांग दी थी। इसके बाद दबंग संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र सिंह राजपूत पर इसे तत्काल चालू करने का दबाव बनाने लगे। पुष्पेंद्र ने जेई और एसडीओ के सख्त निर्देशों का हवाला देते हुए अवैध कनेक्शन जोड़ने से साफ इनकार कर दिया। *दुकान के सामने घेरकर किया जानलेवा हमला* पीड़ित लाइनमैन पुष्पेंद्र के अनुसार, जब वह तरींद क्षेत्र से लाइन का काम निपटाकर भावलपुर में सोनू कबाड़ी की दुकान के पास पहुंचा, तभी नगला चौधरी निवासी हिमांशु (पुत्र गोरे सिंह) अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ आ धमका। आरोपियों ने पुष्पेंद्र को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए फावड़े के बेंत से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। *10 एमवीए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा लाइनमैन, महकमे में मचा हड़कंप* घटना के बाद अधिकारियों की बेरुखी से क्षुब्ध होकर पुष्पेंद्र जान जोखिम में डालते हुए पावर हाउस परिसर में रखे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर के ऊपर जा चढ़ा। लाइनमैन को हाईटेंशन उपकरण पर चढ़ा देख अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलते ही सौरिख थाने की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस और अधिकारियों की लंबी मान-मनौव्वल के बाद भी आहत लाइनमैन नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। *बिजली कर्मियों ने घेरा पावर हाउस* कार्य बहिष्कार का ऐलान हमले की खबर फैलते ही क्षेत्र भर के संविदा लाइनमैन एकजुट होकर चपुन्ना पावर हाउस पहुंच गए और घेराव कर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन में शामिल लाइनमैन विपिन सिंह, कौशल किशोर, अवधेश सिंह, मुनीश सिंह, नैतिक पाण्डेय, अरविन्द कुमार, राजीव सिंह, शिवरतन सिंह, दीप चन्द्र, धीरेन्द्र सिंह, अमित यादव और हरिओम सहित दर्जनों कर्मचारियों ने दो टूक चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और कर्मचारियों को सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक पूर्ण कार्य बहिष्कार रहेगा।मामले में पुलिस एस आई रणवीर सिंह चन्देल ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। *दबंगों ने संविदा लाइनमैन को फावड़े के बेंत से पीटा* *- इंसाफ न मिलने पर 10 MVA ट्रांसफार्मर पर चढ़ा पीड़ित* - *पावर हाउस पर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन* *सौरिख कन्नौज* गैरकानूनी तरीके से विद्युत डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन पॉइंट) जोड़ने से मना करने पर दबंगों ने एक संविदा लाइनमैन पर जानलेवा हमला कर दिया।फावड़े के बेंत से लहूलुहान किए गए लाइनमैन ने जब अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई और सुनवाई नहीं हुई, तो वह आक्रोशित होकर पावर हाउस परिसर में 10 एमवीए के विशालकाय ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद साथी बिजली कर्मियों ने पावर हाउस का घेराव कर कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। *अवैध रूप से डीपी चालू करने का बना रहे थे दबाव* विवाद की शुरुआत 28 अगस्त की रात ग्राम नगरिया लाल शाह में फुंकी डीपी से हुई। ग्रामीणों ने विभागीय अनुमति के बगैर ही ग्राम गुलरियापुर से एक डीपी उतारकर नगरिया लाल शाह में टांग दी थी। इसके बाद दबंग संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र सिंह राजपूत पर इसे तत्काल चालू करने का दबाव बनाने लगे। पुष्पेंद्र ने जेई और एसडीओ के सख्त निर्देशों का हवाला देते हुए अवैध कनेक्शन जोड़ने से साफ इनकार कर दिया। *दुकान के सामने घेरकर किया जानलेवा हमला* पीड़ित लाइनमैन पुष्पेंद्र के अनुसार, जब वह तरींद क्षेत्र से लाइन का काम निपटाकर भावलपुर में सोनू कबाड़ी की दुकान के पास पहुंचा, तभी नगला चौधरी निवासी हिमांशु (पुत्र गोरे सिंह) अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ आ धमका। आरोपियों ने पुष्पेंद्र को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए फावड़े के बेंत से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। *10 एमवीए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा लाइनमैन, महकमे में मचा हड़कंप* घटना के बाद अधिकारियों की बेरुखी से क्षुब्ध होकर पुष्पेंद्र जान जोखिम में डालते हुए पावर हाउस परिसर में रखे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर के ऊपर जा चढ़ा। लाइनमैन को हाईटेंशन उपकरण पर चढ़ा देख अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलते ही सौरिख थाने की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस और अधिकारियों की लंबी मान-मनौव्वल के बाद भी आहत लाइनमैन नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। *बिजली कर्मियों ने घेरा पावर हाउस* कार्य बहिष्कार का ऐलान हमले की खबर फैलते ही क्षेत्र भर के संविदा लाइनमैन एकजुट होकर चपुन्ना पावर हाउस पहुंच गए और घेराव कर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन में शामिल लाइनमैन विपिन सिंह, कौशल किशोर, अवधेश सिंह, मुनीश सिंह, नैतिक पाण्डेय, अरविन्द कुमार, राजीव सिंह, शिवरतन सिंह, दीप चन्द्र, धीरेन्द्र सिंह, अमित यादव और हरिओम सहित दर्जनों कर्मचारियों ने दो टूक चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और कर्मचारियों को सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक पूर्ण कार्य बहिष्कार रहेगा।मामले में पुलिस एस आई रणवीर सिंह चन्देल ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।4