Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोनौली में BSNL टावर पर चढ़ा युवक, जमीन विवाद के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा | Maharajganj Breaking सोनौली में BSNL टावर पर चढ़ा युवक, जमीन विवाद के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा | Maharajganj Breaking
S.P.RAWAT
सोनौली में BSNL टावर पर चढ़ा युवक, जमीन विवाद के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा | Maharajganj Breaking सोनौली में BSNL टावर पर चढ़ा युवक, जमीन विवाद के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा | Maharajganj Breaking
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोनौली में BSNL टावर पर चढ़ा युवक, जमीन विवाद के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा | Maharajganj Breaking सोनौली में BSNL टावर पर चढ़ा युवक, जमीन विवाद के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा | Maharajganj Breaking1
- महराजगंज पुलिस को मिली हाईटेक इंटरसेप्टर ,वाहन आधुनिक तकनीक से लैस महराजगंज सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए महराजगंज पुलिस ने एक नई पहल की है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थीने रविवार को पुलिस कार्यालय परिसर से हाईटेक इंटरसेप्टर पुलिस वाहन का शुभारंभ किया। यह इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक तकनीक से लैस है और राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और अनुशासित बनाने में मदद करेगा। वाहन में स्पीड रडार लगा है जिसके जरिए तेज गति से चलने वाले वाहनों की निगरानी की जाएगी। ब्रीथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच होगी और स्वचालित नंबर प्लेट पहचान यानी ANPR कैमरे से वाहनों की पहचान की जा सकेगी। साथ ही वाहन को पुलिस डेटाबेस से जुड़े लाइव मोबाइल डेटा टर्मिनल से भी जोड़ा गया है। इससे किसी भी वाहन की जानकारी का त्वरित सत्यापन संभव होगा और चोरी या संदिग्ध वाहनों की पहचान में आसानी होगी। SP ने कहा कि इंटरसेप्टर के जरिए राजमार्गों पर गश्त तेज की जाएगी। यातायात नियम तोड़ने वाले और भागने वाले संदिग्ध वाहनों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों को सुरक्षित आवागमन मिलेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। SP ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें। पुलिस का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि जागरूकता और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आधुनिक तकनीक से लैस इस वाहन को महराजगंज पुलिस की सड़क सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का बड़ा कदम माना जा रहा है।2
- starpublicnews आज दिनांक 03-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 63076892261
- हम ठेका पट्टा नहीं करेंगें,चुनाव जीतने के बाद बोलें प्रशांत कुमार! #Bihar #bakipur #Election #commission #MLA #chunav #PrashantKumar #excellent #BJP4IND हम ठेका पट्टा नहीं करेंगें,चुनाव जीतने के बाद बोलें प्रशांत कुमार! #Bihar #bakipur #Election #commission #MLA #chunav #PrashantKumar #excellent #BJP4IND1
- निचलौल क्षेत्र में तेंदुए का आतंक! शावक की मौत के बाद गन्ने के खेत में डाला डेरा, ड्रोन कैमरे में कैद EXCLUSIVE VIDEO निचलौल क्षेत्र में तेंदुए का आतंक! शावक की मौत के बाद गन्ने के खेत में डाला डेरा, ड्रोन कैमरे में कैद EXCLUSIVE VIDEO1
- ₹15 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के जेवर बरामद महराजगंज, 03 अगस्त 2026। पुरन्दरपुर पुलिस ने नकबजनी के मुकदमे में वांछित चल रहे ₹15,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में पुरन्दरपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। घर का ताला तोड़कर की थी चोरी पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर निवासी संजय कुमार अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए केएमसी हॉस्पिटल महराजगंज गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने छत के जीने की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, गैस सिलेंडर और नकदी चोरी कर ली थी। मामले में थाना पुरन्दरपुर में मु0अ0सं0 181/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में वांछित अभियुक्त कन्हैयालाल पुत्र सुरेश, निवासी टेढ़ी, थाना पुरन्दरपुर को पकड़ने के लिए ₹15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। जेवरात बरामद गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने सफेद धातु के दो ब्रेसलेट, एक जोड़ी बड़ी पायल, एक जोड़ी छोटी पायल तथा लाल नग लगी चार बिछिया बरामद की हैं। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया। दो मुकदमे दर्ज पुलिस के मुताबिक अभियुक्त कन्हैयालाल के खिलाफ पुरन्दरपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें नकबजनी का मुकदमा तथा मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मुकदमा शामिल है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया, उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक राहुल यादव, कांस्टेबल श्यामसुन्दर यादव, आदित्य यादव, हर्षित विशेन और अमन सिंह शामिल रहे।1