logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहाबाद में हेड मुंशी ने पेश की मानवता की मिसाल, असहाय बुजुर्ग की मदद कर दिल जीता हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र में मानवता की एक सराहनीय मिसाल सामने आई है। शाहाबाद ग्राम न्यायालय के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति परेशानी की हालत में जमीन पर पड़े मिले। तभी वहां से गुजर रहे शाहाबाद थाने में तैनात हेड मुंशी लोकेश भारद्वाज की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने तुरंत बुजुर्ग को सहारा देकर उठाया और सुरक्षित स्थान पर लिटाया। इसके साथ ही उनके लिए जलपान की व्यवस्था कर उनका हाल-चाल भी लिया। हेड मुंशी की इस संवेदनशीलता और सेवा भाव को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने उनकी प्रशंसा की। इस कार्य से पुलिस की मानवीय छवि को भी एक सकारात्मक संदेश मिला

2 hrs ago
user_Journalist,Abdheshkumar
Journalist,Abdheshkumar
Graphic designer शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

शाहाबाद में हेड मुंशी ने पेश की मानवता की मिसाल, असहाय बुजुर्ग की मदद कर दिल जीता हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र में मानवता की एक सराहनीय मिसाल सामने आई है। शाहाबाद ग्राम न्यायालय के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति परेशानी की हालत में जमीन पर पड़े मिले। तभी वहां से गुजर रहे शाहाबाद थाने में तैनात हेड मुंशी लोकेश भारद्वाज की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने तुरंत बुजुर्ग को सहारा देकर उठाया और सुरक्षित स्थान पर लिटाया। इसके साथ ही उनके लिए जलपान की व्यवस्था कर उनका हाल-चाल भी लिया। हेड मुंशी की इस संवेदनशीलता और सेवा भाव को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने उनकी प्रशंसा की। इस कार्य से पुलिस की मानवीय छवि को भी एक सकारात्मक संदेश मिला

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Journalist Amit Dixit
    1
    Post by Journalist Amit Dixit
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जलालाबाद के नवीननगर पानी की टंकी के पास से दरगाह पर से मोटरसाइकिल चोरी,ग्रामीण ने लगाई पुलिस से बरामदगी की गुहार शाहजहांपुर जनपद के कोतवाली जलालाबाद क्षेत्र में वार्ड नवीननगर पानी की टंकी के पास स्थित दरगाह पर दोपहर करीब 2:50 बजे एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित रुकसाद पुत्र हैदर निवासी ग्राम गुनारा ने थाना कोतवाली जलालाबाद में तहरीर देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
    1
    जलालाबाद के नवीननगर पानी की टंकी के पास से दरगाह पर से मोटरसाइकिल चोरी,ग्रामीण ने लगाई पुलिस से बरामदगी की गुहार 
शाहजहांपुर जनपद के कोतवाली जलालाबाद  क्षेत्र में वार्ड नवीननगर पानी की टंकी के पास स्थित दरगाह पर दोपहर करीब 2:50 बजे एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित रुकसाद पुत्र हैदर निवासी ग्राम गुनारा ने थाना कोतवाली जलालाबाद में तहरीर देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
    user_आकाश मिश्रा
    आकाश मिश्रा
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *थाना खुदागंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक खुदागंज के नेतृत्व में थाना खुदागंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। दिनांक 06.03.2026 को वादी द्वारा थाना खुदागंज दी गई लिखित तहरीर के आधार पर NCR NO-31/2026 धारा 115(2)/352 बी0एन0एस0 बनाम रंजीत सिंह आदि के विरुद्ध पंजीकृत की गयी थी । वादी द्वारा दिनांक 09.03.2026 को सूचना दी गयी कि उसके पिता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। नियामानुसार NCR NO-31/2026 धारा 115(2)/352 बी0एन0एस0 से तरमीम कर मु0अ0स0 52/2026 धारा 115(2)/352/105 बी0एन0एस0 बनाम 1-रंजीत सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह 2-विजी सिंह पुत्र बुद्धपाल सिंह सर्वनिवासीगण ग्राम भुंडा हरवंशपुर, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । अभियुक्त विजी सिंह पुत्र बुद्धपाल सिंह को दिनांक 11.03.26 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है । आज दिनांक 13.03.26 को मुकदमा उपरोक्त में वाँछित अभियुक्त रंजीत सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह नि0ग्रा0 भुंडा हरवंशपुर, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर को मुखबिर की सूचना पर समय 07:27 AM बजे ग्राम कन्धरापुर मोड के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय समक्ष पेश किया जा रहा है
    1
    *थाना खुदागंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक खुदागंज के नेतृत्व में थाना खुदागंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली।
दिनांक 06.03.2026 को वादी द्वारा थाना खुदागंज दी गई लिखित तहरीर के आधार पर NCR NO-31/2026 धारा 115(2)/352 बी0एन0एस0 बनाम रंजीत सिंह आदि के विरुद्ध पंजीकृत की गयी थी । वादी द्वारा दिनांक 09.03.2026 को सूचना दी गयी कि उसके पिता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। नियामानुसार NCR NO-31/2026 धारा 115(2)/352 बी0एन0एस0 से तरमीम कर मु0अ0स0 52/2026  धारा 115(2)/352/105 बी0एन0एस0 बनाम 1-रंजीत सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह 2-विजी सिंह पुत्र बुद्धपाल सिंह सर्वनिवासीगण ग्राम भुंडा हरवंशपुर, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । अभियुक्त विजी सिंह पुत्र बुद्धपाल सिंह को दिनांक 11.03.26 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है । आज दिनांक 13.03.26 को मुकदमा उपरोक्त में वाँछित अभियुक्त रंजीत सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह नि0ग्रा0 भुंडा हरवंशपुर, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर को मुखबिर की सूचना पर समय 07:27 AM बजे ग्राम कन्धरापुर मोड के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय समक्ष पेश किया जा रहा है
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • साप्ताहिक शुक्रवार परेड में एसपी ने ली सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
    1
    साप्ताहिक शुक्रवार परेड में एसपी ने ली सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक ने सलामी लेकर पुलिस बल के अनुशासन, वर्दी की साज-सज्जा, टर्नआउट तथा शारीरिक दक्षता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया और सभी को नियमित व्यायाम करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान आरटीसी बैरक, पुलिस मैस और पीआरवी वाहनों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आरटीसी बैरक में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जबकि पुलिस मैस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की गई। पीआरवी वाहनों और उपकरणों का निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। इसके बाद आर्दली रूम में विभिन्न शाखाओं के अभिलेख और रजिस्टरों का निरीक्षण कर उनके सुव्यवस्थित रखरखाव और कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है और पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।
    1
    शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक ने सलामी लेकर पुलिस बल के अनुशासन, वर्दी की साज-सज्जा, टर्नआउट तथा शारीरिक दक्षता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया और सभी को नियमित व्यायाम करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान आरटीसी बैरक, पुलिस मैस और पीआरवी वाहनों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आरटीसी बैरक में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जबकि पुलिस मैस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की गई।
पीआरवी वाहनों और उपकरणों का निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। इसके बाद आर्दली रूम में विभिन्न शाखाओं के अभिलेख और रजिस्टरों का निरीक्षण कर उनके सुव्यवस्थित रखरखाव और कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एसपी ने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है और पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *“थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा 01 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार“* श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय के निर्देशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रोजा के नेतृत्व में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं अपराध में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना रोजा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई । 13.03.2026 को थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कुंवर मौर्या पुत्र जयचन्द्र मौर्या, उम्र करीब 26 वर्ष, नि0 ग्राम सरही, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर को समय करीब 12.23 बजे थाना रोजा क्षेत्रान्तर्गत हुसैनापुर पुलिया से शाहगंज जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
    2
    *“थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा 01 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार“*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय के निर्देशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रोजा के नेतृत्व में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं अपराध में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना रोजा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई ।  13.03.2026 को थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कुंवर मौर्या पुत्र जयचन्द्र मौर्या, उम्र करीब 26 वर्ष, नि0 ग्राम सरही, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर को समय करीब 12.23 बजे थाना रोजा क्षेत्रान्तर्गत हुसैनापुर पुलिया से शाहगंज जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Journalist Amit Dixit
    1
    Post by Journalist Amit Dixit
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • साप्ताहिक शुक्रवार परेड में एसपी ने ली सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
    1
    साप्ताहिक शुक्रवार परेड में एसपी ने ली सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.