logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दौसा। लालसोट: मीणा छात्रावास में मनाई गई मीन भगवान जयंती दौसा। लालसोट के आदिवासी मीणा छात्रावास में मीन भगवान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान हितेश मीणा (IAS), सीता मीणा (RAS) व सपना मीणा (RAS) का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा की ओर प्रेरित करने और बालिकाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु रहे मौजूद ।

1 day ago
user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
RIVENDRA KUMAR SHARMA
Local News Reporter Lalsot, Dausa•
1 day ago
f9004d3b-61b2-4534-9184-adb8b7c1b042

दौसा। लालसोट: मीणा छात्रावास में मनाई गई मीन भगवान जयंती दौसा। लालसोट के आदिवासी मीणा छात्रावास में मीन भगवान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान हितेश मीणा (IAS), सीता मीणा (RAS) व सपना मीणा (RAS) का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा की ओर प्रेरित करने और बालिकाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु रहे मौजूद ।

More news from Dausa and nearby areas
  • मलखंभ प्रदर्शन, गोरिल्ला भालू नृत्य, तोप पुष्प वर्षा, हरियाणवी नृत्य ग्रुप, ऊंट, घोड़े रहे आकर्षण का केंद्र शाही लवाजमें के साथ निकली बूढी गणगौर की सवारी मुस्लिम समुदाय ने शरबत पिलाकर एवं पुष्प वर्षा कर किया स्वागत लालसोट। नगर परिषद से पूजा-अर्चना के बाद की बूढ़ी गणगौर सवारी शाही लवाजमें के साथ शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। बैंड की धुनों, पचरंगी साफों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस दौरान विधायक ने भाग लेकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा में मलखंभ, गोरिल्ला-भालू नृत्य, हरियाणवी डांस, कच्ची घोड़ी, कालबेलिया, ऊंट-घोड़ा सवारी व झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मुस्लिम समुदाय ने जगह-जगह शरबत पिलाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी, वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
    4
    मलखंभ प्रदर्शन, गोरिल्ला भालू नृत्य, तोप पुष्प वर्षा, हरियाणवी नृत्य ग्रुप, ऊंट, घोड़े रहे आकर्षण का केंद्र
शाही लवाजमें के साथ निकली बूढी गणगौर की सवारी
मुस्लिम समुदाय ने शरबत पिलाकर एवं पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
लालसोट। नगर परिषद से पूजा-अर्चना के बाद की बूढ़ी गणगौर सवारी शाही लवाजमें के साथ शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। बैंड की धुनों, पचरंगी साफों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।
इस दौरान विधायक ने भाग लेकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा में मलखंभ, गोरिल्ला-भालू नृत्य, हरियाणवी डांस, कच्ची घोड़ी, कालबेलिया, ऊंट-घोड़ा सवारी व झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
मुस्लिम समुदाय ने जगह-जगह शरबत पिलाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी, वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    14 hrs ago
  • लालसोट उपखंड में गणगौर के पावन पर्व पर आज दूसरे दिन गणगौर माता की शाही सवारी गाजे बाजे-गाजे के धूमधाम से नगर में प्रमुख मार्गो से होती हुए निकाली गई ... #लालसोट की शान ऐतिहासिक #गणगौर_ #राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में गणगौर का विशेष स्थान है, और जब बात #लालसोट की आती है तो यह उत्सव केवल एक #परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, उत्साह और एकता का जीवंत प्रतीक बन जाता है। पिछले कई दशकों से लालसोट में भरने वाला #गणगौर_मेला नगर की पहचान और गौरव का केंद्र रहा है। #लोकसंस्कृति का उत्सव है। माँ गौरी और भगवान शिव की पूजा के साथ महिलाएँ अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। सजी-धजी प्रतिमाओं की शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित महिलाएँ, लोकगीतों की मधुर गूँज और ढोल-नगाड़ों की थाप पूरे वातावरण को भक्तिमय और रंगीन बना देती है। लालसोट का यह ऐतिहासिक मेला सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। यहाँ हर वर्ग, हर समुदाय और हर आयु का व्यक्ति एक साथ आकर इस उत्सव को भव्य बनाता है। स्थानीय व्यापारियों के लिए यह मेला आर्थिक संबल का अवसर बनता है, वहीं युवाओं के लिए यह अपनी संस्कृति से जुड़ने का माध्यम है। गणगौर मेला लालसोट की धड़कन है-जहाँ परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम दिखाई देता है। यह उत्सव हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है और आने वाली पीढ़ियों को हमारी परंपराओं के बारे में अवगत कराता है। गणगौर माता की सवारी के दौरान कच्ची घोड़ी व ऊंट नृत्य, गोरिल्ला बालू नृत्य, अलगोजा पार्टी, भवाई नृत्य, तारक मेहता/ डबल फ्रेम, तोप पुष्प वर्षा, करेला कुत्थक नृत्य, बिना मुंडी कलाकार, लड्डू गोपाल की झांकी, झांकी नरसिंह अवतार, हरियाणवी नृत्य ग्रुप, ब्लोअर तोप गैस तोप, ताज बैंड हिंडौन, राधा कृष्ण मयूर नृत्य ग्रुप, चरकुला नृत्य वृंदावन, मलखंभ प्रदर्शन, हाईवे कलाकारों द्वारा अनोखा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हिन्द दरबार बैंड, हिन्द विजय बैंड, सोना बैंड मंडावरी, बालक बैंड लालसोट द्वारा वाद्य यंत्रों की ध्वनि से सम्पूर्ण वातावरण संगीत में हो गया, वही इस दौरान वही आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में लालसोट विधायक रामविलास मीणा, निवर्तमान सभापति प्रतिनिधि सोनू बिनोरी, पहला ख्याल संगीत दंगल समिति अध्यक्ष चौथमल सुकारिया, अशोक चौधरी एडवोकेट, भागचंद सैनी, बालमुकुंद शर्मा, रिकॉर्डिंग मोबाइल नंबर शिव शंकर जोशी, राकेश जोशी, महेश जांगिड़, मुरारी सैनी, रामपुर माली कपड़े वाले, जीतू बढ़ाया, सुभाष भीवाल, बालमुकुंद शर्मा, प्रेम चौधरी, बाबूलाल हाडा, रवि हाडा, जयप्रकाश सैनी, सूरज सैनी एडवोकेट, सहित हजारों की संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद।
    4
    लालसोट उपखंड में गणगौर के पावन पर्व पर आज दूसरे दिन गणगौर माता की शाही सवारी गाजे बाजे-गाजे के धूमधाम से नगर में प्रमुख मार्गो से होती हुए निकाली गई 
...
#लालसोट की शान ऐतिहासिक       #गणगौर_
#राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में गणगौर का विशेष स्थान है, और जब बात #लालसोट की आती है तो यह उत्सव केवल एक #परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, उत्साह और एकता का जीवंत प्रतीक बन जाता है। पिछले कई दशकों से लालसोट में भरने वाला #गणगौर_मेला नगर की पहचान और गौरव का केंद्र रहा है।
#लोकसंस्कृति का उत्सव है। माँ गौरी और भगवान शिव की पूजा के साथ महिलाएँ अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। सजी-धजी प्रतिमाओं की शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित महिलाएँ, लोकगीतों की मधुर गूँज और ढोल-नगाड़ों की थाप पूरे वातावरण को भक्तिमय और रंगीन बना देती है।
लालसोट का यह ऐतिहासिक मेला सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। यहाँ हर वर्ग, हर समुदाय और हर आयु का व्यक्ति एक साथ आकर इस उत्सव को भव्य बनाता है। स्थानीय व्यापारियों के लिए यह मेला आर्थिक संबल का अवसर बनता है, वहीं युवाओं के लिए यह अपनी संस्कृति से जुड़ने का माध्यम है।
गणगौर मेला लालसोट की धड़कन है-जहाँ परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम दिखाई देता है। यह उत्सव हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है और आने वाली पीढ़ियों को हमारी परंपराओं के बारे में अवगत कराता है। गणगौर माता की सवारी के दौरान कच्ची घोड़ी व ऊंट नृत्य, गोरिल्ला बालू नृत्य, अलगोजा पार्टी, भवाई नृत्य, तारक मेहता/ डबल फ्रेम, तोप पुष्प वर्षा, करेला कुत्थक नृत्य, बिना मुंडी कलाकार, लड्डू गोपाल की झांकी, झांकी नरसिंह अवतार, हरियाणवी नृत्य ग्रुप, ब्लोअर तोप गैस तोप, ताज बैंड हिंडौन, राधा कृष्ण मयूर नृत्य ग्रुप, चरकुला नृत्य वृंदावन, मलखंभ प्रदर्शन, हाईवे कलाकारों द्वारा अनोखा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हिन्द दरबार बैंड, हिन्द विजय बैंड, सोना बैंड मंडावरी, बालक बैंड लालसोट द्वारा वाद्य यंत्रों की ध्वनि से सम्पूर्ण वातावरण संगीत में हो गया, वही इस दौरान वही आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में लालसोट विधायक रामविलास मीणा, निवर्तमान सभापति प्रतिनिधि सोनू बिनोरी, पहला ख्याल संगीत दंगल समिति अध्यक्ष चौथमल सुकारिया, अशोक चौधरी एडवोकेट, भागचंद सैनी, बालमुकुंद शर्मा, रिकॉर्डिंग मोबाइल नंबर शिव शंकर जोशी, राकेश जोशी, महेश जांगिड़, मुरारी सैनी, रामपुर माली कपड़े वाले, जीतू बढ़ाया, सुभाष भीवाल, बालमुकुंद शर्मा, प्रेम चौधरी, बाबूलाल हाडा, रवि हाडा, जयप्रकाश सैनी, सूरज सैनी एडवोकेट, सहित हजारों की संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Rakesh Meena
    1
    Post by Rakesh Meena
    user_Rakesh Meena
    Rakesh Meena
    रामगढ़ पचवारा, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • मंडावरी | कस्बे में गणगौर पर्व के उपलक्ष्य में नगर पालिका प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन माता की सवारी पूरी भव्यता के साथ निकाली गई। भक्ति, परंपरा और उत्साह के संगम के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे कस्बे को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया। ​भजनों की स्वर लहरियों और आतिशबाजी के साथ निकला कारवां ​नगर पालिका कार्यालय से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई गणगौर माता की सवारी में बैंड-बाजे भजनों की मधुर स्वर लहरियां बिखेर रहे थे। मुख्य बाजार से गुजरते समय शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। आसमान में होती आतिशबाजी और माता के जयकारों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होती हुई ब्राह्मणी माता की छतरी पहुंची, जहाँ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई। ​प्रशासनिक अमला और जनसैलाब रहा मौजूद ​इस सांस्कृतिक आयोजन के दौरान नगर पालिका का समस्त स्टाफ और कस्बे के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शोभायात्रा में मुख्य रूप से: ​अधिशासी अधिकारी (EO): शंभूलाल मीणा ​सहायक लेखा अधिकारी: राकेश मीणा ​अन्य कर्मचारी: ललिता बैरवा, राम खिलाड़ी मीणा, कैलाश शिवाजी, प्रेम शर्मा। ​साथ ही बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नगर पालिका के सफाई कर्मचारी और रंग-बिरंगे पारंपरिक लिबास में सजी कस्बे की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। ​नवाचार: महिलाओं को भेंट की गई 'सब्जी बास्केट' ​शोभायात्रा का समापन पुनः नगर पालिका कार्यालय पर हुआ। यहाँ नगर पालिका प्रशासन द्वारा एक अनूठी पहल देखने को मिली। उत्सव में सम्मिलित हुई महिलाओं को नगर पालिका की ओर से सब्जी की बास्केट (टोकनी) उपहार स्वरूप भेंट की गई। इस उपहार को पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने प्रशासन के इस व्यवहार की सराहना की। ​चर्चा का केंद्र रहा ईओ का प्रबंधन ​कस्बेवासियों के बीच गणगौर की इस भव्य सवारी और अभूतपूर्व उत्साह को लेकर विशेष चर्चा रही। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस सफल आयोजन और व्यवस्थाओं के पीछे अधिशासी अधिकारी शंभूलाल मीणा का प्रत्यक्ष मार्गदर्शन और सराहनीय योगदान रहा है। उनके प्रयासों से ही इस बार गणगौर उत्सव ने एक नया स्वरूप लिया। ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी
    2
    मंडावरी | कस्बे में गणगौर पर्व के उपलक्ष्य में नगर पालिका प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन माता की सवारी पूरी भव्यता के साथ निकाली गई। भक्ति, परंपरा और उत्साह के संगम के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे कस्बे को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया।
​भजनों की स्वर लहरियों और आतिशबाजी के साथ निकला कारवां
​नगर पालिका कार्यालय से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई गणगौर माता की सवारी में बैंड-बाजे भजनों की मधुर स्वर लहरियां बिखेर रहे थे। मुख्य बाजार से गुजरते समय शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। आसमान में होती आतिशबाजी और माता के जयकारों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होती हुई ब्राह्मणी माता की छतरी पहुंची, जहाँ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई।
​प्रशासनिक अमला और जनसैलाब रहा मौजूद
​इस सांस्कृतिक आयोजन के दौरान नगर पालिका का समस्त स्टाफ और कस्बे के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शोभायात्रा में मुख्य रूप से:
​अधिशासी अधिकारी (EO): शंभूलाल मीणा
​सहायक लेखा अधिकारी: राकेश मीणा
​अन्य कर्मचारी: ललिता बैरवा, राम खिलाड़ी मीणा, कैलाश शिवाजी, प्रेम शर्मा।
​साथ ही बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नगर पालिका के सफाई कर्मचारी और रंग-बिरंगे पारंपरिक लिबास में सजी कस्बे की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
​नवाचार: महिलाओं को भेंट की गई 'सब्जी बास्केट'
​शोभायात्रा का समापन पुनः नगर पालिका कार्यालय पर हुआ। यहाँ नगर पालिका प्रशासन द्वारा एक अनूठी पहल देखने को मिली। उत्सव में सम्मिलित हुई महिलाओं को नगर पालिका की ओर से सब्जी की बास्केट (टोकनी) उपहार स्वरूप भेंट की गई। इस उपहार को पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने प्रशासन के इस व्यवहार की सराहना की।
​चर्चा का केंद्र रहा ईओ का प्रबंधन
​कस्बेवासियों के बीच गणगौर की इस भव्य सवारी और अभूतपूर्व उत्साह को लेकर  विशेष चर्चा रही। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस सफल आयोजन और व्यवस्थाओं के पीछे अधिशासी अधिकारी शंभूलाल मीणा का प्रत्यक्ष मार्गदर्शन और सराहनीय योगदान रहा है। उनके प्रयासों से ही इस बार गणगौर उत्सव ने एक नया स्वरूप लिया। 
ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • #Dausa #बांदीकुई: खबर का असर' मौके पर पहुंची बिजली निगम की टीम , खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, शिकायत की गंभीरता को देख अधिकारियों लिया एक्शन, टूटने की कगार पर थी घर के ऊपर से गुजर रही 33 KV लाइन, आज उसी घर में बेटे की लगन को लेकर चल रही थी तैयारी लेकिन परिजनों और मेहमानों को सता रहा था अनहोनी का डर, अंतवाड़ा बढ चौराहे के पास स्थित हीरालाल सैनी के घर का वाकया , खबर चलने के बाद मह ज 2 घंटे बाद टीम पहुंची मौके पर, तुरंत लाइन को बदलकर किया दुरुस्त, उपभोक्ता ने जताया आभार
    1
    #Dausa #बांदीकुई: खबर का असर' मौके पर पहुंची बिजली निगम की टीम , खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, शिकायत की गंभीरता को देख अधिकारियों लिया एक्शन, टूटने की कगार पर थी घर के ऊपर से गुजर रही 33 KV लाइन, आज उसी घर में बेटे की लगन को लेकर चल रही थी तैयारी लेकिन परिजनों और मेहमानों को सता रहा था अनहोनी का डर, अंतवाड़ा बढ चौराहे के पास स्थित हीरालाल सैनी के घर का वाकया , खबर चलने के बाद मह ज 2 घंटे बाद टीम पहुंची मौके पर, तुरंत लाइन को बदलकर किया दुरुस्त, उपभोक्ता ने जताया आभार
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • दौसा जिले सहित कई गांव में सुबह से ही ठंडी हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू
    1
    दौसा जिले सहित कई गांव में सुबह से ही ठंडी हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू
    user_जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नादौती उपखण्ड की ग्राम पंचायत रौंसी में रविवार सुबह किसान को खेत में जंगली बिल्ली के तीन बच्चे दिखाई दिए। शुरुआत में इन्हें तेंदुए के शावक समझा गया, लेकिन बाद में वन विभाग ने स्पष्ट किया कि ये जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। यह घटना तब हुई जब किसान सुबह बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने खेत पर गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत के बीच खेल रहे बच्चों पर पड़ी। उन्हें देखकर वह घबरा गया और तुरंत ग्रामीणों को फोन कर सूचना दी। किसान को खेत में बिल्ली के बच्चे मिले सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी गुढ़ाचन्द्रजी पुलिस थाना और वन विभाग को दी गई। सूचना पर गुढ़ाचन्द्रजी पुलिस थाना से एएसआई प्रेम सिंह गुर्जर अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहीं, गुढ़ाचन्द्रजी वन विभाग के फोरेस्टर राजेन्द्र सिरोइया भी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी जांच के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि ये तेंदुए के शावक नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। इस स्पष्टीकरण के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के फोरेस्टर राजेन्द्र सिरोड्या ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि बच्चों को वहीं रहने दिया जाए, ताकि उनकी मां आकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जा सके। हालांकि, बच्चों को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लंबे समय तक खेत में जुटी रही। वन विभाग ने अपील की कि ऐसे वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें और उन्हें किसी प्रकार की हानि न पहुंचाएं, ताकि उनका प्राकृतिक जीवन सुरक्षित रह सके।
    3
    नादौती उपखण्ड की ग्राम पंचायत रौंसी में रविवार सुबह किसान को खेत में जंगली बिल्ली के तीन बच्चे दिखाई दिए। शुरुआत में इन्हें तेंदुए के शावक समझा गया, लेकिन बाद में वन विभाग ने स्पष्ट किया कि ये जंगली बिल्ली के बच्चे हैं।
यह घटना तब हुई जब किसान सुबह बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने खेत पर गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत के बीच खेल रहे बच्चों पर पड़ी। उन्हें देखकर वह घबरा गया और तुरंत ग्रामीणों को फोन कर सूचना दी।
किसान को खेत में बिल्ली के बच्चे मिले
सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
मामले की जानकारी गुढ़ाचन्द्रजी पुलिस थाना और वन विभाग को दी गई। सूचना पर गुढ़ाचन्द्रजी पुलिस थाना से एएसआई प्रेम सिंह गुर्जर अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहीं, गुढ़ाचन्द्रजी वन विभाग के फोरेस्टर राजेन्द्र सिरोइया भी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी
जांच के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि ये तेंदुए के शावक नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। इस स्पष्टीकरण के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के फोरेस्टर राजेन्द्र सिरोड्या ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि बच्चों को वहीं रहने दिया जाए, ताकि उनकी मां आकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जा सके।
हालांकि, बच्चों को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लंबे समय तक खेत में जुटी रही। वन विभाग ने अपील की कि ऐसे वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें और उन्हें किसी प्रकार की हानि न पहुंचाएं, ताकि उनका प्राकृतिक जीवन सुरक्षित रह सके।
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • प्रतिमा अनावरण समारोह में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व आचार्यों ने की शिरकत – कन्हैया पद दंगल व प्रसादी वितरण के साथ भव्य आयोजन, शोभायात्रा में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत कुण्डल (दौसा) तहसील मुख्यालय स्थित आदर्श कॉलोनी के गुरुजी फार्म हाउस पर शनिवार को प्रतिमा अनावरण समारोह, कन्हैया पद दंगल एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न जनप्रतिनिधियों व संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य महंत अवधेशाचार्य महाराज, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़, प्रोटेम स्पीकर एवं पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, सांसद मुरारीलाल मीना, विधायक दीनदयाल बैरवा, पूर्व विधायक अमृता मेघवाल एवं विधायक अनिता जाटव ने विधि-विधान से शिक्षाविद् पं. शम्भूदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पूर्व रोडवेज बस स्टैंड से गुरुजी फार्म हाउस तक अतिथियों का गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अतिथियों ने अस्पताल रोड स्थित जमवाय माता परिसर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना भी की। अनावरण के बाद मंचस्थ अतिथियों का दुपट्टा व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सांसद मुरारीलाल मीना ने कहा कि वर्तमान समय में माता-पिता के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना अत्यंत आवश्यक है। कस्बेवासियों ने रोडवेज बस स्टैंड होकर हाइवे निकालने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा, जिस पर सांसद ने इसे लोकसभा में उठाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री शैलेन्द्र जोशी, राखी राठौड़, बिरदी चंद शर्मा, महेश शर्मा, विनोद बिहारी शर्मा, संदीप शर्मा, दुर्गाशंकर, गजेन्द्र खटाणा, रोहित मीना सहित विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान आयोजित कन्हैया पद दंगल में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं भंडारे में कुण्डल व आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। एसडी परमार्थ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित नि:शुल्क मेडिकल कैम्प में सैकड़ों लोगों को परामर्श, जांच व दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
    4
    प्रतिमा अनावरण समारोह में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व आचार्यों ने की शिरकत 
– कन्हैया पद दंगल व प्रसादी वितरण के साथ भव्य आयोजन, शोभायात्रा में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
कुण्डल (दौसा)
तहसील मुख्यालय स्थित आदर्श कॉलोनी के गुरुजी फार्म हाउस पर शनिवार को प्रतिमा अनावरण समारोह, कन्हैया पद दंगल एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न जनप्रतिनिधियों व संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य महंत अवधेशाचार्य महाराज, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़, प्रोटेम स्पीकर एवं पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, सांसद मुरारीलाल मीना, विधायक दीनदयाल बैरवा, पूर्व विधायक अमृता मेघवाल एवं विधायक अनिता जाटव ने विधि-विधान से शिक्षाविद् पं. शम्भूदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया।
इससे पूर्व रोडवेज बस स्टैंड से गुरुजी फार्म हाउस तक अतिथियों का गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अतिथियों ने अस्पताल रोड स्थित जमवाय माता परिसर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना भी की।
अनावरण के बाद मंचस्थ अतिथियों का दुपट्टा व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सांसद मुरारीलाल मीना ने कहा कि वर्तमान समय में माता-पिता के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना अत्यंत आवश्यक है। कस्बेवासियों ने रोडवेज बस स्टैंड होकर हाइवे निकालने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा, जिस पर सांसद ने इसे लोकसभा में उठाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री शैलेन्द्र जोशी, राखी राठौड़, बिरदी चंद शर्मा, महेश शर्मा, विनोद बिहारी शर्मा, संदीप शर्मा, दुर्गाशंकर, गजेन्द्र खटाणा, रोहित मीना सहित विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस दौरान आयोजित कन्हैया पद दंगल में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं भंडारे में कुण्डल व आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। एसडी परमार्थ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित नि:शुल्क मेडिकल कैम्प में सैकड़ों लोगों को परामर्श, जांच व दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.