Shuru
Apke Nagar Ki App…
रेनू ने ताल ठोकी,भारी रुझान देखने को मिला चुनाव चिन्ह.गुब्बारा.बेल्ट नंबर 2 पर बटन दबाकर विजय बनाएं राम कुमार
R Balvinder Singh
रेनू ने ताल ठोकी,भारी रुझान देखने को मिला चुनाव चिन्ह.गुब्बारा.बेल्ट नंबर 2 पर बटन दबाकर विजय बनाएं राम कुमार
More news from हरियाणा and nearby areas
- ग्रामिण सफाई कर्मचारियों को नपा सफाई कर्मचारियों को समर्थन ग्रामिण सफाई कर्मचारियों को नपा सफाई कर्मचारियों को समर्थन @ssnnetwork11
- भारत माता राजीविका CLF की आम सभा में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन गणपति रिसोर्ट में भारत माता CLF (Cluster Federation) की आम सभा का भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें 350महिलाओं ने उपस्थिति दी इस आम सभा के दौरान संगठन को सुदृढ़ बनाने तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं को गति देने हेतु सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी श्री देशराज कुलदीप जी, विशिष्ट अतिथि थानेदार सीआई श्री नेकीराम चौधरी , और NL वर्मा जी,एवं राजगढ़ कॉलेज की प्रोफेसर रजनी मीणा उपस्थित रहे। इसके साथ ही सीएलएफ को यहाँ तक पहुँचाने में विशेष योगदान देने वाली SRP सीमा काबरा जी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लस्टर अध्यक्ष रेखा जी द्वारा की गई। कार्यक्रम का संयोजन क्लस्टर मैनेजर सुधा शर्मा द्वारा किया गया और आम सभा को CLF को ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की CLF आगामी कार्य योजना बताई गई तथा मंच संचालन CMF से शैलेंद्र शर्मा जी द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर से सृजनी डे जी व विनीत जी, SVEP से योगेश जी ,FPO से मुरली, और प्रधान संस्था से महेंद्र जी,सी3 से लक्ष्मी जी,नगरपालिका से जुगनू जी तथा भारत माता CLF का पूरा स्टाफ सम्मिलित हुआ, जिसमें निर्मला जी, प्रेम, सोनम,खुशबू सावित्री,कविता, तारा मंजू, और कविता, ARP दिलीप जी, LRPसूरज जी विशेष रूप से शामिल रहे। इसके अलावा कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं आम सभा की समस्त महिला सदस्य उपस्थित रहीं। सभी उपस्थित जनों ने नई कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएँ दीं।4
- मुंडावर में पुलिस और प्रशासनिक लवाजमे का फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का दिया संदेश मुंडावर क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और आमजन में सुरक्षा का अहसास बनाए रखने के उद्देश्य से आज मुंडावर नगरपालिका क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च मुंडावर नगर पालिका परिसर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार, तहसील कार्यालय के सामने, गांधीनगर से होता हुए मोहम्मदपुर और तीनकिरुड़ी तक पहुंचा। उच्च अधिकारी रहे मौजूद फ्लैग मार्च का नेतृत्व तहसीलदार सुमित भारद्वाज एवं मुंडावर थाना अधिकारी मोहर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पुलिस जाब्ता और प्रशासनिक कर्मचारी मुस्तैद नजर आए। आमजन से अपील मार्च के दौरान अधिकारियों ने कस्बेवासियों व क्षेत्र के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की। फ्लैग मार्च के जरिए असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई कि क्षेत्र में सौहार्द और कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- फंलेंडी के सरकारी स्कूल तक नहीं पहुचा पक्का रास्ता ! नूह, मेवात से मोहम्मद आजाद !1
- फ्लैंडी गांव में स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए नहीं है रास्ता नहर पार करके जान जोखिम में डाल कर जाना पड़ता है स्कूल1
- नूंह के दो स्कूलों में वाटर कूलर वितरित, विद्यार्थियों को मिलेगा स्वच्छ व ठंडा पेयजल विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विधायक नूंह एवं उप सीएलपी लीडर चौधरी आफताब अहमद के निर्देश पर M3M Foundation के सहयोग से गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूंह में वाटर कूलर वितरित किए गए। इस पहल से दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे गर्मी के मौसम में उन्हें राहत मिलेगी। विधायक की ओर से कहा गया कि बेहतर शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और जनसेवा के ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।1
- सोडावास में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई 35 किलो प्योर सरस घी किया जप्त, 25 लीटर अवधि पार पैक्ड जूस मौके पर करवाया नष्ट सोडावास में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई 35 किलो प्योर सरस घी किया जप्त, 25 लीटर अवधि पार पैक्ड जूस मौके पर करवाया नष्ट सोडावास. खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को सोडावास कस्बे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला खैरथल-तिजारा डॉ. अरविंद गेट के निर्देशन में की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मैसर्स श्यामलाल, जो राधा रानी डेयरी पर दूध की आपूर्ति करता है, के मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। साथ ही डेयरी संचालक को बिना खाद्य लाइसेंस वाले दूध आपूर्तिकर्ताओं से दूध नहीं लेने के लिए पाबंद किया गया। उन्होंने बताया कि मैसर्स राहुल किराना एवं जनरल स्टोर से प्योर सरस घी का नमूना लिया गया तथा लगभग 35 किलोग्राम घी जप्त किया गया। वहीं मैसर्स श्री श्याम मिष्ठान भंडार एवं मैसर्स दायमा स्वीट्स एंड नमकीन से अवधि पार 25 लीटर पैक्ड जूस मौके पर ही नष्ट करवाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भिजवाया गया है। प्रयोगशाला से जांच परिणाम प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सभी दुकानदारों को खाद्य लाइसेंस को उचित एवं स्पष्ट स्थान पर प्रदर्शित करने तथा प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बबीता, मनीष शर्मा एवं सुभाष सिंह मौजूद रहे।1
- "पीएम श्री विद्यालय बहज में विद्यार्थियों ने लिखी माता पिता के नाम पाती" अमर दीप सेन डीग आगामी नगरीय निकाय तथा पंचायत आम चुनाव 2026 के दृष्टिगत स्वीप केलेंडर के अनुसार डीग जिले के पीएम श्री श्रीमती शीला जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहज में विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता के लिए माता पिता के नाम पाती लिख कर मतदान के प्रति अलख जगाने का अभियान चलाया। इस पाती के माध्यम से पीएम श्री विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता, महिलाओं, युवाओं और भावी मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। जिला कलेक्टर द्वारा निर्धारित निर्देशों की अनुपालना में पीएम श्री विद्यालय बहज में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा 11 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए लोकतंत्र के इस यज्ञ में मतदान रूपी आहुति देकर अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करने का आह्वान किया। उसके बाद आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव के प्रति जन जागरूकता फैलाने हेतु एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की ईएलसी प्रभारी हेमंत कौर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने शानदार और आकर्षक पोस्टकार्डों पर पाती लिख कर माता पिता को मतदान स्थल तक जाने की भावुक अपील भी की।आकर्षक,शानदार और उत्कृष्ट पाती लेखन वाले श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पारितोषिक भी प्रदान किए गए। मतदाता जागरूकता में महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीएम श्री विद्यालय बहज के विद्यार्थियों ने मनमोहक और जोशीले नारों के द्वारा सभी को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया और मातृशक्ति को बिना किसी प्रलोभन या भय के मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। इसी क्रम में कुछ विद्यार्थियों ने अपनी अपनी पाती को उपस्थित महिलाओं एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नव मतदाताओं के समक्ष पढ़कर लोकतंत्र के सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया । पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा एवं वरिष्ठ ईएलसी प्रभारी मेघश्याम ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त और जागरूक महिला पूरे परिवार व समाज को सही दिशा दे सकती है। अतः वे स्वयं मतदान करने के साथ-साथ परिवार के प्रत्येक सदस्य को बूथ तक ले जाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मातृशक्ति और संभागियों को निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान की पुनः शपथ दिलाई गई।4
- मोबाइल झपटने के मामलें में दोषी को 5 वर्ष की सजा, 30 हजार रुपये जुर्माना नूंह। जिले की जिला एवं सत्र न्यायालय ने वर्ष 2022 के एक मोबाइल झपटमारी मामलें में आरोपी को दोषी ठहराते हुए 5 वर्ष के कठोर कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला सदर थाना पुन्हाना क्षेत्र से संबंधित है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने मंगलवार 8 सितंबर को सजा के आदेश पारित किए। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 13 मई 2022 को दल्लाबास निवासी इरशाद दल्लाबास चौक पर खड़े होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान एक युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर भागने लगा। इरशाद ने उसका पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलीम पुत्र जाकिर निवासी गांव फुसैता, थाना बिछोर, जिला नूंह बताया। पीड़ित ने अपना मोबाइल फोन भी आरोपी से वापस ले लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सदर थाना पुन्हाना में केस दर्ज किया गया । जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ, जिस संबंध में उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराएं जोड़कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया । मामलें की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी सलीम को लूट तथा शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत दोषी करार दिया । अदालत ने अपने आदेश में कहा कि दोषी ने शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन छीना था और उसके पास अवैध हथियार भी था। ऐसे अपराधों में अत्यधिक नरमी समाज में गलत संदेश दे सकती है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने दोषी को 5 वर्ष के कठोर कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया। मोबाइल झपटने के मामलें में दोषी को 5 वर्ष की सजा, 30 हजार रुपये जुर्माना नूंह। जिले की जिला एवं सत्र न्यायालय ने वर्ष 2022 के एक मोबाइल झपटमारी मामलें में आरोपी को दोषी ठहराते हुए 5 वर्ष के कठोर कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला सदर थाना पुन्हाना क्षेत्र से संबंधित है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने मंगलवार 8 सितंबर को सजा के आदेश पारित किए। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 13 मई 2022 को दल्लाबास निवासी इरशाद दल्लाबास चौक पर खड़े होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान एक युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर भागने लगा। इरशाद ने उसका पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलीम पुत्र जाकिर निवासी गांव फुसैता, थाना बिछोर, जिला नूंह बताया। पीड़ित ने अपना मोबाइल फोन भी आरोपी से वापस ले लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सदर थाना पुन्हाना में केस दर्ज किया गया । जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ, जिस संबंध में उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराएं जोड़कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया । मामलें की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी सलीम को लूट तथा शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत दोषी करार दिया । अदालत ने अपने आदेश में कहा कि दोषी ने शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन छीना था और उसके पास अवैध हथियार भी था। ऐसे अपराधों में अत्यधिक नरमी समाज में गलत संदेश दे सकती है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने दोषी को 5 वर्ष के कठोर कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया।1