भारत माता राजीविका CLF की आम सभा में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन गणपति रिसोर्ट में भारत माता CLF (Cluster Federation) की आम सभा का भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें 350महिलाओं ने उपस्थिति दी इस आम सभा के दौरान संगठन को सुदृढ़ बनाने तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं को गति देने हेतु सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी श्री देशराज कुलदीप जी, विशिष्ट अतिथि थानेदार सीआई श्री नेकीराम चौधरी , और NL वर्मा जी,एवं राजगढ़ कॉलेज की प्रोफेसर रजनी मीणा उपस्थित रहे। इसके साथ ही सीएलएफ को यहाँ तक पहुँचाने में विशेष योगदान देने वाली SRP सीमा काबरा जी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लस्टर अध्यक्ष रेखा जी द्वारा की गई। कार्यक्रम का संयोजन क्लस्टर मैनेजर सुधा शर्मा द्वारा किया गया और आम सभा को CLF को ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की CLF आगामी कार्य योजना बताई गई तथा मंच संचालन CMF से शैलेंद्र शर्मा जी द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर से सृजनी डे जी व विनीत जी, SVEP से योगेश जी ,FPO से मुरली, और प्रधान संस्था से महेंद्र जी,सी3 से लक्ष्मी जी,नगरपालिका से जुगनू जी तथा भारत माता CLF का पूरा स्टाफ सम्मिलित हुआ, जिसमें निर्मला जी, प्रेम, सोनम,खुशबू सावित्री,कविता, तारा मंजू, और कविता, ARP दिलीप जी, LRPसूरज जी विशेष रूप से शामिल रहे। इसके अलावा कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं आम सभा की समस्त महिला सदस्य उपस्थित रहीं। सभी उपस्थित जनों ने नई कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएँ दीं।
भारत माता राजीविका CLF की आम सभा में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन गणपति रिसोर्ट में भारत माता CLF (Cluster Federation) की आम सभा का भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें 350महिलाओं ने उपस्थिति दी इस आम सभा के दौरान संगठन को सुदृढ़ बनाने तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं को गति देने हेतु सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी श्री देशराज कुलदीप जी, विशिष्ट अतिथि थानेदार सीआई श्री नेकीराम चौधरी , और NL वर्मा जी,एवं राजगढ़ कॉलेज की प्रोफेसर रजनी मीणा उपस्थित रहे। इसके साथ ही सीएलएफ को यहाँ तक पहुँचाने में विशेष योगदान देने वाली SRP सीमा काबरा जी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लस्टर अध्यक्ष रेखा जी द्वारा की गई। कार्यक्रम
का संयोजन क्लस्टर मैनेजर सुधा शर्मा द्वारा किया गया और आम सभा को CLF को ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की CLF आगामी कार्य योजना बताई गई तथा मंच संचालन CMF से शैलेंद्र शर्मा जी द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर से सृजनी डे जी व विनीत जी, SVEP से योगेश जी ,FPO से मुरली, और प्रधान संस्था से महेंद्र जी,सी3 से
लक्ष्मी जी,नगरपालिका से जुगनू जी तथा भारत माता CLF का पूरा स्टाफ सम्मिलित हुआ, जिसमें निर्मला जी, प्रेम, सोनम,खुशबू सावित्री,कविता, तारा मंजू, और कविता, ARP दिलीप जी, LRPसूरज जी विशेष रूप से शामिल रहे। इसके अलावा कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं आम सभा की समस्त महिला सदस्य उपस्थित रहीं। सभी उपस्थित जनों ने नई कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएँ दीं।
- शहर में सीएम भजनलाल का रोड शो, मंत्री की तबीयत बिगड़ी दो इंजन की सरकार में तीसरा इंजन जोड़िएः सीएम अलवर नगर निगम चुनाव में भाजपा के समर्थन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को अलवर में रोड शो किया। हेलीकॉप्टर से पहुंचने पर हेलीपैड पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा, पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका अभिवादन किया गया। बाद में मुख्यमंत्री खुली जीप में सवार होकर शहर के प्रमुख बाजारों से रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। कांग्रेसी झूठ लूट की राजनीति करते रोड शो से पहले सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और झूत-लूट की राजनीति करते हैं। हम जनता से जुड़कर और जनता के बीच रहकर काम करते हैं। दो इंजन की सरकार में तीसरा इंजन जोड़िए। पहले चुनाव पूरे दो साल तक चलते थे। फिर पंचायत के चुनाव चलते थे। हमने कहा था कि हम 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' करेंगे। कांग्रेस के लोगों ने कहा था कि तुम्हारा काका जी भी नहीं करा पाएगा। अब उनका काका करा रहा है। यह उनसे पूछ लीजिए, यह काका कौन है। भजनलाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों ने कितना समय बर्बाद किया। राजस्थान की जनता की कमाई को बर्बाद किया। आज हम कह सकते हैं कि 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' हो रहा है। पूरे दो महीने में दोनों चुनाव हो जाएंगे, चाहे निकाय के हों या पंचायत हो। सब साथ चलेंगे, नगर निकाय चुनाव में विजय का नया इतिहास रचेंगे अलवर पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के सिंहद्वार अलवर की पावन धरा आज जन-विधास के अनूठे रंग में रंगी नजर आई। जन आशीर्वाद रोड शो के दौरान सड़कों पर उमड़े विशाल जनसैलाब ने स्पष्ट कर दिया कि जनता का अटूट भरोसा भाजपा के साथ है। मातृशक्ति का अपार खेह, युवाओं की गूंजती हुंकार और बुजुर्गों का मंगलकारी आशीर्वाद इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि प्रदेश अब रुकने वाला नहीं है। आधुनिक सुविधाओं, तेज रफ्तार विकास और पारदर्शी सुशासन के संकल्प को साकार करने के लिए अलवर की देवतुल्य जनता जनार्दन डबल इंजन सरकार की नीतियों के साथ चट्टान की तरह मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने मत्स्य अंचल के इस अगाध प्रेम, आत्मीय सत्कार और अविस्मरणीय आशीर्वाद के लिए हृदयतल से कोटिशः वंदन एवं हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने भाजपा ने नगर निगम के सभी वार्डों में जीत का दावा किया है। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा की तबीयत बिगड़ी रोड शो के दौरान वन राज्यमंत्री संजय शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ खुली जीप में सवार थे। असहज महसूस होने पर वे जीप में नीचे बैठ गए। पार्टी कार्यकत्र्ताओं के साथ विचार विमर्श किया नगर निकाय चुनाव 2026 की व्यापक तैयारियों के निमित्त आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पार्टी के ऊर्जावान पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। शहरों का समग्र और सतत विकास तभी सार्थक सिद्ध होता है, जब उसका प्रत्यक्ष लाभ हर नागरिक तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि अलवर सहित प्रदेश के सभी शहरों को आधुनिक, स्वच्छ और समृद्ध बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम, संगठन की अटूट शक्ति और जनता जनार्दन का अपार आशीर्वाद मिलकर नगर निकाय चुनावों में प्रचंड विजय सुनिश्चित करेगा और राजस्थान के शहरी विकास को एक ऐतिहासिक दिशा प्रदान करेगा। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हाई सिक्योरिटी के बीच कार्यकर्ता का सवा लाख का मोबाइल गायब जगनाथ मंदिर से मुख्यमंत्री के शहर में रोड शो के दौरान हाई सिक्योरिटी के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता का करीब सवा लाख रुपए कीमत का मोबाइल गायब हो गया। मोबाइल गुम होने से कार्यकर्ता परेशान नजर आया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें अपनी योग्यता के अनुसार बेहतर क्षेत्र में काम मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार रोजगार के नए अवसर पैदा करने और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवा, किसान, मजदूर और महिलाओं को साथ लेकर प्रदेश के विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।1
- सिकरारा नगर पालिका में मतदान के लिए मतदान दलों को किया रवाना सिकराय नगर पालिका में आज मतदान करवाने के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया सिकराय में 25 वार्डों के लिए 25 मतदान दलों को रवाना किया है और रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार के द्वारा मतदान दलों को रवाना किया है।2
- दौसा में नगर निकाय चुनाव को लेकर दौसा पुलिस हाई अलर्ट, चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की अहम संगोष्ठी कल 09 सितंबर को मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में कराने के लिए पुलिस ने कसी कमर, एसपी पीयूष दीक्षित ने दिए सख्त दिशा-निर्देश राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत 09 सितंबर को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दौसा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर लिया है। मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया को सुरक्षित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार, 08 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन दौसा में चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, आईपीएस ने ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनाव सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा मतदान केंद्रों पर पुलिस की भूमिका को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने तथा चुनाव ड्यूटी के दौरान पूर्ण निष्पक्षता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। *मतदान केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी* एसपी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी एवं जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझे और निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचे। मतदान दल, पीठासीन अधिकारी एवं अन्य संबंधित कार्मिकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर भीड़, विवाद या किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न होने पर मोबाइल पार्टी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर जोनल एरिया मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय स्थापित करते हुए स्थिति को नियंत्रित करेंगे। पुलिसकर्मियों को मतदान प्रारंभ होने से लेकर मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम को सुरक्षित रूप से संग्रहण केंद्र तक पहुंचाए जाने तक लगातार निगरानी एवं गश्त बनाए रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने के लिए कहा गया। *राजनीतिक निष्पक्षता बनाए रखने के सख्त निर्देश* एसपी पीयूष दीक्षित ने स्पष्ट किया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसी राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी के पक्ष या विपक्ष में कोई टिप्पणी या विचार व्यक्त नहीं करेगा। पुलिसकर्मियों से निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन ड्यूटी प्रभावित न हो। *दौसा पुलिस की आमजन से अपील* दौसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, आदर्श आचार संहिता का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को सूचित करें। सूचना के लिए पुलिस कंट्रोल रूम 8764870050, 01427-230333 अथवा हेल्पलाइन नंबर 100/112 पर संपर्क किया जा सकता है। दौसा पुलिस का स्पष्ट संदेश है—निष्पक्ष चुनाव, सुरक्षित मतदान और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।4
- नगर निकाय चुनाव राजस्थान-2026 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान कराने के लिए पुलिस की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग दौसा। राजस्थान नगर निकाय चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर 2026 को होना है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से 8 सितंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, दौसा में चुनाव ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री पीयूष दीक्षित, आईपीएस ने चुनाव ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ब्रीफिंग में दिए गए प्रमुख निर्देश - प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी एवं जिम्मेदारियों को भली-भांति समझकर निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहे। मतदान दल, पीठासीन अधिकारी एवं संबंधित विभागीय कर्मचारियों के साथ समुचित समन्वय बनाए रखते हुए मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग करें। - किसी भी मतदान केंद्र पर भीड़ अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित मोबाइल पार्टी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लें तथा सेक्टर एरिया मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति को नियंत्रित करें। - चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण रूप से निष्पक्ष रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। किसी भी राजनीतिक दल अथवा उम्मीदवार के पक्ष या विपक्ष में कोई विचार या टिप्पणी व्यक्त न करें। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया में सहयोग करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।नगर निकाय चुनाव-2026: मतदान से लेकर ईवीएम संग्रहण केंद्र तक पुलिस की रहेगी सतत निगरानी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को निर्देशित किया गया कि मतदान प्रारंभ होने से लेकर मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम के सुरक्षित रूप से संग्रहण केंद्र तक पहुंचने तक क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं गश्त रखी जाए। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी घटना की सूचना तत्काल जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए। सभी पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देशित किया गया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान पूर्ण अनुशासन, निष्पक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता एवं विश्वसनीयता बनाए रखें। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में ही किया जाए। दौसा पुलिस की आमजन से अपील दौसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा आदर्श आचार संहिता का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 8764870050, दूरभाष 01427-230333, हेल्पलाइन नंबर 100/112 अथवा निकटतम पुलिस थाने पर दी जा सकती है।2
- “निकाय चुनाव के बाद अब सरपंची की बारी, देसूला में जनता के मन में क्या?”1
- करौली:-बालघाट के पट्टी बदलेटा मे आयोजित कुश्ती दंगल में उमडे दर्शक, पहलवानों ने किया कुश्ती कला कौशल का प्रदर्शन करौली:-बालघाट के पट्टी बदलेटा मे आयोजित कुश्ती दंगल में उमडे दर्शक, पहलवानों ने किया कुश्ती कला कौशल का प्रदर्शन1
- रेनू ने ताल ठोकी,भारी रुझान देखने को मिला चुनाव चिन्ह.गुब्बारा.बेल्ट नंबर 2 पर बटन दबाकर विजय बनाएं राम कुमार1
- भारत माता राजीविका CLF की आम सभा में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन गणपति रिसोर्ट में भारत माता CLF (Cluster Federation) की आम सभा का भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें 350महिलाओं ने उपस्थिति दी इस आम सभा के दौरान संगठन को सुदृढ़ बनाने तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं को गति देने हेतु सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी श्री देशराज कुलदीप जी, विशिष्ट अतिथि थानेदार सीआई श्री नेकीराम चौधरी , और NL वर्मा जी,एवं राजगढ़ कॉलेज की प्रोफेसर रजनी मीणा उपस्थित रहे। इसके साथ ही सीएलएफ को यहाँ तक पहुँचाने में विशेष योगदान देने वाली SRP सीमा काबरा जी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लस्टर अध्यक्ष रेखा जी द्वारा की गई। कार्यक्रम का संयोजन क्लस्टर मैनेजर सुधा शर्मा द्वारा किया गया और आम सभा को CLF को ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की CLF आगामी कार्य योजना बताई गई तथा मंच संचालन CMF से शैलेंद्र शर्मा जी द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर से सृजनी डे जी व विनीत जी, SVEP से योगेश जी ,FPO से मुरली, और प्रधान संस्था से महेंद्र जी,सी3 से लक्ष्मी जी,नगरपालिका से जुगनू जी तथा भारत माता CLF का पूरा स्टाफ सम्मिलित हुआ, जिसमें निर्मला जी, प्रेम, सोनम,खुशबू सावित्री,कविता, तारा मंजू, और कविता, ARP दिलीप जी, LRPसूरज जी विशेष रूप से शामिल रहे। इसके अलावा कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं आम सभा की समस्त महिला सदस्य उपस्थित रहीं। सभी उपस्थित जनों ने नई कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएँ दीं।4