logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिकरारा नगर पालिका में मतदान के लिए मतदान दलों को किया रवाना सिकराय नगर पालिका में आज मतदान करवाने के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया सिकराय में 25 वार्डों के लिए 25 मतदान दलों को रवाना किया है और रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार के द्वारा मतदान दलों को रवाना किया है।

3 hrs ago
user_पुष्पेन्द्र घूमना
पुष्पेन्द्र घूमना
Sikrai, Dausa•
3 hrs ago

सिकरारा नगर पालिका में मतदान के लिए मतदान दलों को किया रवाना सिकराय नगर पालिका में आज मतदान करवाने के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया सिकराय में 25 वार्डों के लिए 25 मतदान दलों को रवाना किया है और रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार के द्वारा मतदान दलों को रवाना किया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी ने बांधी देशभक्ति की समां, निर्दलीय प्रत्याशी आशीष वर्मा ने किया भव्य स्वागत... कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी ने बांधी देशभक्ति की समां, निर्दलीय प्रत्याशी आशीष वर्मा ने किया भव्य स्वागत... ​हिंडौन सिटी। नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 स्थित महतावपुरा में सोमवार रात्रि को एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और काव्य प्रेमियों ने शिरकत की। ​कवि सम्मेलन के मुख्य आकर्षण दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी रहे। उन्होंने मंच से अपनी ओजस्वी और सुमधुर शैली में एक से बढ़कर एक देशभक्ति व धार्मिक कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। उनकी सशक्त पंक्तियों और ओजपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे प्रांगण को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया और उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा वार्ड संख्या 22 से निर्दलीय प्रत्याशी आशीष वर्मा को भी कवि सम्मेलन में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। मंच पर पहुंचे प्रत्याशी आशीष वर्मा का आयोजकों व स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ​कवि सम्मेलन के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी आशीष वर्मा ने भी राष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी और महतावपुरा के गणमान्य नागरिकों का पारंपरिक साफा बांधकर एवं फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर आशीष वर्मा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन समाज में एकजुटता और राष्ट्रीय चेतना का संचार करते हैं। ​देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन में महतावपुरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
    3
    कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी ने बांधी देशभक्ति की समां, निर्दलीय प्रत्याशी आशीष वर्मा ने किया भव्य स्वागत...

कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी ने बांधी देशभक्ति की समां, निर्दलीय प्रत्याशी आशीष वर्मा ने किया भव्य स्वागत...
​हिंडौन सिटी। नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 स्थित महतावपुरा में सोमवार रात्रि को एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और काव्य प्रेमियों ने शिरकत की। ​कवि सम्मेलन के मुख्य आकर्षण दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी रहे। उन्होंने मंच से अपनी ओजस्वी और सुमधुर शैली में एक से बढ़कर एक देशभक्ति व धार्मिक कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। उनकी सशक्त पंक्तियों और ओजपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे प्रांगण को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया और उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा वार्ड संख्या 22 से निर्दलीय प्रत्याशी आशीष वर्मा को भी कवि सम्मेलन में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। मंच पर पहुंचे प्रत्याशी आशीष वर्मा का आयोजकों व स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ​कवि सम्मेलन के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी आशीष वर्मा ने भी राष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी और महतावपुरा के गणमान्य नागरिकों का पारंपरिक साफा बांधकर एवं फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर आशीष वर्मा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन समाज में एकजुटता और राष्ट्रीय चेतना का संचार करते हैं। ​देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन में महतावपुरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सैंथल उपखंड कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा निकाली गई जन जागरूकता रैली अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैंथल में साक्षरता जन-जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पिंटू कुमार जांगिड़ के कुशल मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का सफ़ल संचालन किया गया। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य पिंटू कुमार जांगिड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गाँव के मुख्य बस स्टैंड, मुख्य बाजार, मुख्य मार्ग तथा सब्जी मंडी से होती हुई उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय व तहसील भवन के सामने से गुजरी।ग्रामीणों के द्वारा रैली पर पुष्प वर्षा की गई । रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियाँ और बैनर लेकर संपूर्ण क्षेत्र में शिक्षा और साक्षरता का अलख जगाया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाते हुए आमजन को साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली में विद्यार्थियों द्वारा दिए गए प्रमुख संदेश दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर भारत बनाएंगे । शिक्षा ऐसी सीढ़ी है जिससे चलती पीढ़ी हैं इस अवसर पर साक्षरता प्रभारी साहिल उपाध्याय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को सशक्त और जागरूक बनाने का सशक्त माध्यम है।
    2
    सैंथल उपखंड कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा निकाली गई जन जागरूकता रैली
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर  आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैंथल में साक्षरता जन-जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पिंटू कुमार जांगिड़ के कुशल मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का सफ़ल संचालन किया गया।
रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य  पिंटू कुमार जांगिड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गाँव के मुख्य बस स्टैंड, मुख्य बाजार, मुख्य मार्ग तथा सब्जी मंडी से होती हुई उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय व तहसील भवन के सामने से गुजरी।ग्रामीणों के द्वारा रैली पर पुष्प वर्षा की गई ।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियाँ और बैनर लेकर संपूर्ण क्षेत्र में शिक्षा और साक्षरता का अलख जगाया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाते हुए आमजन को साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली में विद्यार्थियों द्वारा दिए गए प्रमुख संदेश
दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर भारत बनाएंगे ।
शिक्षा ऐसी सीढ़ी है
जिससे चलती पीढ़ी हैं 
इस अवसर पर साक्षरता प्रभारी साहिल उपाध्याय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को सशक्त और जागरूक बनाने का सशक्त माध्यम है।
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • नगर परिषद चुनाव हिण्डौन से वार्ड नंबर 1 9से लोकेंनद जागा ( चीन्टू ) को ने कार्यलय का शुभआरम्भ की 7-9-2026 को सुबह11AM स्थान सूरज कॉलोनी बुर्जा बालाजी के पीछ बरगमा रोड हिण्डौन चुनाव चिह ☎फोन धयानं रखे # SNG NEWS LIVE RAJSTHAN SNG NEWS LIVE RAJSTHAN🙏 LIKE👍 SHYAR👉 follow🙏🙏🙏🙏💗🙏🙏🙏
    1
    नगर परिषद चुनाव हिण्डौन से वार्ड नंबर 1 9से  लोकेंनद जागा  ( चीन्टू ) को ने कार्यलय का शुभआरम्भ की  7-9-2026 को सुबह11AM स्थान  सूरज कॉलोनी बुर्जा बालाजी के पीछ बरगमा रोड हिण्डौन चुनाव चिह ☎फोन धयानं रखे  
# SNG NEWS LIVE RAJSTHAN
SNG NEWS LIVE RAJSTHAN🙏 LIKE👍 SHYAR👉 follow🙏🙏🙏🙏💗🙏🙏🙏
    user_SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • *कुण्डल में ठाकुरजी महाराज के सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दरबार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब* *सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का हुआ शुभारंभ; 8 सितंबर को होगा विशाल भंडारे का आयोजन* *कुण्डल में ठाकुरजी महाराज के सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दरबार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब* *सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का हुआ शुभारंभ; 8 सितंबर को होगा विशाल भंडारे का आयोजन* कुण्डल। “समरसता हमारी पहचान” और “सबका साथ, सबका सम्मान” के संदेश के साथ कुण्डल में श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। आयोजन में सर्व समाज की महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। धार्मिक आयोजन की शुरुआत सोमवार सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में सर्व समाज की महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। वहीं श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों की भी बड़ी मौजूदगी रही। डीजे की धार्मिक धुनों, ठाकुरजी महाराज के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता निभाई, वहीं जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। पूरे आयोजन में प्रेम, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना प्रमुख रही। *8 सितंबर को होगा विशाल भंडारा* धार्मिक आयोजन के तहत मंगलवार, 8 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर परिसर में विशाल भंडारे एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्व समाज के श्रद्धालु एक साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण करेंगे। मंदिर समिति ने ग्रामवासियों, श्रद्धालु भक्तजनों सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनने का आह्वान किया है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। *आयोजन के माध्यम से “जहां भक्ति है वहां शक्ति है, जहां सेवा है वहीं सच्चा सुख है” तथा “एकता में ही शक्ति है” का संदेश दिया जा रहा है।*
    4
    *कुण्डल में ठाकुरजी महाराज के सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दरबार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब*

*सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का हुआ शुभारंभ; 8 सितंबर को होगा विशाल भंडारे का आयोजन*


*कुण्डल में ठाकुरजी महाराज के सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दरबार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब*
*सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का हुआ शुभारंभ; 8 सितंबर को होगा विशाल भंडारे का आयोजन*
कुण्डल। “समरसता हमारी पहचान” और “सबका साथ, सबका सम्मान” के संदेश के साथ कुण्डल में श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। आयोजन में सर्व समाज की महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।
धार्मिक आयोजन की शुरुआत सोमवार सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में सर्व समाज की महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। वहीं श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों की भी बड़ी मौजूदगी रही। डीजे की धार्मिक धुनों, ठाकुरजी महाराज के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता निभाई, वहीं जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। पूरे आयोजन में प्रेम, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना प्रमुख रही।
*8 सितंबर को होगा विशाल भंडारा*
धार्मिक आयोजन के तहत मंगलवार, 8 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर परिसर में विशाल भंडारे एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्व समाज के श्रद्धालु एक साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण करेंगे।
मंदिर समिति ने ग्रामवासियों, श्रद्धालु भक्तजनों सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। *आयोजन के माध्यम से “जहां भक्ति है वहां शक्ति है, जहां सेवा है वहीं सच्चा सुख है” तथा “एकता में ही शक्ति है” का संदेश दिया जा रहा है।*
    user_जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने सवाई माधोपुर, खण्डार एवं बौंली के मतदाताओं से निर्भय, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान की अपील की जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने सवाई माधोपुर, खण्डार एवं बौंली के मतदाताओं से निर्भय, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान की अपील की
    1
    जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने सवाई माधोपुर, खण्डार एवं बौंली के मतदाताओं से निर्भय, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान की अपील की
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने सवाई माधोपुर, खण्डार एवं बौंली के मतदाताओं से निर्भय, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान की अपील की
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • नगर निकाय चुनाव 2026: दौसा पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने ली जाब्ते की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के दिए कड़े निर्देश ​दौसा। राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत 9 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मंगलवार, 8 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन, दौसा में जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित (IPS) की अध्यक्षता में चुनाव ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई। ​एसपी पीयूष दीक्षित ने ब्रीफिंग के दौरान चुनाव ड्यूटी में नियोजित समूचे पुलिस बल को सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव को भयमुक्त और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ​ब्रीफिंग में दिए गए प्रमुख निर्देश: ​समय की पाबंदी व समन्वय: प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने दायित्वों को भली-भांति समझते हुए निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचे। मतदान दल, पीठासीन अधिकारी व संबंधित विभागीय कार्मिकों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित कराएं। ​त्वरित कार्रवाई: किसी भी मतदान केंद्र पर भीड़ जमा होने या विवाद की स्थिति बनने पर संबंधित मोबाइल पार्टी और पर्यवेक्षण अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचें तथा जोनल एरिया मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय कर स्थिति को तत्काल नियंत्रित करें। ​पूर्ण निष्पक्षता: चुनावी ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी व जवान पूरी तरह निष्पक्ष रहकर कार्य करें। किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी के पक्ष-विपक्ष में कोई विचार व्यक्त न किया जाए। ​सतत गश्त व निगरानी: मतदान शुरू होने से लेकर मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम के सुरक्षित रूप से संग्रहण केंद्र पहुंचने तक पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त व निगरानी रखी जाए। कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी घटना की जानकारी बिना किसी देरी के जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं उच्चाधिकारियों को दें। ​अनुशासन व मोबाइल के सीमित उपयोग की हिदायत: निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए जवान पूर्ण अनुशासन बरतें। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग केवल अति-आवश्यक परिस्थितियों में ही करने के निर्देश दिए गए। ​आमजन से दौसा पुलिस की अपील: ​दौसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नगर निकाय चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा आदर्श आचार संहिता की पालना करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने में संपर्क करें: ​कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर: 8764870050 ​लैंडलाइन नंबर: 01427-230333 ​हेल्पलाइन नंबर: 100 / 112 ,( शुरू न्यूज़ के लिए खेमराज जोशी )
    4
    नगर निकाय चुनाव 2026: दौसा पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने ली जाब्ते की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के दिए कड़े निर्देश


​दौसा। राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत 9 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मंगलवार, 8 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन, दौसा में जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित (IPS) की अध्यक्षता में चुनाव ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई। 
​एसपी पीयूष दीक्षित ने ब्रीफिंग के दौरान चुनाव ड्यूटी में नियोजित समूचे पुलिस बल को सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव को भयमुक्त और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 
​ब्रीफिंग में दिए गए प्रमुख निर्देश:
​समय की पाबंदी व समन्वय: प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने दायित्वों को भली-भांति समझते हुए निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचे। मतदान दल, पीठासीन अधिकारी व संबंधित विभागीय कार्मिकों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित कराएं।
​त्वरित कार्रवाई: किसी भी मतदान केंद्र पर भीड़ जमा होने या विवाद की स्थिति बनने पर संबंधित मोबाइल पार्टी और पर्यवेक्षण अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचें तथा जोनल एरिया मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय कर स्थिति को तत्काल नियंत्रित करें।
​पूर्ण निष्पक्षता: चुनावी ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी व जवान पूरी तरह निष्पक्ष रहकर कार्य करें। किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी के पक्ष-विपक्ष में कोई विचार व्यक्त न किया जाए।
​सतत गश्त व निगरानी: मतदान शुरू होने से लेकर मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम के सुरक्षित रूप से संग्रहण केंद्र पहुंचने तक पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त व निगरानी रखी जाए। कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी घटना की जानकारी बिना किसी देरी के जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं उच्चाधिकारियों को दें।
​अनुशासन व मोबाइल के सीमित उपयोग की हिदायत: निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए जवान पूर्ण अनुशासन बरतें। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग केवल अति-आवश्यक परिस्थितियों में ही करने के निर्देश दिए गए।
​आमजन से दौसा पुलिस की अपील:
​दौसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नगर निकाय चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा आदर्श आचार संहिता की पालना करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने में संपर्क करें: 
​कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर: 8764870050
​लैंडलाइन नंबर: 01427-230333
​हेल्पलाइन नंबर: 100 / 112
,( शुरू न्यूज़ के लिए खेमराज जोशी )
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • हिंडौन नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 से निर्दलीय प्रत्याशी आशीष वर्मा से वार्ड की समस्याओं और प्राथमिकताओं को लेकर पत्रकारों की विशेष बातचीत... हिंडौन सिटी। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड नंबर 22 में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो चुका है। इस चुनावी समर में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे आशीष वर्मा समर्थकों के भारी उत्साह और सांस्कृतिक,सामाजिक आयोजनों के दम पर लगातार जनसंपर्क तेज कर रहे हैं। वार्ड 22 की समस्याओं और प्राथमिकताओं को लेकर हमारी टीम ने आशीष वर्मा से एक्सक्लूसिव बातचीत की।
    2
    हिंडौन नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 से निर्दलीय प्रत्याशी आशीष वर्मा से वार्ड की समस्याओं और प्राथमिकताओं को लेकर पत्रकारों की विशेष बातचीत...
हिंडौन सिटी। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड नंबर 22 में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो चुका है। इस चुनावी समर में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे आशीष वर्मा समर्थकों के भारी उत्साह और सांस्कृतिक,सामाजिक आयोजनों के दम पर लगातार जनसंपर्क तेज कर रहे हैं। वार्ड 22 की समस्याओं और प्राथमिकताओं को लेकर हमारी टीम ने आशीष वर्मा से एक्सक्लूसिव बातचीत की।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नगर परिसद वार्ड नंबर 17 से मे पार्षद उम्मीदवार रिंकू धाकड़ को चुनाव चिन्ह चप्पल पर वोट देकर विजय बनाये #SNG NEWS LIVE RAJSTHAN 🙏 #HindaunNews #NonFllover #highlightseveryonefollowers SNG NEWS LIVE RAJSTHAN🙏🙏🙏 I LIKE SHYAR follow🙏🙏🙏💗🙏🙏🙏
    1
    नगर परिसद वार्ड नंबर 17 से मे पार्षद उम्मीदवार रिंकू धाकड़ को चुनाव  चिन्ह चप्पल पर वोट देकर विजय  बनाये 
 #SNG NEWS LIVE RAJSTHAN 🙏
#HindaunNews 
#NonFllover 
#highlightseveryonefollowers
SNG NEWS LIVE RAJSTHAN🙏🙏🙏 I LIKE SHYAR follow🙏🙏🙏💗🙏🙏🙏
    user_SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों का विरोध विशाल आम सभा में हाथ खड़े कर शपथ दिलाई
    1
    गंगापुर सिटी में नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों का विरोध विशाल आम सभा में हाथ खड़े कर शपथ दिलाई
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.