logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने सवाई माधोपुर, खण्डार एवं बौंली के मतदाताओं से निर्भय, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान की अपील की जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने सवाई माधोपुर, खण्डार एवं बौंली के मतदाताओं से निर्भय, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान की अपील की

2 hrs ago
user_Sudeep Kumar Gaur
Sudeep Kumar Gaur
Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने सवाई माधोपुर, खण्डार एवं बौंली के मतदाताओं से निर्भय, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान की अपील की जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने सवाई माधोपुर, खण्डार एवं बौंली के मतदाताओं से निर्भय, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान की अपील की

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नगर निकाय चुनाव राजस्थान-2026 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान कराने के लिए पुलिस की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग दौसा। राजस्थान नगर निकाय चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर 2026 को होना है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से 8 सितंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, दौसा में चुनाव ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री पीयूष दीक्षित, आईपीएस ने चुनाव ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ब्रीफिंग में दिए गए प्रमुख निर्देश - प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी एवं जिम्मेदारियों को भली-भांति समझकर निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहे। मतदान दल, पीठासीन अधिकारी एवं संबंधित विभागीय कर्मचारियों के साथ समुचित समन्वय बनाए रखते हुए मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग करें। - किसी भी मतदान केंद्र पर भीड़ अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित मोबाइल पार्टी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लें तथा सेक्टर एरिया मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति को नियंत्रित करें। - चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण रूप से निष्पक्ष रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। किसी भी राजनीतिक दल अथवा उम्मीदवार के पक्ष या विपक्ष में कोई विचार या टिप्पणी व्यक्त न करें। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया में सहयोग करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।नगर निकाय चुनाव-2026: मतदान से लेकर ईवीएम संग्रहण केंद्र तक पुलिस की रहेगी सतत निगरानी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को निर्देशित किया गया कि मतदान प्रारंभ होने से लेकर मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम के सुरक्षित रूप से संग्रहण केंद्र तक पहुंचने तक क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं गश्त रखी जाए। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी घटना की सूचना तत्काल जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए। सभी पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देशित किया गया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान पूर्ण अनुशासन, निष्पक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता एवं विश्वसनीयता बनाए रखें। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में ही किया जाए। दौसा पुलिस की आमजन से अपील दौसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा आदर्श आचार संहिता का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 8764870050, दूरभाष 01427-230333, हेल्पलाइन नंबर 100/112 अथवा निकटतम पुलिस थाने पर दी जा सकती है।
    2
    नगर निकाय चुनाव राजस्थान-2026 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान कराने के लिए पुलिस की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग
दौसा। राजस्थान नगर निकाय चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर 2026 को होना है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से 8 सितंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, दौसा में चुनाव ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई।
ब्रीफिंग के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री पीयूष दीक्षित, आईपीएस ने चुनाव ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
ब्रीफिंग में दिए गए प्रमुख निर्देश
- प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी एवं जिम्मेदारियों को भली-भांति समझकर निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहे। मतदान दल, पीठासीन अधिकारी एवं संबंधित विभागीय कर्मचारियों के साथ समुचित समन्वय बनाए रखते हुए मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग करें।
- किसी भी मतदान केंद्र पर भीड़ अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित मोबाइल पार्टी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लें तथा सेक्टर एरिया मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति को नियंत्रित करें।
- चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण रूप से निष्पक्ष रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। किसी भी राजनीतिक दल अथवा उम्मीदवार के पक्ष या विपक्ष में कोई विचार या टिप्पणी व्यक्त न करें।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया में सहयोग करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।नगर निकाय चुनाव-2026: मतदान से लेकर ईवीएम संग्रहण केंद्र तक पुलिस की रहेगी सतत निगरानी
पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को निर्देशित किया गया कि मतदान प्रारंभ होने से लेकर मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम के सुरक्षित रूप से संग्रहण केंद्र तक पहुंचने तक क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं गश्त रखी जाए। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी घटना की सूचना तत्काल जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए।
सभी पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देशित किया गया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान पूर्ण अनुशासन, निष्पक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता एवं विश्वसनीयता बनाए रखें। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में ही किया जाए।
दौसा पुलिस की आमजन से अपील
दौसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा आदर्श आचार संहिता का पालन करें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 8764870050, दूरभाष 01427-230333, हेल्पलाइन नंबर 100/112 अथवा निकटतम पुलिस थाने पर दी जा सकती है।
    user_सुरज पोसवाल
    सुरज पोसवाल
    Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • हिण्डौन में इस बार बनेगा निर्दलीयों का बोर्ड, कवायद शुरू: प्रियंका शर्मा वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय प्रत्याशी ने कार्यालय पर पत्रकारों से की वार्ता ​हिण्डौन सिटी नगर परिषद चुनावों को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका शर्मा अपने चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुईं। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार हिण्डौन नगर परिषद में निर्दलीयों का ही बोर्ड बनेगा और इसके लिए जरूरी राजनीतिक कवायद भी शुरू हो चुकी है।​प्रियंका शर्मा ने कहा कि जनता अब परंपरागत दलों की कार्यशैली से बदलाव चाहती है और निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रति मतदाताओं का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।उन्होंने बताया कि शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निर्दलीय एकजुट होकर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।​वार्ड के मुद्दों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 7 की मूलभूत सुविधाओं—सड़क, नाली, सफाई और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता के सहयोग और समर्थन के दम पर जीत दर्ज कर वे शहर में एक पारदर्शी और जवाबदेह बोर्ड के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस दौरान उनके कई समर्थक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
    1
    हिण्डौन में इस बार बनेगा निर्दलीयों का बोर्ड, कवायद शुरू: प्रियंका शर्मा
वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय प्रत्याशी ने कार्यालय पर पत्रकारों से की वार्ता
​हिण्डौन सिटी नगर परिषद चुनावों को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका शर्मा अपने चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुईं। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार हिण्डौन नगर परिषद में निर्दलीयों का ही बोर्ड बनेगा और इसके लिए जरूरी राजनीतिक कवायद भी शुरू हो चुकी है।​प्रियंका शर्मा ने कहा कि जनता अब परंपरागत दलों की कार्यशैली से बदलाव चाहती है और निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रति मतदाताओं का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।उन्होंने बताया कि शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निर्दलीय एकजुट होकर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।​वार्ड के मुद्दों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 7 की मूलभूत सुविधाओं—सड़क, नाली, सफाई और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता के सहयोग और समर्थन के दम पर जीत दर्ज कर वे शहर में एक पारदर्शी और जवाबदेह बोर्ड के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस दौरान उनके कई समर्थक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • महस्वा से भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना, ओमहरि मीना ने दिखाई हरी झंडी। महस्वा से भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना, ओमहरि मीना ने दिखाई हरी झंडी। नांगलशेरपुर। करौली महस्वा गांव से सोमवार सुबह 9:15 बजे भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा को भामाशाह एवं समाजसेवी ओमहरि मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले धूनी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर ओमहरि मीना ने कहा कि धार्मिक यात्राओं से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ शारीरिक क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक यात्राओं में शामिल होने का आह्वान किया। पदयात्रा रवाना होने पर भृतहरि भक्त मंडल एवं ग्रामीणों ने ओमहरि मीना का माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व सरपंच भूराराम मीना, मदन पटेल, रामदयाल पटेल, सीताराम मीना, रामसिंह मसानी, शीशराम मीना (मैनेजर), सुदामा मीना, चोथीलाल मीना, कमलेश मीना, काडूराम मीना, मदनलाल अध्यापक, नेतराम वकील सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। पदयात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान ग्रामीणों ने यात्रियों का कुमकुम तिलक लगाकर एवं अल्पाहार कराकर स्वागत किया। धार्मिक जयकारों के बीच पदयात्रा भृतहरि धाम के लिए रवाना हुई।
    1
    महस्वा से भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना, ओमहरि मीना ने दिखाई हरी झंडी।

महस्वा से भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना, ओमहरि मीना ने दिखाई हरी झंडी।
नांगलशेरपुर। करौली
महस्वा गांव से सोमवार सुबह 9:15 बजे भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा को भामाशाह एवं समाजसेवी ओमहरि मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले धूनी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर ओमहरि मीना ने कहा कि धार्मिक यात्राओं से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ शारीरिक क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक यात्राओं में शामिल होने का आह्वान किया।
पदयात्रा रवाना होने पर भृतहरि भक्त मंडल एवं ग्रामीणों ने ओमहरि मीना का माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व सरपंच भूराराम मीना, मदन पटेल, रामदयाल पटेल, सीताराम मीना, रामसिंह मसानी, शीशराम मीना (मैनेजर), सुदामा मीना, चोथीलाल मीना, कमलेश मीना, काडूराम मीना, मदनलाल अध्यापक, नेतराम वकील सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
पदयात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान ग्रामीणों ने यात्रियों का कुमकुम तिलक लगाकर एवं अल्पाहार कराकर स्वागत किया। धार्मिक जयकारों के बीच पदयात्रा भृतहरि धाम के लिए रवाना हुई।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • *कुण्डल में ठाकुरजी महाराज के सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दरबार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब* *सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का हुआ शुभारंभ; 8 सितंबर को होगा विशाल भंडारे का आयोजन* *कुण्डल में ठाकुरजी महाराज के सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दरबार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब* *सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का हुआ शुभारंभ; 8 सितंबर को होगा विशाल भंडारे का आयोजन* कुण्डल। “समरसता हमारी पहचान” और “सबका साथ, सबका सम्मान” के संदेश के साथ कुण्डल में श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। आयोजन में सर्व समाज की महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। धार्मिक आयोजन की शुरुआत सोमवार सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में सर्व समाज की महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। वहीं श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों की भी बड़ी मौजूदगी रही। डीजे की धार्मिक धुनों, ठाकुरजी महाराज के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता निभाई, वहीं जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। पूरे आयोजन में प्रेम, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना प्रमुख रही। *8 सितंबर को होगा विशाल भंडारा* धार्मिक आयोजन के तहत मंगलवार, 8 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर परिसर में विशाल भंडारे एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्व समाज के श्रद्धालु एक साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण करेंगे। मंदिर समिति ने ग्रामवासियों, श्रद्धालु भक्तजनों सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनने का आह्वान किया है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। *आयोजन के माध्यम से “जहां भक्ति है वहां शक्ति है, जहां सेवा है वहीं सच्चा सुख है” तथा “एकता में ही शक्ति है” का संदेश दिया जा रहा है।*
    4
    *कुण्डल में ठाकुरजी महाराज के सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दरबार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब*

*सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का हुआ शुभारंभ; 8 सितंबर को होगा विशाल भंडारे का आयोजन*


*कुण्डल में ठाकुरजी महाराज के सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दरबार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब*
*सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का हुआ शुभारंभ; 8 सितंबर को होगा विशाल भंडारे का आयोजन*
कुण्डल। “समरसता हमारी पहचान” और “सबका साथ, सबका सम्मान” के संदेश के साथ कुण्डल में श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। आयोजन में सर्व समाज की महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।
धार्मिक आयोजन की शुरुआत सोमवार सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में सर्व समाज की महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। वहीं श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों की भी बड़ी मौजूदगी रही। डीजे की धार्मिक धुनों, ठाकुरजी महाराज के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता निभाई, वहीं जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। पूरे आयोजन में प्रेम, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना प्रमुख रही।
*8 सितंबर को होगा विशाल भंडारा*
धार्मिक आयोजन के तहत मंगलवार, 8 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर परिसर में विशाल भंडारे एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्व समाज के श्रद्धालु एक साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण करेंगे।
मंदिर समिति ने ग्रामवासियों, श्रद्धालु भक्तजनों सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। *आयोजन के माध्यम से “जहां भक्ति है वहां शक्ति है, जहां सेवा है वहीं सच्चा सुख है” तथा “एकता में ही शक्ति है” का संदेश दिया जा रहा है।*
    user_जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शव... हिंडौन सिटी। सूरौठ ​थाना क्षेत्र के बाई जट्ट गांव में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रास्ते में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। राहगीरों की नजर जब शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और परिजनों को दी। ​सूचना मिलते ही थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। मृतक की पहचान बाईजट्ट गांव निवासी 28 वर्षीय शोभाराम उर्फ सेवाराम जांगिड़ पुत्र जगदीश के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। मृतक युवक के पिता जगदीश जांगिड़ ने बताया कि शोभाराम रात्रि करीब 9 बजे भोजन और दूध लेकर घर से खेतों के लिए निकला था, लेकिन वह कई घंटों तक खेत पर नहीं पहुंचा। इसी बीच एक राहगीर ने उसे बताया कि शोभाराम का शव लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ है। इधर सूरौठ थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि युवक की मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।
    2
    युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शव...

हिंडौन सिटी। सूरौठ ​थाना क्षेत्र के बाई जट्ट गांव में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रास्ते में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। राहगीरों की नजर जब शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और परिजनों को दी। ​सूचना मिलते ही थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। मृतक की पहचान बाईजट्ट गांव निवासी 28 वर्षीय शोभाराम उर्फ सेवाराम जांगिड़ पुत्र जगदीश के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। मृतक युवक के पिता जगदीश जांगिड़ ने बताया कि शोभाराम रात्रि करीब 9 बजे भोजन और दूध लेकर घर से खेतों के लिए निकला था, लेकिन वह कई घंटों तक खेत पर नहीं पहुंचा। इसी बीच एक राहगीर ने उसे बताया कि शोभाराम का शव लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ है। इधर सूरौठ थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि युवक की मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    39 min ago
  • दौसा में नगर निकाय चुनाव को लेकर दौसा पुलिस हाई अलर्ट, चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की अहम संगोष्ठी कल 09 सितंबर को मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में कराने के लिए पुलिस ने कसी कमर, एसपी पीयूष दीक्षित ने दिए सख्त दिशा-निर्देश राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत 09 सितंबर को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दौसा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर लिया है। मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया को सुरक्षित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार, 08 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन दौसा में चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, आईपीएस ने ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनाव सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा मतदान केंद्रों पर पुलिस की भूमिका को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने तथा चुनाव ड्यूटी के दौरान पूर्ण निष्पक्षता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। *मतदान केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी* एसपी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी एवं जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझे और निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचे। मतदान दल, पीठासीन अधिकारी एवं अन्य संबंधित कार्मिकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर भीड़, विवाद या किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न होने पर मोबाइल पार्टी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर जोनल एरिया मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय स्थापित करते हुए स्थिति को नियंत्रित करेंगे। पुलिसकर्मियों को मतदान प्रारंभ होने से लेकर मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम को सुरक्षित रूप से संग्रहण केंद्र तक पहुंचाए जाने तक लगातार निगरानी एवं गश्त बनाए रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने के लिए कहा गया। *राजनीतिक निष्पक्षता बनाए रखने के सख्त निर्देश* एसपी पीयूष दीक्षित ने स्पष्ट किया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसी राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी के पक्ष या विपक्ष में कोई टिप्पणी या विचार व्यक्त नहीं करेगा। पुलिसकर्मियों से निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन ड्यूटी प्रभावित न हो। *दौसा पुलिस की आमजन से अपील* दौसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, आदर्श आचार संहिता का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को सूचित करें। सूचना के लिए पुलिस कंट्रोल रूम 8764870050, 01427-230333 अथवा हेल्पलाइन नंबर 100/112 पर संपर्क किया जा सकता है। दौसा पुलिस का स्पष्ट संदेश है—निष्पक्ष चुनाव, सुरक्षित मतदान और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
    4
    दौसा में नगर निकाय चुनाव को लेकर दौसा पुलिस हाई अलर्ट, चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की अहम संगोष्ठी 

कल 09 सितंबर को मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में कराने के लिए पुलिस ने कसी कमर, एसपी पीयूष दीक्षित ने दिए सख्त दिशा-निर्देश
राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत 09 सितंबर को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दौसा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर लिया है। मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया को सुरक्षित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार, 08 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन दौसा में चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, आईपीएस ने ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनाव सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा मतदान केंद्रों पर पुलिस की भूमिका को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने तथा चुनाव ड्यूटी के दौरान पूर्ण निष्पक्षता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
*मतदान केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी*
एसपी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी एवं जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझे और निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचे। मतदान दल, पीठासीन अधिकारी एवं अन्य संबंधित कार्मिकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर भीड़, विवाद या किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न होने पर मोबाइल पार्टी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर जोनल एरिया मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय स्थापित करते हुए स्थिति को नियंत्रित करेंगे।
पुलिसकर्मियों को मतदान प्रारंभ होने से लेकर मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम को सुरक्षित रूप से संग्रहण केंद्र तक पहुंचाए जाने तक लगातार निगरानी एवं गश्त बनाए रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने के लिए कहा गया।
*राजनीतिक निष्पक्षता बनाए रखने के सख्त निर्देश*
एसपी पीयूष दीक्षित ने स्पष्ट किया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसी राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी के पक्ष या विपक्ष में कोई टिप्पणी या विचार व्यक्त नहीं करेगा। पुलिसकर्मियों से निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन ड्यूटी प्रभावित न हो।
*दौसा पुलिस की आमजन से अपील*
दौसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, आदर्श आचार संहिता का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को सूचित करें। सूचना के लिए पुलिस कंट्रोल रूम 8764870050, 01427-230333 अथवा हेल्पलाइन नंबर 100/112 पर संपर्क किया जा सकता है।
दौसा पुलिस का स्पष्ट संदेश है—निष्पक्ष चुनाव, सुरक्षित मतदान और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कोटा मंडल में पहली बार प्रबंधन विकास कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिम मध्य रेलवे का यह द्वितीय प्रबंधन में विकास कार्यक्रम विभिन्न विभागों के 40 वर्षीय पर्यवेक्षक ले रहे हैं भाग
    1
    कोटा मंडल में पहली बार प्रबंधन विकास कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिम मध्य रेलवे का यह द्वितीय प्रबंधन में विकास कार्यक्रम विभिन्न विभागों के 40 वर्षीय पर्यवेक्षक ले रहे हैं भाग
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    13 hrs ago
  • शहर में चुनावी माहौल चरम पर वार्ड 37 से निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला टाल वाले ने निकाली रैली, लगे नारे शहर में चुनावी माहौल चरम पर वार्ड 37 से निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला टाल वाले ने निकाली रैली, लगे नारे ​हिंडौन नगर परिषद चुनाव का प्रचार अभियान अब अपने चरम पर पहुंच गया है।इसी क्रम में वार्ड संख्या 37 से निर्दलीय उम्मीदवार रमेश चंद कल्ला (टाल वाले) के समर्थन में मंगलवार सुबह 10 बजे जनसमर्थन रैली का आयोजन किया गया। रैली पूरे वार्ड क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव प्रचार के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।समर्थक हाथों में बैनर और झंडे लेकर चल रहे थे।वार्ड क्षेत्र में रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।रैली के दौरान प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला टाल वाले ने वार्ड में स्वच्छता, पेयजल, सड़कों की मरम्मत और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने का वादा किया। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे
    1
    शहर में चुनावी माहौल चरम पर वार्ड 37 से निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला टाल वाले ने निकाली रैली, लगे नारे
शहर में चुनावी माहौल चरम पर वार्ड 37 से निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला टाल वाले ने निकाली रैली, लगे नारे
​हिंडौन नगर परिषद चुनाव का प्रचार अभियान अब अपने चरम पर पहुंच गया है।इसी क्रम में वार्ड संख्या 37 से निर्दलीय उम्मीदवार रमेश चंद कल्ला (टाल वाले) के समर्थन में मंगलवार सुबह 10 बजे जनसमर्थन रैली का आयोजन किया गया। रैली पूरे वार्ड क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव प्रचार के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।समर्थक हाथों में बैनर और झंडे लेकर चल रहे थे।वार्ड क्षेत्र में रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।रैली के दौरान प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला टाल वाले ने वार्ड में स्वच्छता, पेयजल, सड़कों की मरम्मत और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने का वादा किया। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी ने बांधी देशभक्ति की समां, निर्दलीय प्रत्याशी आशीष वर्मा ने किया भव्य स्वागत... कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी ने बांधी देशभक्ति की समां, निर्दलीय प्रत्याशी आशीष वर्मा ने किया भव्य स्वागत... ​हिंडौन सिटी। नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 स्थित महतावपुरा में सोमवार रात्रि को एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और काव्य प्रेमियों ने शिरकत की। ​कवि सम्मेलन के मुख्य आकर्षण दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी रहे। उन्होंने मंच से अपनी ओजस्वी और सुमधुर शैली में एक से बढ़कर एक देशभक्ति व धार्मिक कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। उनकी सशक्त पंक्तियों और ओजपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे प्रांगण को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया और उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा वार्ड संख्या 22 से निर्दलीय प्रत्याशी आशीष वर्मा को भी कवि सम्मेलन में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। मंच पर पहुंचे प्रत्याशी आशीष वर्मा का आयोजकों व स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ​कवि सम्मेलन के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी आशीष वर्मा ने भी राष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी और महतावपुरा के गणमान्य नागरिकों का पारंपरिक साफा बांधकर एवं फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर आशीष वर्मा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन समाज में एकजुटता और राष्ट्रीय चेतना का संचार करते हैं। ​देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन में महतावपुरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
    3
    कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी ने बांधी देशभक्ति की समां, निर्दलीय प्रत्याशी आशीष वर्मा ने किया भव्य स्वागत...

कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी ने बांधी देशभक्ति की समां, निर्दलीय प्रत्याशी आशीष वर्मा ने किया भव्य स्वागत...
​हिंडौन सिटी। नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 स्थित महतावपुरा में सोमवार रात्रि को एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और काव्य प्रेमियों ने शिरकत की। ​कवि सम्मेलन के मुख्य आकर्षण दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी रहे। उन्होंने मंच से अपनी ओजस्वी और सुमधुर शैली में एक से बढ़कर एक देशभक्ति व धार्मिक कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। उनकी सशक्त पंक्तियों और ओजपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे प्रांगण को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया और उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा वार्ड संख्या 22 से निर्दलीय प्रत्याशी आशीष वर्मा को भी कवि सम्मेलन में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। मंच पर पहुंचे प्रत्याशी आशीष वर्मा का आयोजकों व स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ​कवि सम्मेलन के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी आशीष वर्मा ने भी राष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी और महतावपुरा के गणमान्य नागरिकों का पारंपरिक साफा बांधकर एवं फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर आशीष वर्मा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन समाज में एकजुटता और राष्ट्रीय चेतना का संचार करते हैं। ​देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन में महतावपुरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.