हिण्डौन में इस बार बनेगा निर्दलीयों का बोर्ड, कवायद शुरू: प्रियंका शर्मा वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय प्रत्याशी ने कार्यालय पर पत्रकारों से की वार्ता हिण्डौन सिटी नगर परिषद चुनावों को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका शर्मा अपने चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुईं। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार हिण्डौन नगर परिषद में निर्दलीयों का ही बोर्ड बनेगा और इसके लिए जरूरी राजनीतिक कवायद भी शुरू हो चुकी है।प्रियंका शर्मा ने कहा कि जनता अब परंपरागत दलों की कार्यशैली से बदलाव चाहती है और निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रति मतदाताओं का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।उन्होंने बताया कि शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निर्दलीय एकजुट होकर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।वार्ड के मुद्दों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 7 की मूलभूत सुविधाओं—सड़क, नाली, सफाई और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता के सहयोग और समर्थन के दम पर जीत दर्ज कर वे शहर में एक पारदर्शी और जवाबदेह बोर्ड के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस दौरान उनके कई समर्थक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

- हिण्डौन में इस बार बनेगा निर्दलीयों का बोर्ड, कवायद शुरू: प्रियंका शर्मा वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय प्रत्याशी ने कार्यालय पर पत्रकारों से की वार्ता हिण्डौन सिटी नगर परिषद चुनावों को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका शर्मा अपने चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुईं। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार हिण्डौन नगर परिषद में निर्दलीयों का ही बोर्ड बनेगा और इसके लिए जरूरी राजनीतिक कवायद भी शुरू हो चुकी है।प्रियंका शर्मा ने कहा कि जनता अब परंपरागत दलों की कार्यशैली से बदलाव चाहती है और निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रति मतदाताओं का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।उन्होंने बताया कि शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निर्दलीय एकजुट होकर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।वार्ड के मुद्दों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 7 की मूलभूत सुविधाओं—सड़क, नाली, सफाई और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता के सहयोग और समर्थन के दम पर जीत दर्ज कर वे शहर में एक पारदर्शी और जवाबदेह बोर्ड के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस दौरान उनके कई समर्थक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।1
- युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शव... हिंडौन सिटी। सूरौठ थाना क्षेत्र के बाई जट्ट गांव में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रास्ते में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। राहगीरों की नजर जब शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। मृतक की पहचान बाईजट्ट गांव निवासी 28 वर्षीय शोभाराम उर्फ सेवाराम जांगिड़ पुत्र जगदीश के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। मृतक युवक के पिता जगदीश जांगिड़ ने बताया कि शोभाराम रात्रि करीब 9 बजे भोजन और दूध लेकर घर से खेतों के लिए निकला था, लेकिन वह कई घंटों तक खेत पर नहीं पहुंचा। इसी बीच एक राहगीर ने उसे बताया कि शोभाराम का शव लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ है। इधर सूरौठ थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि युवक की मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।2
- हिंडौन नगर परिषद चुनाव: वार्ड 37 से निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला टाल वाले के समर्थन में निकली भव्य रैली, लगे नारे... हिंडौन सिटी। नगर परिषद चुनाव का प्रचार अभियान अब अपने चरम पर पहुंच गया है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 37 से निर्दलीय उम्मीदवार रमेश चंद कल्ला (टाल वाले) के समर्थन में मंगलवार को विशाल जनसमर्थन रैली का आयोजन किया गया। रैली पूरे वार्ड क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव प्रचार के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। समर्थकों ने हाथों में बैनर और झंडे लेकर "एक दो एक दो,अलमारी को वोट दो" जैसे गगनभेदी नारे लगाए। पूरे वार्ड क्षेत्र में रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। रैली के दौरान प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला टाल वाले ने वार्ड में स्वच्छता, पेयजल, सड़कों की मरम्मत और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने का वादा किया। रमेश चंद कल्ला टाल वाले ने वार्ड में स्वच्छता, पेयजल, सड़कों की मरम्मत और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने का वादा किया।1
- नगर परिषद चुनाव हिण्डौन से वार्ड नंबर 1 9से लोकेंनद जागा ( चीन्टू ) को ने कार्यलय का शुभआरम्भ की 7-9-2026 को सुबह11AM स्थान सूरज कॉलोनी बुर्जा बालाजी के पीछ बरगमा रोड हिण्डौन चुनाव चिह ☎फोन धयानं रखे # SNG NEWS LIVE RAJSTHAN SNG NEWS LIVE RAJSTHAN🙏 LIKE👍 SHYAR👉 follow🙏🙏🙏🙏💗🙏🙏🙏1
- गंगापुर सिटी में नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों का विरोध विशाल आम सभा में हाथ खड़े कर शपथ दिलाई1
- प्राथमिक विद्यालय सीताराम चक में शिक्षक से सवाल पूछने पर पत्रकार से शिक्षक ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग। प्राथमिक विद्यालय सीताराम चक में डीए न्यूज प्लस कि टीम से अभद्रता, सवाल पूछने पर शिक्षक रामदीन जाटव खोए अपना आपा, क्या यही है शिक्षा के मंदिर में शिक्षकों का व्यवहार क्या इसी तरह देते हैं बच्चों को शिक्षा सवालों के घेरे में शिक्षा विभाग। मुनव्वर खान डीए न्यूज प्लस श्योपुर मध्य प्रदेश1
- जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने सवाई माधोपुर, खण्डार एवं बौंली के मतदाताओं से निर्भय, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान की अपील की जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने सवाई माधोपुर, खण्डार एवं बौंली के मतदाताओं से निर्भय, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान की अपील की1
- शहर में चुनावी माहौल चरम पर वार्ड 37 से निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला टाल वाले ने निकाली रैली, लगे नारे शहर में चुनावी माहौल चरम पर वार्ड 37 से निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला टाल वाले ने निकाली रैली, लगे नारे हिंडौन नगर परिषद चुनाव का प्रचार अभियान अब अपने चरम पर पहुंच गया है।इसी क्रम में वार्ड संख्या 37 से निर्दलीय उम्मीदवार रमेश चंद कल्ला (टाल वाले) के समर्थन में मंगलवार सुबह 10 बजे जनसमर्थन रैली का आयोजन किया गया। रैली पूरे वार्ड क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव प्रचार के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।समर्थक हाथों में बैनर और झंडे लेकर चल रहे थे।वार्ड क्षेत्र में रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।रैली के दौरान प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला टाल वाले ने वार्ड में स्वच्छता, पेयजल, सड़कों की मरम्मत और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने का वादा किया। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे1