Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा मंडल में पहली बार प्रबंधन विकास कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिम मध्य रेलवे का यह द्वितीय प्रबंधन में विकास कार्यक्रम विभिन्न विभागों के 40 वर्षीय पर्यवेक्षक ले रहे हैं भाग
Anil Kumar journalist
कोटा मंडल में पहली बार प्रबंधन विकास कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिम मध्य रेलवे का यह द्वितीय प्रबंधन में विकास कार्यक्रम विभिन्न विभागों के 40 वर्षीय पर्यवेक्षक ले रहे हैं भाग
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- गंगापुर सिटी में नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों का विरोध विशाल आम सभा में हाथ खड़े कर शपथ दिलाई1
- रामगढ़ मुराड़ा से खाटू श्याम मंदिर (गंगापुर सिटी) के लिए भव्य पदयात्रा रवाना, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन रामगढ़ मुराड़ा से खाटू श्याम मंदिर (गंगापुर सिटी) के लिए भव्य पदयात्रा रवाना, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन गंगापुर सिटी / रामगढ़ मुराड़ा: क्षेत्र के रामगढ़ मुराड़ा गांव से खाटू श्याम बाबा के दरबार (गंगापुर सिटी) के लिए विशाल पदयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। इस पदयात्रा में पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सहित हजारों की संख्या में श्याम भक्त हाथों में निशान थामे और जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। * भक्तिमय माहौल: पूरे रास्ते "हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" और "जय श्री श्याम" के गगनभेदी जयकारों से माहौल धर्ममय बना रहा। डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते-गाते पदयात्रा में आगे बढ़ते रहे। * जगह-जगह स्वागत: रास्ते में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही शीतल जल, फलाहार और अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई। * दर्शन व पूजा-अर्चना: गंगापुर सिटी पहुंचकर पदयात्रियों ने विधिवत रूप से बाबा श्याम को निशान अर्पित किए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और रास्ते में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। महिलाओं और बच्चों में पदयात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया।1
- रंगोली से मतदाता जागरूकता का संदेश, दिलाई मतदान की शपथ बामनवास। नगरपालिका बामनवास में 11 सितंबर को होने वाले नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। सोमवार को नगरपालिका कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया। इस दौरान नगरपालिका कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। शपथ में बिना किसी भय, प्रलोभन या धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय और भाषा के प्रभाव में आए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं से 11 सितंबर को होने वाले चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की गई।1
- सिद्ध बाबा स्थान बदलेटा में मंगलवार को सजेगा विशाल कुश्ती दंगल, तैयारियां पूर्ण, सैकड़ों ग्रामीणों ने जुटकर दिया अंतिम रूप दूर-दराज से पहुंचेंगे नामी पहलवान बालघाट के गांव बदलेटा पट्टी स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा स्थान पर मंगलवार, 8 सितंबर को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर अखाड़े सहित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। लोगों ने सोमवार शाम 4:00 बजे बताया कि दंगल का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा। अखाड़े में स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ आसपास के गांवों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले नामी पहलवान अपने दमखम और कुश्ती के दांव-पेच दिखाएंगे। पहलवानों के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की उम्मीद है।1
- शमशान घाट तक सुगम रास्ता नहीं, जलभराव के बीच निकली शवयात्रा डूडीपुरा में ग्रामीणों ने पंचायत के प्रति जताया रोष, बोले- अंतिम यात्रा के लिए भी रास्ते का अभाव सपोटरा। ग्राम पंचायत जोडली के गांव डूडीपुरा में रविवार को एक व्यक्ति की मौत के बाद अंतिम यात्रा को शमशान घाट तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। शमशान घाट तक सुगम रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद परिजन व ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर शमशान घाट की ओर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में जलभराव होने के कारण शवयात्रा को पानी के बीच से होकर ले जाना पड़ा। बारिश के बाद रास्ते में जगह-जगह पानी भरने से आवागमन पहले ही मुश्किल बना हुआ है। ऐसे में शवयात्रा के दौरान बुजुर्गों व अन्य लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास कार्यों के दावे किए जाते हैं, लेकिन शमशान घाट तक पहुंचने के लिए आज भी सुगम रास्ता उपलब्ध नहीं है। बारिश के दिनों में स्थिति और विकट हो जाती है। अंतिम संस्कार जैसे आवश्यक कार्य के लिए भी ग्रामीणों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से शमशान घाट तक स्थायी एवं सुगम रास्ता बनाने की मांग की है। साथ ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग करते हुए पंचायत प्रशासन के प्रति रोष जताया।1
- महस्वा से भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना, ओमहरि मीना ने दिखाई हरी झंडी। महस्वा से भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना, ओमहरि मीना ने दिखाई हरी झंडी। नांगलशेरपुर। करौली महस्वा गांव से सोमवार सुबह 9:15 बजे भृतहरि धाम के लिए पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा को भामाशाह एवं समाजसेवी ओमहरि मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले धूनी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर ओमहरि मीना ने कहा कि धार्मिक यात्राओं से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ शारीरिक क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक यात्राओं में शामिल होने का आह्वान किया। पदयात्रा रवाना होने पर भृतहरि भक्त मंडल एवं ग्रामीणों ने ओमहरि मीना का माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व सरपंच भूराराम मीना, मदन पटेल, रामदयाल पटेल, सीताराम मीना, रामसिंह मसानी, शीशराम मीना (मैनेजर), सुदामा मीना, चोथीलाल मीना, कमलेश मीना, काडूराम मीना, मदनलाल अध्यापक, नेतराम वकील सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। पदयात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान ग्रामीणों ने यात्रियों का कुमकुम तिलक लगाकर एवं अल्पाहार कराकर स्वागत किया। धार्मिक जयकारों के बीच पदयात्रा भृतहरि धाम के लिए रवाना हुई।1
- स्विफ्ट कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, "पहले मतदान फिर जलपान"दिया संदेश *स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली* लालसोट : शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट के विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं कोथ जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जिसे प्रधानाचार्य रत्तीराम मीना द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। हाथ में तख्तियां और बैनर लिए विद्यार्थियों ने शहर के मुख्य मार्गों से भ्रमण किया ,इस दौरान छात्र-छात्राओं ने "पहले मतदान, फिर जलपान", "जागरूक मतदाता, मजबूत राष्ट्र" और "छोड़कर अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान" जैसे नारे लगाकर आमजन को मतदान के महत्व का संदेश दिया। रैली के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना आवश्यक है। कार्यक्रम में उपप्राचार्य बाबूलाल शर्मा, गिर्राज प्रसाद मीणा, प्रकाश चंद बैरवा, राकेश चौबे ,परसादी लाल कुम्हार, रोशन लाल मीणा, मुकेश कुमार सैनी आदि उपस्थित रहे।2
- गंगापुर सिटी राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी में मतदाता जागरूकता एवं नशा मुक्ति रैली का किया आयोजन1