logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्विफ्ट कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, "पहले मतदान फिर जलपान"दिया संदेश *स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली* लालसोट : शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट के विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं कोथ जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जिसे प्रधानाचार्य रत्तीराम मीना द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। हाथ में तख्तियां और बैनर लिए विद्यार्थियों ने शहर के मुख्य मार्गों से भ्रमण किया ,इस दौरान छात्र-छात्राओं ने "पहले मतदान, फिर जलपान", "जागरूक मतदाता, मजबूत राष्ट्र" और "छोड़कर अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान" जैसे नारे लगाकर आमजन को मतदान के महत्व का संदेश दिया। रैली के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना आवश्यक है। कार्यक्रम में उपप्राचार्य बाबूलाल शर्मा, गिर्राज प्रसाद मीणा, प्रकाश चंद बैरवा, राकेश चौबे ,परसादी लाल कुम्हार, रोशन लाल मीणा, मुकेश कुमार सैनी आदि उपस्थित रहे।

11 hrs ago
user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
11 hrs ago

स्विफ्ट कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, "पहले मतदान फिर जलपान"दिया संदेश *स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली* लालसोट : शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट के विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं कोथ जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जिसे प्रधानाचार्य रत्तीराम मीना द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। हाथ में तख्तियां और

बैनर लिए विद्यार्थियों ने शहर के मुख्य मार्गों से भ्रमण किया ,इस दौरान छात्र-छात्राओं ने "पहले मतदान, फिर जलपान", "जागरूक मतदाता, मजबूत राष्ट्र" और "छोड़कर अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान" जैसे नारे लगाकर आमजन को मतदान के महत्व का संदेश दिया। रैली के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना आवश्यक है। कार्यक्रम में उपप्राचार्य बाबूलाल शर्मा, गिर्राज प्रसाद मीणा, प्रकाश चंद बैरवा, राकेश चौबे ,परसादी लाल कुम्हार, रोशन लाल मीणा, मुकेश कुमार सैनी आदि उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गंगापुर सिटी में BJP जिला अध्यक्ष का विरोध, वार्डवासियों ने घेरा—जलभराव को लेकर फूटा गुस्सा गंगापुर सिटी। नगर परिषद चुनाव के बीच वार्ड नंबर 51 में भाजपा जिला अध्यक्ष को वार्डवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा जिला अध्यक्ष वार्ड में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां स्थानीय लोगों ने जल निकासी की समस्या को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। भारी बारिश के चलते वार्ड नंबर 51 पूरी तरह जलमग्न हो गया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से वार्डवासी लंबे समय से परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी और जलभराव से निजात दिलाने की मांग की। वार्डवासियों का कहना था कि बारिश के दौरान पूरे इलाके में पानी भर जाता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस दौरान पूर्व पार्षद गोविन्द पाराशर को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। खास बात यह है कि गंगापुर सिटी नगर परिषद में पिछले 15 साल से भाजपा का बोर्ड रहा है। ऐसे में चुनावी माहौल के बीच भाजपा नेताओं के सामने वार्ड की मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों की नाराजगी सामने आना पार्टी के लिए चुनौती माना जा रहा है।
    2
    गंगापुर सिटी में BJP जिला अध्यक्ष का विरोध, वार्डवासियों ने घेरा—जलभराव को लेकर फूटा गुस्सा
गंगापुर सिटी। नगर परिषद चुनाव के बीच वार्ड नंबर 51 में भाजपा जिला अध्यक्ष को वार्डवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा जिला अध्यक्ष वार्ड में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां स्थानीय लोगों ने जल निकासी की समस्या को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
भारी बारिश के चलते वार्ड नंबर 51 पूरी तरह जलमग्न हो गया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से वार्डवासी लंबे समय से परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी और जलभराव से निजात दिलाने की मांग की।
वार्डवासियों का कहना था कि बारिश के दौरान पूरे इलाके में पानी भर जाता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
इस दौरान पूर्व पार्षद गोविन्द पाराशर को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
खास बात यह है कि गंगापुर सिटी नगर परिषद में पिछले 15 साल से भाजपा का बोर्ड रहा है। ऐसे में चुनावी माहौल के बीच भाजपा नेताओं के सामने वार्ड की मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों की नाराजगी सामने आना पार्टी के लिए चुनौती माना जा रहा है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • मोटरसाइकिल पर सवार विधायक को देखकर लोग करने लगे चर्चा अपने मांगे भाजपा के पक्ष में वोट नगर निकाय के चुनाव अब अंतिम दौर में है तो नेता भी अलग-अलग अंदाज में प्रचार प्रचार करने में जुटे हुए हैं सिकराय विधायक की बात करें तो सिकराय विधायक विक्रम बाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर नगर पालिका के हर वार्ड में पहुंचे हैं और वार्ड में पहुंचकर मतदाताओं से वोट देने की अपील की है। इस दौरान उनके साथ में प्रभारी महेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे सभी ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है मोटरसाइकिल पर सवार विधायक को देखकर लोग चर्चा करने में लगे हैं।
    2
    मोटरसाइकिल पर सवार विधायक को देखकर लोग करने लगे चर्चा अपने मांगे भाजपा के पक्ष में वोट
नगर निकाय के चुनाव अब अंतिम दौर में है तो नेता भी अलग-अलग अंदाज में प्रचार प्रचार करने में जुटे हुए हैं सिकराय विधायक की बात करें तो सिकराय विधायक विक्रम बाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर नगर पालिका के हर वार्ड में पहुंचे हैं और वार्ड में पहुंचकर मतदाताओं से वोट देने की अपील की है। इस दौरान उनके साथ में प्रभारी महेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे सभी ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है मोटरसाइकिल पर सवार विधायक को देखकर लोग चर्चा करने में लगे हैं।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    17 hrs ago
  • कुण्डल में श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर सेवा समिति और सभी ग्रामवासियों के सहयोग से दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। इसकी शुरुआत कलश यात्रा और शोभायात्रा के साथ हुई। इस आयोजन में सभी समाज की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। उन्होंने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। धार्मिक आयोजन की शुरुआत सोमवार सुबह भव्य कलश यात्रा से हुई। इसमें बड़ी संख्या में सभी समाज की महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों की भी अच्छी मौजूदगी रही। डीजे की धार्मिक धुनें, ठाकुरजी महाराज के जयकारे और भक्तिमय माहौल के बीच निकली इस कलश यात्रा ने पूरे इलाके को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। महिलाओं ने भक्ति भाव से इसमें भाग लिया और जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। पूरे आयोजन में प्रेम, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना खास रही। इस दौरान कलश यात्रा में महिलाएं डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए और सिर पर कलश लिए हुए चल रही थीं। हजारों श्रद्धालुओं ने जोश और जयकारों के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से आग्रह किया है कि वे भंडारा प्रसादी में भाग लेकर पुण्य कमाएं। एडवोकेट सियाराम शर्मा ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सभी समाज में भाईचारा बना रहता है और लोगों के बीच मेलजोल बढ़ता है। इस दौरान ठाकुरजी महाराज की सुंदर झांकियां सजाई गईं और फूल बंगला झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली गई। ग्रामीण बबलू प्रजापत ने बताया कि यह कलश और शोभायात्रा धार्मिक आस्था और हजारों ग्रामीणों के विश्वास का केंद्र है। उनका मानना है कि जो भगवान का सच्चे मन से स्मरण करता है, भगवान उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस दौरान सभी ग्रामीणों ने इलाके में शांति और सुख के लिए ठाकुरजी महाराज से प्रार्थना की।
    3
    कुण्डल में श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर सेवा समिति और सभी ग्रामवासियों के सहयोग से दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। इसकी शुरुआत कलश यात्रा और शोभायात्रा के साथ हुई।
इस आयोजन में सभी समाज की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। उन्होंने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।
धार्मिक आयोजन की शुरुआत सोमवार सुबह भव्य कलश यात्रा से हुई। इसमें बड़ी संख्या में सभी समाज की महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों की भी अच्छी मौजूदगी रही।
डीजे की धार्मिक धुनें, ठाकुरजी महाराज के जयकारे और भक्तिमय माहौल के बीच निकली इस कलश यात्रा ने पूरे इलाके को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। महिलाओं ने भक्ति भाव से इसमें भाग लिया और जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। पूरे आयोजन में प्रेम, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना खास रही।
इस दौरान कलश यात्रा में महिलाएं डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए और सिर पर कलश लिए हुए चल रही थीं। हजारों श्रद्धालुओं ने जोश और जयकारों के साथ कलश यात्रा में भाग लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से आग्रह किया है कि वे भंडारा प्रसादी में भाग लेकर पुण्य कमाएं।
एडवोकेट सियाराम शर्मा ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सभी समाज में भाईचारा बना रहता है और लोगों के बीच मेलजोल बढ़ता है। इस दौरान ठाकुरजी महाराज की सुंदर झांकियां सजाई गईं और फूल बंगला झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
ग्रामीण बबलू प्रजापत ने बताया कि यह कलश और शोभायात्रा धार्मिक आस्था और हजारों ग्रामीणों के विश्वास का केंद्र है। उनका मानना है कि जो भगवान का सच्चे मन से स्मरण करता है, भगवान उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस दौरान सभी ग्रामीणों ने इलाके में शांति और सुख के लिए ठाकुरजी महाराज से प्रार्थना की।
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • शमशान घाट तक सुगम रास्ता नहीं, जलभराव के बीच निकली शवयात्रा डूडीपुरा में ग्रामीणों ने पंचायत के प्रति जताया रोष, बोले- अंतिम यात्रा के लिए भी रास्ते का अभाव सपोटरा। ग्राम पंचायत जोडली के गांव डूडीपुरा में रविवार को एक व्यक्ति की मौत के बाद अंतिम यात्रा को शमशान घाट तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। शमशान घाट तक सुगम रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद परिजन व ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर शमशान घाट की ओर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में जलभराव होने के कारण शवयात्रा को पानी के बीच से होकर ले जाना पड़ा। बारिश के बाद रास्ते में जगह-जगह पानी भरने से आवागमन पहले ही मुश्किल बना हुआ है। ऐसे में शवयात्रा के दौरान बुजुर्गों व अन्य लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास कार्यों के दावे किए जाते हैं, लेकिन शमशान घाट तक पहुंचने के लिए आज भी सुगम रास्ता उपलब्ध नहीं है। बारिश के दिनों में स्थिति और विकट हो जाती है। अंतिम संस्कार जैसे आवश्यक कार्य के लिए भी ग्रामीणों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से शमशान घाट तक स्थायी एवं सुगम रास्ता बनाने की मांग की है। साथ ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग करते हुए पंचायत प्रशासन के प्रति रोष जताया।
    1
    शमशान घाट तक सुगम रास्ता नहीं, जलभराव के बीच निकली शवयात्रा
डूडीपुरा में ग्रामीणों ने पंचायत के प्रति जताया रोष, बोले- अंतिम यात्रा के लिए भी रास्ते का अभाव
सपोटरा। ग्राम पंचायत जोडली के गांव डूडीपुरा में रविवार को एक व्यक्ति की मौत के बाद अंतिम यात्रा को शमशान घाट तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। शमशान घाट तक सुगम रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद परिजन व ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर शमशान घाट की ओर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में जलभराव होने के कारण शवयात्रा को पानी के बीच से होकर ले जाना पड़ा। बारिश के बाद रास्ते में जगह-जगह पानी भरने से आवागमन पहले ही मुश्किल बना हुआ है। ऐसे में शवयात्रा के दौरान बुजुर्गों व अन्य लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास कार्यों के दावे किए जाते हैं, लेकिन शमशान घाट तक पहुंचने के लिए आज भी सुगम रास्ता उपलब्ध नहीं है। बारिश के दिनों में स्थिति और विकट हो जाती है। अंतिम संस्कार जैसे आवश्यक कार्य के लिए भी ग्रामीणों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से शमशान घाट तक स्थायी एवं सुगम रास्ता बनाने की मांग की है। साथ ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग करते हुए पंचायत प्रशासन के प्रति रोष जताया।
    user_सपोटरा न्यूज़ नेटवर्क
    सपोटरा न्यूज़ नेटवर्क
    Teacher सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • वैष्णव समाज कि गोठ में छात्रावास निर्माण पर 11-11 लाख कि सहयोग राशि कि घोषणा कि गई
    1
    वैष्णव समाज कि गोठ में छात्रावास निर्माण पर 11-11 लाख कि सहयोग राशि कि घोषणा कि गई
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • नेशनल मीडिया चैनल के मालिक कौन है देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ ऐसी ही लेटेस्ट खबरों को पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो अवश्य करें
    1
    नेशनल मीडिया चैनल के मालिक कौन है देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ ऐसी ही लेटेस्ट खबरों को पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो अवश्य करें
    user_NCR समाचार
    NCR समाचार
    Media company Jaipur, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में स्वर्ण समाज की विशाल आम सभा यूजीसी को लेकर किया आयोजन कार्यक्रम में पधारे राजस्थान स्वर्ण समाज संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल मकराना ने आम सभा को किया संबोधित
    1
    गंगापुर सिटी में स्वर्ण समाज की विशाल आम सभा यूजीसी को लेकर  किया आयोजन कार्यक्रम में पधारे राजस्थान स्वर्ण समाज संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल मकराना ने आम सभा को किया संबोधित
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    23 hrs ago
  • जनरल नॉलेज फेसबुक की खोज किसने की थी देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ
    1
    जनरल नॉलेज  फेसबुक की खोज किसने की थी देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ
    user_NCR समाचार
    NCR समाचार
    Media company Jaipur, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • निकाय चुनाव के लिए फरासिया स्कूल के बच्चों ने रंगोली सजाकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश निकाय चुनाव के लिए फरासिया स्कूल के बच्चों ने रंगोली सजाकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश मदनगंज- किशनगढ़। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप (SVEEP) अभियान के तहत स्कूलों और कॉलेजों में इन दिनों एक से बढ़कर एक/शानदार रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को अजमेर रोड़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फरासिया में भी व्याख्याता श्रीमती अंजना चौधरी के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आहूत की गई। कार्यक्रम के चलते विद्यालय परिसर भवन के फर्श (आंगन )पर खूबसूरत रंगोली सजाई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया । इस दौरान संस्था प्रधान/ प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने उपस्थित बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन और युवा मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन या डर के शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। व्याख्याता श्रीमती अंजना चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगी और संदेशपरक रंगोलियां बनाईं। इन रंगोलियों के माध्यम से "वोट देना हमारा अधिकार है", "सजग मतदाता, सुदृढ़ लोकतंत्र" और "पहले मतदान, फिर जलपान" जैसे प्रेरणादायक संदेश दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने वोट डालने हेतु पात्र बच्चों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई। चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “एक जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रभावी भागीदारी निभा सकता है।” । इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता सुरेन्द्र चौधरी, संदर्भ व्यक्ति (सीडब्ल्यूएसएन) चंद्रशेखर शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक दुर्गेश सिंहल व शारीरिक शिक्षक भीम सिंह गहलोत सहित विद्यालय परिवार के अधिकांश सदस्य व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
    3
    निकाय चुनाव के लिए फरासिया स्कूल के बच्चों ने रंगोली सजाकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश    
निकाय चुनाव के लिए फरासिया स्कूल के बच्चों ने रंगोली सजाकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश                          मदनगंज- किशनगढ़। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप (SVEEP) अभियान के तहत स्कूलों और कॉलेजों में इन दिनों एक से बढ़कर एक/शानदार रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को अजमेर रोड़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फरासिया में भी व्याख्याता श्रीमती अंजना चौधरी के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आहूत की गई। कार्यक्रम के चलते विद्यालय परिसर भवन के फर्श (आंगन )पर खूबसूरत रंगोली सजाई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया । इस दौरान संस्था प्रधान/ प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने उपस्थित बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन और युवा मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन या डर के शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। व्याख्याता श्रीमती अंजना चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगी और संदेशपरक रंगोलियां बनाईं। इन रंगोलियों के माध्यम से "वोट देना हमारा अधिकार है", "सजग मतदाता, सुदृढ़ लोकतंत्र" और "पहले मतदान, फिर जलपान" जैसे प्रेरणादायक संदेश दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने वोट डालने हेतु पात्र बच्चों  को निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई। चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “एक जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रभावी भागीदारी निभा सकता है।” । इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता सुरेन्द्र चौधरी, संदर्भ व्यक्ति (सीडब्ल्यूएसएन) चंद्रशेखर शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक दुर्गेश सिंहल व शारीरिक शिक्षक भीम सिंह गहलोत सहित विद्यालय परिवार के अधिकांश सदस्य व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_Chandra Shekhar Sharma
    Chandra Shekhar Sharma
    Teacher सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.