कुण्डल में श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर सेवा समिति और सभी ग्रामवासियों के सहयोग से दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। इसकी शुरुआत कलश यात्रा और शोभायात्रा के साथ हुई। इस आयोजन में सभी समाज की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। उन्होंने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। धार्मिक आयोजन की शुरुआत सोमवार सुबह भव्य कलश यात्रा से हुई। इसमें बड़ी संख्या में सभी समाज की महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों की भी अच्छी मौजूदगी रही। डीजे की धार्मिक धुनें, ठाकुरजी महाराज के जयकारे और भक्तिमय माहौल के बीच निकली इस कलश यात्रा ने पूरे इलाके को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। महिलाओं ने भक्ति भाव से इसमें भाग लिया और जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। पूरे आयोजन में प्रेम, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना खास रही। इस दौरान कलश यात्रा में महिलाएं डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए और सिर पर कलश लिए हुए चल रही थीं। हजारों श्रद्धालुओं ने जोश और जयकारों के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से आग्रह किया है कि वे भंडारा प्रसादी में भाग लेकर पुण्य कमाएं। एडवोकेट सियाराम शर्मा ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सभी समाज में भाईचारा बना रहता है और लोगों के बीच मेलजोल बढ़ता है। इस दौरान ठाकुरजी महाराज की सुंदर झांकियां सजाई गईं और फूल बंगला झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली गई। ग्रामीण बबलू प्रजापत ने बताया कि यह कलश और शोभायात्रा धार्मिक आस्था और हजारों ग्रामीणों के विश्वास का केंद्र है। उनका मानना है कि जो भगवान का सच्चे मन से स्मरण करता है, भगवान उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस दौरान सभी ग्रामीणों ने इलाके में शांति और सुख के लिए ठाकुरजी महाराज से प्रार्थना की।
कुण्डल में श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर सेवा समिति और सभी ग्रामवासियों के सहयोग से दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। इसकी शुरुआत कलश यात्रा और शोभायात्रा के साथ हुई। इस आयोजन में सभी समाज की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। उन्होंने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। धार्मिक आयोजन की शुरुआत सोमवार सुबह भव्य कलश यात्रा से हुई। इसमें बड़ी संख्या में सभी समाज की महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों की भी अच्छी मौजूदगी रही। डीजे की धार्मिक धुनें, ठाकुरजी महाराज के जयकारे और भक्तिमय माहौल के बीच निकली इस कलश यात्रा ने पूरे
इलाके को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। महिलाओं ने भक्ति भाव से इसमें भाग लिया और जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। पूरे आयोजन में प्रेम, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना खास रही। इस दौरान कलश यात्रा में महिलाएं डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए और सिर पर कलश लिए हुए चल रही थीं। हजारों श्रद्धालुओं ने जोश और जयकारों के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से आग्रह किया है कि
वे भंडारा प्रसादी में भाग लेकर पुण्य कमाएं। एडवोकेट सियाराम शर्मा ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सभी समाज में भाईचारा बना रहता है और लोगों के बीच मेलजोल बढ़ता है। इस दौरान ठाकुरजी महाराज की सुंदर झांकियां सजाई गईं और फूल बंगला झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली गई। ग्रामीण बबलू प्रजापत ने बताया कि यह कलश और शोभायात्रा धार्मिक आस्था और हजारों ग्रामीणों के विश्वास का केंद्र है। उनका मानना है कि जो भगवान का सच्चे मन से स्मरण करता है, भगवान उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस दौरान सभी ग्रामीणों ने इलाके में शांति और सुख के लिए ठाकुरजी महाराज से प्रार्थना की।
- विराटनगर क्षेत्र में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी आगामी 17 और 18 सितंबर को निकाली जाएगी। पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव हेतु आरक्षण लॉटरी का संशोधित कार्यक्रम जारी जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सीटों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, संशोधित कार्यक्रम के मुख्य विवरण इस प्रकार हैं: 17 सितंबर (जिला स्तर पर): जिला मुख्यालयों पर जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें सामान्य, महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य श्रेणियों के अनुसार सीटों का निर्धारण होगा। 18 सितंबर (उपखंड स्तर पर): सभी संबंधित उपखंडों में ग्रामीण राजनीति के सबसे जमीनी पदों यानी सरपंच और वार्ड पंच के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। गौरतलब है कि पूर्व में यह लॉटरी प्रक्रिया 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था। स्थानीय निकाय चुनावों के संपन्न होते ही अब पंचायती राज चुनावों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद ही उम्मीदवारों की वास्तविक स्थिति और चुनावी समीकरण तय हो सकेंगे1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | राजस्थान राजनीति 🚨 🔥 AIMIM और RLP मिलकर राजस्थान में आपके हक़ की लड़ाई लड़ेंगी! 📢 जनता की आवाज़ को हर मंच तक पहुंचाने और हक़, अधिकार एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का दावा। 🤝 AIMIM + RLP की राजनीतिक साझेदारी से राजस्थान की सियासत में नया समीकरण बनता नजर आ रहा है। ❓ क्या यह गठबंधन राजस्थान की राजनीति में नया बदलाव लाएगा? ❓ क्या जनता के मुद्दों की आवाज़ अब और बुलंद होगी? 🎥 देखते रहिए — JUST JAIPUR LIVE 24×7 📰 हर खबर सबसे पहले, सबसे तेज़1
- वैष्णव समाज कि गोठ में छात्रावास निर्माण पर 11-11 लाख कि सहयोग राशि कि घोषणा कि गई1
- नेशनल मीडिया चैनल के मालिक कौन है देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ ऐसी ही लेटेस्ट खबरों को पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो अवश्य करें1
- मदन दिलावर का डोटासरा पर बड़ा हमला!#MadanDilawar #GovindDotasra #RajasthanPolitics #citycablenewsjaipur1
- 🚨 बीकानेर में CM भजनलाल शर्मा के रोड शो के दौरान गूंजे ‘UGC रोल बैक’ के नारे! यूजीसी के नए नियमों को लेकर सियासी माहौल गरमाता नजर आ रहा है। बीकानेर में राजस्थान के मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान कुछ लोगों ने उनके सामने “UGC रोल बैक” के नारे लगाए। अब सवाल यह—क्या UGC के नियमों को लेकर बढ़ता विरोध सरकार के लिए नई चुनौती बन रहा है? 🤔 📢 वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। ⚠️ वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।1
- जनरल नॉलेज फेसबुक की खोज किसने की थी देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ1
- स्विफ्ट कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, "पहले मतदान फिर जलपान"दिया संदेश *स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली* लालसोट : शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट के विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं कोथ जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जिसे प्रधानाचार्य रत्तीराम मीना द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। हाथ में तख्तियां और बैनर लिए विद्यार्थियों ने शहर के मुख्य मार्गों से भ्रमण किया ,इस दौरान छात्र-छात्राओं ने "पहले मतदान, फिर जलपान", "जागरूक मतदाता, मजबूत राष्ट्र" और "छोड़कर अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान" जैसे नारे लगाकर आमजन को मतदान के महत्व का संदेश दिया। रैली के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना आवश्यक है। कार्यक्रम में उपप्राचार्य बाबूलाल शर्मा, गिर्राज प्रसाद मीणा, प्रकाश चंद बैरवा, राकेश चौबे ,परसादी लाल कुम्हार, रोशन लाल मीणा, मुकेश कुमार सैनी आदि उपस्थित रहे।2
- बालघाट पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड के बारे में स्कूली बालिकाओं को किया जागरूक बालघाट पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड के बारे में स्कूली बालिकाओं को किया जागरूक करौली राजस्थान नांगल शेरपुर बालिका स्कूल में महिला सुरक्षा कानून एवं साइबर फ्रॉड के बारे में स्कूली बालिकाओं को जानकारी देकर जागरूक किया। थानाधिकारी मंजू फौजदार ने स्कूली बच्चियों को जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड की रोकथाम के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल आते जाते समय बच्चियों को किसी भी अराजक तत्व द्वारा कोई अभद्र एवं असोभनीय टिप्पणी अथवा हरकत की जाती है तो इसकी जानकारी तुरंत स्कूल टीचर अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर को दिन पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस बेहद संवेदनशील है । कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साइबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति को ओटीपी अथवा बैंक खाते से संबंधित अन्य जानकारी नहीं बताएं। साइबर फ्रॉड अलग-अलग तरीके अपना कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं इस संबंध में स्वयं भी जागरूक रहे और दूसरों को जागरूक करें। कार्यक्रम में थाना अधिकारी मंजू फौजदार, प्रिंसिपल हरकेश मीणा, टीकमचंद शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।1