विराटनगर क्षेत्र में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी आगामी 17 और 18 सितंबर को निकाली जाएगी। पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव हेतु आरक्षण लॉटरी का संशोधित कार्यक्रम जारी जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सीटों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, संशोधित कार्यक्रम के मुख्य विवरण इस प्रकार हैं: 17 सितंबर (जिला स्तर पर): जिला मुख्यालयों पर जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें सामान्य, महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य श्रेणियों के अनुसार सीटों का निर्धारण होगा। 18 सितंबर (उपखंड स्तर पर): सभी संबंधित उपखंडों में ग्रामीण राजनीति के सबसे जमीनी पदों यानी सरपंच और वार्ड पंच के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। गौरतलब है कि पूर्व में यह लॉटरी प्रक्रिया 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था। स्थानीय निकाय चुनावों के संपन्न होते ही अब पंचायती राज चुनावों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद ही उम्मीदवारों की वास्तविक स्थिति और चुनावी समीकरण तय हो सकेंगे
विराटनगर क्षेत्र में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी आगामी 17 और 18 सितंबर को निकाली जाएगी। पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव हेतु आरक्षण लॉटरी का संशोधित कार्यक्रम जारी जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सीटों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, संशोधित कार्यक्रम के मुख्य विवरण इस प्रकार हैं: 17 सितंबर (जिला स्तर पर): जिला मुख्यालयों पर जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें सामान्य, महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य श्रेणियों के अनुसार सीटों का निर्धारण होगा। 18 सितंबर (उपखंड स्तर पर): सभी संबंधित उपखंडों में ग्रामीण राजनीति के सबसे जमीनी पदों यानी सरपंच और वार्ड पंच के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। गौरतलब है कि पूर्व में यह लॉटरी प्रक्रिया 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था। स्थानीय निकाय चुनावों के संपन्न होते ही अब पंचायती राज चुनावों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद ही उम्मीदवारों की वास्तविक स्थिति और चुनावी समीकरण तय हो सकेंगे
- विराटनगर क्षेत्र में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी आगामी 17 और 18 सितंबर को निकाली जाएगी। पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव हेतु आरक्षण लॉटरी का संशोधित कार्यक्रम जारी जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सीटों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, संशोधित कार्यक्रम के मुख्य विवरण इस प्रकार हैं: 17 सितंबर (जिला स्तर पर): जिला मुख्यालयों पर जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें सामान्य, महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य श्रेणियों के अनुसार सीटों का निर्धारण होगा। 18 सितंबर (उपखंड स्तर पर): सभी संबंधित उपखंडों में ग्रामीण राजनीति के सबसे जमीनी पदों यानी सरपंच और वार्ड पंच के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। गौरतलब है कि पूर्व में यह लॉटरी प्रक्रिया 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था। स्थानीय निकाय चुनावों के संपन्न होते ही अब पंचायती राज चुनावों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद ही उम्मीदवारों की वास्तविक स्थिति और चुनावी समीकरण तय हो सकेंगे1
- अपर्णा गुप्ता IAS के द्वारा मतदाता जागरूकता संदेश.............1
- पुनीत पावन संस्कृत विरासतों को आगे बढ़ाने वाले जागृत करने के लिए प्रतिस्थापित करने के कार्य में तन मन धन से सहयोग करने की अपील की अधिवक्ता परिषद राजस्थान जिला भरतपुर द्वारा आज दिनांक 7 सितंबर 2026 को बार सभागार भरतपुर में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 35 वा स्थापना दिवस वरिष्ठ अधिवक्ता अमरचंद जी एवं गौरीशंकर शर्मा एवं हरीदत जी एडवोकेट के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया प्रदेश मंत्री चंद किशोर भारदाज ने अध्यक्षता की। परिषद के जिला महामंत्री रिशिपाल तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया और सभी अधिवक्ताओं को अधिवक्ता परिषद के 35 वा स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। परिषद के प्रदेश मंत्री चंद किशोर भारद्वाज ने सामाजिक संगठन व सरकार के द्वारा चलाए जा रहे लोग मंथन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी एवं उद्देश्य को बताते हुए सभी अधिवक्ताओं से इस कार्याकम में सहयोग कर पुनीत पावन संस्कृत विरासतों को आगे बढ़ाने वाले जागृत करने के लिए प्रतिस्थापित करने के कार्य में तन मन धन से सहयोग करने की अपील की। लोक मंथन रथ यात्रा भरतपुर जिले में 27 सितंबर को नदबई तहसील के ग्राम खटौटी में आएगी जहां पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा विभिन्न सांस्कृतिक विरासतों से जुड़ी प्रतिभाओं का प्रदर्शन व कलाकारों का स्वागत किया जाएगा जिसमें सभी से उपस्थित रहने की आगृह किया। कार्यक्रम में दीपक मुद्गल दौलत सिंह फौजदार माखन सिंह लवानिया मनोज रुदावल लेखराज नीरज दीक्षित धर्मेंद्र सनसनी तेज प्रकाश पिंटू आर्यभट्ट उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ऋषिपाल तिवारी ने किया।4
- नगर पालिका चुनाव को लेकर विधायक मांगीलाल मीणा ने वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार अभियान का आगाज किया। इस दौरान महिला प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा और जीत का आह्वान किया।1
- कुण्डल में श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर सेवा समिति और सभी ग्रामवासियों के सहयोग से दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। इसकी शुरुआत कलश यात्रा और शोभायात्रा के साथ हुई। इस आयोजन में सभी समाज की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। उन्होंने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। धार्मिक आयोजन की शुरुआत सोमवार सुबह भव्य कलश यात्रा से हुई। इसमें बड़ी संख्या में सभी समाज की महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों की भी अच्छी मौजूदगी रही। डीजे की धार्मिक धुनें, ठाकुरजी महाराज के जयकारे और भक्तिमय माहौल के बीच निकली इस कलश यात्रा ने पूरे इलाके को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। महिलाओं ने भक्ति भाव से इसमें भाग लिया और जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। पूरे आयोजन में प्रेम, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना खास रही। इस दौरान कलश यात्रा में महिलाएं डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए और सिर पर कलश लिए हुए चल रही थीं। हजारों श्रद्धालुओं ने जोश और जयकारों के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से आग्रह किया है कि वे भंडारा प्रसादी में भाग लेकर पुण्य कमाएं। एडवोकेट सियाराम शर्मा ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सभी समाज में भाईचारा बना रहता है और लोगों के बीच मेलजोल बढ़ता है। इस दौरान ठाकुरजी महाराज की सुंदर झांकियां सजाई गईं और फूल बंगला झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली गई। ग्रामीण बबलू प्रजापत ने बताया कि यह कलश और शोभायात्रा धार्मिक आस्था और हजारों ग्रामीणों के विश्वास का केंद्र है। उनका मानना है कि जो भगवान का सच्चे मन से स्मरण करता है, भगवान उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस दौरान सभी ग्रामीणों ने इलाके में शांति और सुख के लिए ठाकुरजी महाराज से प्रार्थना की।3
- सेना में लेफ्टिनेंट बने सचिन डबास का राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत )ने किया अभिनंदन सोडावास . भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने पर सचिन कुमार डबास का राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला अध्यक्ष मनजीत चौधरी के नेतृत्व में उनके निवास पहुंचकर अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बनवारी लाल ने लेफ्टिनेंट सचिन डबास एवं उनके परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि भारतीय सेना में चयन होना न केवल परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। इस दौरान जिला सचिव विनोद चौधरी उपाध्यक्ष श्रीराम डबास, एडवोकेट सरजीत चौधरी, भवानी सिंह, जगवीर चौधरी, हवासिंह चौधरी , नरेश जाट, राजवीर बिरसंग वास, संजय चौधरी भानोत जिला मिडिया, मुकेश डबास सहित महासभा के अन्य सदस्य मौजूद रहे। राष्ट्रीय जाट महासभा भारत ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान एवं उनका उत्साहवर्धन निरंतर जारी रहेगा।1
- नगर निकाय चुनाव को लेकर मुंडावर में पुलिस का फ्लैग मार्च नगर निकाय चुनाव को लेकर मुंडावर में पुलिस का फ्लैग मार्च मुंडावर। जिला खैरथल-तिजारा के मुंडावर नगर पालिका क्षेत्र में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व मुंडावर थाना अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने किया। पुलिस जवानों के साथ विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजार एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और चुनाव प्रक्रिया में कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का संदेश गया। पुलिस प्रशासन ने चुनाव के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। न्यूज़ नेशन 81 संवाददाता देवराज मीणा, मुंडावर2
- भगवान के नाम और अनन्य भक्ति से ही मानव को मोक्ष की प्राप्ति होती है: संत दीपाई नाथ महाराज सोडावास । क्षेत्र के समीपवर्ती चिरूनी बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एकादशी पर्व के अवसर पर धार्मिक प्रवचन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत दीपाई नाथ महाराज ने कहा कि संसार में रहते हुए ईश्वर के प्रति अनन्य भक्ति और परमपिता परमात्मा की प्राप्ति ही मनुष्य जीवन का परम धर्म और मुख्य उद्देश्य है। संत दीपाई नाथ ने कहा कि वेद, उपनिषद और ब्रह्मसूत्रों का मूल सार यही है कि मानव को भक्ति मार्ग की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म संसार त्यागने या भागने की सीख नहीं देता, बल्कि परिवार और सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मन को परमात्मा से जोड़े रखने की कला सिखाता है। श्रीकृष्ण ही परम सत्य और सभी ऊर्जाओं के स्रोत प्रवचन के दौरान महाराज ने कहा कि इस संसार में केवल परमात्मा ही सत्य हैं। भगवान श्री कृष्ण ही परम सत्य और समस्त ऊर्जाओं का मूल स्रोत हैं। जीव उन्हीं का अंश है, परंतु माया के प्रभाव के कारण स्वयं के वास्तविक स्वरूप को भूल जाता है। श्रीमद्भागवत भयमुक्त होकर परमात्मा में लीन होने का मार्ग श्रीमद् भागवत महापुराण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह महान ग्रंथ शुकदेव जी और राजा परीक्षित के मध्य हुआ वह पावन संवाद है, जो मनुष्य को जीवन के अंतिम क्षणों में भी भयमुक्त होकर परमात्मा में लीन होने की राह दिखाता है। भागवत किसी मानव द्वारा रचित नहीं है, बल्कि भगवान ने अपनी योगमाया और दिव्य शक्ति से इसे ब्रह्माजी के हृदय में प्रकट किया था। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रवचन सुनकर धर्म लाभ उठाया।1