सिद्ध बाबा स्थान बदलेटा में मंगलवार को सजेगा विशाल कुश्ती दंगल, तैयारियां पूर्ण, सैकड़ों ग्रामीणों ने जुटकर दिया अंतिम रूप दूर-दराज से पहुंचेंगे नामी पहलवान बालघाट के गांव बदलेटा पट्टी स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा स्थान पर मंगलवार, 8 सितंबर को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर अखाड़े सहित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। लोगों ने सोमवार शाम 4:00 बजे बताया कि दंगल का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा। अखाड़े में स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ आसपास के गांवों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले नामी पहलवान अपने दमखम और कुश्ती के दांव-पेच दिखाएंगे। पहलवानों के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की उम्मीद है।
सिद्ध बाबा स्थान बदलेटा में मंगलवार को सजेगा विशाल कुश्ती दंगल, तैयारियां पूर्ण, सैकड़ों ग्रामीणों ने जुटकर दिया अंतिम रूप दूर-दराज से पहुंचेंगे नामी पहलवान बालघाट के गांव बदलेटा पट्टी स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा स्थान पर मंगलवार, 8 सितंबर को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर अखाड़े सहित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। लोगों ने सोमवार शाम 4:00 बजे बताया कि दंगल का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा। अखाड़े में स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ आसपास के गांवों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले नामी पहलवान अपने दमखम और कुश्ती के दांव-पेच दिखाएंगे। पहलवानों के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की उम्मीद है।
- सिद्ध बाबा स्थान बदलेटा में मंगलवार को सजेगा विशाल कुश्ती दंगल, तैयारियां पूर्ण, सैकड़ों ग्रामीणों ने जुटकर दिया अंतिम रूप दूर-दराज से पहुंचेंगे नामी पहलवान बालघाट के गांव बदलेटा पट्टी स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा स्थान पर मंगलवार, 8 सितंबर को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर अखाड़े सहित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। लोगों ने सोमवार शाम 4:00 बजे बताया कि दंगल का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा। अखाड़े में स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ आसपास के गांवों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले नामी पहलवान अपने दमखम और कुश्ती के दांव-पेच दिखाएंगे। पहलवानों के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की उम्मीद है।1
- हिंडौन नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 से निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु प्रजापति की पत्रकारों से खास बातचीत.... हिंडौन नगर परिषद चुनाव: मंडावरा रोड पर जलभराव और स्थानीय समस्याओं को लेकर मुखर रहे जनसेवक विष्णु प्रजापति अब चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। नगर निकाय चुनाव में वार्ड 12 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रहे विष्णु प्रजापति ने पत्रकारों से खास बातचीत की। इस चर्चा में उन्होंने अपने चुनाव लड़ने के मुख्य उद्देश्यों और वार्ड की समस्याओं के स्थायी समाधान की कार्ययोजना को साझा किया। आइए सुनते हैं जनता की आवाज उठाने से लेकर चुनावी दंगल तक के इस सफर पर उनका क्या कहना है।4
- मड़ावरा रोड़ पर जल भराव को लेकर नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 12 से बिष्णु प्रजापत को मिला जनसमर्थन हिण्डोन नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 12 के निर्दलीय प्रत्याशी बिष्णु प्रजापत को मिला जनसमर्थन2
- गंगापुर सिटी मैं वार्ड नंबर 27 में कार्यालय उद्घाटन बोले स्वर्ण समाज के नेता राजनीतिक पार्टियों को दरकिनार कर निर्दलीय प्रत्याशी वेद प्रकाश मंगल के पक्ष में करें मतदान1
- गंगापुर सिटी में BJP जिला अध्यक्ष का विरोध, वार्डवासियों ने घेरा—जलभराव को लेकर फूटा गुस्सा गंगापुर सिटी। नगर परिषद चुनाव के बीच वार्ड नंबर 51 में भाजपा जिला अध्यक्ष को वार्डवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा जिला अध्यक्ष वार्ड में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां स्थानीय लोगों ने जल निकासी की समस्या को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। भारी बारिश के चलते वार्ड नंबर 51 पूरी तरह जलमग्न हो गया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से वार्डवासी लंबे समय से परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी और जलभराव से निजात दिलाने की मांग की। वार्डवासियों का कहना था कि बारिश के दौरान पूरे इलाके में पानी भर जाता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस दौरान पूर्व पार्षद गोविन्द पाराशर को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। खास बात यह है कि गंगापुर सिटी नगर परिषद में पिछले 15 साल से भाजपा का बोर्ड रहा है। ऐसे में चुनावी माहौल के बीच भाजपा नेताओं के सामने वार्ड की मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों की नाराजगी सामने आना पार्टी के लिए चुनौती माना जा रहा है।2
- शमशान घाट तक सुगम रास्ता नहीं, जलभराव के बीच निकली शवयात्रा डूडीपुरा में ग्रामीणों ने पंचायत के प्रति जताया रोष, बोले- अंतिम यात्रा के लिए भी रास्ते का अभाव सपोटरा। ग्राम पंचायत जोडली के गांव डूडीपुरा में रविवार को एक व्यक्ति की मौत के बाद अंतिम यात्रा को शमशान घाट तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। शमशान घाट तक सुगम रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद परिजन व ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर शमशान घाट की ओर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में जलभराव होने के कारण शवयात्रा को पानी के बीच से होकर ले जाना पड़ा। बारिश के बाद रास्ते में जगह-जगह पानी भरने से आवागमन पहले ही मुश्किल बना हुआ है। ऐसे में शवयात्रा के दौरान बुजुर्गों व अन्य लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास कार्यों के दावे किए जाते हैं, लेकिन शमशान घाट तक पहुंचने के लिए आज भी सुगम रास्ता उपलब्ध नहीं है। बारिश के दिनों में स्थिति और विकट हो जाती है। अंतिम संस्कार जैसे आवश्यक कार्य के लिए भी ग्रामीणों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से शमशान घाट तक स्थायी एवं सुगम रास्ता बनाने की मांग की है। साथ ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग करते हुए पंचायत प्रशासन के प्रति रोष जताया।1
- रामगढ़ मुराड़ा से खाटू श्याम मंदिर (गंगापुर सिटी) के लिए भव्य पदयात्रा रवाना, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन रामगढ़ मुराड़ा से खाटू श्याम मंदिर (गंगापुर सिटी) के लिए भव्य पदयात्रा रवाना, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन गंगापुर सिटी / रामगढ़ मुराड़ा: क्षेत्र के रामगढ़ मुराड़ा गांव से खाटू श्याम बाबा के दरबार (गंगापुर सिटी) के लिए विशाल पदयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। इस पदयात्रा में पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सहित हजारों की संख्या में श्याम भक्त हाथों में निशान थामे और जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। * भक्तिमय माहौल: पूरे रास्ते "हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" और "जय श्री श्याम" के गगनभेदी जयकारों से माहौल धर्ममय बना रहा। डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते-गाते पदयात्रा में आगे बढ़ते रहे। * जगह-जगह स्वागत: रास्ते में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही शीतल जल, फलाहार और अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई। * दर्शन व पूजा-अर्चना: गंगापुर सिटी पहुंचकर पदयात्रियों ने विधिवत रूप से बाबा श्याम को निशान अर्पित किए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और रास्ते में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। महिलाओं और बच्चों में पदयात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया।1
- हिंडौन: नगर परिषद के वार्ड संख्या 37 से निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला टाल वालों का साक्षात्कार... हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद के वार्ड संख्या 37 से निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला ने सोमवार को अपने मुख्य चुनावी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मतदाताओं से की अपील... सुनिए पूरा वीडियो।1