logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“निकाय चुनाव के बाद अब सरपंची की बारी, देसूला में जनता के मन में क्या?”

18 hrs ago
user_Voice of Labour
Voice of Labour
Alwar, Rajasthan•
18 hrs ago

“निकाय चुनाव के बाद अब सरपंची की बारी, देसूला में जनता के मन में क्या?”

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भारत माता राजीविका CLF की आम सभा में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन गणपति रिसोर्ट में भारत माता CLF (Cluster Federation) की आम सभा का भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें 350महिलाओं ने उपस्थिति दी इस आम सभा के दौरान संगठन को सुदृढ़ बनाने तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं को गति देने हेतु सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी श्री देशराज कुलदीप जी, विशिष्ट अतिथि थानेदार सीआई श्री नेकीराम चौधरी , और NL वर्मा जी,एवं राजगढ़ कॉलेज की प्रोफेसर रजनी मीणा उपस्थित रहे। इसके साथ ही सीएलएफ को यहाँ तक पहुँचाने में विशेष योगदान देने वाली SRP सीमा काबरा जी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लस्टर अध्यक्ष रेखा जी द्वारा की गई। कार्यक्रम का संयोजन क्लस्टर मैनेजर सुधा शर्मा द्वारा किया गया और आम सभा को CLF को ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की CLF आगामी कार्य योजना बताई गई तथा मंच संचालन CMF से शैलेंद्र शर्मा जी द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर से सृजनी डे जी व विनीत जी, SVEP से योगेश जी ,FPO से मुरली, और प्रधान संस्था से महेंद्र जी,सी3 से लक्ष्मी जी,नगरपालिका से जुगनू जी तथा भारत माता CLF का पूरा स्टाफ सम्मिलित हुआ, जिसमें निर्मला जी, प्रेम, सोनम,खुशबू सावित्री,कविता, तारा मंजू, और कविता, ARP दिलीप जी, LRPसूरज जी विशेष रूप से शामिल रहे। इसके अलावा कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं आम सभा की समस्त महिला सदस्य उपस्थित रहीं। सभी उपस्थित जनों ने नई कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएँ दीं।
    4
    भारत माता राजीविका CLF की आम सभा में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
गणपति रिसोर्ट में भारत माता CLF (Cluster Federation) की आम सभा का भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें 350महिलाओं ने उपस्थिति दी इस आम सभा के दौरान संगठन को सुदृढ़ बनाने तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं को गति देने हेतु सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।  
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी श्री देशराज कुलदीप जी, विशिष्ट अतिथि थानेदार सीआई श्री नेकीराम चौधरी , और NL वर्मा जी,एवं राजगढ़ कॉलेज की प्रोफेसर रजनी मीणा उपस्थित रहे। इसके साथ ही सीएलएफ को यहाँ तक पहुँचाने में विशेष योगदान देने वाली SRP सीमा काबरा जी की विशेष उपस्थिति रही।  
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लस्टर अध्यक्ष रेखा जी द्वारा की गई। कार्यक्रम का संयोजन क्लस्टर मैनेजर सुधा शर्मा द्वारा किया गया और आम सभा को CLF को ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की CLF आगामी कार्य योजना बताई गई तथा मंच संचालन CMF से शैलेंद्र शर्मा जी द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया।  
कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर से सृजनी डे जी व विनीत जी, SVEP से योगेश जी ,FPO से मुरली, और प्रधान संस्था से महेंद्र जी,सी3 से लक्ष्मी जी,नगरपालिका से जुगनू जी तथा भारत माता CLF का पूरा स्टाफ सम्मिलित हुआ, जिसमें निर्मला जी, प्रेम, सोनम,खुशबू सावित्री,कविता, तारा मंजू, और कविता, ARP दिलीप जी, LRPसूरज जी विशेष रूप से शामिल रहे। इसके अलावा कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं आम सभा की समस्त महिला सदस्य उपस्थित रहीं। सभी उपस्थित जनों ने नई कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएँ दीं।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सोडावास में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई 35 किलो प्योर सरस घी किया जप्त, 25 लीटर अवधि पार पैक्ड जूस मौके पर करवाया नष्ट सोडावास में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई 35 किलो प्योर सरस घी किया जप्त, 25 लीटर अवधि पार पैक्ड जूस मौके पर करवाया नष्ट सोडावास. खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को सोडावास कस्बे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला खैरथल-तिजारा डॉ. अरविंद गेट के निर्देशन में की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मैसर्स श्यामलाल, जो राधा रानी डेयरी पर दूध की आपूर्ति करता है, के मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। साथ ही डेयरी संचालक को बिना खाद्य लाइसेंस वाले दूध आपूर्तिकर्ताओं से दूध नहीं लेने के लिए पाबंद किया गया। उन्होंने बताया कि मैसर्स राहुल किराना एवं जनरल स्टोर से प्योर सरस घी का नमूना लिया गया तथा लगभग 35 किलोग्राम घी जप्त किया गया। वहीं मैसर्स श्री श्याम मिष्ठान भंडार एवं मैसर्स दायमा स्वीट्स एंड नमकीन से अवधि पार 25 लीटर पैक्ड जूस मौके पर ही नष्ट करवाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भिजवाया गया है। प्रयोगशाला से जांच परिणाम प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सभी दुकानदारों को खाद्य लाइसेंस को उचित एवं स्पष्ट स्थान पर प्रदर्शित करने तथा प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बबीता, मनीष शर्मा एवं सुभाष सिंह मौजूद रहे।
    1
    सोडावास में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
    35 किलो प्योर सरस घी किया जप्त, 25 लीटर अवधि पार पैक्ड जूस मौके पर करवाया नष्ट

सोडावास में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
35 किलो प्योर सरस घी किया जप्त, 25 लीटर अवधि पार पैक्ड जूस मौके पर करवाया नष्ट
सोडावास.
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को सोडावास कस्बे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला खैरथल-तिजारा डॉ. अरविंद गेट के निर्देशन में की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मैसर्स श्यामलाल, जो राधा रानी डेयरी पर दूध की आपूर्ति करता है, के मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। साथ ही डेयरी संचालक को बिना खाद्य लाइसेंस वाले दूध आपूर्तिकर्ताओं से दूध नहीं लेने के लिए पाबंद किया गया।
उन्होंने बताया कि मैसर्स राहुल किराना एवं जनरल स्टोर से प्योर सरस घी का नमूना लिया गया तथा लगभग 35 किलोग्राम घी जप्त किया गया। वहीं मैसर्स  श्री श्याम मिष्ठान भंडार एवं मैसर्स दायमा स्वीट्स एंड नमकीन से अवधि पार 25 लीटर पैक्ड जूस मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भिजवाया गया है। प्रयोगशाला से जांच परिणाम प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सभी दुकानदारों को खाद्य लाइसेंस को उचित एवं स्पष्ट स्थान पर प्रदर्शित करने तथा प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बबीता, मनीष शर्मा एवं सुभाष सिंह मौजूद रहे।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    15 hrs ago
  • 🔥 वार्ड 25 में केशर देवी की आवाज बने जगन सैनी, वार्ड नं. 25 से केशर देवी का प्रतिनिधित्व जगन सैनी कर रहे हैं। उन्होंने वार्ड के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए बताया कि पिछड़ा वर्ग के हितों से लेकर युवाओं के रोजगार तक के लिए उनकी क्या प्राथमिकताएं रहेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, पिछड़ा वर्ग के अधिकार और वार्ड के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। देखिए पूरा इंटरव्यू और जानिए जगन सैनी का विजन…
    1
    🔥 वार्ड 25 में केशर देवी की आवाज बने जगन सैनी, वार्ड नं. 25 से केशर देवी का प्रतिनिधित्व जगन सैनी कर रहे हैं।
उन्होंने वार्ड के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए बताया कि पिछड़ा वर्ग के हितों से लेकर युवाओं के रोजगार तक के लिए उनकी क्या प्राथमिकताएं रहेंगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, पिछड़ा वर्ग के अधिकार और वार्ड के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
देखिए पूरा इंटरव्यू और जानिए जगन सैनी का विजन…
    user_SANDEEP SHARMA
    SANDEEP SHARMA
    News Anchor सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी ने छायाकार बंधुओं से किया समन्वय जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी ने छायाकार बंधुओं से किया समन्वय
    1
    जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी ने छायाकार बंधुओं से किया समन्वय 
जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी ने छायाकार बंधुओं से किया समन्वय
    user_जफरूदीन गूमल
    जफरूदीन गूमल
    Voice of people फिरोजपुर झिरका, नूंह, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • दौसा में नगर निकाय चुनाव को लेकर दौसा पुलिस हाई अलर्ट, चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की अहम संगोष्ठी कल 09 सितंबर को मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में कराने के लिए पुलिस ने कसी कमर, एसपी पीयूष दीक्षित ने दिए सख्त दिशा-निर्देश राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत 09 सितंबर को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दौसा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर लिया है। मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया को सुरक्षित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार, 08 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन दौसा में चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, आईपीएस ने ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनाव सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा मतदान केंद्रों पर पुलिस की भूमिका को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने तथा चुनाव ड्यूटी के दौरान पूर्ण निष्पक्षता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। *मतदान केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी* एसपी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी एवं जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझे और निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचे। मतदान दल, पीठासीन अधिकारी एवं अन्य संबंधित कार्मिकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर भीड़, विवाद या किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न होने पर मोबाइल पार्टी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर जोनल एरिया मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय स्थापित करते हुए स्थिति को नियंत्रित करेंगे। पुलिसकर्मियों को मतदान प्रारंभ होने से लेकर मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम को सुरक्षित रूप से संग्रहण केंद्र तक पहुंचाए जाने तक लगातार निगरानी एवं गश्त बनाए रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने के लिए कहा गया। *राजनीतिक निष्पक्षता बनाए रखने के सख्त निर्देश* एसपी पीयूष दीक्षित ने स्पष्ट किया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसी राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी के पक्ष या विपक्ष में कोई टिप्पणी या विचार व्यक्त नहीं करेगा। पुलिसकर्मियों से निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन ड्यूटी प्रभावित न हो। *दौसा पुलिस की आमजन से अपील* दौसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, आदर्श आचार संहिता का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को सूचित करें। सूचना के लिए पुलिस कंट्रोल रूम 8764870050, 01427-230333 अथवा हेल्पलाइन नंबर 100/112 पर संपर्क किया जा सकता है। दौसा पुलिस का स्पष्ट संदेश है—निष्पक्ष चुनाव, सुरक्षित मतदान और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
    4
    दौसा में नगर निकाय चुनाव को लेकर दौसा पुलिस हाई अलर्ट, चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की अहम संगोष्ठी 

कल 09 सितंबर को मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में कराने के लिए पुलिस ने कसी कमर, एसपी पीयूष दीक्षित ने दिए सख्त दिशा-निर्देश
राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत 09 सितंबर को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दौसा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर लिया है। मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया को सुरक्षित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार, 08 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन दौसा में चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, आईपीएस ने ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनाव सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा मतदान केंद्रों पर पुलिस की भूमिका को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने तथा चुनाव ड्यूटी के दौरान पूर्ण निष्पक्षता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
*मतदान केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी*
एसपी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी एवं जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझे और निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचे। मतदान दल, पीठासीन अधिकारी एवं अन्य संबंधित कार्मिकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर भीड़, विवाद या किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न होने पर मोबाइल पार्टी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर जोनल एरिया मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय स्थापित करते हुए स्थिति को नियंत्रित करेंगे।
पुलिसकर्मियों को मतदान प्रारंभ होने से लेकर मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम को सुरक्षित रूप से संग्रहण केंद्र तक पहुंचाए जाने तक लगातार निगरानी एवं गश्त बनाए रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने के लिए कहा गया।
*राजनीतिक निष्पक्षता बनाए रखने के सख्त निर्देश*
एसपी पीयूष दीक्षित ने स्पष्ट किया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसी राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी के पक्ष या विपक्ष में कोई टिप्पणी या विचार व्यक्त नहीं करेगा। पुलिसकर्मियों से निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन ड्यूटी प्रभावित न हो।
*दौसा पुलिस की आमजन से अपील*
दौसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, आदर्श आचार संहिता का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को सूचित करें। सूचना के लिए पुलिस कंट्रोल रूम 8764870050, 01427-230333 अथवा हेल्पलाइन नंबर 100/112 पर संपर्क किया जा सकता है।
दौसा पुलिस का स्पष्ट संदेश है—निष्पक्ष चुनाव, सुरक्षित मतदान और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • "पीएम श्री विद्यालय बहज में विद्यार्थियों ने लिखी माता पिता के नाम पाती" अमर दीप सेन डीग आगामी नगरीय निकाय तथा पंचायत आम चुनाव 2026 के दृष्टिगत स्वीप केलेंडर के अनुसार डीग जिले के पीएम श्री श्रीमती शीला जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहज में विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता के लिए माता पिता के नाम पाती लिख कर मतदान के प्रति अलख जगाने का अभियान चलाया। इस पाती के माध्यम से पीएम श्री विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता, महिलाओं, युवाओं और भावी मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। जिला कलेक्टर द्वारा निर्धारित निर्देशों की अनुपालना में पीएम श्री विद्यालय बहज में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा 11 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए लोकतंत्र के इस यज्ञ में मतदान रूपी आहुति देकर अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करने का आह्वान किया। उसके बाद आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव के प्रति जन जागरूकता फैलाने हेतु एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की ईएलसी प्रभारी हेमंत कौर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने शानदार और आकर्षक पोस्टकार्डों पर पाती लिख कर माता पिता को मतदान स्थल तक जाने की भावुक अपील भी की।आकर्षक,शानदार और उत्कृष्ट पाती लेखन वाले श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पारितोषिक भी प्रदान किए गए। मतदाता जागरूकता में महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीएम श्री विद्यालय बहज के विद्यार्थियों ने मनमोहक और जोशीले नारों के द्वारा सभी को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया और मातृशक्ति को बिना किसी प्रलोभन या भय के मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। इसी क्रम में कुछ विद्यार्थियों ने अपनी अपनी पाती को उपस्थित महिलाओं एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नव मतदाताओं के समक्ष पढ़कर लोकतंत्र के सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया । पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा एवं वरिष्ठ ईएलसी प्रभारी मेघश्याम ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त और जागरूक महिला पूरे परिवार व समाज को सही दिशा दे सकती है। अतः वे स्वयं मतदान करने के साथ-साथ परिवार के प्रत्येक सदस्य को बूथ तक ले जाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मातृशक्ति और संभागियों को निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान की पुनः शपथ दिलाई गई।
    4
    "पीएम श्री विद्यालय बहज में विद्यार्थियों ने लिखी माता पिता के नाम पाती"
अमर दीप सेन डीग आगामी नगरीय निकाय तथा पंचायत आम चुनाव 2026 के दृष्टिगत स्वीप केलेंडर के अनुसार डीग जिले के  पीएम श्री श्रीमती शीला जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहज में विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता के लिए माता पिता के नाम पाती लिख कर मतदान के प्रति अलख जगाने का अभियान चलाया। इस पाती के माध्यम से पीएम श्री विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता, महिलाओं, युवाओं और भावी मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। जिला कलेक्टर द्वारा निर्धारित निर्देशों की अनुपालना में पीएम श्री विद्यालय बहज में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत  छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा 11 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए लोकतंत्र के इस यज्ञ में मतदान रूपी आहुति देकर अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करने का आह्वान किया। उसके बाद  आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव के प्रति जन जागरूकता फैलाने हेतु एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की ईएलसी प्रभारी हेमंत कौर के नेतृत्व में  विद्यार्थियों ने शानदार और आकर्षक पोस्टकार्डों पर पाती लिख कर माता पिता को मतदान स्थल तक जाने की भावुक अपील भी की।आकर्षक,शानदार और उत्कृष्ट पाती लेखन वाले श्रेष्ठ विद्यार्थियों को  पारितोषिक भी प्रदान किए गए। मतदाता जागरूकता में महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीएम श्री विद्यालय बहज के विद्यार्थियों ने मनमोहक और जोशीले नारों के द्वारा सभी को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया और मातृशक्ति को बिना किसी प्रलोभन या भय के मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। इसी क्रम में कुछ विद्यार्थियों ने अपनी अपनी पाती को   उपस्थित महिलाओं एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नव मतदाताओं के समक्ष पढ़कर लोकतंत्र के सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया । पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा एवं वरिष्ठ ईएलसी प्रभारी मेघश्याम ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त और जागरूक महिला पूरे परिवार व समाज को सही दिशा दे सकती है। अतः वे स्वयं मतदान करने के साथ-साथ परिवार के प्रत्येक सदस्य को बूथ तक ले जाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मातृशक्ति और संभागियों को निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान की पुनः शपथ दिलाई गई।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • ग्रामिण सफाई कर्मचारियों को नपा सफाई कर्मचारियों को समर्थन ‎⁨ ग्रामिण सफाई कर्मचारियों को नपा सफाई कर्मचारियों को समर्थन ‎⁨@ssnnetwork1⁩
    1
    ग्रामिण सफाई कर्मचारियों को नपा सफाई कर्मचारियों को समर्थन ‎⁨
ग्रामिण सफाई कर्मचारियों को नपा सफाई कर्मचारियों को समर्थन ‎⁨@ssnnetwork1⁩
    user_जफरूदीन गूमल
    जफरूदीन गूमल
    Voice of people फिरोजपुर झिरका, नूंह, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • डीग में हिंदी दिवस पखवाड़ा एवं अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन जनोपयोगी सेवाओं व विधिक साक्षरता पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी अमर दीप सेन डीग, 08 सितंबर 2026: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) के मासिक एक्शन प्लान, राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के पत्रांक 1537 एवं जिला एवं सत्र न्यायालय, डीग के पत्रांक 2249 की अनुपालना में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के तत्वाधान में श्री हिंदी पुस्तकालय समिति, डीग के सभागार में एक विचार संगोष्ठी एवं विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हेमराज गौड़ द्वारा की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री हेमराज गौड़ ने हिंदी दिवस पखवाड़ा के अवसर पर कहा कि आमजन तक सुलभ और त्वरित न्याय पहुँचाने के लिए न्यायिक प्रक्रियाओं व संवाद में सरल हिंदी भाषा का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। जब व्यक्ति अपनी भाषा में कानून और न्याय को समझता है, तभी वह सशक्त महसूस करता है। उन्होंने सभी से दैनिक व आधिकारिक कार्यों में हिंदी को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के सचिव श्री राम किशन शर्मा ने 8 सितंबर 'अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस' के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामान्य साक्षरता के साथ-साथ 'विधिक साक्षरता' होना भी प्रत्येक नागरिक के सशक्तिकरण के लिए अनिवार्य है। उन्होंने शिक्षा के अधिकार (RTE) और बुनियादी कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की बात कही। इसके साथ ही, सचिव श्री राम किशन शर्मा द्वारा जनोपयोगी सेवाओं की स्थाई लोक अदालत (Permanent Lok Adalat for Public Utility Services) के क्षेत्राधिकार व कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बिजली, पानी, स्वास्थ्य/अस्पताल, डाक, टेलीफोन, परिवहन, सड़क और बीमा जैसी आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं से संबंधित विवादों का स्थाई लोक अदालत के माध्यम से बिना किसी अदालती शुल्क के, आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित एवं स्थाई समाधान कराया जा सकता है। इसके अतिरिक्त नालसा व रालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता (Mediation) एवं पीड़ित प्रतिकर योजना की भी विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थिति एवं मंच संचालन: कार्यक्रम में पुस्तकालय समिति की ओर से मंच संचालन सुरेंद्र सार्थक द्वारा किया गया तथा श्री हिंदी पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष मान सिंह व सुरेन्द बग्गी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नमो नारायण मीणा, विधिक सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली (LADCS) के चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल श्री विनोद कुमार शर्मा, डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल श्री राजेंद्र शर्मा तथा सीनियर अधिवक्ता श्री रमाकांत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पैनल अधिवक्तागण, पैरा लीगल वालंटियर्स (PLVs), श्री हिंदी पुस्तकालय समिति के सदस्य, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    4
    डीग में हिंदी दिवस पखवाड़ा एवं अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन
जनोपयोगी सेवाओं व विधिक साक्षरता पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
अमर दीप सेन डीग, 08 सितंबर 2026:
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) के मासिक एक्शन प्लान, राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के पत्रांक 1537 एवं जिला एवं सत्र न्यायालय, डीग के पत्रांक 2249 की अनुपालना में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के तत्वाधान में श्री हिंदी पुस्तकालय समिति, डीग के सभागार में एक विचार संगोष्ठी एवं विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हेमराज गौड़ द्वारा की गई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री हेमराज गौड़ ने हिंदी दिवस पखवाड़ा के अवसर पर कहा कि आमजन तक सुलभ और त्वरित न्याय पहुँचाने के लिए न्यायिक प्रक्रियाओं व संवाद में सरल हिंदी भाषा का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। जब व्यक्ति अपनी भाषा में कानून और न्याय को समझता है, तभी वह सशक्त महसूस करता है। उन्होंने सभी से दैनिक व आधिकारिक कार्यों में हिंदी को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के सचिव श्री राम किशन शर्मा ने 8 सितंबर 'अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस' के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामान्य साक्षरता के साथ-साथ 'विधिक साक्षरता' होना भी प्रत्येक नागरिक के सशक्तिकरण के लिए अनिवार्य है। उन्होंने शिक्षा के अधिकार (RTE) और बुनियादी कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की बात कही।
इसके साथ ही, सचिव श्री राम किशन शर्मा द्वारा जनोपयोगी सेवाओं की स्थाई लोक अदालत (Permanent Lok Adalat for Public Utility Services) के क्षेत्राधिकार व कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बिजली, पानी, स्वास्थ्य/अस्पताल, डाक, टेलीफोन, परिवहन, सड़क और बीमा जैसी आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं से संबंधित विवादों का स्थाई लोक अदालत के माध्यम से बिना किसी अदालती शुल्क के, आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित एवं स्थाई समाधान कराया जा सकता है। इसके अतिरिक्त नालसा व रालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता (Mediation) एवं पीड़ित प्रतिकर योजना की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
उपस्थिति एवं मंच संचालन:
कार्यक्रम में पुस्तकालय समिति की ओर से मंच संचालन सुरेंद्र सार्थक द्वारा किया गया तथा श्री हिंदी पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष  मान सिंह व सुरेन्द बग्गी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नमो नारायण मीणा, विधिक सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली (LADCS) के चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल श्री विनोद कुमार शर्मा, डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल श्री राजेंद्र शर्मा तथा सीनियर अधिवक्ता श्री रमाकांत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पैनल अधिवक्तागण, पैरा लीगल वालंटियर्स (PLVs), श्री हिंदी पुस्तकालय समिति के सदस्य, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • फंलेंडी के सरकारी स्कूल तक नहीं पहुचा पक्का रास्ता ! नूह, मेवात से मोहम्मद आजाद !
    1
    फंलेंडी  के सरकारी स्कूल तक नहीं पहुचा पक्का रास्ता ! नूह, मेवात से मोहम्मद आजाद !
    user_Aajad khan
    Aajad khan
    पुन्हाना, नूंह, हरियाणा•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.