logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूली वाहनों के सत्यापन अभियान के छठे दिन संयुक्त चेकिंग, विद्यार्थियों को किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक सिद्धार्थनगर। श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती के निर्देशानुसार संचालित एक माह के स्कूली वाहनों के सत्यापन अभियान के क्रम में छठे दिवस पर यातायात पुलिस एवं एआरटीओ सिद्धार्थनगर की संयुक्त टीम द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राजकुमार सिंह के निर्देशन एवं प्रभारी यातायात श्री अजय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, मसिना, थाना जोगिया उदयपुर में विद्यालयी वाहनों का गहन सत्यापन एवं चेकिंग की। चेकिंग के दौरान वाहनों में कार्यरत चालक एवं सहायक निर्धारित वर्दी व पहचान-पत्र के साथ पाए गए। वाहनों पर चालक/वाहन स्वामी का नाम एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित पाया गया। साथ ही 1090, 112, 1098, 108 सहित आवश्यक हेल्पलाइन नंबर, विद्यालय का नाम एवं हेल्पलाइन नंबर भी अंकित पाए गए। वाहनों की नंबर प्लेट नियमानुसार पाई गई तथा निर्धारित क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं के बैठने की पुष्टि नहीं हुई। इस दौरान विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किए गए, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर एआरटीओ सिद्धार्थनगर श्री संजय सिंह मय टीम, निरीक्षक/प्रभारी यातायात श्री अजय कुमार सिंह यादव मय टीम, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

13 hrs ago
user_DD INDIA NEWS
DD INDIA NEWS
Voice of people फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
d78f168d-5fe8-4d5e-ae87-3a7a709b5c43

स्कूली वाहनों के सत्यापन अभियान के छठे दिन संयुक्त चेकिंग, विद्यार्थियों को किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक सिद्धार्थनगर। श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती के निर्देशानुसार संचालित एक माह के स्कूली वाहनों के सत्यापन अभियान के क्रम में छठे दिवस पर यातायात पुलिस एवं एआरटीओ सिद्धार्थनगर की संयुक्त टीम द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राजकुमार सिंह के निर्देशन एवं प्रभारी यातायात श्री अजय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, मसिना, थाना जोगिया उदयपुर में विद्यालयी वाहनों का गहन सत्यापन एवं चेकिंग की। चेकिंग के दौरान वाहनों में कार्यरत चालक एवं सहायक निर्धारित वर्दी व पहचान-पत्र के साथ पाए गए। वाहनों पर चालक/वाहन स्वामी का नाम एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप

5d1605bb-0ef7-423b-b06c-318396cb6a6c

से अंकित पाया गया। साथ ही 1090, 112, 1098, 108 सहित आवश्यक हेल्पलाइन नंबर, विद्यालय का नाम एवं हेल्पलाइन नंबर भी अंकित पाए गए। वाहनों की नंबर प्लेट नियमानुसार पाई गई तथा निर्धारित क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं के बैठने की पुष्टि नहीं हुई। इस दौरान विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किए गए, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर एआरटीओ सिद्धार्थनगर श्री संजय सिंह मय टीम, निरीक्षक/प्रभारी यातायात श्री अजय कुमार सिंह यादव मय टीम, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पूर्व शिक्षा मंत्री ने थामा आज़ाद समाज पार्टी दामन और कर दिया #BJP और #RSS का खुलासा! #bhimarmy #BJP4IND #RSS_challenge Sashakt Bharat News18
    1
    पूर्व शिक्षा मंत्री ने थामा आज़ाद समाज पार्टी दामन और कर दिया #BJP और #RSS का खुलासा!
#bhimarmy #BJP4IND #RSS_challenge Sashakt Bharat News18
    user_SASHAKT BHARAT NEWS18
    SASHAKT BHARAT NEWS18
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • starpublicnews आज दिनांक 26-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
    1
    starpublicnews 
आज दिनांक 26-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल।
किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
    user_STAR PUBLIC NEWS
    STAR PUBLIC NEWS
    Newsagent महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • “बुलेट प्रूफ की जरूरत उन्हें है, जिन्हें Gen Z के सवालों और गुस्से का डर है” — विधायक वीरेंद्र चौधरी “बुलेट प्रूफ की जरूरत उन्हें है, जिन्हें Gen Z के सवालों और गुस्से का डर है” — विधायक वीरेंद्र चौधरी
    1
    “बुलेट प्रूफ की जरूरत उन्हें है, जिन्हें Gen Z के सवालों और गुस्से का डर है” — विधायक वीरेंद्र चौधरी
“बुलेट प्रूफ की जरूरत उन्हें है, जिन्हें Gen Z के सवालों और गुस्से का डर है” — विधायक वीरेंद्र चौधरी
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ महराजगंज। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा महराजगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। एडीएम नवनीत गोयल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष पद पर रमेश तिवारी और महामंत्री पद पर उत्कर्ष श्रीवास्तव ने शपथ ली। इसके साथ ही तहसील सदर, फरेंदा, नौतनवा और निचलौल के अध्यक्ष व महामंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। अपर एसडीएम जीतेन्द्र कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर एओ तानसेन, पूर्व एओ श्रीनाथधर दुबे, सीआरए अनिल पटेल सहित कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
महराजगंज। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा महराजगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
एडीएम नवनीत गोयल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष पद पर रमेश तिवारी और महामंत्री पद पर उत्कर्ष श्रीवास्तव ने शपथ ली। इसके साथ ही तहसील सदर, फरेंदा, नौतनवा और निचलौल के अध्यक्ष व महामंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।
अपर एसडीएम जीतेन्द्र कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर एओ तानसेन, पूर्व एओ श्रीनाथधर दुबे, सीआरए अनिल पटेल सहित कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार एल्युमिनियम के टुकड़े, इन्वर्टर मशीन व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद मेंहदावल, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खलीलाबाद कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए चोरी की 02 घटनाओं में संलिप्त दो आरोपी मो0 खालिद उर्फ आजाद पुत्र ताहिर अली निवासी मोहनलालपुर मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर एवं मुकेश निषाद पुत्र स्व0 विदुर निवासी आजाद नगर मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को आज मंगलवार को बांधा मार्ग पर संतकबीरनगर अकादमी के पीछे से कुल 52 अदद एल्युमिनियम के टुकड़े एवं 04 अदद एल्युमिनियम की जाली (कुल वजन 14.750 किग्रा0), 01 अदद इन्वर्टर मशीन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के आधार पर बीएनएस की धाराओं में बढ़ोतरी की गई। घटनाओं का संक्षिप्त विवरणः- पहली घटनाः- दिनाँक 24.08.2026 को वादी सत्यप्रकाश पुत्र स्व0 रामप्यारे निवासी मो0 काजीपुर जोकहिया मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बावत नगर पंचायत मगहर के श्मशान घाट स्थित शौचालय के चार एल्युमिनियम के फाटक अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काटकर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 786/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। दूसरी घटनाः-दिनाँक 18.08.2026 को वादी मनीष कुमार शुक्ल पता कम्पोजिट विद्यालय कुशहरा वि0ख0 बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बेलहरकला पर बावत कम्पोजिट विद्यालय कुशहरा में लगा इन्वर्टर, दो बोरे में रखा इको क्लब आंगनवाड़ी व स्पोर्ट्स का सामान अज्ञात द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 242/2026 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । पूछताछ विवरणः- गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनाँक 18.08.2026 की रात्रि में हम लोगों द्वारा कबीर चौराहा स्थित श्मशान घाट स्थित शौचालय के एल्युमिनियम के दरवाजे को काटकर उसके फ्रेम/पट्टियों को टुकड़ों में तोड़कर चोरी किया गया था, जिसे हम लोग बेचने के लिए ले जा रहे थे। हम लोगों द्वारा दिनाँक 14.08.2026 की रात्रि में कम्पोजिट विद्यालय कुशहरा का ताला तोड़कर चोरी की गई थी, जिसमें कुछ खेल-कूद का सामान भी मिला था, जिसको हम लोगों ने रास्ते में नाले में फेंक दिया था। यह इन्वर्टर मशीन भी उसी चोरी का है, जिसको बेचने के लिए लेकर जा रहे थे, तभी आप लोगों द्वारा हम लोगों को पकड़ लिया गया। इस बाबत गिरफ्तार करने में उ0नि0 विनोद कुमार यादव, उ0नि0 महेश्वर चौधरी, का0 अनिल यादव, का0 कृष्ण नारायण गोंड आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
    2
    चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एल्युमिनियम के टुकड़े, इन्वर्टर मशीन व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा है। इसी क्रम में  खलीलाबाद कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम  द्वारा कार्यवाही करते हुए चोरी की 02 घटनाओं में संलिप्त दो आरोपी मो0 खालिद उर्फ आजाद पुत्र ताहिर अली निवासी मोहनलालपुर मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर एवं मुकेश निषाद पुत्र स्व0 विदुर निवासी आजाद नगर मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को आज मंगलवार को बांधा मार्ग पर संतकबीरनगर अकादमी के पीछे से कुल 52 अदद एल्युमिनियम के टुकड़े एवं 04 अदद एल्युमिनियम की जाली (कुल वजन 14.750 किग्रा0), 01 अदद इन्वर्टर मशीन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के आधार पर बीएनएस की धाराओं में बढ़ोतरी की गई।
घटनाओं का संक्षिप्त विवरणः-
पहली घटनाः- दिनाँक 24.08.2026 को वादी सत्यप्रकाश पुत्र स्व0 रामप्यारे निवासी मो0 काजीपुर जोकहिया मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बावत नगर पंचायत मगहर के श्मशान घाट स्थित शौचालय के चार एल्युमिनियम के फाटक अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काटकर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 786/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
दूसरी घटनाः-दिनाँक 18.08.2026 को वादी मनीष कुमार शुक्ल पता कम्पोजिट विद्यालय कुशहरा वि0ख0 बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बेलहरकला पर बावत कम्पोजिट विद्यालय कुशहरा में लगा इन्वर्टर, दो बोरे में रखा इको क्लब  आंगनवाड़ी व स्पोर्ट्स का सामान अज्ञात द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 242/2026 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । 
पूछताछ विवरणः-
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनाँक 18.08.2026 की रात्रि में हम लोगों द्वारा कबीर चौराहा स्थित श्मशान घाट स्थित शौचालय के एल्युमिनियम के दरवाजे को काटकर उसके फ्रेम/पट्टियों को टुकड़ों में तोड़कर चोरी किया गया था, जिसे हम लोग बेचने के लिए ले जा रहे थे। हम लोगों द्वारा दिनाँक 14.08.2026 की रात्रि में कम्पोजिट विद्यालय कुशहरा का ताला तोड़कर चोरी की गई थी, जिसमें कुछ खेल-कूद का सामान भी मिला था, जिसको हम लोगों ने रास्ते में नाले में फेंक दिया था। यह इन्वर्टर मशीन भी उसी चोरी का है, जिसको बेचने के लिए लेकर जा रहे थे, तभी आप लोगों द्वारा हम लोगों को पकड़ लिया गया। इस बाबत गिरफ्तार करने में उ0नि0 विनोद कुमार यादव, उ0नि0 महेश्वर चौधरी, का0 अनिल यादव,
का0 कृष्ण नारायण गोंड आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • महराजगंज 🚨 ⚠️ बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत! 📍 पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी-भौराबारी मार्ग पर 🚨 BREAKING NEWS | महराजगंज 🚨 ⚠️ बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत! 📍 पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी-भौराबारी मार्ग पर भौराबारी पुल के पास मंगलवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य बाइक सवार और टेंपो चालक को हल्की चोटें आईं। 💥 टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े, जबकि इलेक्ट्रिक टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। घायलों की पहचान कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रामनगर-भौराबारी निवासी नेपाली पुत्र सरबुद्दीन और हुसैन मोहम्मद पुत्र आविद अली के रूप में हुई है। वहीं टेंपो चालक की पहचान पनियरा के जर्दी निवासी विशाल पुत्र करिया जायसवाल के रूप में बताई गई है। 🚑 हादसे की सूचना मिलते ही पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी पनियरा भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ⚠️ सड़क पर मोड़ और पुल के आसपास वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। 📲 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें — Public Maharajganj News #BreakingNews #Maharajganj #महराजगंज #PanIyara #पनियरा #RoadAccident #सड़कहादसा #भौराबारी #मुजुरी #BikeAccident #AccidentNews #UPNews #MaharajganjNews #PublicMaharajganjNews #LatestNews
    1
    महराजगंज 🚨
⚠️ बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत!
📍 पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी-भौराबारी मार्ग पर
🚨 BREAKING NEWS | महराजगंज 🚨
⚠️ बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत!
📍 पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी-भौराबारी मार्ग पर भौराबारी पुल के पास मंगलवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य बाइक सवार और टेंपो चालक को हल्की चोटें आईं।
💥 टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े, जबकि इलेक्ट्रिक टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।
घायलों की पहचान कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रामनगर-भौराबारी निवासी नेपाली पुत्र सरबुद्दीन और हुसैन मोहम्मद पुत्र आविद अली के रूप में हुई है। वहीं टेंपो चालक की पहचान पनियरा के जर्दी निवासी विशाल पुत्र करिया जायसवाल के रूप में बताई गई है।
🚑 हादसे की सूचना मिलते ही पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी पनियरा भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
⚠️ सड़क पर मोड़ और पुल के आसपास वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
📲 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें — Public Maharajganj News
#BreakingNews #Maharajganj #महराजगंज #PanIyara #पनियरा #RoadAccident #सड़कहादसा #भौराबारी #मुजुरी #BikeAccident #AccidentNews #UPNews #MaharajganjNews #PublicMaharajganjNews #LatestNews
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • नोनहवा से पुन्नीहवा और रखियाहवा को जोड़ने वाली PWD सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें सिद्धार्थनगर #नोनहवा #पुन्नीहवा #रखियाहवा #PWD #PWDRoad #जर्जरसड़क #सड़ककीहालत #सड़कसमस्या #ग्रामीणोंमेंआक्रोश #जनसमस्या #विकासकीहकीकत #सड़कनिर्माण #RoadProblem #BreakingNews #ViralNews #LocalNews #UPNews #SiddharthnagarNews #SashaktBharatNews18 #NewsUpdate #GroundReport #जनताकीआवाज #लोकतंत्रकीसशक्तआवाज
    1
    नोनहवा से पुन्नीहवा और रखियाहवा को जोड़ने वाली PWD सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
सिद्धार्थनगर #नोनहवा #पुन्नीहवा #रखियाहवा #PWD #PWDRoad #जर्जरसड़क #सड़ककीहालत #सड़कसमस्या #ग्रामीणोंमेंआक्रोश #जनसमस्या #विकासकीहकीकत #सड़कनिर्माण #RoadProblem #BreakingNews #ViralNews #LocalNews #UPNews #SiddharthnagarNews #SashaktBharatNews18 #NewsUpdate #GroundReport #जनताकीआवाज #लोकतंत्रकीसशक्तआवाज
    user_SASHAKT BHARAT NEWS18
    SASHAKT BHARAT NEWS18
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल 🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल भिटौली। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस की मौजूदगी में एक दीवार ढहाए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो कब का है और दीवार ढहाने की कार्रवाई किन परिस्थितियों में हुई, यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पुलिस/प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जांच के बाद ही सामने आएगा कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और कार्रवाई किन परिस्थितियों में की गई थी।
    1
    🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल

🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल
भिटौली। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस की मौजूदगी में एक दीवार ढहाए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो कब का है और दीवार ढहाने की कार्रवाई किन परिस्थितियों में हुई, यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पुलिस/प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जांच के बाद ही सामने आएगा कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और कार्रवाई किन परिस्थितियों में की गई थी।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.