logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रोटरी क्लब बरेली साउथ द्वारा बैडमिंटन टूर्नामेंट 11 एवं 12 अप्रैल को बरेली । रोटरी क्लब बरेली साउथ की सभा में यह निर्णय लिया गया कि क्लब द्वारा खेलों को बढ़ावा देने एवं युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से दिनांक 11 एवं 12 अप्रैल को स्मार्ट सिटी हॉल, स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन कैंट विधायक संजीव अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। बैडमिंटन टूर्नामेंट चेयरमैन अनुपम कपूर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के अंतर्गत सिंगल्स एवं डबल्स दोनों श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इस टूर्नामेंट में जूनियर ग्रुप में 15 वर्ष तक के खिलाड़ी तथा सीनियर ग्रुप में 15 से 20 वर्ष के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने शहरवासियों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। कार्यक्रम का समापन समारोह 12 अप्रैल को पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार होंगे। इस अवसर पर विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। को-चेयरमैन पंकज टंडन एवं संजीव मित्तल ने बताया कि बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई है। सभी बच्चों से अनुरोध है कि वे केवल उचित किट में अपना रैकेट साथ लाएं तथा बैडमिंटन शूज़ पहनकर ही आएं। प्रतियोगिता के फॉर्म रोटरी भवन पर उपलब्ध है बैडमिंटन टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए डॉ. आई.एस. तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, संजय गर्ग, अनिल अग्रवाल, राजीव बूबना, अंकुर बंसल, राजीव अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, चरण कमल सिंह, सुजीत जायसवाल, शोभित अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, संदीप मेहरा आदि ने अपने विचार रखे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की।

1 day ago
user_ASHOK GUPTA
ASHOK GUPTA
बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
38d1afb8-95bf-421f-ad19-1591532895c3

रोटरी क्लब बरेली साउथ द्वारा बैडमिंटन टूर्नामेंट 11 एवं 12 अप्रैल को बरेली । रोटरी क्लब बरेली साउथ की सभा में यह निर्णय लिया गया कि क्लब द्वारा खेलों को बढ़ावा देने एवं युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से दिनांक 11 एवं 12 अप्रैल को स्मार्ट सिटी हॉल, स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन कैंट विधायक संजीव अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। बैडमिंटन टूर्नामेंट चेयरमैन अनुपम कपूर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के अंतर्गत सिंगल्स एवं डबल्स दोनों श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इस टूर्नामेंट में जूनियर ग्रुप में 15 वर्ष तक के खिलाड़ी तथा सीनियर ग्रुप में 15 से 20 वर्ष के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने शहरवासियों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। कार्यक्रम का समापन समारोह 12 अप्रैल को पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार होंगे। इस अवसर पर विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। को-चेयरमैन पंकज टंडन एवं संजीव मित्तल ने बताया कि बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई है। सभी बच्चों से अनुरोध है कि वे केवल उचित किट में अपना रैकेट साथ लाएं तथा बैडमिंटन शूज़ पहनकर ही आएं। प्रतियोगिता के फॉर्म रोटरी भवन पर उपलब्ध है बैडमिंटन टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए डॉ. आई.एस. तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, संजय गर्ग, अनिल अग्रवाल, राजीव बूबना, अंकुर बंसल, राजीव अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, चरण कमल सिंह, सुजीत जायसवाल, शोभित अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, संदीप मेहरा आदि ने अपने विचार रखे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली नाथ नगरी में 6 अप्रैल 2026 को सुबह 9:00 बजे त्रिबटी नाथ मंदिर में लगभग 1000 वर्षों बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष पहुंच रहे हैं आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, बरेली द्वारा 6 अप्रैल 2026 को त्रिबटी नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि लगभग 1000 वर्षों बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष नाथ नगरी बरेली आर्ट ऑफ लिविंग, बरेली चैप्टर द्वारा ऐतिहासिक आयोजन पर प्रेस वार्ता बरेली। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, बरेली द्वारा 6 अप्रैल 2026 को त्रिबटी नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि लगभग 1000 वर्षों बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष नाथ नगरी बरेली पहुंच रहे हैं। परमपूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के मार्गदर्शन में बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम से स्वामी भव्यतेज जी इन प्राचीन अवशेषों को लेकर देशव्यापी यात्रा पर हैं। यह यात्रा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु सहित उत्तर प्रदेश के झांसी, कानपुर, आगरा, मेरठ और मुरादाबाद होते हुए 6 अप्रैल को बरेली पहुंचेगी। VDS कोऑर्डिनेटर (UP) श्वेता कुनार ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 1000 वर्षों की तपस्या, भक्ति और राष्ट्रीय स्वाभिमान को दर्शाती है। वहीं बरेली के VDS कोऑर्डिनेटर गोपाल शरण अग्रवाल ने बताया कि ऐतिहासिक रूप से 1026 ईस्वी में महमूद गजनवी द्वारा सोमनाथ मंदिर को ध्वस्त किया गया था, लेकिन आस्था की ज्योति निरंतर जलती रही। उन्होंने बताया कि शिवलिंग के अवशेषों को सदियों तक सुरक्षित रखा गया और जनवरी 2025 में महाशिवरात्रि के अवसर पर इन्हें गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी को सौंपा गया। आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षक सौरभ मेहरोत्रा ने कहा कि यह आयोजन बरेली को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से एक नई पहचान देगा। कार्यक्रम 6 अप्रैल को प्रातः 8:30 बजे से 1:00 बजे तक त्रिबटी नाथ मंदिर में आयोजित होगा, जिसमें शिवलिंग पूजा, भजन-कीर्तन और दर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ब्रजवासी अग्रवाल ने बताया कि पावन अवशेषों का भव्य स्वागत सुबह 9 बजे किया जाएगा। प्रेस वार्ता में श्वेता कुनार, रीना अग्रवाल, अमित नारनोली, जी सौरभ मल्होत्रा, पार्थो कुनार, ब्रजवासी जी, नवीन गोयल (मंदिर ट्रस्ट), गोपाल शरण, अशोक भसीन सहित अन्य लोग उपस्थित वाइट श्वेता कुनार
    1
    बरेली नाथ नगरी में 6 अप्रैल 2026 को सुबह 9:00 बजे त्रिबटी नाथ मंदिर में लगभग 1000 वर्षों बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष  पहुंच रहे हैं 
आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, बरेली द्वारा 6 अप्रैल 2026 को त्रिबटी नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि लगभग 1000 वर्षों बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष नाथ नगरी बरेली
आर्ट ऑफ लिविंग, बरेली चैप्टर द्वारा ऐतिहासिक आयोजन पर प्रेस वार्ता
बरेली। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, बरेली द्वारा 6 अप्रैल 2026 को त्रिबटी नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि लगभग 1000 वर्षों बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष नाथ नगरी बरेली पहुंच रहे हैं।
परमपूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के मार्गदर्शन में बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम से स्वामी भव्यतेज जी इन प्राचीन अवशेषों को लेकर देशव्यापी यात्रा पर हैं। यह यात्रा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु सहित उत्तर प्रदेश के झांसी, कानपुर, आगरा, मेरठ और मुरादाबाद होते हुए 6 अप्रैल को बरेली पहुंचेगी।
VDS कोऑर्डिनेटर (UP) श्वेता कुनार ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 1000 वर्षों की तपस्या, भक्ति और राष्ट्रीय स्वाभिमान को दर्शाती है।
वहीं बरेली के VDS कोऑर्डिनेटर गोपाल शरण अग्रवाल ने बताया कि ऐतिहासिक रूप से 1026 ईस्वी में महमूद गजनवी द्वारा सोमनाथ मंदिर को ध्वस्त किया गया था, लेकिन आस्था की ज्योति निरंतर जलती रही। उन्होंने बताया कि शिवलिंग के अवशेषों को सदियों तक सुरक्षित रखा गया और जनवरी 2025 में महाशिवरात्रि के अवसर पर इन्हें गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी को सौंपा गया।
आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षक सौरभ मेहरोत्रा ने कहा कि यह आयोजन बरेली को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से एक नई पहचान देगा। कार्यक्रम 6 अप्रैल को प्रातः 8:30 बजे से 1:00 बजे तक त्रिबटी नाथ मंदिर में आयोजित होगा, जिसमें शिवलिंग पूजा, भजन-कीर्तन और दर्शन का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर ब्रजवासी अग्रवाल ने बताया कि पावन अवशेषों का भव्य स्वागत सुबह 9 बजे किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में श्वेता कुनार, रीना अग्रवाल, अमित नारनोली, जी सौरभ मल्होत्रा, पार्थो कुनार, ब्रजवासी जी, नवीन गोयल (मंदिर ट्रस्ट), गोपाल शरण, अशोक भसीन सहित अन्य लोग उपस्थित
वाइट श्वेता कुनार
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • बरेली में आज उस वक्त सियासी और धार्मिक माहौल गर्म हो गया, जब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ माता और सरकार को लेकर तीखा बयान दिया। शहर में पहुंचे शंकराचार्य ने कहा कि देश में गौ माता की स्थिति बेहद चिंताजनक है और सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गौ संरक्षण के नाम पर सिर्फ राजनीति हो रही है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात सुधर नहीं रहे। उन्होंने यह भी कहा कि गौ हत्या और तस्करी के मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। शंकराचार्य ने सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं बदले तो संत समाज बड़ा आंदोलन करेगा। बरेली में दिए इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर विवाद और बढ़ सकता है।
    2
    बरेली में आज उस वक्त सियासी और धार्मिक माहौल गर्म हो गया, जब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ माता और सरकार को लेकर तीखा बयान दिया।
शहर में पहुंचे शंकराचार्य ने कहा कि देश में गौ माता की स्थिति बेहद चिंताजनक है और सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गौ संरक्षण के नाम पर सिर्फ राजनीति हो रही है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात सुधर नहीं रहे।
उन्होंने यह भी कहा कि गौ हत्या और तस्करी के मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। शंकराचार्य ने सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं बदले तो संत समाज बड़ा आंदोलन करेगा।
बरेली में दिए इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर विवाद और बढ़ सकता है।
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना इज्जतनगर पुलिस द्वारा स्मैक माफिया व सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट पिट एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई करते हुए कुल 6,800, 594 चल व अचल संपत्ति को किया गया फ्रिज।
    2
    थाना इज्जतनगर पुलिस द्वारा स्मैक माफिया व सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट पिट एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई करते हुए कुल 6,800, 594 चल व अचल संपत्ति को किया गया फ्रिज।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली: फतेहगंज पश्चिमी में धूमधाम से निकली कलश यात्रा, भागवत कथा का शुभारंभ फतेहगंज पश्चिमी (बरेली): नगर के शाही लोदीपुर विटोरा स्थित देवस्थान घुंघरू वाले बाबा मंदिर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे नगर में श्रद्धा व उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    1
    बरेली: फतेहगंज पश्चिमी में धूमधाम से निकली कलश यात्रा, भागवत कथा का शुभारंभ
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली): नगर के शाही लोदीपुर विटोरा स्थित देवस्थान घुंघरू वाले बाबा मंदिर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे नगर में श्रद्धा व उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज भगवान शंकराचार्य का काशी से बरेली प्रस्थान हुआ। आज शाम 5 बजे देवभूमि ITI कॉलेज में भगवान शंकराचार्य जी देंगे दर्शन एवं प्रवचन। पता : देवभूमि आई .टी .आई कॉलेज इटुआ बाजार के सामने , लालपुर चौराहा जिला बरेली ।
    1
    आज भगवान शंकराचार्य का काशी से बरेली प्रस्थान हुआ।
आज शाम 5 बजे देवभूमि ITI कॉलेज में भगवान शंकराचार्य जी देंगे दर्शन एवं प्रवचन।
पता : देवभूमि आई .टी .आई कॉलेज इटुआ बाजार के सामने , लालपुर चौराहा जिला बरेली ।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • बरेली। थाना भमोरा क्षेत्र में मोटरसाइकिल पोल से टकराने के बाद दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया जिला बदायूं के थाना विनवार क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय रोहित शर्मा पुत्र महेंद्र पाल शर्मा मोटरसाइकिल से अपने दोस्त 18 वर्षीय अमित शर्मा पुत्र रामसेवक शर्मा के घर बिशारतगंज आए थे। रात में बिशारतगंज के इफको कालोनी निवासी अमित शर्मा दोस्त रोहित के साथ दोनों देवचरा जाने के लिए बिशारतगंज से मोटरसाइकिल से निकले थे थाना भमोरा क्षेत्र के गांव रमपुरा के पास रेलवे के बने अंडरपास में मोटरसाइकिल पोल से टकरा गई जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने दोनों मृत घोषित कर दिया पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया रोहित शर्मा की शादी को 5 वर्ष हो गए पत्नी नीता शर्मा और एक बेटा है परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
    1
    बरेली। थाना भमोरा क्षेत्र में मोटरसाइकिल पोल से टकराने के बाद दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
परिजनों ने बताया जिला बदायूं के थाना विनवार क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय रोहित शर्मा पुत्र महेंद्र पाल शर्मा मोटरसाइकिल से अपने दोस्त 18 वर्षीय अमित शर्मा पुत्र रामसेवक शर्मा के घर बिशारतगंज आए थे। रात में बिशारतगंज के इफको कालोनी निवासी अमित शर्मा दोस्त रोहित के साथ दोनों देवचरा जाने के लिए बिशारतगंज से मोटरसाइकिल से निकले थे थाना भमोरा क्षेत्र के गांव रमपुरा के पास रेलवे के बने अंडरपास में मोटरसाइकिल पोल से टकरा गई जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने दोनों मृत घोषित कर दिया पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया रोहित शर्मा की शादी को 5 वर्ष हो गए पत्नी नीता शर्मा और एक बेटा है परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बरेलीशरीफ़,हाफिज़वकारीशाकिररज़ामठबरेलीशरीफ़, हाफिज़काशिफरज़ामठबरेलीशरीफ़,हाफिज़समीररज़ा मठबरेली
    1
    बरेलीशरीफ़,हाफिज़वकारीशाकिररज़ामठबरेलीशरीफ़, हाफिज़काशिफरज़ामठबरेलीशरीफ़,हाफिज़समीररज़ा मठबरेली
    user_NO1 BN NEWS LIVE
    NO1 BN NEWS LIVE
    Board of trade Bareilly, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां गुलफशा नाम की महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित रूप से दहेज के लिए बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि 2 अप्रैल को पति अरवाज, जेठ शाहरुख, देवर फरमान और सलमान समेत सास-ससुर ने मिलकर महिला पर लात-घूंसों और डंडों से हमला किया, यहां तक कि उसके सिर पर ईंट मार दी गई। घटना के बाद गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चोट को जानलेवा बताया। पीड़िता का आरोप है कि थाना बारादरी पुलिस ने मामले को हल्की धाराओं में दर्ज किया और पति का नाम भी एफआईआर में शामिल नहीं किया। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि मामले में सख्त धाराएं बढ़ाई जाएं और सभी आरोपियों, खासकर पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पूरे मामले में आज शनिवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे दी गई जानकारी
    1
    बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां गुलफशा नाम की महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित रूप से दहेज के लिए बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि 2 अप्रैल को पति अरवाज, जेठ शाहरुख, देवर फरमान और सलमान समेत सास-ससुर ने मिलकर महिला पर लात-घूंसों और डंडों से हमला किया, यहां तक कि उसके सिर पर ईंट मार दी गई।
घटना के बाद गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चोट को जानलेवा बताया। पीड़िता का आरोप है कि थाना बारादरी पुलिस ने मामले को हल्की धाराओं में दर्ज किया और पति का नाम भी एफआईआर में शामिल नहीं किया।
पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि मामले में सख्त धाराएं बढ़ाई जाएं और सभी आरोपियों, खासकर पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पूरे मामले में आज शनिवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे दी गई जानकारी
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.