बबीना के छोटा मनकुआं में हादसा: 11 हजार वोल्ट की लाइन गिरने से भैंस की मौत, किसान ने मांगी मदद 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से भैंस की मौत, किसान ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार बबीना। थाना क्षेत्र के ग्राम छोटा मनकुआं में शनिवार शाम करीब सात बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। बताया गया कि किसान बृजेश यादव की भैंस चरने के बाद घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन टूटकर भैंस के ऊपर गिर गई। करंट की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए। किसान के अनुसार मृत भैंस की कीमत करीब 1 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। भैंस की मौत से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान बृजेश यादव ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही विद्युत विभाग से घटना की जांच कर विद्युत लाइनों की स्थिति दुरुस्त कराने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
बबीना के छोटा मनकुआं में हादसा: 11 हजार वोल्ट की लाइन गिरने से भैंस की मौत, किसान ने मांगी मदद 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से भैंस की मौत, किसान ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार बबीना। थाना क्षेत्र के ग्राम छोटा मनकुआं में शनिवार शाम करीब सात बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। बताया गया कि किसान बृजेश यादव की भैंस चरने के बाद घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन टूटकर भैंस के ऊपर गिर गई। करंट की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए। किसान के अनुसार मृत भैंस की कीमत करीब 1 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। भैंस की मौत से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान बृजेश यादव ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही विद्युत विभाग से घटना की जांच कर विद्युत लाइनों की स्थिति दुरुस्त कराने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
- झांसी मनीष का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था परिजनो का आरोप हत्या हुई हैं1
- रतनगढ मंदिर का एक और वीडियो सामने आया जहां पर रस्ते में बसई मलिक मोड़ पर सब लोगो ने मुंह बांध रखा पार्किंग को ले कर फिर से हुआ हांगमा शासन प्रशासन क्यों नहीं दे रहा है इस पर कोई जवाब1
- राधा वल्लभ मंदिर में गूंजे राधारानी के जयकारे, भव्य ‘चाप’ शोभायात्रा के बाद मनाया जन्मोत्सवदतिया राधा अष्टमी के पावन अवसर पर राधा वल्लभ मंदिर में राधा रानी का जन्मोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव से पहले शहर के विभिन्न मार्गों से राधा रानी की भव्य ‘चाप’ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा से पहले राधा वल्लभ मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। बैंड-बाजों की धुन पर महिलाओं ने भक्ति भाव में नृत्य किया। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की मनमोहक और आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे मंदिर में राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर के पुजारी ने जन्मोत्सव के भजन प्रस्तुत किए, जिन्हें श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण तरीके से सुना। इस दौरान राधारानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। राधा वल्लभ मंदिर में गूंजे राधारानी के जयकारे, भव्य ‘चाप’ शोभायात्रा के बाद मनाया जन्मोत्सवदतिया राधा अष्टमी के पावन अवसर पर राधा वल्लभ मंदिर में राधा रानी का जन्मोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव से पहले शहर के विभिन्न मार्गों से राधा रानी की भव्य ‘चाप’ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा से पहले राधा वल्लभ मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। बैंड-बाजों की धुन पर महिलाओं ने भक्ति भाव में नृत्य किया। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की मनमोहक और आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे मंदिर में राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर के पुजारी ने जन्मोत्सव के भजन प्रस्तुत किए, जिन्हें श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण तरीके से सुना। इस दौरान राधारानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। देर रात आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। रिपोर्ट: जितेंद्र गोस्वामी, दतिया GCN NEWS | News Channel of India #RadhaAshtami #RadhaRani #Datia #DatiaNews #GCNNews #RadhaVallabhMandir1
- शाहपुर रपटा, जो भांडेर को यूपी क्षेत्र से जोड़ता है, को आज की स्थिति में देखिए...1
- भिंड भांडेर लहार रोड तिगरा कला गांव के पास जानवर ने युवक को मारी टक्कर, घायल भाण्डेर तहसील के भिंड-भाण्डेर-लहार रोड पर तिगरा कला गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया। एक बाइक सवार युवक को अचानक एक जानवर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायल युवक परमाल, ग्राम खजूरी, उम्र 32 साल, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो अपने गांव खजूरी से भाण्डेर नगर आ रहा था। जैसे ही वह तिगरा कला गांव की ढाल के पास पहुंचा, अचानक सड़क पर आए एक जानवर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गया। हादसे में युवक के सिर एवं हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को तुरंत भाण्डेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर आर.एस. परिहार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल दतिया के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवक ने स्वयं अपना नाम परमाल ग्राम खजूरी बताया और घटना की जानकारी दी।।1
- दतिया एसपी ने लंबित अपराधों और शिकायतों की समीक्षा की, थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के विभिन्न थानों के लंबित अपराधों और शिकायतों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में कोतवाली, इंदरगढ़, सेवढ़ा, थरेट, लांच, अतरेंटा और भगुवापुरा थानों के प्रकरणों की जानकारी ली गई। एसपी ने लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के साथ आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही गंभीर और आदतन अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा अवैध एवं संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में एएसपी मंजीत सिंह चावला, एसडीओपी आकांक्षा जैन, एसडीओपी दिव्या राजावत सहित संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।1
- दतिया में राधाष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भजन गाते हुए वीडियो वायरल भजन गाकर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जमाया रंग, कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ दिया साथ दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को दतिया दौरे पर रहे। इस दौरान वे पूर्व जनपद सदस्य रीता सतीश यादव के निवास पर आयोजित राधाष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भजन गाकर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उनके भजन गाते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं और उनके साथ भजन गुनगुनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आज शनिवार 4 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी को राधाष्टमी की शुभकामनाएं दीं। भजन गाते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दतिया में राधाष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भजन गाते हुए वीडियो वायरल भजन गाकर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जमाया रंग, कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ दिया साथ दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को दतिया दौरे पर रहे। इस दौरान वे पूर्व जनपद सदस्य रीता सतीश यादव के निवास पर आयोजित राधाष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भजन गाकर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उनके भजन गाते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं और उनके साथ भजन गुनगुनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आज शनिवार 4 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी को राधाष्टमी की शुभकामनाएं दीं। भजन गाते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के राज्य स्तरीय मेधावी विद्यार्थी स्कूटी वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालयों की कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित की।1
- हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को उनाव पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त दतिया।पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन वं एसडीओपी भांडेर पूनम चंद यादव के पर्यवेक्षण में थाना उनाव पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना उनाव के अपराध क्रमांक 140/2026, धारा 109(1), 115(2), 296(ब), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में घटना दिनांक 29.07.2026 से फरार चल रहे आरोपी कृष्ण उर्फ डैनी पुत्र सुरेंद्र गुर्जर निवासी ग्राम सरसा,थाना उनाव, जिला दतिया को थाना उनाव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा आरोपी से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी विधिवत जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,जहां से न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अंशुल अरोरा, थाना प्रभारी उनाव, प्रधान आरक्षक आदित्य, प्रधान आरक्षक आशा, आरक्षक भूपेंद्र, आरक्षक कुलदीप, आरक्षक जयदीप, आरक्षक आनंद, आरक्षक विपिन एवं महिला आरक्षक रेशम की सराहनीय भूमिका रही।1