भिंड भांडेर लहार रोड तिगरा कला गांव के पास जानवर ने युवक को मारी टक्कर, घायल भाण्डेर तहसील के भिंड-भाण्डेर-लहार रोड पर तिगरा कला गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया। एक बाइक सवार युवक को अचानक एक जानवर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायल युवक परमाल, ग्राम खजूरी, उम्र 32 साल, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो अपने गांव खजूरी से भाण्डेर नगर आ रहा था। जैसे ही वह तिगरा कला गांव की ढाल के पास पहुंचा, अचानक सड़क पर आए एक जानवर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गया। हादसे में युवक के सिर एवं हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को तुरंत भाण्डेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर आर.एस. परिहार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल दतिया के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवक ने स्वयं अपना नाम परमाल ग्राम खजूरी बताया और घटना की जानकारी दी।।
भिंड भांडेर लहार रोड तिगरा कला गांव के पास जानवर ने युवक को मारी टक्कर, घायल भाण्डेर तहसील के भिंड-भाण्डेर-लहार रोड पर तिगरा कला गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया। एक बाइक सवार युवक को अचानक एक जानवर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायल युवक परमाल, ग्राम खजूरी, उम्र 32 साल, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो अपने गांव खजूरी से भाण्डेर नगर आ रहा था। जैसे ही वह तिगरा कला गांव की ढाल के पास पहुंचा, अचानक सड़क पर आए एक जानवर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गया। हादसे में युवक के सिर एवं हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को तुरंत भाण्डेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर आर.एस. परिहार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल दतिया के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवक ने स्वयं अपना नाम परमाल ग्राम खजूरी बताया और घटना की जानकारी दी।।
- भिंड भांडेर लहार रोड तिगरा कला गांव के पास जानवर ने युवक को मारी टक्कर, घायल भाण्डेर तहसील के भिंड-भाण्डेर-लहार रोड पर तिगरा कला गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया। एक बाइक सवार युवक को अचानक एक जानवर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायल युवक परमाल, ग्राम खजूरी, उम्र 32 साल, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो अपने गांव खजूरी से भाण्डेर नगर आ रहा था। जैसे ही वह तिगरा कला गांव की ढाल के पास पहुंचा, अचानक सड़क पर आए एक जानवर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गया। हादसे में युवक के सिर एवं हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को तुरंत भाण्डेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर आर.एस. परिहार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल दतिया के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवक ने स्वयं अपना नाम परमाल ग्राम खजूरी बताया और घटना की जानकारी दी।।1
- सनातन धर्म और साधु-संतों पर अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : पण्डोखर सरकार* *👉दतिया l ब्रेकिंग l* *👉सनातन धर्म और साधु-संतों पर अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : पण्डोखर सरकार* *👉दिव्य दरबार में दामोदर यादव के कथित बयानों पर जताई कड़ी नाराजगी, बोले—विरोध और असहमति की भी होती है मर्यादा* *👉दतिया // पण्डोखर धाम पीठाधीश्वर एवं त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत गुरुशरण महाराज ने अपने दिव्य दरबार के दौरान सनातन* धर्म, धार्मिक परंपराओं एवं साधु-संतों को लेकर की जा रही कथित *अमर्यादित टिप्पणियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की,उन्होंने दामोदर यादव द्वारा कथित रूप से की गई टिप्पणियों का उल्लेख* करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि वैचारिक मतभेद और *असहमति लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हैं, लेकिन किसी धर्म, परंपरा अथवा साधु-संतों के प्रति अपमानजनक एवं असम्मानजनक भाषा* का प्रयोग उचित नहीं है,पण्डोखर धाम के *संस्थापक एवं ट्रस्टी मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि दिव्य दरबार* के लाइव प्रसारण के दौरान *गुरुशरण महाराज ने दामोदर यादव के कथित बयानों का उल्लेख किया और उनकी भाषा* एवं *कथित टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति* जताई। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में किसी भी *विषय पर अपनी बात रखते समय शब्दों की मर्यादा, सामाजिक संवेदनशीलता और उसके* व्यापक प्रभाव का ध्यान रखा जाना चाहिए।आलोचना का अधिकार, लेकिन भाषा में मर्यादा जरूरी, *पण्डोखर सरकार ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपने विचार रखने और* किसी विषय पर असहमति व्यक्त करने का अधिकार है। *लोकतांत्रिक समाज में विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन असहमति व्यक्त करते समय भाषा की मर्यादा बनाए रखना* भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष से मतभेद *होने के कारण संपूर्ण धार्मिक परंपरा अथवा संत समाज को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग उचित नहीं माना जा* सकता।उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की मूल भावना सहिष्णुता, संस्कार, सद्भाव और मानव *कल्याण से जुड़ी हुई है। सनातन परंपरा ने सदैव विभिन्न विचारों और मान्यताओं के बीच संवाद की परंपरा को महत्व दिया* है।ऐसे में किसी भी प्रकार की टिप्पणी करते समय धार्मिक *भावनाओं और सामाजिक सौहार्द का ध्यान रखना आवश्यक है।संत समाज के योगदान का किया उल्लेख गुरुशरण महाराज* ने अपने संबोधन में संत समाज की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय *परंपरा में साधु-संतों का योगदान केवल धार्मिक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि उन्होंने समाज में सेवा, संस्कार, लोककल्याण* , मानवता और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण *भूमिका निभाई है।उन्होंने कहा कि किसी संत या धार्मिक व्यक्ति के किसी विचार अथवा कार्य से असहमति हो सकती* है और उस पर प्रश्न भी उठाए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी भाषा और अभिव्यक्ति की एक मर्यादा होती है। *किसी व्यक्ति विशेष के साथ मतभेद को संपूर्ण संत समाज या सनातन परंपरा के विरुद्ध टिप्पणी* का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए।दामोदर यादव को मर्यादित भाषा रखने की *नसीहत दिव्य दरबार के दौरान पण्डोखर सरकार ने दामोदर यादव का उल्लेख* करते हुए उनके कथित बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने अपने संबोधन में उन्हें *सार्वजनिक रूप से अपनी भाषा और आचरण में संयम बरतने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर बोले गए* शब्दों का प्रभाव व्यापक समाज पर पड़ता है, इसलिए *किसी भी व्यक्ति को बोलते समय अपनी जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए।उन्होंने कहा कि धार्मिक विषयों पर चर्चा* करते समय विशेष सावधानी आवश्यक है। धर्म, आस्था और संत परंपरा से जुड़े विषय करोड़ों *लोगों की भावनाओं से जुड़े होते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की आलोचना करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर* किया जाना चाहिए।दिव्य दरबार के लाइव प्रसारण के दौरान सामने आया बयान पण्डोखर सरकार का *यह वक्तव्य पण्डोखर धाम में आयोजित दिव्य दरबार के लाइव प्रसारण के दौरान सामने आया। उनके संबोधन* में दामोदर यादव द्वारा कथित रूप से की गई टिप्पणियों का संदर्भ देते हुए *सनातन धर्म और साधु-संतों के सम्मान का विषय प्रमुखता से उठाया गया।पण्डोखर सरकार ने अपने संबोधन के माध्यम* से यह संदेश दिया कि धार्मिक विषयों पर विचारों की भिन्नता हो सकती है,लेकिन *सामाजिक सौहार्द और परस्पर सम्मान बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि असहमति* को संवाद के माध्यम से रखा जा सकता है और किसी भी मतभेद को व्यक्तिगत अथवा धार्मिक *अपमान का रूप नहीं दिया जाना चाहिए।श्रद्धालुओं के बीच भी रही चर्चा दिव्य दरबार के दौरान दिए गए इस वक्तव्य के बाद उपस्थित* श्रद्धालुओं के बीच भी इसकी चर्चा रही,पण्डोखर धाम से जुड़े श्रद्धालुओं *एवं अनुयायियों ने इसे सनातन परंपरा और संत समाज के सम्मान से जोड़कर देखा। वहीं, पण्डोखर सरकार ने अपने संबोधन में* बार-बार भाषा की मर्यादा और सामाजिक सद्भाव *बनाए रखने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक विमर्श करते समय संयम और* सम्मान की भावना आवश्यक है। किसी भी विचार का विरोध तर्क और मर्यादित भाषा के माध्यम से किया जा *सकता है,सार्वजनिक वक्तव्य के संदर्भ में हैं आरोप और* *टिप्पणियां,उल्लेखनीय है कि दामोदर यादव को लेकर समाचार में वर्णित कथित टिप्पणियां एवं आरोप* पण्डोखर सरकार द्वारा दिए गए सार्वजनिक वक्तव्य के संदर्भ में हैं। *समाचार में इन कथित टिप्पणियों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित तथ्य के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है। पण्डोखर सरकार* ने अपने दिव्य दरबार के दौरान इन पर आपत्ति जताते हुए *दामोदर यादव को भविष्य में सनातन धर्म एवं साधु-संतों के संबंध* में संयमित, मर्यादित और सम्मानजनक भाषा का *प्रयोग करने की नसीहत दी।*1
- पीतांबरा पीठ से रतनगढ़ माता मंदिर तक यात्रा सेवा संकल्प के तहत पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का जगह-जगह हुआ भाव स्वागत एवं तुलादान प्राप्त समाचार के अनुसार पूर्व गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा की पीतांबरा पीठ दतिया से रतनगढ़ माता धाम तक दर्शन यात्रा का जगह-जगह तोरण द्वार एवं बैनर लगाकर हुआ भव्य स्वागत स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल आकाश अग्रवाल अंबर अग्रवाल ने अपने निवास पर एवं श्री राजेश दायरे पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने अपने चेंबर के सामने एवं राकेश खटीक ने ग्वालियर चौराहे पर फूलमाला पहनकर एवं शाल श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया स्वागत करने वालों में नगर के गणमानंनागरिकों ने डी.एस .यादव अनूपदातरेंअमजद खान अखिलेश सेन बनवालीसाहू लव यादव सरपंच मिला हुआ साहब सिंह यादव मामा राघव पोद्दार आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने गर्भ जोशी के साथ पूर्व मंत्री का भाव स्वागत किया1
- कट्टर सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी के बयान से मची सियासी हलचल भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम में मंच से दूर रहीं इमरती देवी मंच से दूरी बनाकर मीडिया से बोली“मंच पर हत्या के आरोपी बैठे हैं, ऐसे लोगों के साथ मंच बैठना उचित नहीं ...? इमरती देवी ने व्यंग्य करते हुए कहा समय सबका बदलता है।” पहले किसी और का था, अब किसी और का है और आगे किसी और का होगा।”1
- रतनगढ मंदिर का एक और वीडियो सामने आया जहां पर रस्ते में बसई मलिक मोड़ पर सब लोगो ने मुंह बांध रखा पार्किंग को ले कर फिर से हुआ हांगमा शासन प्रशासन क्यों नहीं दे रहा है इस पर कोई जवाब1
- राधा वल्लभ मंदिर में गूंजे राधारानी के जयकारे, भव्य ‘चाप’ शोभायात्रा के बाद मनाया जन्मोत्सवदतिया राधा अष्टमी के पावन अवसर पर राधा वल्लभ मंदिर में राधा रानी का जन्मोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव से पहले शहर के विभिन्न मार्गों से राधा रानी की भव्य ‘चाप’ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा से पहले राधा वल्लभ मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। बैंड-बाजों की धुन पर महिलाओं ने भक्ति भाव में नृत्य किया। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की मनमोहक और आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे मंदिर में राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर के पुजारी ने जन्मोत्सव के भजन प्रस्तुत किए, जिन्हें श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण तरीके से सुना। इस दौरान राधारानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। राधा वल्लभ मंदिर में गूंजे राधारानी के जयकारे, भव्य ‘चाप’ शोभायात्रा के बाद मनाया जन्मोत्सवदतिया राधा अष्टमी के पावन अवसर पर राधा वल्लभ मंदिर में राधा रानी का जन्मोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव से पहले शहर के विभिन्न मार्गों से राधा रानी की भव्य ‘चाप’ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा से पहले राधा वल्लभ मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। बैंड-बाजों की धुन पर महिलाओं ने भक्ति भाव में नृत्य किया। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की मनमोहक और आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे मंदिर में राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर के पुजारी ने जन्मोत्सव के भजन प्रस्तुत किए, जिन्हें श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण तरीके से सुना। इस दौरान राधारानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। देर रात आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। रिपोर्ट: जितेंद्र गोस्वामी, दतिया GCN NEWS | News Channel of India #RadhaAshtami #RadhaRani #Datia #DatiaNews #GCNNews #RadhaVallabhMandir1
- पति-पत्नी के विवाद में आम लोगों ने पति को सड़क छाप मजनूं समझकर चौकी में ले जाकर धुन दिया टीकमगढ़ जिले में पति पत्नी के विवाद में आम लोगों ने पति को सड़क छाप मजनूं समझकर बस स्टैंड पर स्थित ट्रैफिक चौकी में ले जाकर धुन दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ नए बस स्टैंड का है, जहां जतारा कस्बे से एक साथ बस से उतरे पति पत्नी में किसी बात को लेकर नए बस स्टैंड पर झगड़ा हो गया और जिस तरह महिला अपने पति से झगड़ रही थी उसे देख मौके पर मौजूद लोगों को लगा की इस व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी है, बस फिर क्या था लोगों ने आव देखा ना ताव और युवक को पकड़कर बस स्टैंड स्थित ट्रैफिक पुलिस चौकी के अंदर ले गये और युवक के साथ लात घुसो से जमकर मारपीट कर दी, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान महिला मौके पर मौजूद खड़ी तमाशा देखती रही उसने अपने पति को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया, मारपीट के दौरान पति चिल्ला चिल्ला कर बताता रहा की वह उसका पति है लेकिन लोगों ने उसकी बात नही सुनी अंत मे किसी तरह लोगों की पकड़ से छूट कर उसने जब एक शपथ पत्र लोगों को दिखाया जिसमे पति पत्नी दोनों की फोटो लगी थी, तब जाकर लोगों ने उसे छोड़ा, इस बीच पत्नी युवक को लगातार अपना पति मानने से इंकार करती रही और शपथपत्र को नकली बताती रही, घटना के बाद दोनों युवक और युवती बस स्टैंड से टैक्सी में बैठकर रवाना हो गए, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दोनों पति पत्नी में अलग होने को लेकर विवाद था, पति पत्नी की पहचान भी नहीं हो सकी की ये कहा के रहवासी थे और कहा जा रहे थे, हालाँकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस प्रभारी अपने बचाव में कह रहे है की हमने दोनों पति पत्नी को पुलिस को सौप दिया था लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, लोगों के बताए अनुसार दोनों पति पत्नी मौके से टैक्सी में बैठकर शहर में कही चले गए थे।।1
- हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को उनाव पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त दतिया।पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन वं एसडीओपी भांडेर पूनम चंद यादव के पर्यवेक्षण में थाना उनाव पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना उनाव के अपराध क्रमांक 140/2026, धारा 109(1), 115(2), 296(ब), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में घटना दिनांक 29.07.2026 से फरार चल रहे आरोपी कृष्ण उर्फ डैनी पुत्र सुरेंद्र गुर्जर निवासी ग्राम सरसा,थाना उनाव, जिला दतिया को थाना उनाव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा आरोपी से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी विधिवत जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,जहां से न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अंशुल अरोरा, थाना प्रभारी उनाव, प्रधान आरक्षक आदित्य, प्रधान आरक्षक आशा, आरक्षक भूपेंद्र, आरक्षक कुलदीप, आरक्षक जयदीप, आरक्षक आनंद, आरक्षक विपिन एवं महिला आरक्षक रेशम की सराहनीय भूमिका रही।1