पैसे मांगने की रंजिश में युवक की हत्या, सात साल पुराने मामले में रामगंजमंडी न्यायालय ने तीन को सुनाई उम्रकैद सजा रामगंजमंडी के सातलखेड़ी में वर्ष 2019 में हुए बंटी हत्याकांड मामले में अपर सेशन न्यायालय रामगंजमंडी ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने माना कि पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या की थी। कार्यवाहक अपरलोक अभियोजक रामकेश मीना ने बताया कि सातलखेड़ी निवासी बंटी बैरवा से आरोपी कालू उर्फ कृष्णकांत पैसे मांगता था। 2 जुलाई 2019 को इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। रात करीब 9:30 बजे बंटी साहू किराना स्टोर के पास बैठा हुआ था, तभी आरोपी रमेशचंद, उसके बेटे कालू, गोलू और पंकज वहां पहुंचे और बंटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। एफआईआर के अनुसार बंटी वहां से जाने लगा तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान कालू ने चाकू से बंटी के पेट पर वार कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों ने पत्थरों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल बंटी को पहले सुकेत अस्पताल और बाद में झालावाड़ अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में थाना सुकेत पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की। सुनवाई के बाद अपर सेशन न्यायाधीश शैलेष जड़िया ने आरोपी कालू उर्फ कृष्णकांत, पंकज और रमेशचंद को धारा 302, 341 व 34 भारतीय दंड संहिता में दोषी ठहराया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को हत्या के मामले में आजीवन कारावास एवं पांच-पांच हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं रास्ता रोकने के अपराध में तीन माह के साधारण कारावास एवं 500 रुपए जुर्माने से दंडित किया गया। आरोपी कालू उर्फ कृष्णकांत को धारा 4/25 आयुध अधिनियम में भी तीन वर्ष के साधारण कारावास एवं दो हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि अभियुक्तों के खिलाफ पैसे मांगने की बात को लेकर बंटी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप प्रमाणित पाया गया। साथ ही पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की अनुशंसा भी की गई है।

- राजस्थान के झालावाड़ से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले बांग्लादेशी युवक को प्रयागराज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी स्वपनों विश्वास टूरिस्ट वीजा खत्म होने के बाद फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी बनाकर 'आदित्य पोद्दार' के नाम से रह रहा था। वह लड़की को फुसलाकर बांग्लादेश ले जाने की फिराक में था, जिसकी जांच अब पुलिस कर रही है।4
- कृषि मंडी में टीन शेड निर्माण में देरी, संघ ने जताई नाराजगी, आधारभूत सुविधा की मांग। रायपुर कृषि उपज मंडी में टीन शेड का निर्माण बहुत धीमी गति से चल रहा है जिसको लेकर कई बार मंडी सचिव को अवगत कराने के बाद भी निर्माण कार्य में गति नहीं मिल पा रही है जिसको लेकर किसान संघ ने नाराज की जाहिर की है। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार ने मांग की है कि तहसील की मासिक बैठक में हर बार मंडी सचिव को टीन शेड को लेकर जानकारी दी जाती हैं लेकिन मंडी सचिव की लापरवाही और टीन शेड के ठेकेदार से मिली भगत के कारण निर्माण कार्य समय पर नहीं हो पा रहा है जिसके चलते किसानों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है। भारतीय किसान संघ संभाग सहमंत्री मुकेश मेहर ने बताया कि रायपुर कृषि उपज मंडी की मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी मंडी सचिव को कई बार अवगत कराया गया लेकिन अभी तक छाया, शौचालय, पर्याप्त रूप में पेयजल व्यवस्था नहीं हो पाई है अतः शीघ्र किसान भवन और सुविधा युक्त शौचालय का निर्माण करवाया जाए।3
- रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खास रिपोर्ट Bihar के नए Health Minister रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खास रिपोर्ट Bihar के नए Health Minister1
- झालावाड़ कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बकानी की कृषि मंडी का औचक निरीक्षण किया। लगातार शिकायतों के चलते उन्होंने शौचालय की बदहाली और गंदगी पर नाराजगी जताई। 88 लाख के सड़क निर्माण कार्य को ठप देखकर कलेक्टर ने ठेकेदार को तुरंत ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।2
- होटल में खाना खाते युवक की दबंगों ने की पिटाई, CCTV वीडियो वायरल जौनपुर (उत्तर प्रदेश) ; उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में एक होटल में भोजन कर रहे युवक के साथ दबंगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दबंगों ने होटल में घुसकर युवक को लात-घूंसे से बेरहमी से पीटा। यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि शाहगंज पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई है। पीड़ित न्याय की मांग को लेकर लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक उसे राहत नहीं मिली है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।1
- हमारी गली में रोड नहीं है नाली नहीं है इस वजह से पानी बार-बार रास्ते में आता है बच्चों को निकालने में दिक्कत आती है स्कूल जाते टाइम बहुत समस्या है मोटरसाइकिल भी घर पर नहीं आती1
- रणथंबोर में वनकर्मियों के सामने आया टाइगर, बाइक छोड़कर भागे!1
- मंदसौर ग्रामीण में हुए बस हादसे पर जिले के एसडीएम शुभम पाटीदार ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। उनकी खास रिपोर्ट में दुर्घटना से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं।1
- झालावाड़ के बकानी में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 15.70 ग्राम स्मैक और उसकी बाइक जब्त की गई। पुलिस अब क्षेत्र में स्मैक सप्लाई करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।1