Shuru
Apke Nagar Ki App…
झालावाड़ के बकानी में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 15.70 ग्राम स्मैक और उसकी बाइक जब्त की गई। पुलिस अब क्षेत्र में स्मैक सप्लाई करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
Giriraj regar reporter
झालावाड़ के बकानी में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 15.70 ग्राम स्मैक और उसकी बाइक जब्त की गई। पुलिस अब क्षेत्र में स्मैक सप्लाई करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कृषि मंडी में टीन शेड निर्माण में देरी, संघ ने जताई नाराजगी, आधारभूत सुविधा की मांग। रायपुर कृषि उपज मंडी में टीन शेड का निर्माण बहुत धीमी गति से चल रहा है जिसको लेकर कई बार मंडी सचिव को अवगत कराने के बाद भी निर्माण कार्य में गति नहीं मिल पा रही है जिसको लेकर किसान संघ ने नाराज की जाहिर की है। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार ने मांग की है कि तहसील की मासिक बैठक में हर बार मंडी सचिव को टीन शेड को लेकर जानकारी दी जाती हैं लेकिन मंडी सचिव की लापरवाही और टीन शेड के ठेकेदार से मिली भगत के कारण निर्माण कार्य समय पर नहीं हो पा रहा है जिसके चलते किसानों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है। भारतीय किसान संघ संभाग सहमंत्री मुकेश मेहर ने बताया कि रायपुर कृषि उपज मंडी की मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी मंडी सचिव को कई बार अवगत कराया गया लेकिन अभी तक छाया, शौचालय, पर्याप्त रूप में पेयजल व्यवस्था नहीं हो पाई है अतः शीघ्र किसान भवन और सुविधा युक्त शौचालय का निर्माण करवाया जाए।3
- राजस्थान के झालावाड़ से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले बांग्लादेशी युवक को प्रयागराज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी स्वपनों विश्वास टूरिस्ट वीजा खत्म होने के बाद फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी बनाकर 'आदित्य पोद्दार' के नाम से रह रहा था। वह लड़की को फुसलाकर बांग्लादेश ले जाने की फिराक में था, जिसकी जांच अब पुलिस कर रही है।4
- सुसनेर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर फूल माली समाज एक भव्य चल समारोह निकालेगा। यह आयोजन क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल पैदा करेगा।1
- सुसनेर कॉलेज में एडमिशन फेयर 2026 का सफल आयोजन हुआ, जहाँ विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। इस फेयर में छात्रों को ई-प्रवेश, छात्रवृत्ति और ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिली।1
- कोटा प्रसूता मृत्यु मामलाः ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अस्पताल का किया दौरा; बोले-"लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने गुरुवार को कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा कर हाल ही में हुई प्रसूताओं की मृत्यु के मामले को अत्यंत गंभीर बताया है। मंत्री नागर ने अस्पताल में भर्ती अन्य बीमार प्रसूताओं से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। मंत्री नागर ने जिला कलेक्टर पीयूष समारिया, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नीलेश जैन और सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर से उपचार की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपचाराधीन महिलाओं को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। मीडिया से बात करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि दो प्रसूताओं की असामयिक मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक और गंभीर विषय है। राज्य सरकार इस घटना को लेकर पूरी तरह संवेदनशील और चिंतित है। संक्रमण के कारणों का सटीक पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल गठित कर दिया गया है। रिपोर्ट आते ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि चूक कहाँ हुई। लापरवाही चाहे प्रशासनिक स्तर पर हो या चिकित्सा स्तर पर, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री नागर ने बताया कि भर्ती मरीजों के बेहतर इलाज के लिए जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों से लगातार कंसल्टेंसी सेवाएँ ली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से विशेष सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे। कोटा के प्रमुख अस्पतालों एमबीएस, जेके लोन और मेडिकल कॉलेज अस्पताल की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए बुनियादी ढांचे और चिकित्सा सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कोटा का मेडिकल क्षेत्र राज्य में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है और इसकी गुणवत्ता व विश्वास को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।2
- गांव का यूट्यूब पर एक छोटा युटुब बड़ा सपना दिखा रहा है 👈 गांव का यूट्यूब पर एक छोटा युटुब बड़ा सपना दिखा रहा है 👈1
- आगर-मालवा जिले में बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित मटन दुकान पर अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई की। दुकान संचालक पर डेढ़ लाख रुपए का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है।1
- मध्य प्रदेश के सुसनेर में हुए गोलीकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने 4 आरोपियों के नाम उजागर किए हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।1
- पैसे मांगने की रंजिश में युवक की हत्या, सात साल पुराने मामले में रामगंजमंडी न्यायालय ने तीन को सुनाई उम्रकैद सजा रामगंजमंडी के सातलखेड़ी में वर्ष 2019 में हुए बंटी हत्याकांड मामले में अपर सेशन न्यायालय रामगंजमंडी ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने माना कि पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या की थी। कार्यवाहक अपरलोक अभियोजक रामकेश मीना ने बताया कि सातलखेड़ी निवासी बंटी बैरवा से आरोपी कालू उर्फ कृष्णकांत पैसे मांगता था। 2 जुलाई 2019 को इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। रात करीब 9:30 बजे बंटी साहू किराना स्टोर के पास बैठा हुआ था, तभी आरोपी रमेशचंद, उसके बेटे कालू, गोलू और पंकज वहां पहुंचे और बंटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। एफआईआर के अनुसार बंटी वहां से जाने लगा तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान कालू ने चाकू से बंटी के पेट पर वार कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों ने पत्थरों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल बंटी को पहले सुकेत अस्पताल और बाद में झालावाड़ अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में थाना सुकेत पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की। सुनवाई के बाद अपर सेशन न्यायाधीश शैलेष जड़िया ने आरोपी कालू उर्फ कृष्णकांत, पंकज और रमेशचंद को धारा 302, 341 व 34 भारतीय दंड संहिता में दोषी ठहराया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को हत्या के मामले में आजीवन कारावास एवं पांच-पांच हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं रास्ता रोकने के अपराध में तीन माह के साधारण कारावास एवं 500 रुपए जुर्माने से दंडित किया गया। आरोपी कालू उर्फ कृष्णकांत को धारा 4/25 आयुध अधिनियम में भी तीन वर्ष के साधारण कारावास एवं दो हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि अभियुक्तों के खिलाफ पैसे मांगने की बात को लेकर बंटी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप प्रमाणित पाया गया। साथ ही पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की अनुशंसा भी की गई है।1