Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजपुर में भीषण सड़क हादसा, भतीजे की मौत, काका गंभीर घायल राजपुर (बड़वानी)। राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलखेड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका काका गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में बिहार पिता मुन्ना, निवासी टेमला बालसमुद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार बारका पिता डोंगर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Allrounder Rahul Gupta
राजपुर में भीषण सड़क हादसा, भतीजे की मौत, काका गंभीर घायल राजपुर (बड़वानी)। राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलखेड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका काका गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में बिहार पिता मुन्ना, निवासी टेमला बालसमुद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार बारका पिता डोंगर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राजपुर (बड़वानी)। राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलखेड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका काका गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में बिहार पिता मुन्ना, निवासी टेमला बालसमुद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार बारका पिता डोंगर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- उर्स मेला आज से,,,: संदल-लंगर से शुरुआत, भेरूबाबा मंदिर में होगी महाआरती; प्रशासन सख्त—राजनीतिक गतिविधियों पर रोक कालीबावड़ी। क्षेत्र में आस्था और आपसी भाईचारे का प्रतीक बियाबानी बाबा का उर्स मेला बुधवार 8 अप्रैल से शुरू होकर शुक्रवार तक आयोजित होगा। इस बार मेले का संचालन वक्फ बोर्ड कमेटी कर रही है, जिसके अध्यक्ष निसार खान हैं। उर्स की शुरुआत बुधवार सुबह संदल और लंगर की रस्म के साथ होगी। इस दौरान बियाबानी दाता के खानदान से इमाम हसन अजमेरी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। वहीं रात 8 बजे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एवं समाजजन दरगाह के सामने स्थित प्राचीन भेरूबाबा मंदिर में धर्म ध्वजा परिवर्तन कर हनुमान चालीसा पाठ व महाआरती करेंगे। परंपरा के अनुसार गुरुवार सुबह 5 बजे कालीबावड़ी रियासत के वंशज जंगबहादुर दरबार द्वारा मखमली, हीरे जड़ित चादर पीर बाबा को चढ़ाई जाएगी। इससे पहले सुबह 4 बजे ढोली गांव के चौराहों पर ढोल बजाकर लोगों को जागृत करेगा। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल चलकर चादर पेश करने पहुंचेंगे। ▶ सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट मेले की सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें नायब तहसीलदार राजेश भिड़े, थाना प्रभारी संतोष यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पिछले वर्ष फिलिस्तीन समर्थन और इजराइल विरोध में लगे पोस्टर व कव्वाली का मुद्दा उठा। इस पर प्रशासन ने साफ निर्देश दिए कि इस बार मेले में किसी भी तरह की बाहरी राजनीतिक या अंतरराष्ट्रीय गतिविधि बर्दाश्त नहीं होगी। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ▶ समिति ने दिया भरोसा वक्फ बोर्ड अध्यक्ष निसार खान , कालीबावड़ी के सदर मुश्ताक खान ने आश्वस्त किया कि मेले में केवल धार्मिक व पारंपरिक कार्यक्रम ही होंगे और किसी भी प्रकार का विवादित प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। ▶ सौहार्द की मिसाल हर साल की तरह इस बार भी बियाबानी बाबा का उर्स मेला हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल बनेगा, जहां दोनों समुदाय मिलकर आस्था और परंपरा का उत्सव मनाएंगे।3
- सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर गैस सप्लाई क्यों बाधित है… और क्या वाकई कालाबाजारी का खेल चल रहा है? महेश्वर से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले 8 दिनों से गैस सप्लाई लगभग ठप है और लोग घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी में ये हालात लोगों के गुस्से को और भड़का रहे हैं। #Maheshwar #GasCrisis #LPGShortage #KhargoneNews #BreakingNews #MPNews #GasProblem #BlackMarketing #LocalNews #TV18India1
- राहवीर योजना के तहत स्वीकृत हुई ₹25,000 की राशि DM ने सौंपा प्रमाण पत्र।1
- Post by Avani AASHIL1
- मांडू में आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा 72 लाख का यह प्रोजेक्ट मांडू में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार का कायाकल्प शुरू महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज के साथ जनप्रतिनिधियों ने किया भूमि पूजन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू के प्रमुख हाट बाजार के कायाकल्प की दिशा में आज एक अहम कदम उठाया जा रहा है। जिससे बाजार क्षेत्र पूरी तरह सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा जिसको लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष मालती जयराम गावर, राम मंदिर पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज ,भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयराम गावर,और क्षेत्रीय पार्षद ज्योति सुनील तिवारी ,नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव नगर परिषद सीएमओ सुशील ठाकुर सहित 15 ही वार्डों के पार्षद ओर जनप्रतिनिधि ने भूमि पूजन किया उम्मीद जताई जा रही है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद हाट बाजार क्षेत्र इस महत्वाकांक्षी परियोजना में क्षेत्र वासीय और दुकानदारों को सुविधा मिलेगी इस योजना के अंतर्गत डिवाइडर, स्ट्रीट लाइटिंग , हॉट बाजार में बने सीमेंट कंक्रीट के चबूतरे पर चद्दर के टीन सैट के पेवर्स लगाई जाएगी । खास बात यह है कि मांडू में पहली बार हॉट बाजार को आधुनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है जिससे कार्य की गुणवत्ता और प्लानिंग को लेकर भरोसा जताया जा रहा है 72 लाख की लागत से बनने वाले हॉट बाजार में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी मांडू के विकास में सहयोग करें जनप्रतिनिधियों और आमजन को आगे आना चाहिए और मांडू के विकास में सहयोग करना चाहिए मांडू में 72 लाख रुपए का हाट बाजार तैयार किया जा रहा है इसके साथ ही व्यापारी यो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 32 लाख की लागत से एक समान दुकानों का निर्माण भी नगर परिषद कर रही है स्वच्छता बनाए रखने , पानी को बचाने, और शासकीय संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं यह बात भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर ने कहीं। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक सादिक खान, वरिष्ठ पत्र का सोमनाथ तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी, नगर परिषद पूर्व नेता नेता प्रतिपक्ष श्याम लीलर, पार्षद मानसिंह, पार्षद सीताराम, पार्षद हरेसिंह गावर,पार्षद राजेश ठाकुर, नेहा जायसवाल,हंसा सेन ,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू यादव,राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून चौधरी, पत्रकार विष्णु यादव,पत्रकार राहुल सेन मांडव, मंडल महामंत्री यश यादव,सहित 15 ही वार्ड के पार्षद जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।4
- Post by Journalist Akki1
- इंदौर से खेतिया जा रही यात्री बस पर पथराव में 1 महिला घायल हो गई है जिसकी जानकारी पुलिस थाने पर यात्रियों एवं स्टाफ द्वारा दी गई है।1