चित्रकूट के सरदार पटेल इंटर कॉलेज, ऐंचरा में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (29 जुलाई) के उपलक्ष्य में "वन्यजीव संरक्षण और सुरक्षा" विषय पर चित्रकला, निबंध लेखन एवं वन्यजीव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रानीपुर टाइगर रिजर्व की पयस्विनी रेंज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन जूनियर वर्ग (कक्षा 9-10) और सीनियर वर्ग (कक्षा 11-12) के लिए किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं में प्रथम पुरस्कार के रूप में स्कूल बैग, द्वितीय पुरस्कार में ज्योमेट्री बॉक्स और तृतीय पुरस्कार में वाटर बॉटल प्रदान की गई। चयनित सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेता 29 जुलाई को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रीय वनाधिकारी के मार्गदर्शन में पयस्विनी रेंज के वन विभाग अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसके अंत में विद्यार्थियों से राष्ट्रीय पशु बाघ और वन्यजीवों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

- चित्रकूट के सरदार पटेल इंटर कॉलेज, ऐंचरा में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (29 जुलाई) के उपलक्ष्य में "वन्यजीव संरक्षण और सुरक्षा" विषय पर चित्रकला, निबंध लेखन एवं वन्यजीव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रानीपुर टाइगर रिजर्व की पयस्विनी रेंज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन जूनियर वर्ग (कक्षा 9-10) और सीनियर वर्ग (कक्षा 11-12) के लिए किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं में प्रथम पुरस्कार के रूप में स्कूल बैग, द्वितीय पुरस्कार में ज्योमेट्री बॉक्स और तृतीय पुरस्कार में वाटर बॉटल प्रदान की गई। चयनित सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेता 29 जुलाई को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रीय वनाधिकारी के मार्गदर्शन में पयस्विनी रेंज के वन विभाग अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसके अंत में विद्यार्थियों से राष्ट्रीय पशु बाघ और वन्यजीवों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।1
- चित्रकूट में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है। इस पुलिस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है।2
- चित्रकूट जिले के मऊ क्षेत्र स्थित ग्राम बरवार निवासी सूरज बली पुत्र बोधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को आवेदन देकर गाटा नंबर 238 में अपनी जमीन पर कब्जा और रास्ता दिलाने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि रजिस्ट्री होने के बावजूद दबंगों द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा नहीं दिया जा रहा है। मुख्य रास्ते में पिलर गाड़कर और गाय-भैंस बांधकर उनका रास्ता रोक दिया गया है, जिससे उनका ट्रैक्टर और चार पहिया वाहन वहां से निकल नहीं पा रहा है। पीड़ित के मुताबिक, बिहारी लाल पुत्र धोनी ने रास्ते में चार पिलर बनवा दिए थे। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे कानूनगो और लेखपाल ने नापजोख कर चारों पिलरों को अवैध माना था और सोमवार तक रास्ता दिलाने का भरोसा दिया था। कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसडीएम और फिर डीएम को लिखित आवेदन दिया, जहां दो दिन में रास्ता दिलवाने का आश्वासन मिला था। इसके बावजूद अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें रास्ता नहीं मिल सका। सूरज बली ने हीरालाल पुत्र सुरजू, कमलेश पुत्र दतिया, धर्म नारायण पुत्र सहदेव, हुब लाल पुत्र सुरजू और कुनुक देवी पत्नी फूलचंद पर मिलकर रास्ता रोकने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि गाटा नंबर 238 में कुल 9 हिस्सेदार हैं और सभी का सड़क की तरफ हक बनता है। इसलिए लेखपाल, कानूनगो और पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी जमीन की नापजोख कराकर रोड की तरफ सभी हिस्सेदारों का बंटवारा किया जाए और उन्हें कब्जा दिलाया जाए।1
- चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र स्थित कौबरा बराछी गांव में शनिवार की सुबह 9 बजे खेत में धान की रोपाई के दौरान एक महिला को सर्प ने डस लिया। पीड़ित महिला की पहचान सुनील की पत्नी सुशीला के रूप में हुई है। खेत में काम करते समय सर्प के काटने से सुशीला की हालत बिगड़ गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में सुशीला को गांव के ही ओझा के पास ले गए और झाड़-फूंक कराई। हालांकि, झाड़-फूंक से हालत में कोई सुधार न होने पर परिजनों ने सुशीला को सोनेपुर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।1