Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dwarika prasad Yadaw
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कोरबा जिले की कटघोरा विधानसभा से विधायक प्रेमचंद पटेल के निज सचिव पर स्वेच्छानुदान की राशि में बड़ा खेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पाली तानाखार निवासी निज सचिव पर सरकारी राशि में सीधे तौर पर सेंधमारी करने का आरोप है। इस वितरण में गरीब और जरूरतमंद लोगों को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया है। जरूरतमंदों का हक मारते हुए विधायक के इस निज सचिव द्वारा केवल अपने करीबी और बाहरी लोगों को ही स्वेच्छानुदान की राशि बांटी जा रही है।1
- शक्ति में पिछले 14 दिनों से लापता प्रांशु साहू का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस मामले में ऐश्वर्य CG 24 न्यूज़ ने जनता से एक भावुक अपील की है ताकि लापता प्रांशु का पता लगाया जा सके।1
- रायगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर युवक से मारपीट कर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुसौर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम तेतला निवासी पीड़ित कमल प्रसाद जांगड़े ने थाना पुसौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 जुलाई की रात करीब 10:20 बजे जब वह रायगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे, तब लोहरसिंह पेट्रोल पंप के आगे मां मंगला नर्सिंग कॉलेज के पास एक बिना नंबर की नीले रंग की स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर बैग व पर्स में रखे ₹2,500 नकद, एक रियलमी पी2 प्रो मोबाइल, चार एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी लूटकर फरार हो गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटा गया रियलमी पी2 प्रो मोबाइल, ₹1,600 नकद, चार एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली है। तहसीलदार पुसौर की उपस्थिति में कराई गई शिनाख्ती परेड में पीड़ित ने तीनों आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चाणक्य शर्मा उर्फ दिलीप शर्मा (33 वर्ष), चन्द्रभानू साव (26 वर्ष) और एक 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं, जिनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस मामले के सफल खुलासे में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर नायक, प्रधान आरक्षक बसंत पाण्डेय और आरक्षक कमलेश निराला की सराहनीय भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि जिले में लूटपाट जैसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।1
- कोरबा के करतला में बडमार जंगल के भीतर जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए मौके से 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।1
- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक के निज सचिव पद पर किसी दूसरे विधानसभा क्षेत्र के व्यक्ति को नियुक्त करने को लेकर घमासान मचा हुआ है।1
- Post by Dwarika prasad Yadaw1