Shuru
Apke Nagar Ki App…
KOMAL ENTERPRESE
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by KOMAL ENTERPRESE1
- Post by Harsh Bawa1
- कल राज्यपाल से मिलेगा भाजपा विधायक दल, निधि जारी करने और विधायक प्राथमिकताओं की DPR स्वीकृति की करेगा मांग : रणधीर शर्मा शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस शिमला में संपन्न हुई। बैठक की जानकारी देते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे जनविरोधी निर्णयों पर गंभीर चर्चा की गई और जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से विभिन्न मंचों और स्थानों पर उठाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी 6 और 7 फरवरी को होने वाली योजना बैठकों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ और तय किया गया कि भाजपा विधायक इन बैठकों में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। हाल ही में सरकार द्वारा पंचायत चुनावों को टालने के प्रयासों पर भी विधायक दल ने गंभीर चिंता व्यक्त की और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत बताया। रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक दल ने इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार ने अक्टूबर महीने के बाद से विधायक क्षेत्र विकास निधि जारी नहीं की है और इस वित्तीय वर्ष में भी केवल आधी विधायक निधि जारी की गई, जबकि शेष निधि रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि बजट में प्रावधान होने के बावजूद निधि रोकना विधायकों और प्रदेश की जनता—दोनों के साथ अन्याय है। विधायक क्षेत्र विकास निधि का उपयोग सीधे विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों और आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए होता है, लेकिन सरकार ने उसे भी बाधित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार ऐच्छिक निधि, जिससे गरीब मरीजों के इलाज और जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जाती थी, उसे भी सरकार ने बंद कर दिया है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को सीधा नुकसान हो रहा है। बैठक में इस बात पर भी चिंता जताई गई कि सरकार ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में विपक्षी विधायकों की प्राथमिकताओं को स्वीकृति के लिए आगे नहीं भेजा। यहां तक कि उन कार्यों की DPR तक तैयार नहीं की गई। इससे विपक्षी क्षेत्रों के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं और विधायकों में भारी असंतोष है। रणधीर शर्मा ने बताया कि विधायक दल ने निर्णय लिया है कि कल सुबह 9:30 बजे भाजपा का समूचा विधायक दल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल से मिलेगा और ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन के माध्यम से विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि तुरंत जारी करने, विधायक प्राथमिकताओं की DPR बनाने और उन्हें नाबार्ड को भेजकर स्वीकृत कराने की मांग की जाएगी ताकि विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में भी विकास कार्य आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक इन सभी मुद्दों को योजना बैठकों और अन्य मंचों पर जोरदार ढंग से उठाएंगे तथा मुख्यमंत्री से भी सीधे मांग करेंगे कि निधियां तुरंत जारी की जाएं और विभागों को DPR तैयार करने के निर्देश दिए जाएं। बैठक में पूर्व मंत्री विक्रम सिंह, विपिन सिंह परमार, सुखराम चौधरी, बलवीर वर्मा, राकेश जम्वाल, हंस राज, इंद्र दत्त लखनपाल, सतपाल सिंह सत्ती, डीएस ठाकुर, जनक राज, इंद्र सिंह गांधी, जेआर कटवाल, पवन काजल, प्रकाश राणा, रीना कश्यप, सुरेंद्र शौरी, रणवीर सिंह, आशीष शर्मा, पूर्ण चंद, दिलीप ठाकुर, लोकेंद्र कुमार, दीपराज सहित अनेक विधायक उपस्थित रहे।1
- शाहाबाद जीटी रोड पर बसी चीमा कॉलोनी को 20 से 25 वर्षों बाद मिली स्वच्छ पेयजल धारा कॉलोनी के निवासियों ने मास्टर सुभाष कलसाना का किया आभार व्यक्त1
- झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ने झंडूता की जनता को करोड़ों की सौगात दी। मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार द्वारा रखी गई मांगों को पूरा किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं को सीबीएसई बनाने की घोषणा की। इसके अलावा बरठीं में पुलिस चौकी खोली जाएगी। यही नहीं सिविल अस्पताल बरठीं में जल्द ही चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाएगी। खास बात यह रही है कि बरठीं और झंडूता क्षेत्र की दूरी कम करने वाले री रड़ोह पुल के लिए भी मुख्यमंत्री ने अढ़ाई करोड़ की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा मलांगण स्कूल को अपग्रेड करने के अलावा शाहतलाई में उप तहसील खोलने का भी ऐलान किया। गुरूवार को बरठीं में मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से आम जनता के हितों के लिए निर्णय लिए हैं। सरकार के निर्णयों का लाभ जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है। लेकिन भाजपा नेता लगातार राजनीति करने पर ही उतारू रहते हैं। जबकि जनता के हितों के हितों के लिए हुए निर्णयों को लेकर भाजपा नेताओं को भी सहयोग करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार द्वारा लगातार झंडूता क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया जाता है और प्रदेश सरकार की ओर से इस क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी भविष्य में भी प्रदेश की सरकार जनता के हितों के लिए निर्णय लेगी।1
- गढ़वाली फीचर फ़िल्म बौल्या काका अब दुबारा बड़े परदे पर रिलीज़ हो रही है उत्तराखंड और एनसीआर में4
- जनपद देहरादून कालसी क्षेत्र पंचायत सदस्य किरण जी के घर में आज अचानक आग लग गई। इस भीषण आग में घर में रखा सारा नगद धन और जरूरी सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना से परिवार को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चिंता का माहौल है। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आर्थिक सहायता व राहत प्रदान की जाए, ताकि हुए नुकसान की भरपाई हो सके।1
- Post by KOMAL ENTERPRESE1