logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा विधायक दल की बैठक में सरकार के जनविरोधी फैसलों पर गहरी चिंता, विधायक निधि और ऐच्छिक निधि रोकने पर कड़ा विरोध... कल राज्यपाल से मिलेगा भाजपा विधायक दल, निधि जारी करने और विधायक प्राथमिकताओं की DPR स्वीकृति की करेगा मांग : रणधीर शर्मा शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस शिमला में संपन्न हुई। बैठक की जानकारी देते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे जनविरोधी निर्णयों पर गंभीर चर्चा की गई और जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से विभिन्न मंचों और स्थानों पर उठाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी 6 और 7 फरवरी को होने वाली योजना बैठकों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ और तय किया गया कि भाजपा विधायक इन बैठकों में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। हाल ही में सरकार द्वारा पंचायत चुनावों को टालने के प्रयासों पर भी विधायक दल ने गंभीर चिंता व्यक्त की और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत बताया। रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक दल ने इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार ने अक्टूबर महीने के बाद से विधायक क्षेत्र विकास निधि जारी नहीं की है और इस वित्तीय वर्ष में भी केवल आधी विधायक निधि जारी की गई, जबकि शेष निधि रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि बजट में प्रावधान होने के बावजूद निधि रोकना विधायकों और प्रदेश की जनता—दोनों के साथ अन्याय है। विधायक क्षेत्र विकास निधि का उपयोग सीधे विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों और आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए होता है, लेकिन सरकार ने उसे भी बाधित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार ऐच्छिक निधि, जिससे गरीब मरीजों के इलाज और जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जाती थी, उसे भी सरकार ने बंद कर दिया है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को सीधा नुकसान हो रहा है। बैठक में इस बात पर भी चिंता जताई गई कि सरकार ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में विपक्षी विधायकों की प्राथमिकताओं को स्वीकृति के लिए आगे नहीं भेजा। यहां तक कि उन कार्यों की DPR तक तैयार नहीं की गई। इससे विपक्षी क्षेत्रों के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं और विधायकों में भारी असंतोष है। रणधीर शर्मा ने बताया कि विधायक दल ने निर्णय लिया है कि कल सुबह 9:30 बजे भाजपा का समूचा विधायक दल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल से मिलेगा और ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन के माध्यम से विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि तुरंत जारी करने, विधायक प्राथमिकताओं की DPR बनाने और उन्हें नाबार्ड को भेजकर स्वीकृत कराने की मांग की जाएगी ताकि विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में भी विकास कार्य आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक इन सभी मुद्दों को योजना बैठकों और अन्य मंचों पर जोरदार ढंग से उठाएंगे तथा मुख्यमंत्री से भी सीधे मांग करेंगे कि निधियां तुरंत जारी की जाएं और विभागों को DPR तैयार करने के निर्देश दिए जाएं। बैठक में पूर्व मंत्री विक्रम सिंह, विपिन सिंह परमार, सुखराम चौधरी, बलवीर वर्मा, राकेश जम्वाल, हंस राज, इंद्र दत्त लखनपाल, सतपाल सिंह सत्ती, डीएस ठाकुर, जनक राज, इंद्र सिंह गांधी, जेआर कटवाल, पवन काजल, प्रकाश राणा, रीना कश्यप, सुरेंद्र शौरी, रणवीर सिंह, आशीष शर्मा, पूर्ण चंद, दिलीप ठाकुर, लोकेंद्र कुमार, दीपराज सहित अनेक विधायक उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
6 hrs ago

भाजपा विधायक दल की बैठक में सरकार के जनविरोधी फैसलों पर गहरी चिंता, विधायक निधि और ऐच्छिक निधि रोकने पर कड़ा विरोध... कल राज्यपाल से मिलेगा भाजपा विधायक दल, निधि जारी करने और विधायक प्राथमिकताओं की DPR स्वीकृति की करेगा मांग : रणधीर शर्मा शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस शिमला में संपन्न हुई। बैठक की जानकारी देते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे जनविरोधी निर्णयों पर गंभीर चर्चा की गई और जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से विभिन्न मंचों और स्थानों पर उठाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी 6 और 7 फरवरी को होने वाली योजना बैठकों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ और तय किया गया कि भाजपा विधायक इन बैठकों में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। हाल ही में सरकार द्वारा पंचायत चुनावों को टालने के प्रयासों पर भी विधायक दल ने गंभीर चिंता व्यक्त की और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत बताया। रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक दल ने इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार ने अक्टूबर महीने के बाद से विधायक क्षेत्र विकास निधि जारी नहीं की है और इस वित्तीय वर्ष में भी केवल आधी विधायक निधि जारी की गई, जबकि शेष निधि रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि बजट में प्रावधान होने के बावजूद निधि रोकना विधायकों और प्रदेश की जनता—दोनों के साथ अन्याय है। विधायक क्षेत्र विकास निधि का उपयोग सीधे विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों और आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए होता है, लेकिन सरकार ने उसे भी बाधित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार ऐच्छिक निधि, जिससे गरीब मरीजों के इलाज और जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जाती थी, उसे भी सरकार ने बंद कर दिया है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को सीधा नुकसान हो रहा है। बैठक में इस बात पर भी चिंता जताई गई कि सरकार ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में विपक्षी विधायकों की प्राथमिकताओं को स्वीकृति के लिए आगे नहीं भेजा। यहां तक कि उन कार्यों की DPR तक तैयार नहीं की गई। इससे विपक्षी क्षेत्रों के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं और विधायकों में भारी असंतोष है। रणधीर शर्मा ने बताया कि विधायक दल ने निर्णय लिया है कि कल सुबह 9:30 बजे भाजपा का समूचा विधायक दल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल से मिलेगा और ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन के माध्यम से विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि तुरंत जारी करने, विधायक प्राथमिकताओं की DPR बनाने और उन्हें नाबार्ड को भेजकर स्वीकृत कराने की मांग की जाएगी ताकि विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में भी विकास कार्य आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक इन सभी मुद्दों को योजना बैठकों और अन्य मंचों पर जोरदार ढंग से उठाएंगे तथा मुख्यमंत्री से भी सीधे मांग करेंगे कि निधियां तुरंत जारी की जाएं और विभागों को DPR तैयार करने के निर्देश दिए जाएं। बैठक में पूर्व मंत्री विक्रम सिंह, विपिन सिंह परमार, सुखराम चौधरी, बलवीर वर्मा, राकेश जम्वाल, हंस राज, इंद्र दत्त लखनपाल, सतपाल सिंह सत्ती, डीएस ठाकुर, जनक राज, इंद्र सिंह गांधी, जेआर कटवाल, पवन काजल, प्रकाश राणा, रीना कश्यप, सुरेंद्र शौरी, रणवीर सिंह, आशीष शर्मा, पूर्ण चंद, दिलीप ठाकुर, लोकेंद्र कुमार, दीपराज सहित अनेक विधायक उपस्थित रहे।

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • कल राज्यपाल से मिलेगा भाजपा विधायक दल, निधि जारी करने और विधायक प्राथमिकताओं की DPR स्वीकृति की करेगा मांग : रणधीर शर्मा शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस शिमला में संपन्न हुई। बैठक की जानकारी देते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे जनविरोधी निर्णयों पर गंभीर चर्चा की गई और जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से विभिन्न मंचों और स्थानों पर उठाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी 6 और 7 फरवरी को होने वाली योजना बैठकों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ और तय किया गया कि भाजपा विधायक इन बैठकों में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। हाल ही में सरकार द्वारा पंचायत चुनावों को टालने के प्रयासों पर भी विधायक दल ने गंभीर चिंता व्यक्त की और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत बताया। रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक दल ने इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार ने अक्टूबर महीने के बाद से विधायक क्षेत्र विकास निधि जारी नहीं की है और इस वित्तीय वर्ष में भी केवल आधी विधायक निधि जारी की गई, जबकि शेष निधि रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि बजट में प्रावधान होने के बावजूद निधि रोकना विधायकों और प्रदेश की जनता—दोनों के साथ अन्याय है। विधायक क्षेत्र विकास निधि का उपयोग सीधे विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों और आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए होता है, लेकिन सरकार ने उसे भी बाधित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार ऐच्छिक निधि, जिससे गरीब मरीजों के इलाज और जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जाती थी, उसे भी सरकार ने बंद कर दिया है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को सीधा नुकसान हो रहा है। बैठक में इस बात पर भी चिंता जताई गई कि सरकार ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में विपक्षी विधायकों की प्राथमिकताओं को स्वीकृति के लिए आगे नहीं भेजा। यहां तक कि उन कार्यों की DPR तक तैयार नहीं की गई। इससे विपक्षी क्षेत्रों के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं और विधायकों में भारी असंतोष है। रणधीर शर्मा ने बताया कि विधायक दल ने निर्णय लिया है कि कल सुबह 9:30 बजे भाजपा का समूचा विधायक दल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल से मिलेगा और ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन के माध्यम से विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि तुरंत जारी करने, विधायक प्राथमिकताओं की DPR बनाने और उन्हें नाबार्ड को भेजकर स्वीकृत कराने की मांग की जाएगी ताकि विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में भी विकास कार्य आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक इन सभी मुद्दों को योजना बैठकों और अन्य मंचों पर जोरदार ढंग से उठाएंगे तथा मुख्यमंत्री से भी सीधे मांग करेंगे कि निधियां तुरंत जारी की जाएं और विभागों को DPR तैयार करने के निर्देश दिए जाएं। बैठक में पूर्व मंत्री विक्रम सिंह, विपिन सिंह परमार, सुखराम चौधरी, बलवीर वर्मा, राकेश जम्वाल, हंस राज, इंद्र दत्त लखनपाल, सतपाल सिंह सत्ती, डीएस ठाकुर, जनक राज, इंद्र सिंह गांधी, जेआर कटवाल, पवन काजल, प्रकाश राणा, रीना कश्यप, सुरेंद्र शौरी, रणवीर सिंह, आशीष शर्मा, पूर्ण चंद, दिलीप ठाकुर, लोकेंद्र कुमार, दीपराज सहित अनेक विधायक उपस्थित रहे।
    1
    कल राज्यपाल से मिलेगा भाजपा विधायक दल, निधि जारी करने और विधायक प्राथमिकताओं की DPR स्वीकृति की करेगा मांग : रणधीर शर्मा
शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस शिमला में संपन्न हुई। बैठक की जानकारी देते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे जनविरोधी निर्णयों पर गंभीर चर्चा की गई और जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से विभिन्न मंचों और स्थानों पर उठाने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी 6 और 7 फरवरी को होने वाली योजना बैठकों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ और तय किया गया कि भाजपा विधायक इन बैठकों में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। हाल ही में सरकार द्वारा पंचायत चुनावों को टालने के प्रयासों पर भी विधायक दल ने गंभीर चिंता व्यक्त की और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत बताया।
रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक दल ने इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार ने अक्टूबर महीने के बाद से विधायक क्षेत्र विकास निधि जारी नहीं की है और इस वित्तीय वर्ष में भी केवल आधी विधायक निधि जारी की गई, जबकि शेष निधि रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि बजट में प्रावधान होने के बावजूद निधि रोकना विधायकों और प्रदेश की जनता—दोनों के साथ अन्याय है। विधायक क्षेत्र विकास निधि का उपयोग सीधे विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों और आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए होता है, लेकिन सरकार ने उसे भी बाधित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार ऐच्छिक निधि, जिससे गरीब मरीजों के इलाज और जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जाती थी, उसे भी सरकार ने बंद कर दिया है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को सीधा नुकसान हो रहा है।
बैठक में इस बात पर भी चिंता जताई गई कि सरकार ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में विपक्षी विधायकों की प्राथमिकताओं को स्वीकृति के लिए आगे नहीं भेजा। यहां तक कि उन कार्यों की DPR तक तैयार नहीं की गई। इससे विपक्षी क्षेत्रों के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं और विधायकों में भारी असंतोष है।
रणधीर शर्मा ने बताया कि विधायक दल ने निर्णय लिया है कि कल सुबह 9:30 बजे भाजपा का समूचा विधायक दल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल से मिलेगा और ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन के माध्यम से विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि तुरंत जारी करने, विधायक प्राथमिकताओं की DPR बनाने और उन्हें नाबार्ड को भेजकर स्वीकृत कराने की मांग की जाएगी ताकि विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में भी विकास कार्य आगे बढ़ सकें।
उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक इन सभी मुद्दों को योजना बैठकों और अन्य मंचों पर जोरदार ढंग से उठाएंगे तथा मुख्यमंत्री से भी सीधे मांग करेंगे कि निधियां तुरंत जारी की जाएं और विभागों को DPR तैयार करने के निर्देश दिए जाएं। बैठक में पूर्व मंत्री विक्रम सिंह, विपिन सिंह परमार, सुखराम चौधरी, बलवीर वर्मा, राकेश जम्वाल, हंस राज, इंद्र दत्त लखनपाल, सतपाल सिंह सत्ती, डीएस ठाकुर, जनक राज, इंद्र सिंह गांधी, जेआर कटवाल, पवन काजल, प्रकाश राणा, रीना कश्यप, सुरेंद्र शौरी, रणवीर सिंह, आशीष शर्मा, पूर्ण चंद, दिलीप ठाकुर, लोकेंद्र कुमार, दीपराज सहित अनेक विधायक उपस्थित रहे।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    6 hrs ago
  • झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ने झंडूता की जनता को करोड़ों की सौगात दी। मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार द्वारा रखी गई मांगों को पूरा किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं को सीबीएसई बनाने की घोषणा की। इसके अलावा बरठीं में पुलिस चौकी खोली जाएगी। यही नहीं सिविल अस्पताल बरठीं में जल्द ही चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाएगी। खास बात यह रही है कि बरठीं और झंडूता क्षेत्र की दूरी कम करने वाले री रड़ोह पुल के लिए भी मुख्यमंत्री ने अढ़ाई करोड़ की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा मलांगण स्कूल को अपग्रेड करने के अलावा शाहतलाई में उप तहसील खोलने का भी ऐलान किया। गुरूवार को बरठीं में मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से आम जनता के हितों के लिए निर्णय लिए हैं। सरकार के निर्णयों का लाभ जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है। लेकिन भाजपा नेता लगातार राजनीति करने पर ही उतारू रहते हैं। जबकि जनता के हितों के हितों के लिए हुए निर्णयों को लेकर भाजपा नेताओं को भी सहयोग करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार द्वारा लगातार झंडूता क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया जाता है और प्रदेश सरकार की ओर से इस क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी भविष्य में भी प्रदेश की सरकार जनता के हितों के लिए निर्णय लेगी।
    1
    झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ने झंडूता की जनता को करोड़ों की सौगात दी। मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार द्वारा रखी गई मांगों को पूरा किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं को सीबीएसई बनाने की घोषणा की। इसके अलावा बरठीं में पुलिस चौकी खोली जाएगी। यही नहीं सिविल अस्पताल बरठीं में जल्द ही चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाएगी। खास बात यह रही है कि बरठीं और झंडूता क्षेत्र की दूरी कम करने वाले री रड़ोह पुल के लिए भी मुख्यमंत्री ने अढ़ाई करोड़ की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा मलांगण स्कूल को अपग्रेड करने के अलावा शाहतलाई में उप तहसील खोलने का भी ऐलान किया। 
गुरूवार को बरठीं में मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से आम जनता के हितों के लिए निर्णय लिए हैं। सरकार के निर्णयों का लाभ जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है। लेकिन भाजपा नेता लगातार राजनीति करने पर ही उतारू रहते हैं। जबकि जनता के हितों के हितों के लिए हुए निर्णयों को लेकर भाजपा नेताओं को भी सहयोग करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार द्वारा लगातार झंडूता क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया जाता है और प्रदेश सरकार की ओर से इस क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी भविष्य में भी प्रदेश की सरकार जनता के हितों के लिए निर्णय लेगी।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गढ़वाली फीचर फ़िल्म बौल्या काका अब दुबारा बड़े परदे पर रिलीज़ हो रही है उत्तराखंड और एनसीआर में
    4
    गढ़वाली फीचर फ़िल्म बौल्या काका अब दुबारा बड़े परदे पर रिलीज़ हो रही है उत्तराखंड और एनसीआर में
    user_G B music
    G B music
    Chaupal, Shimla•
    8 hrs ago
  • Post by KOMAL ENTERPRESE
    1
    Post by KOMAL ENTERPRESE
    user_KOMAL ENTERPRESE
    KOMAL ENTERPRESE
    पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • घुमारवीं में राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनता को संबोधित करते हुए कहा #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
    1
    घुमारवीं में राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनता को संबोधित करते हुए कहा
#kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रिपोर्ट –5 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज तहसील की तलाड़ा पंचायत के पूर्व उप प्रधान सुभाष ठाकुर को पंचायत में बेहतर कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने अपनी पंचायत के लोगों के हितों की अनेकों लड़ाइयां लड़ी और विकास कार्यों में योगदान दिया। वीरवार को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।
    1
    रिपोर्ट –5 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
सैंज तहसील की तलाड़ा पंचायत के पूर्व उप प्रधान सुभाष ठाकुर को पंचायत में बेहतर कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने अपनी पंचायत के लोगों के हितों की अनेकों लड़ाइयां लड़ी और विकास कार्यों में योगदान दिया। वीरवार को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बड़सर जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर के अंतर्गत आने वाले ढटवाल क्षेत्र में अवैध खनन का गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। शुक्र खड्ड क्षेत्र में खुलेआम खनन किया जा रहा है और इसे रोकने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार खनन माफियाओं ने खड्ड में चार से पांच फीट तक गहरे गड्ढे खोद दिए हैं, जिससे क्षेत्र की भौगोलिक संरचना पूरी तरह बिगड़ चुकी है।जानकारी के मुताबिक क्रेशर की लीज और भूर्जियों तक ही खनन की सीमित अनुमति थी, लेकिन इसके बाहर भी दिनदहाड़े 15 से 20 ट्रैक्टर लगातार खनिज सामग्री उठाकर ले जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि खड्डों से बजरी और पत्थर उठाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है, इसके बावजूद ट्रैक्टरों में भर-भरकर पत्थर ढोए जा रहे हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि खनन माफिया नियमों और कानून को खुलेआम चुनौती दे रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध खनन से खेतों की जमीन कमजोर हो गई है और खड्डों के किनारे बसे इलाकों में खतरा बढ़ता जा रहा है। बरसात के मौसम में इन गहरे गड्ढों के कारण बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके अलावा भारी ट्रैक्टरों की आवाजाही से ग्रामीण संपर्क सड़कों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों को अवगत करवाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों की मांग है कि अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यावरण और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। बॉक्स ढटवाल क्षेत्र की शुक्र खड्ड में क्रेशर संचालकों द्वारा अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। डीएसपी बड़सर लालमन ने कहा कि शिकायतों के आधार पर बहुत जल्द मौके पर निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खनन माफिया के चालान किए जाएंगे और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि जो लोग प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
    2
    बड़सर
जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर के अंतर्गत आने वाले ढटवाल क्षेत्र में अवैध खनन का गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। शुक्र खड्ड
क्षेत्र में खुलेआम खनन किया जा रहा है और इसे रोकने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार खनन माफियाओं ने खड्ड में चार से पांच फीट तक गहरे गड्ढे खोद दिए हैं, जिससे क्षेत्र की भौगोलिक संरचना पूरी तरह बिगड़ चुकी है।जानकारी के मुताबिक क्रेशर की लीज और भूर्जियों तक ही खनन की सीमित अनुमति थी, लेकिन इसके बाहर भी दिनदहाड़े 15 से 20 ट्रैक्टर लगातार खनिज सामग्री उठाकर ले जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि खड्डों से बजरी और पत्थर उठाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है, इसके बावजूद ट्रैक्टरों में भर-भरकर पत्थर ढोए जा रहे हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि खनन माफिया नियमों और कानून को खुलेआम चुनौती दे रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध खनन से खेतों की जमीन कमजोर हो गई है और खड्डों के किनारे बसे इलाकों में खतरा बढ़ता जा रहा है। बरसात के मौसम में इन गहरे गड्ढों के कारण बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके अलावा भारी ट्रैक्टरों की आवाजाही से ग्रामीण संपर्क सड़कों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों को अवगत करवाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों की मांग है कि अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यावरण और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
बॉक्स
ढटवाल क्षेत्र की शुक्र खड्ड में क्रेशर संचालकों द्वारा अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। डीएसपी बड़सर लालमन ने कहा कि शिकायतों के आधार पर बहुत जल्द मौके पर निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खनन माफिया के चालान किए जाएंगे और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि जो लोग प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
    user_Thakur Jagran news paper
    Thakur Jagran news paper
    बरसर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • केंद्र दे रहा विकास की रफ्तार, प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल : इंद्र सिंह गांधी* *पर्यटन से लेकर रोजगार तक निष्क्रिय कांग्रेस सरकार : इंद्र सिंह गांधी* *हिमाचल में विकास ठप, केंद्र कर रहा ऐतिहासिक काम : इंद्र सिंह गांधी* बल्ह (मंडी)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बल्ह विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंद्र सिंह गांधी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत @2047” के विज़न को साकार करने वाला ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया। प्रेस वार्ता की शुरुआत करते हुए विधायक गांधी ने मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत किया और कहा कि यह बजट देश की आर्थिक मजबूती, सामाजिक न्याय और सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि यह पहला बजट है जो कर्तव्य भवन में तैयार किया गया है, जो अपने आप में ऐतिहासिक महत्व रखता है। विधायक गांधी ने कहा कि यह बजट पूरी तरह समावेशी है और समाज के हर वर्ग—महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों, मजदूरों और किसानों—की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। “सबका साथ, सबका विकास” इस बजट की मूल भावना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि बजट में हर जिले में महिलाओं एवं छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने का प्रावधान महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा और सराहनीय कदम है। साथ ही घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रावधान भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विधायक गांधी ने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप इंडिया, खेलो इंडिया और युवाओं के लिए रोजगार से जुड़े प्रावधान देश की आर्थिक ग्रोथ को तेज़ करेंगे। पर्यटन विकास और अगले पाँच वर्षों में 20 नए जल मार्ग शुरू करने का निर्णय ऐतिहासिक है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। मंडी जिला एयरपोर्ट पर केंद्र का बड़ा निर्णय विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मंडी जिले में प्रस्तावित एयरपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। *प्रदेश सरकार के खिलाफ बयान* प्रेस वार्ता के अंत में विधायक गांधी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जहां केंद्र सरकार विकास के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है, वहीं प्रदेश सरकार पूरी तरह निष्क्रिय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पराशर झील, रिवालसर और नलसर झील जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास के लिए बार-बार आग्रह के बावजूद प्रदेश सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे हिमाचल का विकास प्रभावित हो रहा है। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस जनहितकारी बजट के लिए हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बल्ह मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर तथा भाजपा के पूर्व महासचिव एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्य अक्षय ठाकुर भी उपस्थित रहे।
    1
    केंद्र दे रहा विकास की रफ्तार, प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल : इंद्र सिंह गांधी*
*पर्यटन से लेकर रोजगार तक निष्क्रिय कांग्रेस सरकार : इंद्र सिंह गांधी*
*हिमाचल में विकास ठप, केंद्र कर रहा ऐतिहासिक काम : इंद्र सिंह गांधी*
बल्ह (मंडी)।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बल्ह विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंद्र सिंह गांधी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत @2047” के विज़न को साकार करने वाला ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया।
प्रेस वार्ता की शुरुआत करते हुए विधायक गांधी ने मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत किया और कहा कि यह बजट देश की आर्थिक मजबूती, सामाजिक न्याय और सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि यह पहला बजट है जो कर्तव्य भवन में तैयार किया गया है, जो अपने आप में ऐतिहासिक महत्व रखता है।
विधायक गांधी ने कहा कि यह बजट पूरी तरह समावेशी है और समाज के हर वर्ग—महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों, मजदूरों और किसानों—की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। “सबका साथ, सबका विकास” इस बजट की मूल भावना है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि बजट में हर जिले में महिलाओं एवं छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने का प्रावधान महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा और सराहनीय कदम है। साथ ही घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रावधान भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विधायक गांधी ने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप इंडिया, खेलो इंडिया और युवाओं के लिए रोजगार से जुड़े प्रावधान देश की आर्थिक ग्रोथ को तेज़ करेंगे। पर्यटन विकास और अगले पाँच वर्षों में 20 नए जल मार्ग शुरू करने का निर्णय ऐतिहासिक है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
मंडी जिला एयरपोर्ट पर केंद्र का बड़ा निर्णय
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मंडी जिले में प्रस्तावित एयरपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
*प्रदेश सरकार के खिलाफ बयान*
प्रेस वार्ता के अंत में विधायक गांधी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जहां केंद्र सरकार विकास के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है, वहीं प्रदेश सरकार पूरी तरह निष्क्रिय बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि पराशर झील, रिवालसर और नलसर झील जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास के लिए बार-बार आग्रह के बावजूद प्रदेश सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे हिमाचल का विकास प्रभावित हो रहा है।
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस जनहितकारी बजट के लिए हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर बल्ह मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर तथा भाजपा के पूर्व महासचिव एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्य अक्षय ठाकुर भी उपस्थित रहे।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.