Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेरचौक में महिलाओं की शानदार प्रदर्शनी | Self Help Group Exhibition Himachal | NRLM Women Empowerment नेरचौक में महिलाओं की शानदार प्रदर्शनी | Self Help Group Exhibition Himachal | NRLM Women Empowerment
BHK News Himachal
नेरचौक में महिलाओं की शानदार प्रदर्शनी | Self Help Group Exhibition Himachal | NRLM Women Empowerment नेरचौक में महिलाओं की शानदार प्रदर्शनी | Self Help Group Exhibition Himachal | NRLM Women Empowerment
More news from Kullu and nearby areas
- रिपोर्ट 2 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज घाटी के बनाऊगी क्षेत्र के देवता पुंदाला आलोकिक शक्ति के मालिक है कुछ वर्षों पहले ही देवता का छोटा सा एक देवरथ तैयार किया गया है जिसमें अद्भुत शक्ति देखकर उसके बहुत सारे भक्त है बन गए हैं। देवता की कई क्षेत्रों में मान्यता है और रामपुर में भी उसके बहुत बड़ी संख्या में भक्त है। देवता ने अपने गुर का चुनाव कर लिया है जिसमें प्रेम सोनी को इसकी जिम्मेदारी सौंप गई है। देखें देव कार्य वाही की वीडियो रिपोर्ट1
- हमीरपुर कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का ग्यारहवां सत्र संपन्न हो चुका है, लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर, विधानसभा का उपयोग जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए किया जाता है, परंतु हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा ने इस पवित्र मंच को अपनी निजी ढाल और परिवार के व्यापारिक बचाव का अड्डा बना दिया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर की जनता ने एक प्रतिनिधि इसलिए चुना था कि वह सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जैसे मुद्दों को सरकार के समक्ष रखेगा और हाल करवायेगा। लेकिन पूरे सत्र के दौरान विधायक ने केवल अपने भाई, चाचा और अपने डूबते हुए अवैध कारोबार का विलाप करते नजर आए। यह न केवल विधायक पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि हमीरपुर की उस जनता के साथ भी बड़ा विश्वासघात है जिसने उन्हें सदन में अपनी आवाज़ बनाकर भेजा था। कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने कहा कि अवैध खनन जैसे गंभीर अपराध पर विधायक आशीष शर्मा का तर्क सुनकर प्रदेश दंग है। उनका कहना है कि— "अगर रॉयल्टी या पेनल्टी बाकी थी, तो सीधे पैसे जमा करवा लेते, एफआईआर की क्या जरूरत थी?" यह बयान कानून-व्यवस्था का सीधा अपमान है। क्या अब प्रदेश में अपराध करने का नया तरीका यह होगा कि 'पकड़े जाओ तो पैसे दे दो, और न पकड़े गए तो मौज करो '? एक चुने हुए विधायक द्वारा सदन में ऐसी भाषा का प्रयोग करना यह दर्शाता है कि वे स्वयं को कानून से ऊपर समझते हैं। आशीष शर्मा ने अपने स्वार्थ के लिए अपने कारोबार को अपने सगे भाई और चाचा के नाम पर स्थानांतरित कर दिया और सारा अवैध कारोबार का सारा दोष अपने परिवार के सर मढ़ दिया । उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद भी, उनके व्यवहार में न तो कोई पश्चाताप है और न ही नैतिकता। 'शराफत' का जो चोला ओढ़कर उन्होंने हमीरपुर की भोली-भाली जनता को गुमराह किया था, वह अब तार-तार हो चुका है। सच सबके सामने आ रहा है कि उनके लिए विधायक का पद केवल अपने निजी साम्राज्य को बचाने का एक जरिया मात्र है।1
- सुजानपुर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुजानपुर बस स्टैंड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर प्रागण में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद विशाल भंडारा लगाया गया ! इस भंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया!4
- Post by Dinesh Kumar1
- घुमारवीं,1 अप्रैल (राकेश):दधोल और जरोड़ा गांववासियों के संयुक्त सहयोग से बुधवार को पारंपरिक दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल की बड़ी माली का फाइनल मुकाबला विकास (दिल्ली) और फतेह (माछीवाड़ा, लुधियाना) के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन निर्धारित समय तक कोई स्पष्ट विजेता नहीं निकल पाया, जिसके चलते मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं छोटी माली के फाइनल में राजा (देहरा बाबा नानक) और हरप्रीत (मनसा) आमने-सामने हुए, जिसमें हरप्रीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दंगल के अंत में कमेटी की ओर से पहलवानों को गुर्ज और गागर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सूरत राम, सुरेश भारद्वाज, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, त्रिलोक शर्मा, नरोत्तम दत्त, धनीराम शर्मा, विनोद शर्मा, राम पाल, दौलती भारद्वाज, सुरेन्द्र शर्मा और अन्नदमंगलम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा।1
- बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जटेहडी स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू रानी ने स्कूल में रिटेल ट्रेड लैब का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कक्षा नौंवी और ग्यारहवीं के छात्र इस शैक्षणिक सत्र से रिटेल को वोकेशनल कोर्स में विकल्प के विषय के रूप में दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि वोकेशनल शिक्षा में रिटेल मैनेजमेंट का क्षेत्र भारत में सबसे तेजी से बढ़ते करियर विकल्पों में से एक है। रिटेल वोकेशनल टीचर श्री अमन शर्मा ने कहा कि इसमें स्टोर मैनेजर, रिटेल बायर, विजुअल मर्चेंडाइज़र और ई-कॉमर्स मैनेजर जैसे पदों के साथ, 12वीं या डिग्री (B.Voc) के बाद ई-कॉमर्स, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और फूड रिटेलिंग में नौकरियों की बेहतरीन संभावनाएं मौजूद हैं। रिटेल ट्रेड अध्यापक अमन शर्मा ने छात्रों को बताया कि यह क्षेत्र अपना खुद का रिटेल व्यवसाय या स्टोर शुरू करने के लिए भी कौशल प्रदान करता है। रिटेल में करियर बनाने के लिए धैर्य, संचार कौशल और ग्राहकों की समस्याओं को सुलझाने की क्षमता बहुत महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में छात्र और अध्यापक मौजूद रहे।1
- हिमाचल में लेबर कोड के खिलाफ उग्र प्रदर्शन | मजदूरों ने मनाया काला दिवस CITU का बड़ा आंदोलन | लेबर कोड वापस लेने की मांग | Himachal Workers Protest Labour Code के खिलाफ देशभर में विरोध, हिमाचल में भी प्रदर्शन तेज मजदूर विरोधी लेबर कोड पर बवाल | हिमाचल में काला दिवस मनाया गया Shimla DC Office में प्रदर्शन | मजदूरों ने PM को सौंपा ज्ञापन1
- रिपोर्ट 1 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। गत वर्ष बरसात में क्षतिग्रस्त में बाईपास सड़क का कार्य प्रगति पर है और यहां 70 मीटर लंबी कंक्रीट दीवार निर्माणाधीन है ठेकेदार निर्माण कार्य में लगा हुआ है और कार्य लगभग अंतिम चरण पर है1
- प्रसिद्ध व्यवसायी लक्की सोनी व बिक्की सोनी द्वारा पहाड़ी धाम का भव्य आयोजन, शिमला से बिलासपुर-नालागढ़ तक से पहुंचे श्रद्धालु बंगाणा, उपमंडल बंगाणा में आयोजित विशाल जागरण में उस समय भक्ति की अद्भुत छटा देखने को मिली, जब प्रसिद्ध गायक आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने अपने मधुर भजनों से पूरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया,जागरण के दौरान जैसे ही उन्होंने लोकप्रिय भजन “मेरे कृष्ण दी बंसी बजती सुनदी बंगाणा बलिया नू” प्रस्तुत किया, पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया और श्रद्धालु तालियों जयकारों के साथ भजनों का आनंद लेने लगे।इस भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसायी लक्की सोनी व बिक्की सोनी द्वारा किया गया था,जागरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पंडाल छोटा पड़ गया और बड़ी संख्या में लोगों को बाहर खड़े होकर भी भजनों का आनंद लेना पड़ा। यह जागरण क्षेत्र में लंबे समय तक याद रखा जाने वाला आयोजन बन गया। जागरण का शुभारंभ रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे हुआ और देर रात करीब दो बजे तक भक्ति का यह सिलसिला लगातार चलता रहा। आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने एक से बढ़कर एक माता व श्रीकृष्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिनमें “मेरे बाबे दा चिमटा”, “माता की भेजें” तथा श्रीकृष्ण भजनों ने विशेष रूप से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। आचार्य जगमोहन शास्त्री जी की मधुर आवाज और ऊर्जावान प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और जय माता दी के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। कई श्रद्धालु भजनों की धुन पर नृत्य करते नजर आए, जिस से माहौल और भी उल्लासपूर्ण बन गया। इस विशाल जागरण में दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शिमला, बिलासपुर और नालागढ़ सहित विभिन्न स्थानों से आए भक्तों ने इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं का उत्साह इतना अधिक था कि देर रात तक पंडाल पूरी तरह भरा रहा। पहाड़ी धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ जागरण के साथ आयोजक में लक्की सोनी बिक्की सोनी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भव्य पहाड़ी धाम का भी आयोजन किया गया था। प्रसिद्ध व्यवसायी लक्की सोनी और बिक्की सोनी द्वारा आयोजित इस धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों से सजी धाम में लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। इस पहाड़ी धाम की व्यवस्था इतनी सुव्यवस्थित थी कि दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने श्रद्धालुओं को बैठाने, प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं में पूरी तत्परता से सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस विशाल जागरण के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया था। स्वयंसेवकों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। देर रात तक चले इस भव्य जागरण ने पूरे बंगाणा क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया और श्रद्धालुओं के मन में गहरी आस्था का संचार किया। कुल मिलाकर बंगाणा में आयोजित यह विशाल जागरण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम साबित हुआ। आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री जी के भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया और आयोजकों की उत्कृष्ट व्यवस्था ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। आने वाले समय में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों की अपेक्षा क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही है।1