दधोल (जरोड़ा) में पारंपरिक दंगल का आयोजन, मुकाबले रहे रोमांचक घुमारवीं,1 अप्रैल (राकेश):दधोल और जरोड़ा गांववासियों के संयुक्त सहयोग से बुधवार को पारंपरिक दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल की बड़ी माली का फाइनल मुकाबला विकास (दिल्ली) और फतेह (माछीवाड़ा, लुधियाना) के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन निर्धारित समय तक कोई स्पष्ट विजेता नहीं निकल पाया, जिसके चलते मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं छोटी माली के फाइनल में राजा (देहरा बाबा नानक) और हरप्रीत (मनसा) आमने-सामने हुए, जिसमें हरप्रीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दंगल के अंत में कमेटी की ओर से पहलवानों को गुर्ज और गागर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सूरत राम, सुरेश भारद्वाज, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, त्रिलोक शर्मा, नरोत्तम दत्त, धनीराम शर्मा, विनोद शर्मा, राम पाल, दौलती भारद्वाज, सुरेन्द्र शर्मा और अन्नदमंगलम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा।
दधोल (जरोड़ा) में पारंपरिक दंगल का आयोजन, मुकाबले रहे रोमांचक घुमारवीं,1 अप्रैल (राकेश):दधोल और जरोड़ा गांववासियों के संयुक्त सहयोग से बुधवार को पारंपरिक दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल की बड़ी माली का फाइनल मुकाबला विकास (दिल्ली) और फतेह (माछीवाड़ा, लुधियाना) के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन निर्धारित समय तक कोई स्पष्ट विजेता नहीं निकल पाया, जिसके चलते मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं छोटी माली के फाइनल में राजा (देहरा बाबा नानक) और हरप्रीत (मनसा) आमने-सामने हुए, जिसमें हरप्रीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दंगल के अंत में कमेटी की ओर से पहलवानों को गुर्ज और गागर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सूरत राम, सुरेश भारद्वाज, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, त्रिलोक शर्मा, नरोत्तम दत्त, धनीराम शर्मा, विनोद शर्मा, राम पाल, दौलती भारद्वाज, सुरेन्द्र शर्मा और अन्नदमंगलम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा।
- घुमारवीं,1 अप्रैल (राकेश):दधोल और जरोड़ा गांववासियों के संयुक्त सहयोग से बुधवार को पारंपरिक दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल की बड़ी माली का फाइनल मुकाबला विकास (दिल्ली) और फतेह (माछीवाड़ा, लुधियाना) के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन निर्धारित समय तक कोई स्पष्ट विजेता नहीं निकल पाया, जिसके चलते मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं छोटी माली के फाइनल में राजा (देहरा बाबा नानक) और हरप्रीत (मनसा) आमने-सामने हुए, जिसमें हरप्रीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दंगल के अंत में कमेटी की ओर से पहलवानों को गुर्ज और गागर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सूरत राम, सुरेश भारद्वाज, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, त्रिलोक शर्मा, नरोत्तम दत्त, धनीराम शर्मा, विनोद शर्मा, राम पाल, दौलती भारद्वाज, सुरेन्द्र शर्मा और अन्नदमंगलम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा।1
- हिमाचल–पंजाब सीमा पर स्वारघाट के पास गारमोडा टोल प्लाजा पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब पंजाब की जत्थेबंदियों ने एंट्री पूरी तरह बंद कर दी। एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी के विरोध में यह कदम उठाया गया है, जिससे बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। प्रदर्शन में पंजाब की किसान यूनियन, टैक्सी यूनियन और ट्रक यूनियन सहित कई संगठन शामिल हैं। खास बात यह है कि इस विरोध प्रदर्शन में हिमाचल के भाजपा नेता भी समर्थन में पहुंचे हैं। बिलासपुर जिला परिषद के उपाध्यक्ष मानसिंह धीमान ने भी सरकार के फैसले का विरोध करते हुए धरने में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने एंट्री टैक्स बढ़ाकर उनके साथ अन्याय किया है। उनका कहना है कि जब वे सीमा पार कर रहे थे, तो उनसे बढ़े हुए रेट ही वसूले गए, जिससे उनमें भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार यह फैसला वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, मौके पर प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल चौधरी और डीएसपी श्री नैना देवी जी विक्रांत भोसले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुटे हैं। हिमाचल और पंजाब पुलिस की टीमें भी सीमा पर तैनात हैं। इस बीच जाम में फंसे पर्यटक और श्रद्धालु काफी परेशान नजर आए। उन्होंने गाड़ियां रोकने का विरोध करते हुए कहा कि आम जनता को परेशान करने के बजाय नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया जाना चाहिए। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रदर्शन जारी है। प्रशासन हालात को सामान्य करने के प्रयास कर रहा है।3
- धर्मपुर विधानसभा के मेरे वीर माता-बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों, सुन लो एक बात साफ़ और सीधे शब्दों में — आज समय आ गया है जागने का, लड़ने का और अपने हक के लिए खड़े होने का। आप अपने समाज और हिमाचल की अपनी पार्टी राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से जुड़ रहे हो, इसके लिए मैं आप सभी का दिल से स्वागत और अभिनंदन करता हूँ। 🙏 याद रखो — भाजपा और कांग्रेस के लोग आपके पास आएंगे, आपको फोन करेंगे, लालच देंगे, डराने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको झुकना नहीं है, टूटना नहीं है, डरना नहीं है। अब डरने की बारी उनकी है, हमारी नहीं। 🔥 यह लड़ाई कुर्सी की नहीं है, यह लड़ाई अपने समाज की इज्जत, अपने अधिकार और अपने बच्चों के भविष्य की है। अगर आज हम खामोश रहे, तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी। अब समय आ गया है — एकजुट होने का, अपनी ताकत दिखाने का और अन्याय के खिलाफ खुलकर आवाज़ उठाने का। हम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उन नीतियों और कानूनों का विरोध करेंगे, जिन्हें हम अपने समाज के लिए गलत मानते हैं। हम झुकेंगे नहीं, रुकेंगे नहीं, और अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। 💪🚩 जय भवानी 🚩 जय माँ जालपा 🙏 जय बाबा कमलाहिया 🙏 जय दादा परशुराम 🚩 आपका अपना बेटा और भाई — जो समाज की हर आवाज़ उठाने के लिए हमेशा मैदान में खड़ा है। ब्यास ठाकुर उपाध्यक्ष, जिला मंडी राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी1
- हमीरपुर नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा के आदेशानुसार शहर एवं निगम के आसपास क्षेत्रों में विभिन्न संस्थाओं,व्यापारिक प्रतिष्ठानों,कोचिंग एवं शैक्षिक संस्थानों ,रोजगार प्रदाता एवं अन्य व्यावसायिक कंपनियों द्वारा लगाए गए अनियमित विज्ञापन होर्डिंग एवं अन्य प्रचार सामग्री द्वारा शहर एवं नगर निगम के आसपास क्षेत्र में बढ़ते दृश्य प्रदूषण करने वाली होर्डिंग्स को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है । आज नगर निगम हमीरपुर की टीम ने हमीरपुर शहर के बीच और भोटा चौक से लेकर नादौन चौक तक अनियमित ,अव्यवस्थित एवं गैर कानूनी तरीके से लगाए गए विज्ञापन ,होर्डिंग,पोस्टर्स, बैनर्स को हटाया । आपको बता दें कि नगर निगम के पास अव्यवस्थित तरीके से लगाए गए विज्ञापन एवं होडिंग्स के बारे में लोगो के द्वारा शिकायत की जा रही थी । इन होर्डिंग्स के कारण न केवल शहर की सुंदरता को ग्रहण लगता है इसके साथ ही आने-जाने वाले लोगों खासकर बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए भी खतरे का सबक बना हुआ है । मार्च अप्रैल के महीने में खासकर यह देखा गया है की कोचिंग एवं शैक्षिक संस्थाओं में आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण अनियमित विज्ञापनों एवं होर्डिंग्स की संख्या में भरी इजाफा होता है और इश्तहार वालों ने भी शहर की गली मोहल्लों में कोई दीवार नहीं छोड़ते है । वहीं नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि शहर को साफ और सुंदर रखने के लिए मुहिम छेड़ी गई है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर शहर साफ सुथरा है और उसकी स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा यह कदम उठाया गया है। नगर निगम हमीरपुर की टीम ने हमीरपुर शहर के बीच और भोटा चौक से लेकर नादौन चौक तक अनियमित ,अव्यवस्थित एवं गैर कानूनी तरीके से लगाए गए विज्ञापन ,होर्डिंग,पोस्टर्स, बैनर्स को हटाया गया है।2
- सुजानपुर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सुजानपुर में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ तहसीलदार महोदय श्री प्रवीण शर्मा जी द्वारा किया गया । स्वीप नोडल अधिकारी प्रो राजीव ठाकुर ने मुख्यातिथि सहित उपस्थित सभी गणमान्यों का स्वागत किया। उन्होंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान के महत्व को सांझा किया। मुख्यातिथि तहसीलदार श्री प्रवीण शर्मा जी के संबोधन में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, अद्यतन एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करना तथा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के उद्देश्य के संदर्भ में रहा। कार्यशाला में बूथ स्तर अधिकारी (BLO), सुपरवाइजर, तथा संबंधित निर्वाचन कर्मियों ने भाग लिया। नायव तहसीलदार चुनाव हमीरपुर श्री किशोर ठाकुर ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे घर-घर जाकर पात्र नागरिकों का सत्यापन सुनिश्चित करें और 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम के दौरान तकनीकी सत्र में ट्रेनिंग अधिकारी श्रीमती मनीषा शर्मा ने अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित नवीन दिशा-निर्देशों, प्रपत्रों के सही उपयोग, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा फील्ड सत्यापन के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित प्रक्रियाओं को सरल एवं पारदर्शी बनाने पर विशेष बल दिया गया। प्रो राजीव ठाकुर ने कार्यशाला के प्रथम दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया और सभी अधिकारियों से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यशाला में चुनाव विभाग सुजानपुर से कार्यालय प्रभारी श्री संदीप कुमार और श्री चंदेल सिंह सहित 70 के लगभग पर्यवेक्षक और बूथ लेवल ऑफिसर उपस्थित रहे।1
- हिमाचल प्रदेश में टोल टैक्स की बढ़ी हुई दरों को लेकर अब विरोध तेज होता जा रहा है। पंजाब और हिमाचल की विभिन्न जत्थेबंदियों ने एकजुट होकर सरकार के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीमावर्ती क्षेत्र मैहतपुर में लोगों ने सड़कों पर उतरकर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार ने पहले टोल बढ़ोतरी वापस लेने का संदेश देकर लोगों को गुमराह किया, लेकिन बाद में अचानक नई दरें लागू कर दीं। इस फैसले से न केवल व्यापार पर असर पड़ने की बात कही जा रही है, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के आवागमन पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ने का दावा किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।2
- 🔱 इच्छाधारी हनुमान जी का चमत्कारी मंदिर | Hanuman Jayanti 2026 बरूरी | हर मनोकामना होती है पूर्ण 🔥 बरूरी शिव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव | इच्छाधारी हनुमान जी के चमत्कार 🚩 Hanuman Jayanti Special: जहां हर मन्नत होती है पूरी | बरूरी मंदिर 🙏 70 साल पुराना चमत्कारी हनुमान मंदिर | अखंड रामायण पाठ व भंडारा 🔱 Himachal का प्रसिद्ध इच्छाधारी हनुमान मंदिर | Hanuman Janmotsav 2026 🌺 Hanuman Ji Miracle Temple Baruri | Bhandaara & Ramayan Paath Live1
- हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के जुखाला क्षेत्र के गांव धमतल निवासी 47 वर्षीय किसान रवि दत्त आज प्राकृतिक खेती के माध्यम से न केवल अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बने हैं। रासायनिक खेती में बढ़ती लागत और मिट्टी की उर्वरता में गिरावट को देखते हुए रविदत्त ने वर्ष 2018 में प्राकृतिक खेती को अपनाने का निर्णय लिया। आज उनके खेतों में उगाई जा रही फसलें जहां पर्यावरण के अनुकूल हैं तो वहीं तैयार उत्पाद स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सुरक्षित एवं लाभकारी हैं। रवि दत्त बताते हैं कि पहले वे भी अन्य किसानों की तरह रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग करते थे, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही थी और मिट्टी की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही थी। इसी दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की और वर्ष 2018 में इस पद्धति को अपनाने की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में प्राकृतिक खेती के माध्यम से मक्की, गेहूं, कोदरा, दालें, मटर, टमाटर सहित अन्य सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। प्राकृतिक खेती से जुड़ने के लिए वर्ष 2018 में ही देसी नस्सल की गिर गाय भी पाली है। वर्तमान में उनके पास गिर नस्सल की दो बड़ी गायें तथा एक बच्छड़ी है। वह कहते हैं कि देशी गाय के गोबर और गौमूत्र से तैयार जीवामृत, घनजीवामृत तथा अन्य प्राकृतिक घोलों का उपयोग करते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और फसलें स्वस्थ रहती हैं। रवि दत्त का कहना है कि उन्होंने गत वर्ष प्राकृतिक तौर पर तैयार लगभग 4 क्विंटल मक्की को जिला आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से विक्रय किया है। उन्हें 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 1600 रुपये की आय प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त वह गेहूं सहित अन्य पारंपरिक फसलों तथा सब्जियों का भी नियमित तौर पर उत्पादन कर रहे हैं जिनका उन्हें अच्छे दाम प्राप्त हो रहे हैं। रवि दत्त का कहना है कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक तौर पर तैयार होने वाली फसलों गेहूं, मक्की, हल्दी इत्यादि के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर एक बेहतरीन कदम उठाया है जिससे प्रदेश के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। *क्या कहते हैं अधिकारी :* _उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान_ का कहना है कि जिला बिलासपुर में वर्ष 2018 से प्राकृतिक खेती की शुरुआत की गई है। वर्तमान में लगभग 8 हजार किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं तथा 1094 हैक्टेयर में विभिन्न तरह की फसलों का प्राकृतिक खेती के माध्यम से उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान जिला में आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से 85 किसानों से लगभग 116 क्विंटल हल्दी की खरीद की गई है। इसी अवधि के दौरान जिला में 32 किसानों से लगभग 49 क्विंटल मक्की तथा 42 किसानों से लगभग 62 क्विंटल गेंहू की भी खरीद की है। उन्होंने बताया कि यह खरीद प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य जिसमें हल्दी के लिए 90 रुपये, मक्की के लिए 40 रूपये तथा गेहूं के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की गई है। _उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार_ का कहना है कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों तथा निर्णयों को समयबद्ध क्रियान्वित करने के प्रयास किये जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को समयबद्ध लाभान्वित किया जा सके।3