विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्यशाला का सुजानपुर में हुआ आयोजन दी विस्तृत जानकारी सुजानपुर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सुजानपुर में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ तहसीलदार महोदय श्री प्रवीण शर्मा जी द्वारा किया गया । स्वीप नोडल अधिकारी प्रो राजीव ठाकुर ने मुख्यातिथि सहित उपस्थित सभी गणमान्यों का स्वागत किया। उन्होंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान के महत्व को सांझा किया। मुख्यातिथि तहसीलदार श्री प्रवीण शर्मा जी के संबोधन में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, अद्यतन एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करना तथा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के उद्देश्य के संदर्भ में रहा। कार्यशाला में बूथ स्तर अधिकारी (BLO), सुपरवाइजर, तथा संबंधित निर्वाचन कर्मियों ने भाग लिया। नायव तहसीलदार चुनाव हमीरपुर श्री किशोर ठाकुर ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे घर-घर जाकर पात्र नागरिकों का सत्यापन सुनिश्चित करें और 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम के दौरान तकनीकी सत्र में ट्रेनिंग अधिकारी श्रीमती मनीषा शर्मा ने अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित नवीन दिशा-निर्देशों, प्रपत्रों के सही उपयोग, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा फील्ड सत्यापन के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित प्रक्रियाओं को सरल एवं पारदर्शी बनाने पर विशेष बल दिया गया। प्रो राजीव ठाकुर ने कार्यशाला के प्रथम दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया और सभी अधिकारियों से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यशाला में चुनाव विभाग सुजानपुर से कार्यालय प्रभारी श्री संदीप कुमार और श्री चंदेल सिंह सहित 70 के लगभग पर्यवेक्षक और बूथ लेवल ऑफिसर उपस्थित रहे।

- हमीरपुर सीबीएसई स्कूल बनने के बाद पहली बार एडमिशन के लिए आज सुबह से ही शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मैमोरियल सीनियर सैकेंडरी स्कूल हमीरपुर में अभिभावकों के साथ बच्चों की भीड देखी गई है। बता दे कि स्कूल में 1140 सीटें सीबीएसई के द्वारा सातवीं से लेकर जमा दो तक के छात्रों के लिए आवंटित की गई है और आज पहले दिन ही सीबीएसई में पढने के लिए बच्चों ने खासी दिलचस्पी दिखाते हुए प्रवेश लेने के लिए उत्साह दिखाया हैं वहीं सीबीएसई में प्रवेश पाने वाले छात्रों ने भी सीबीएसई में प्रवेश पाने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सीबीएसई में पढने के लिए इंतजार कर रहे थे और एचपी बोर्ड से सीबीएसई में पढाई करके अपना भविष्य उज्जवल बनाएंगे। वहीं कुछ छात्रों ने मुख्यमंत्री सुक्खू का भी सीबीएसई स्कूल खोलने के लिए धन्यवाद किया है। स्कूल प्रिंसीपल मुश्ताक मुहम्मद ने कहा कि वर्ष 2026-27 के सत्र का आज पहला दिन है और अभिभावकों के द्वारा बच्चेों की एडमिशन के लिए भीड लगी है क्यांेिक पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर एडमिशन दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कुल 1140 सीटें आबटित की गई है और पन्द्रह अपै्रल तक एडमिशन क्रम जारी रहेगा।2
- *सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में ABVP का हंगामा | कुलपति का घेराव, 10 दिन का अल्टीमेटम | Mandi News*1
- हिमाचल–पंजाब सीमा पर स्वारघाट के पास गारमोडा टोल प्लाजा पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब पंजाब की जत्थेबंदियों ने एंट्री पूरी तरह बंद कर दी। एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी के विरोध में यह कदम उठाया गया है, जिससे बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। प्रदर्शन में पंजाब की किसान यूनियन, टैक्सी यूनियन और ट्रक यूनियन सहित कई संगठन शामिल हैं। खास बात यह है कि इस विरोध प्रदर्शन में हिमाचल के भाजपा नेता भी समर्थन में पहुंचे हैं। बिलासपुर जिला परिषद के उपाध्यक्ष मानसिंह धीमान ने भी सरकार के फैसले का विरोध करते हुए धरने में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने एंट्री टैक्स बढ़ाकर उनके साथ अन्याय किया है। उनका कहना है कि जब वे सीमा पार कर रहे थे, तो उनसे बढ़े हुए रेट ही वसूले गए, जिससे उनमें भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार यह फैसला वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, मौके पर प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल चौधरी और डीएसपी श्री नैना देवी जी विक्रांत भोसले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुटे हैं। हिमाचल और पंजाब पुलिस की टीमें भी सीमा पर तैनात हैं। इस बीच जाम में फंसे पर्यटक और श्रद्धालु काफी परेशान नजर आए। उन्होंने गाड़ियां रोकने का विरोध करते हुए कहा कि आम जनता को परेशान करने के बजाय नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया जाना चाहिए। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रदर्शन जारी है। प्रशासन हालात को सामान्य करने के प्रयास कर रहा है।3
- Hamari wife Anjali Ghar se chale gaye hai Ham apni wife Anjali Ko Bulana Chahte Hain Hamari wife Anjali Hamare Sath 11 mahine rahi hai Hamare wife Anjali ke Garv per Hamari Pyar Ke Nishani Thi unhone Apne Hathon Se Hi Maar Diya Fir Bhi Ham apni wife Anjali ko ghar per Bulana Chahte Hain kripya Karke Aapko Hamari wife Anjali Mile To unko batana ki aapka patidev Ghar per bula raha hai aur aapko Apni Jaan Se Bhi Jyada Pyar Karta Hai3
- रिपोर्ट 1 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल से भाषा अध्यापक राजेंद्र शर्मा की विदाई समारोह में स्कूल प्रबंधन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य मनोज महाजन ने राजेंद्र शर्मा को बधाई दी तथा उनसे भविष्य शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान को जारी रखने की अपील की1
- Ladange Saathi Theater Garup Patiala Punjab Written by Director Inayat Ali ji1
- हमीरपुर, जिला हमीरपुर के जोलसप्पड़ स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कथित भ्रामक जानकारी के खिलाफ अब विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। युवा कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। युवा कांग्रेस के नेता सचिन ठाकुर और दिवस ठाकुर ने संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर को शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें यह दावा किया गया है कि जोलसप्पड़ में बन रहे मेडिकल कॉलेज की एक इमारत गिरने वाली है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो पूरी तरह से झूठा, निराधार और भ्रामक है, जिसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। इस तरह की गलत जानकारी से न केवल आम जनता में भय और भ्रम का वातावरण बन रहा है, बल्कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की छवि को भी जानबूझकर धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह कृत्य एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है, जिसका उद्देश्य विकास कार्यों को बदनाम करना और जनता के बीच अविश्वास फैलाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे भ्रामक प्रचार पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो यह कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अफवाह फैलाने का दुस्साहस न कर सके1
- रिवालसर स्कूल का 100% रिजल्ट 🔥 श्रुति ने 96.3% के साथ किया टॉप | Mandi School Result 20261
- हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के जुखाला क्षेत्र के गांव धमतल निवासी 47 वर्षीय किसान रवि दत्त आज प्राकृतिक खेती के माध्यम से न केवल अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बने हैं। रासायनिक खेती में बढ़ती लागत और मिट्टी की उर्वरता में गिरावट को देखते हुए रविदत्त ने वर्ष 2018 में प्राकृतिक खेती को अपनाने का निर्णय लिया। आज उनके खेतों में उगाई जा रही फसलें जहां पर्यावरण के अनुकूल हैं तो वहीं तैयार उत्पाद स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सुरक्षित एवं लाभकारी हैं। रवि दत्त बताते हैं कि पहले वे भी अन्य किसानों की तरह रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग करते थे, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही थी और मिट्टी की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही थी। इसी दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की और वर्ष 2018 में इस पद्धति को अपनाने की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में प्राकृतिक खेती के माध्यम से मक्की, गेहूं, कोदरा, दालें, मटर, टमाटर सहित अन्य सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। प्राकृतिक खेती से जुड़ने के लिए वर्ष 2018 में ही देसी नस्सल की गिर गाय भी पाली है। वर्तमान में उनके पास गिर नस्सल की दो बड़ी गायें तथा एक बच्छड़ी है। वह कहते हैं कि देशी गाय के गोबर और गौमूत्र से तैयार जीवामृत, घनजीवामृत तथा अन्य प्राकृतिक घोलों का उपयोग करते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और फसलें स्वस्थ रहती हैं। रवि दत्त का कहना है कि उन्होंने गत वर्ष प्राकृतिक तौर पर तैयार लगभग 4 क्विंटल मक्की को जिला आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से विक्रय किया है। उन्हें 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 1600 रुपये की आय प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त वह गेहूं सहित अन्य पारंपरिक फसलों तथा सब्जियों का भी नियमित तौर पर उत्पादन कर रहे हैं जिनका उन्हें अच्छे दाम प्राप्त हो रहे हैं। रवि दत्त का कहना है कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक तौर पर तैयार होने वाली फसलों गेहूं, मक्की, हल्दी इत्यादि के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर एक बेहतरीन कदम उठाया है जिससे प्रदेश के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। *क्या कहते हैं अधिकारी :* _उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान_ का कहना है कि जिला बिलासपुर में वर्ष 2018 से प्राकृतिक खेती की शुरुआत की गई है। वर्तमान में लगभग 8 हजार किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं तथा 1094 हैक्टेयर में विभिन्न तरह की फसलों का प्राकृतिक खेती के माध्यम से उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान जिला में आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से 85 किसानों से लगभग 116 क्विंटल हल्दी की खरीद की गई है। इसी अवधि के दौरान जिला में 32 किसानों से लगभग 49 क्विंटल मक्की तथा 42 किसानों से लगभग 62 क्विंटल गेंहू की भी खरीद की है। उन्होंने बताया कि यह खरीद प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य जिसमें हल्दी के लिए 90 रुपये, मक्की के लिए 40 रूपये तथा गेहूं के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की गई है। _उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार_ का कहना है कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों तथा निर्णयों को समयबद्ध क्रियान्वित करने के प्रयास किये जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को समयबद्ध लाभान्वित किया जा सके।3