Shuru
Apke Nagar Ki App…
अटरू-कुंजेड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 107.250 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर कार छोड़कर फरार अटरू-कुंजेड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 107.250 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर कार छोड़कर फरार
विरेन्द्र कुमारशर्मा
अटरू-कुंजेड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 107.250 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर कार छोड़कर फरार अटरू-कुंजेड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 107.250 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर कार छोड़कर फरार
More news from राजस्थान and nearby areas
- आदर्श विद्या मंदिर, केलखेड़ी में छात्र संसद एवं कन्या भारती के चुनाव संपन्न,विद्यार्थियों ने उत्साह से किया मतदान, लोकतंत्र का दिया संदेश आदर्श विद्या मंदिर, केलखेड़ी में छात्र संसद एवं कन्या भारती के चुनाव संपन्न,विद्यार्थियों ने उत्साह से किया मतदान, लोकतंत्र का दिया संदेश केलखेड़ी/छीपाबड़ौद आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, केलखेड़ी में छात्र संसद एवं कन्या भारती के चुनाव उत्साह, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। *छात्र संसद चुनाव में प्रत्याशी:* - *अध्यक्ष पद:* कृष्णा भील, लक्ष्यजीत सिंह - *उपाध्यक्ष पद:* अक्षित मीणा, अमन सेन - *सचिव पद:* रोशन जिन्दल, उज्ज्वल नागर - *कोषाध्यक्ष पद:* विवेक मीणा, त्रिलोक गुर्जर *कन्या भारती चुनाव में प्रत्याशी:* - *अध्यक्ष पद:* हर्षिता नागर, भूमिका शर्मा - *उपाध्यक्ष पद:* मनुश्री, मनु सेन - *सचिव पद:* जिया नागर, अंजली नागर, हंसिका नागर, पलक यादवंशी - *कोषाध्यक्ष पद:* श्वेता सुमन, रश्मि लोधा, दिया नागर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। मतगणना का कार्य आज सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कल विद्यालय की प्रार्थना सभा में की जाएगी। विद्यालय परिवार ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे विद्यालय के अनुशासन, सेवा, नेतृत्व एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाएँगे। साथ ही सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उत्साह एवं लोकतांत्रिक भावना की भी सराहना की गई।4
- शराब के नशे में बस सड़क किनारे खड़ी कर चालक सीट पर ही सो गया झालावाड़। शहर के मिनी सचिवालय के मुख्य गेट के सामने शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भोपाल से कोटा जा रही राजस्थान रोडवेज की एक बस का चालक कथित रूप से शराब के नशे में बस सड़क किनारे खड़ी कर चालक सीट पर ही सो गया। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। काफी देर तक बस नहीं चलने पर यात्रियों और राहगीरों ने चालक को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह भड़क उठा और हंगामा करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक सियाराम नशे की हालत में दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चालक पुलिसकर्मियों से भी बहस करता रहा। इस दौरान उसने खुद को मंत्री जवाहर सिंह बेड़म का करीबी बताते हुए कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।1
- झालावाड़ पुलिस का अवैध साहुकारी व धोखाधडी के खिलाफ जिलास्तरीय बड़ा एक्शन ➤ बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसा देकर आर्थिक चंगुल में फसाने वालों पर थाना मनोहरथाना, जावर, पिड़ावा, सुनेल व घाटोली की कार्यवाही, 321 किलो चांदी, 04 किलो सोना, 128 थ्रेशर, 35 कल्टीवेटर, दर्जनों वाहन व जमीनों के संदिग्ध स्टाम्प, झालावाड़ । झालावाड़ पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताय कि झालावाड़ पुलिस द्वारा जिले में असंगठित व अवैध रूप से संचालित भारी ब्याज वसूली, आमजन के आर्थिक-मानसिक शोषण एवं धोखाधड़ी के विरुद्ध एक विशेष और वृहद अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब, अनपढ़ काश्तकारों तथा असहाय नागरिकों की लाचारी का अनुचित लाभ उठाकर उनकी जमीन-जायदाद, आभूषण व कृषि उपकरणों को अवैध रूप से हड़पने वाले पर अंकुश लगाना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भागचंद एवं संबंधित वृत्ताधिकारियों के निकटतम सुपरविजन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाइयां की गईं। पुलिस कार्यवाहीः- पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानाधिकारी मनोहरथाना के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आंवलहेडा निवासी कृष्णगोपाल, राजाराम, भारत सिंह और मनोहरथाना निवासी भप्या सोनी उर्फ श्रीकिशन ठिकानों तथा बाड़ों की नियमानुसार तलाशी के दौरान से बडी मात्रा में सामग्रियां बरामद की है। इसी प्रकार थाना जावर द्वारा परमानंद तथा थाना पिडावा द्वारा गोविंदपुरा निवासी ओंकार सिंह व शंकरसिंह के यहां से बडी मात्रा में सामग्रियां बरामद की है। बरामदगी आभूषण और नकदीः जिले भर में की गई कार्यवाहियों के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में सोना-चांदी और नकदी मिली है। संपूर्ण कार्यवाही के दौरान की गई कुल बरामदगी निम्नलिखित है- कीमती धातुएँः 321 किलोग्राम चांदी एवं 04 किलोग्राम सोना नकद राशिः ₹37,35,300/- सैंतीस लाख पैंतीस हजार तीन सौ रुपये नकद कृषि उपकरणः 128 थ्रेशर मशीनें एवं 35 कल्टीवेटर वाहनः 25 ट्रॉलियाँ, 03 ट्रैक्टर, 02 बोलेरो पिकअप डीजे, 01 टाटा 4074, 01 टवेरा, 01 टेम्पो तथा 03 मोटरसाइकिलें अवैध हथियारः 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस आर्मस एक्ट के तहत कार्रवाई वित्तीय दस्तावेजः बिना किसी वैध लाइसेंस के ब्याज पर पैसे देकर जमीनों को रहन रखने के व्यापक दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने दर्जनों लेन-देन की डायरियां, बही. खाते, हस्ताक्षरित खाली व दर्ज स्टाम्प पेपर, ब्लैंक चेक, चेकबुक, बैंक पासबुक और गिरवी गहनों से संबंधित पर्चियां बरामद की हैं। धारा 106 बीएनएसएसः सुनेल एवं घाटोली में संदिग्ध दस्तावेजों की जप्ती सुनेल एवं घाटोली थाना क्षेत्रों में संदिग्ध साहूकारी व वित्तीय लेन-देन के संबंध में धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्ती की कार्रवाई की गई। थानाधिकारी सुनेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम केसरपुरा में निर्माणाधीन परिसर से 02 लेन-देन की डायरियां, 01 हस्ताक्षरित स्टाम्प जिसमें ₹1.5 लाख का ब्याज लेन-देन अंकित है, 08 बैंक पासबुक बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई व केंद्रीय सहकारी बैंक तथा 03 चेकबुक जप्त कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत अग्रिम जांच हेतु रिकॉर्ड पर ली गईं। इसी प्रकार थानाधिकारी घाटोली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घाटोली स्थित मकान / दुकान की नियमानुसार तलाशी ली गई। मौके से लेन-देन व गिरवी का हिसाब दर्ज 04 रोकड़ बही-खाते, 11 स्टाम्प पेपर, 05 बैंक पासबुक, 01 संदिग्ध मोबाइल तथा डिब्बे में सीलशुदा रखे गिरवी गहनों से संबंधित पर्चियां धारा 106 बीएनसएस के तहत जप्त की गईं। झालावाड़ पुलिस की समस्त नागरिकों और काश्तकारों से अपील की है कि वे अपनी किसी भी वित्तीय आवश्यकता के लिए केवल अधिकृत एवं वैध बैंकिंग संस्थानों का ही सहार तथा किसी भी अवैध साहूकार के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति डरा धमकाकर स्टाम्पए चेक या संपत्ति हड़पने की कोशिश करेए तो बिना किसी संकोच के तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय के संकल् साथ जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है। झालावाड पुलिसः आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय1
- रुद्र सेना के कार्यों से प्रभावित होकर जिला सुरक्षा प्रमुख ने बेटे का नाम रखा 'रुद्र प्रताप,जन्मदिवस पर गौशाला में गौ सेवा कर दिया सेवा और संस्कार का संदेश रुद्र सेना के कार्यों से प्रभावित होकर जिला सुरक्षा प्रमुख ने बेटे का नाम रखा 'रुद्र प्रताप,जन्मदिवस पर गौशाला में गौ सेवा कर दिया सेवा और संस्कार का संदेश झालरापाटन/बारां रुद्र सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बुधवार को झालरापाटन स्थित गौ संसार गौशाला में किया गया। बैठक के उपरांत रुद्र सेना के जिला सुरक्षा प्रमुख लीलाधर सुमन ने अपने पुत्र रुद्र प्रताप के जन्मदिवस के अवसर पर गौ माता को हरा चारा खिलाकर गौ सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर लीलाधर सुमन ने भावुक होकर कहा कि _"लगभग 15 वर्ष पहले जब मैंने सम्पूर्ण भारत के राष्ट्रीय सचिव गौ सेवक लक्ष्मण सिंह हिंदू के गौ सेवा, राष्ट्र सेवा और सनातन धर्म के प्रति समर्पित कार्यों को देखा, तब मैं उनसे अत्यंत प्रभावित हुआ। उसी प्रेरणा से मैंने अपने पुत्र का नाम 'रुद्र प्रताप' रखा। आज उसके जन्मदिवस पर गौ माता की सेवा करना मेरे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है।" बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने गौ रक्षा, गौ सेवा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की। सभी कार्यकर्ताओं ने समाज में सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में गौ माता को हरा चारा अर्पित कर सभी ने गौ संरक्षण और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी सदस्यों ने रुद्र प्रताप को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। *इस अवसर पर उपस्थित रहे:* जिला महासचिव कालू सुमन, जिला गौ रक्षा प्रमुख भारत सिंह मीणा, जिला संयोजक मुकेश सोनी, कार्यकर्ता गोविंद सुमन, बजरंग मेघवाल, रामकरण लोधा, विजय भानु, जयशंकर सुमन, दुर्गाशंकर नागर, गोलू आदि। जानकारी मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमावत ने दी। *प्रेस विज्ञप्ति* *ESI NEWS | झालरापाटन, बारां* --- *रुद्र सेना के कार्यों से प्रभावित होकर जिला सुरक्षा प्रमुख ने बेटे का नाम रखा 'रुद्र प्रताप'* *जन्मदिवस पर गौशाला में गौ सेवा कर दिया सेवा और संस्कार का संदेश* *झालरापाटन/बारां, 30 जुलाई 2026:* रुद्र सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बुधवार को झालरापाटन स्थित गौ संसार गौशाला में किया गया। बैठक के उपरांत रुद्र सेना के जिला सुरक्षा प्रमुख लीलाधर सुमन ने अपने पुत्र रुद्र प्रताप के जन्मदिवस के अवसर पर गौ माता को हरा चारा खिलाकर गौ सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर लीलाधर सुमन ने भावुक होकर कहा कि _"लगभग 15 वर्ष पहले जब मैंने सम्पूर्ण भारत के राष्ट्रीय सचिव गौ सेवक लक्ष्मण सिंह हिंदू के गौ सेवा, राष्ट्र सेवा और सनातन धर्म के प्रति समर्पित कार्यों को देखा, तब मैं उनसे अत्यंत प्रभावित हुआ। उसी प्रेरणा से मैंने अपने पुत्र का नाम 'रुद्र प्रताप' रखा। आज उसके जन्मदिवस पर गौ माता की सेवा करना मेरे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है।"_ बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने गौ रक्षा, गौ सेवा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की। सभी कार्यकर्ताओं ने समाज में सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में गौ माता को हरा चारा अर्पित कर सभी ने गौ संरक्षण और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी सदस्यों ने रुद्र प्रताप को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। *इस अवसर पर उपस्थित रहे:* जिला महासचिव कालू सुमन, जिला गौ रक्षा प्रमुख भारत सिंह मीणा, जिला संयोजक मुकेश सोनी, कार्यकर्ता गोविंद सुमन, बजरंग मेघवाल, रामकरण लोधा, विजय भानु, जयशंकर सुमन, दुर्गाशंकर नागर, गोलू आदि। जानकारी मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमावत ने दी।4
- अटरू-कुंजेड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 107.250 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर कार छोड़कर फरार अटरू-कुंजेड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 107.250 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर कार छोड़कर फरार1