Shuru
Apke Nagar Ki App…
मऊगंज जिले में हाथियों का आतंक DFO का आया बयान
Lavkesh singh
मऊगंज जिले में हाथियों का आतंक DFO का आया बयान
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 🌺जय माता दी, फूल मती माता,🌺1
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल निवास पर सपरिवार विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर गोकाष्ठ से निर्मित होलिका का दहन किया।1
- प्रयागराज। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कौंधियारा थाना क्षेत्र के कस्बा जारी में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च सहायक पुलिस आयुक्त अब्दुल सलाम खान के नेतृत्व में निकाला गया। फ्लैग मार्च कस्बा जारी के प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा। इस दौरान थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा व जारी चौकी प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। एसीपी अब्दुल सलाम खान ने लोगों से होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने, हुड़दंग करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।1
- मेजा, प्रयागराज। दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में वार्षिक खेलकूद दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय का मैदान खेल प्रतिभा, ऊर्जा और हाउस गौरव से सराबोर दिखाई दिया। इस आयोजन में पीजी यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के छात्रों ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।1
- दिव्य ज्योति हेल्थ सेंटर रामनगर में मनाया गया होली मिलन समारोह मेजा प्रयागराज। विकास खंड उरूवा के रामनगर स्थित दिव्या यूथ हेल्थ सेंटर रामनगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ राम मूर्ति व पूर्व ब्लाक प्रमुख पूर्व महेश राज यादव के द्वारा किया गया। होली मिलन समारोह के आयोजन में पहुंचे प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह का डॉक्टर राममूर्ति यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उपस्थित सभी लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियो की वर्षा कर होली मिलन किया। कार्यक्रम में श्याम कृष्ण और पप्पू यादव पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत सिरसा, नीरज यादव एचडी पब्लिक स्कूल रामनगर के प्रबंधक, शिव कैलाश यादव रामराज यादव रमेश यादव भगवान दास प्रजापति अंशु मिश्रा काशी नरेश यादव वीरेंद्र सिंह वासुदेव महिला महाविद्यालय प्रबंधन ठाकुर यादव संतलाल ओझा यादव राममिलन भारती संदीप कुशवाह शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। मुख्य आयोजनकर्ता पूर्व ब्लाक प्रमुख महेश राज यादव ने कहा कि होली रंगों के त्यौहार के साथ-साथ भाईचारे व आपसी प्रेम भाव बनाए रखने का त्यौहार है।4
- मेजा, प्रयागराज। होली पर्व नजदीक आने के बावजूद मेजा बाजार में खरीदारी का उत्साह फीका नजर आ रहा है। बाजार में रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल, पिचकारी और होली से जुड़े सामान से दुकानें सजी हैं, लेकिन अपेक्षित ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। इससे व्यापारियों के चेहरे पर चिंता साफ दिख रही है। मेजा रोड बाजार के व्यापारी सुशील केसरी ने बताया कि होली को लेकर दुकानदारों ने पूरी तैयारी कर ली है और पर्याप्त मात्रा में सामान मंगाया गया है, लेकिन इस बार ग्राहकों की आमद बेहद कम है। उन्होंने कहा कि हर साल की तुलना में इस बार बाजार की रौनक काफी फीकी है और बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पा रही है। बाजार में छोटे-बड़े दुकानदार सुबह से देर शाम तक ग्राहकों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। रंग, गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे और बच्चों के होली खिलौनों की भरपूर उपलब्धता होने के बावजूद दुकानों पर भीड़ नहीं जुट रही है। इससे व्यापारियों में मायूसी बढ़ती जा रही है। व्यापारियों का मानना है कि महंगाई, नकदी की कमी और ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर क्रय क्षमता के कारण बाजार प्रभावित हुआ है। कुछ दुकानदारों का यह भी कहना है कि लोग अब आखिरी समय में ही खरीदारी करने की प्रवृत्ति अपनाने लगे हैं, जिससे शुरुआती दिनों में बाजार सुस्त रहता है। वहीं कई ग्राहकों ने बताया कि इस बार होली का मुख्य पर्व होलिका दहन के दूसरे दिन पड़ रहा है, जिसका सीधा असर बाजार पर दिखाई दे रहा है। लोग परंपरा के अनुसार नजदीकी तिथि पर ही खरीदारी करने की तैयारी में हैं, इसलिए अभी बाजार में सुस्ती बनी हुई है। फिलहाल दुकानदारों को उम्मीद है कि होली नजदीक आते ही बाजार में रौनक बढ़ेगी और बिक्री में तेजी आएगी।1
- करछना क्षेत्र के सहलोलवा स्थित के पी इंटर नेशनल कान्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने सरस्वती जी प्रतिमा का पुजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया कान्वेंट स्कूल के अध्यक्ष राजेंश कुमार विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य श्रीमती अमृता पांडे मोहम्मद सलमान ,विनय कुमार ,शुभम केसरवानी ,राज पटेल , मनीष विश्वकर्मा , अनिल कुमार विश्वकर्मा रामाकांत यादव समर बहादुर सिंह, प्रधान निधि मनोज कुशवाहा, रामचंद्र विश्वाकर्म महेश कुमार पटेल दिनेश श्रीवतास्तव प्रधान, डाक्टर सुरेश विश्वकर्मा, इंद्रबली सिंह , राकेश विश्वकर्मा, अवधेश विश्वकर्मा, लाल वचन विश्वकर्मा, सूचीता आयु सी नशिका श्वेता सानिया सहित भारी संख्या में अभिभावक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे4
- रीवा जिले के (मनगवां)हनुमंता के मनगवां में भव्य कथा आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 5 मार्च से शुरू होने जा रही इस दिव्य कथा को लेकर पूरे विंध्य क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। हनुमंता (मनगवां) में 5 मार्च से 13 मार्च 2026 तक पूज्य जगद्गुरु स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज की दिव्य कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया गया कि कथा स्थल पर भव्य पंडाल, सुसज्जित मंच, श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूज्य जगद्गुरु स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज रामानुजाचार्य परंपरा (रामकोट), मथुरा के कोठारीश्वर हैं और श्रीरामलला सदन देवस्थान ट्रस्ट का संचालन करते हैं। उनकी ओजस्वी वाणी, गूढ़ शास्त्रार्थ और सरल प्रस्तुति शैली उन्हें देशभर में विशिष्ट पहचान दिलाती है। वे श्रीमद्भागवत, रामकथा और उपनिषदों के सिद्धांतों को सरल भाषा में जन-जन तक पहुंचाते हैं। आयोजन समिति ने बताया कि यह कथा केवल आध्यात्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी संदेश देगी। कथा के साथ-साथ भजन संध्या, संत समागम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन होगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहेगा। एस एस. तिवारी ने बताया की हमने कथा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।” हनुमंता में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त संत की कथा को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से परिवार सहित उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ लेने और सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार में सहभागी बनने की अपील की है।1
- मेजा ,प्रयागराज। विकास खंड उरूवा के रामनगर स्थित दिव्या यूथ हेल्थ सेंटर रामनगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ राम मूर्ति व पूर्व ब्लाक प्रमुख पूर्व महेश राज यादव के द्वारा किया गया।1