logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैट्रिक में फेल होने पर दिव्यांग छात्रा ने की आत्महत्या, दो साल से सिस्टम की लापरवाही से थी परेशान बाढ़ थाना अंतर्गत बुढनीचक गांव में मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने आत्महत्या कर ली, मैट्रिक एग्जाम में गणित बिषय में क्रॉस लगने पर छात्रा अंजली कुमारी काफी तनाव में थी। वह जन्म से ही दोनो पैर से दिव्यांग थी, उसे दो साल से दिव्यांग राशि भी सरकार से नहीं मिला था। अंजली के पिता धर्मवीर खेती करते हैं। परिवार को उम्मीद थी कि बेटी को पास करने पर सरकार से कुछ पैसा भी मिलेगा। रिजल्ट आने के बाद पिता ने अगली बार कड़ी मेहनत कर परीक्षा देने का भरोसा दिया था। परिजनों ने बताया कि घर की महिलाएं खाना बनाने के बाद घर में आराम कर रहे थे। अंजली का कमरा अंदर से बंद था। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली, तब लोगों को शक हुआ। परिवार के लोगों ने किसी तरह उसका दरवाजा खोला, तब अंजली को बिस्तर पर मृत पड़े देखा। परिवार के लोगों में मातम पसरा है। आस पास के लोग घर पर सांत्वना देने के लिए जमा हो गए। अंजली की मौत की खबर से आस पास के लोग भी काफी सदमे में हैं। वहीं परिजनों ने कानूनी मामलों में नही उलझने को लेकर आनन-फानन में पुलिस को जानकारी दिए बिना शव को जुगाड़ गाड़ी से गंगा नदी में प्रवाह कर दिया। थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नही मिली है।

7 hrs ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
7 hrs ago

मैट्रिक में फेल होने पर दिव्यांग छात्रा ने की आत्महत्या, दो साल से सिस्टम की लापरवाही से थी परेशान बाढ़ थाना अंतर्गत बुढनीचक गांव में मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने आत्महत्या कर ली, मैट्रिक एग्जाम में गणित बिषय में क्रॉस लगने पर छात्रा अंजली कुमारी काफी तनाव में थी। वह जन्म से ही दोनो पैर से दिव्यांग थी, उसे दो साल से दिव्यांग राशि भी सरकार से नहीं मिला था। अंजली के पिता धर्मवीर खेती करते हैं। परिवार को उम्मीद थी कि बेटी को पास करने पर सरकार से कुछ पैसा भी मिलेगा। रिजल्ट आने के बाद पिता ने अगली बार कड़ी मेहनत कर परीक्षा देने का भरोसा दिया था। परिजनों ने बताया कि घर की महिलाएं खाना बनाने के बाद घर में आराम कर रहे थे। अंजली का कमरा अंदर से बंद था। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली, तब लोगों को शक हुआ। परिवार के लोगों ने किसी तरह उसका दरवाजा खोला, तब अंजली को बिस्तर पर मृत पड़े देखा। परिवार के लोगों में मातम पसरा है। आस पास के लोग घर पर सांत्वना देने के लिए जमा हो गए। अंजली की मौत की खबर से आस पास के लोग भी काफी सदमे में हैं। वहीं परिजनों ने कानूनी मामलों में नही उलझने को लेकर आनन-फानन में पुलिस को जानकारी दिए बिना शव को जुगाड़ गाड़ी से गंगा नदी में प्रवाह कर दिया। थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नही मिली है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित शीतला माता मंदिर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलवार, 31 मार्च को भारी भीड़ के कारण मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए 6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।
    1
    बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित शीतला माता मंदिर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलवार, 31 मार्च को भारी भीड़ के कारण मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए 6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • पटना / बख्तियारपुर फोरलेन पर मंगलवार को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पटना से खगड़िया जाते समय माधोपुर गांव के पास युवा समाजसेवी विद्या प्रकाश और आरएलएम जिला महासचिव पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि बिहार में पंचायत चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे और परिसीमन में कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही नया आरक्षण रोस्टर लागू किया जाएगा। नालंदा की हालिया घटना पर दुख जताते हुए मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी।
    1
    पटना / बख्तियारपुर फोरलेन पर मंगलवार को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पटना से खगड़िया जाते समय माधोपुर गांव के पास युवा समाजसेवी विद्या प्रकाश और आरएलएम जिला महासचिव पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मंत्री ने कहा कि बिहार में पंचायत चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे और परिसीमन में कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही नया आरक्षण रोस्टर लागू किया जाएगा।
नालंदा की हालिया घटना पर दुख जताते हुए मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • बाइट..विजय कुमार चौधरी संसदीय कार्य मंत्री बिहार *नालंदा की घटना पर..8 लोगों की मौत की पुष्टि की मंत्री ने*
    1
    बाइट..विजय कुमार चौधरी संसदीय कार्य मंत्री बिहार 
*नालंदा की घटना पर..8 लोगों की मौत की पुष्टि की मंत्री ने*
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Mohiuddinagar, Samastipur•
    13 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रतिभा शाली छात्राओं को सुपर कोचिंग सेंटर की ओर से सम्मान समारोह का किया आयोजन सैंकड़ों छात्र छात्राएं हुए सम्मानित । जी हां , यह सम्मान समारोह एक निजी शिक्षण संस्थान, सुपर कोचिंग सेंटर के सौजन्य से आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के चक जोहरा बाजार स्थित सुपर कोचिंग सेंटर संस्थान की हैं। जहां वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सितारों के अभिनंदन में, मेघा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों छात्र छात्राओं को सुपर कोचिंग सेंटर संस्थान के संस्थापक महंत अर्जुन साहेब , शिक्षक राजेंद्र कुमार, संजीव कुमार, राजीव कुमार, दीपक कुमार, मदन मोहन तिवारी, एवं राजीव रंजन के द्वारा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए छात्र गौरव कुमार द्वितीय रमेश कुमार और तृतीय राहुल कुमार सहित अन्य सभी विद्यार्थियों को सम्मान स्वरूप कई उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया, ताकि बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बना रहे। इस मौके पर उक्त संस्थान के सभी शिक्षकों ने प्रोत्साहित करते हुए अपने-अपने विचारों से बच्चों को जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणाएं दी , साथ ही संस्थान के व्यवस्थापक संजीव कुमार आर्य ने घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र के वैसे आर्थिक रूप से कमजोर गरीब अनाथ एवं मैट्रिक परीक्षा में 450 से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को मात्र ₹1 में संस्थान की ओर शिक्षा प्रदान की जाएगी । इसी खास मौके पर व्यवस्थापक श्री कुमार ने आज की आयोजित कार्यक्रम को लेकर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में ।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रतिभा शाली छात्राओं को सुपर कोचिंग सेंटर की ओर से सम्मान समारोह का किया आयोजन 
सैंकड़ों छात्र छात्राएं हुए सम्मानित ।
जी हां , यह सम्मान समारोह एक निजी शिक्षण संस्थान, सुपर कोचिंग सेंटर के सौजन्य से आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के चक जोहरा बाजार स्थित सुपर कोचिंग सेंटर संस्थान की हैं।
जहां वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सितारों के अभिनंदन में, मेघा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
जिसमें सैंकड़ों छात्र छात्राओं को 
सुपर कोचिंग सेंटर संस्थान के संस्थापक महंत अर्जुन साहेब , शिक्षक राजेंद्र कुमार, संजीव कुमार, राजीव कुमार, दीपक कुमार, मदन मोहन तिवारी, एवं राजीव रंजन के द्वारा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए छात्र गौरव कुमार द्वितीय रमेश कुमार और तृतीय राहुल कुमार सहित   
अन्य सभी विद्यार्थियों को सम्मान स्वरूप कई उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया, ताकि बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बना रहे।
इस मौके पर उक्त संस्थान के सभी शिक्षकों ने प्रोत्साहित करते हुए अपने-अपने विचारों से बच्चों को जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणाएं दी , साथ ही संस्थान के व्यवस्थापक संजीव कुमार आर्य ने घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र के वैसे आर्थिक रूप से कमजोर  गरीब अनाथ एवं मैट्रिक परीक्षा में 450 से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को मात्र ₹1 में संस्थान की ओर शिक्षा प्रदान की जाएगी ।
इसी खास मौके पर व्यवस्थापक श्री कुमार ने आज की आयोजित कार्यक्रम को लेकर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में ।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • समस्तीपुर के हांसा मे ् इनोभेटीभ विसन स्कूल के दुसरे वर्षगांठ के अवसर पर स्कूल परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संसथान के निर्देशक नरेंद्र कुमार द्वारा, विधायक अश्वेघ देवी को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया.
    1
    समस्तीपुर के हांसा मे 
्
इनोभेटीभ विसन स्कूल के दुसरे वर्षगांठ के अवसर पर स्कूल परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संसथान के निर्देशक नरेंद्र कुमार द्वारा, विधायक अश्वेघ देवी को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर बाढ़ में सजेगा विराट दंगल, अनंत सिंह के अखाड़े में देश-विदेश के पहलवानों संग रौशन रोहि की धमाकेदार एंट्री!
    1
    विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर बाढ़ में सजेगा विराट दंगल, अनंत सिंह के अखाड़े में देश-विदेश के पहलवानों संग रौशन रोहि की धमाकेदार एंट्री!
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.