Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, बिहार में पंचायत चुनाव तय समय पर, नालंदा घटना पर जताया दुख, पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा। पटना / बख्तियारपुर फोरलेन पर मंगलवार को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पटना से खगड़िया जाते समय माधोपुर गांव के पास युवा समाजसेवी विद्या प्रकाश और आरएलएम जिला महासचिव पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि बिहार में पंचायत चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे और परिसीमन में कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही नया आरक्षण रोस्टर लागू किया जाएगा। नालंदा की हालिया घटना पर दुख जताते हुए मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी।
Khabar Junction Live
मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, बिहार में पंचायत चुनाव तय समय पर, नालंदा घटना पर जताया दुख, पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा। पटना / बख्तियारपुर फोरलेन पर मंगलवार को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पटना से खगड़िया जाते समय माधोपुर गांव के पास युवा समाजसेवी विद्या प्रकाश और आरएलएम जिला महासचिव पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि बिहार में पंचायत चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे और परिसीमन में कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही नया आरक्षण रोस्टर लागू किया जाएगा। नालंदा की हालिया घटना पर दुख जताते हुए मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी।
More news from बिहार and nearby areas
- पटना / बख्तियारपुर फोरलेन पर मंगलवार को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पटना से खगड़िया जाते समय माधोपुर गांव के पास युवा समाजसेवी विद्या प्रकाश और आरएलएम जिला महासचिव पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि बिहार में पंचायत चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे और परिसीमन में कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही नया आरक्षण रोस्टर लागू किया जाएगा। नालंदा की हालिया घटना पर दुख जताते हुए मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी।1
- Post by JMBNEWS1
- बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित शीतला माता मंदिर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलवार, 31 मार्च को भारी भीड़ के कारण मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए 6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।1
- वैशाली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, लेकिन राहत की बात ये रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं।1
- बाइट..विजय कुमार चौधरी संसदीय कार्य मंत्री बिहार *नालंदा की घटना पर..8 लोगों की मौत की पुष्टि की मंत्री ने*1
- थाना अध्यक्ष राजमणि को सस्पेंड, प्राचीन मां शीतला मंदिर में कैसे हुआ हादसा, एक गलती इतने लोगों की मौत, एंकर, नालंदा जिला के दीपनगर थाना क्षेत्र के मधडा गांव स्थित मां शीतला मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों में सभी महिलाएं शामिल हैं। मरने वालों में देवंती देवी, क्रीता देवी, कांति देवी, रीता देवी, मालो देवी, रेखा देवी, आशा देवी और गुड़िया देवी की पहचान हो चुकी है, जबकि एक मृतक की पहचान अभी की जा रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर में पूजा के दौरान अचानक भीड़ बढ़ गई और भगदड़ मच गई, जिसमें कई महिलाएं गिर गईं और लोग उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गए, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। देखते ही देखते 9 घरों की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद सभी घायलों और मृतकों को बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल लाया गया, जहां कुछ देर के लिए परिजनों ने हंगामा भी किया। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई और अस्पताल छावनी में तब्दील हो गया। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख प्रकट किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम आपदा प्रबंधन के द्वारा मृतकों के परिजनों को आपदा मद से 4 लाख रुपए और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए, यानी कुल 6 लाख रुपए मुआवजा दिया जा रहा है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए दीपनगर थाना अध्यक्ष राजमणि को सस्पेंड कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई? क्या वहां पर्याप्त पुलिस बल नहीं था? क्या भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था नहीं थी? इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।1
- बिहार समस्तीपुर इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रतिभा शाली छात्राओं को सुपर कोचिंग सेंटर की ओर से सम्मान समारोह का किया आयोजन सैंकड़ों छात्र छात्राएं हुए सम्मानित । जी हां , यह सम्मान समारोह एक निजी शिक्षण संस्थान, सुपर कोचिंग सेंटर के सौजन्य से आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के चक जोहरा बाजार स्थित सुपर कोचिंग सेंटर संस्थान की हैं। जहां वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सितारों के अभिनंदन में, मेघा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों छात्र छात्राओं को सुपर कोचिंग सेंटर संस्थान के संस्थापक महंत अर्जुन साहेब , शिक्षक राजेंद्र कुमार, संजीव कुमार, राजीव कुमार, दीपक कुमार, मदन मोहन तिवारी, एवं राजीव रंजन के द्वारा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए छात्र गौरव कुमार द्वितीय रमेश कुमार और तृतीय राहुल कुमार सहित अन्य सभी विद्यार्थियों को सम्मान स्वरूप कई उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया, ताकि बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बना रहे। इस मौके पर उक्त संस्थान के सभी शिक्षकों ने प्रोत्साहित करते हुए अपने-अपने विचारों से बच्चों को जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणाएं दी , साथ ही संस्थान के व्यवस्थापक संजीव कुमार आर्य ने घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र के वैसे आर्थिक रूप से कमजोर गरीब अनाथ एवं मैट्रिक परीक्षा में 450 से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को मात्र ₹1 में संस्थान की ओर शिक्षा प्रदान की जाएगी । इसी खास मौके पर व्यवस्थापक श्री कुमार ने आज की आयोजित कार्यक्रम को लेकर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में ।1
- पटना बख्तियारपुर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जिलाधिकारी पटना और एसडीएम बाढ़ के निर्देश पर बख्तियारपुर नगर परिषद ने पुरानी बाईपास मोड़ से राघोपुर गोमती तक सड़क किनारे चलाया बड़ा अभियान। नगर प्रबंधक मोहित कुमार दुबे के नेतृत्व में शाम 4 से 6 बजे तक अवैध कब्जे हटाए गए। प्रशासन का कहना है कि एक महीने पहले ही माइकिंग कर चेतावनी दी गई थी। स्टेशन मार्ग और मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण से आम लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। पुलिस की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन ने साफ किया—अभियान आगे भी जारी रहेगा।1