सिमुलतला में ओम बिरला इंटरनेशनल स्कूल का भूमि पूजन सिमुलतला (जमुई): बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन एवं आध्यात्मिक स्थल सिमुलतला में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के करकमलों द्वारा ओम बिरला इंटरनेशनल स्कूल के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस पहल के पीछे बांका सांसद गिरधारी यादव का विशेष प्रयास बताया जा रहा है।भूमि पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। स्वामी जी ने कहा कि इस विद्यालय के बनने से क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कारों का भी लाभ मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान तेलवा पंचायत में तेलवा बाजार से चिरैया को जोड़ने वाले जोर (पुल) के निर्माण का भी भूमि पूजन किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य सिमुलतल्ला निवासी भू दाता विभा सिंह, समाजसेवी आलोक राज, श्रीकांत यादव, काजू यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।इसी क्रम में जमुई सांसद अरुण भारती भी स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के कुटिया पहुंचे और आशीर्वाद लिया। बताया जाता है कि यहां 8 से 17 मार्च तक 1008 शिव शक्ति महायज्ञ और शिव पुराण कथा का आयोजन चल रहा है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट: उमाकांत पोद्दार
सिमुलतला में ओम बिरला इंटरनेशनल स्कूल का भूमि पूजन सिमुलतला (जमुई): बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन एवं आध्यात्मिक स्थल सिमुलतला में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के करकमलों द्वारा ओम बिरला इंटरनेशनल स्कूल के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस पहल के पीछे बांका सांसद गिरधारी यादव का विशेष प्रयास बताया जा रहा है।भूमि पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। स्वामी जी ने कहा कि इस विद्यालय के बनने से क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कारों का भी लाभ मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान तेलवा पंचायत में तेलवा बाजार से चिरैया को जोड़ने वाले जोर (पुल) के निर्माण का भी भूमि पूजन किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य सिमुलतल्ला निवासी भू दाता विभा सिंह, समाजसेवी आलोक राज, श्रीकांत यादव, काजू यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।इसी क्रम में जमुई सांसद अरुण भारती भी स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के कुटिया पहुंचे और आशीर्वाद लिया। बताया जाता है कि यहां 8 से 17 मार्च तक 1008 शिव शक्ति महायज्ञ और शिव पुराण कथा का आयोजन चल रहा है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट: उमाकांत पोद्दार
- विश्व में एलपीजी गैस की किल्लत एवं जमा करो पर नकेल कसने को लेकर कवायरल वीडियो में कांटेक्ट नंबर जानिए और लोगों तक पहुंचे को लेकर2
- जहाँ बेख़ौफ़ बाईक सवार अपराधियों ने थार गाड़ी पर सवार एक युवक को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया।1
- पत्नी पर नजर रखने के लिए चुरा लिया सीसीटीवी कैमरा, अमरपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई मामलों में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटी जानकीपुर निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गोला चौक के समीप से चोरी किए गए सीसीटीवी कैमरे के साथ पकड़ा।1
- बौंसी/बांका:- ईरान–इजरायल युद्ध की खबरों के बीच देश में गैस संकट की चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में बौंसी प्रखंड में भी लोगों के बीच रसोई गैस को लेकर चिंता का माहौल देखा जा रहा है। हालांकि स्थानीय एजेंसियां आपूर्ति सामान्य होने का दावा कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से बौंसी के उपभोक्ताओं में हल्की बेचैनी है। बाजार और गांवों में लोग गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि जमीनी हकीकत यह है कि फिलहाल घरेलू रसोई गैस की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। बौंसी प्रखंड में संचालित तीनों गैस एजेंसियों में नियमित रूप से सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है। दुमका रोड स्थित बौंसी इंडेन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर संजीव साह ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है और जिन उपभोक्ताओं ने एक दिन पहले रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें अगले दिन गैस उपलब्ध कराई जा रही है। शनिवार को करीब 100 उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति की गई। वहीं सरूआ पंचायत के समीप स्थित सुलेखा गैस एजेंसी में भी नंबर के अनुसार गैस दी जा रही है। लेकिन उपभोक्ताओं की मुख्य परेशानी मोबाइल के जरिए रजिस्ट्रेशन को लेकर है। सर्वर व्यस्त रहने के कारण कई लोगों का बुकिंग रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है, जिससे गैस मिलने में देरी हो रही है। उपभोक्ता रमेश शर्मा ने बताया कि वे पिछले दिन से रजिस्ट्रेशन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सर्वर व्यस्त बता रहा है। वहीं व्यावसायिक गैस सिलेंडर को लेकर कुछ दिक्कत की बातें सामने आ रही हैं। फिलहाल एजेंसियां आपूर्ति सामान्य होने की बात कह रही हैं, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बनी हुई है। प्रशासन की नजर भी हालात पर टिकी है।2
- भागलपुर जिला अंतर्गत गोराडीह प्रखंड क्षेत्र के ग्राम जोगिया में मां पार्वती मंदिर की स्थापना, ग्रामीणों के सहयोग से हुआ आपको बता दे की जोगिया ग्राम वासियों की सामूहिक सहयोग से मां पार्वती मंदिर की स्थापना का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में पूरे गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी को मंदिर में भगवान शिव की स्थापना की गई थी। इसके बाद 14 मार्च को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां पार्वती की मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। मंदिर निर्माण और स्थापना में गांव के सभी लोगों का विशेष योगदान रहा। ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर गांव की आस्था और एकता का प्रतीक बनेगा। कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना, हवन और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर गांव के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और मंदिर स्थापना को लेकर सभी में उत्साह देखा गया। शिव मंदिर समिति के पदाधिकारी व सदस्यः अध्यक्ष= कृष्ण मोहन साह उपाध्यक्ष,=प्रमोद साह सचिव=चांदन मंडल उपसचिव सौरव कुमार कोशाअध्यक्ष=सुमन साह कार्यकरी उपाध्यक्ष=प्रदीप साह कुंदन साह रुपेश साह संजय साह मनोज साह अमरजीत साह विकाश साह मिथुन साह ( झारखंड ) मिथुन साह ( बिहार ) शिशुपाल साह सनमुख साह नंदन साह ( व्यवस्थापक ) राहुल साह मुरारी मोदी उमेश डॉक्टर उपेंद्र मंडल परमेश्वर मंडल साधो मंडल अनिल रॉय महंत औघड़ साधु यादव ( मंदिर का पुजारी ) गरभी यादव माधो यादव गांधी यादव अशोक रॉय गांव के सभी ग्रामीण सहयोग बढ़ चढ़ के दिया1
- मनरेगा योजना में लूटने का मामला प्रकाश में आया है ग्रामीण जनता पूछ रही है सवाल अवैध रूप से 160000₹ग़मन का मामला बंदरचूहा गांव में सामने सरकार कोई भी योजना धरातल पर उतरती है बिचौलिया लूटने में हावी हो जाते हैं1
- देवघर भू-अर्जन कार्यालय के दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार1
- चांदन (बांका): प्रखंड अंतर्गत प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किए जाने के आलोक में शनिवार 14 मार्च को विद्यालय परिसर में प्रार्थना एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा नवम वर्ग की छात्राओं ने भाग लिया।प्रार्थना कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संगीत शिक्षक संजय कुमार ने हारमोनियम की धुन पर बच्चों से प्रार्थना कराई। प्रार्थना के पश्चात छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अनुशासन बनाए रखने के लिए विभिन्न स्लोगन के माध्यम से संकल्प लिया।विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाए जाने के उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने खुशी व्यक्त की। शिक्षकों ने बताया कि मॉडल स्कूल का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना, आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों को विकसित करना तथा अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है। इसके अंतर्गत योग्य शिक्षकों की व्यवस्था, बेहतर आधारभूत सुविधाएं, पुस्तकालय, प्रयोगशाला और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि विद्यालय अन्य स्कूलों के लिए एक आदर्श बन सके। इसी क्रम में विद्यालय की शैक्षणिक एवं विधि व्यवस्था के अंकेक्षण के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के आगमन की संभावना को देखते हुए विद्यालय परिवार द्वारा आवश्यक तैयारी भी की गई थी। हालांकि अपरिहार्य कार्य में व्यस्त रहने के कारण जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय नहीं पहुंच सके।विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार यादव ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी किसी आवश्यक कार्य में व्यस्त रहने के कारण विद्यालय नहीं आ सके। उन्होंने फोन के माध्यम से मॉडल स्कूल के आलोक में बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन एवं शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा अगले अवसर पर विद्यालय आने का आश्वासन दिया। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार1
- अमरपुर का गोला चौक बना ‘हादसा चौक’, ई-रिक्शा पलटने से दुकानदार और सवार बाल-बाल बचे खबर: बांका जिले के अमरपुर स्थित गोला चौक पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चौक पर खड़े वाहनों और जाम की स्थिति के बीच एक ई-रिक्शा (टोटो) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ई-रिक्शा पर सवार लोग और आसपास मौजूद दुकानदार बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोला चौक पर अक्सर टोटो और ऑटो चालक सड़क किनारे ही वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने लगते हैं। इसके कारण चौक पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क संकरी होने और वाहनों की भीड़ के कारण आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाम और अव्यवस्था के बीच ई-रिक्शा संतुलन खो बैठा और पलट गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गोला चौक पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और सड़क किनारे सवारी बैठाने पर रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।1