logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सामूहिक कन्या विवाह सामाजिक समरसता और सद्भाव का प्रतीक- विधायक ... सामूहिक कन्या विवाह से समाज में सादगीपूर्ण एवं आदर्श विवाह को मिल रहा बढ़ावा- जनपद अध्यक्ष वैदिक रीति-रिवाज के साथ 198 जोड़ों ने लिए सात फेरे, बंधे परिणय सूत्र में शहडोल 19 अप्रैल 2026- जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत रसपुर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम उत्साह, उमंग और हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 198 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाज एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया और परिणय सूत्र में बंधे। आयोजन स्थल पर पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवदंपतियों को माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पुष्पवर्षा कर उनके सुख, समृद्धि और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री शरद कोल ने कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता और सद्भाव का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन समाज में समानता, सादगी और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा, “अक्षय तृतीया का पावन अवसर अत्यंत शुभ होता है और इस दिन किए गए प्रत्येक शुभ कार्य का फल अक्षय होता है। यह आयोजन सभी नवविवाहित जोड़ों के लिए मंगलकारी सिद्ध होगा।” उन्होंने विवाह संस्कार को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि सामूहिक विवाह से अनावश्यक खर्चों में कमी आती है और सभी को अपनी खुशियां साझा करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती आकांक्षी सिंह ने कहा कि सामूहिक कन्या विवाह समारोह का उद्देश्य समाज में सादगीपूर्ण एवं आदर्श विवाह को बढ़ावा देना तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से एक ही मंच पर अनेक जोड़ों का विवाह विधिवत संपन्न कराया जाता है, जिससे सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से जहां एक ओर विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्च को कम किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का भी सशक्त संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नवदंपतियों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के प्रतीक स्वरूप चेक एवं गृहस्थ जीवन की आवश्यक सामग्री प्रदान की गई, जिससे वे अपने नए जीवन की शुरुआत सुगमता से कर सकें। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

1 day ago
user_Angad Tiwari
Angad Tiwari
पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
1 day ago
9b002f35-6b97-46cb-b63f-733df4f4d93d

सामूहिक कन्या विवाह सामाजिक समरसता और सद्भाव का प्रतीक- विधायक ... सामूहिक कन्या विवाह से समाज में सादगीपूर्ण एवं आदर्श विवाह को मिल रहा बढ़ावा- जनपद अध्यक्ष वैदिक रीति-रिवाज के साथ 198 जोड़ों ने लिए सात फेरे, बंधे परिणय सूत्र में शहडोल 19 अप्रैल 2026- जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत रसपुर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम उत्साह, उमंग और हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 198 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाज एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन

4b69f69f-71bf-45ae-aca4-9f5ec6a073e1

में प्रवेश किया और परिणय सूत्र में बंधे। आयोजन स्थल पर पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवदंपतियों को माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पुष्पवर्षा कर उनके सुख, समृद्धि और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री शरद कोल ने कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता और सद्भाव का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन समाज में समानता, सादगी और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा, “अक्षय तृतीया का पावन अवसर अत्यंत शुभ होता है और इस दिन किए गए प्रत्येक शुभ कार्य का फल अक्षय होता है। यह

16d1b7bf-5a79-44de-a419-3d3992940a2c

आयोजन सभी नवविवाहित जोड़ों के लिए मंगलकारी सिद्ध होगा।” उन्होंने विवाह संस्कार को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि सामूहिक विवाह से अनावश्यक खर्चों में कमी आती है और सभी को अपनी खुशियां साझा करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती आकांक्षी सिंह ने कहा कि सामूहिक कन्या विवाह समारोह का उद्देश्य समाज में सादगीपूर्ण एवं आदर्श विवाह को बढ़ावा देना तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से एक ही मंच पर अनेक जोड़ों का विवाह विधिवत संपन्न कराया जाता है, जिससे सामाजिक एकता को

5d020805-9fa4-432f-b69b-0b68512e82b0

मजबूती मिलती है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से जहां एक ओर विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्च को कम किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का भी सशक्त संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नवदंपतियों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के प्रतीक स्वरूप चेक एवं गृहस्थ जीवन की आवश्यक सामग्री प्रदान की गई, जिससे वे अपने नए जीवन की शुरुआत सुगमता से कर सकें। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मानपुर नगर में लगने वाले जानलेवा जाम से बेहाल है आवाम-बेकाम साबित हो रहा 4 साल बीतने के बाद भी नप. प्रशासन। *(आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी उमरिया)* मानपुर नगर इन दिनों रोज़ाना लगने वाले जाम से जूझ रहा है। बस स्टैंड सहित मुख्य मार्गों पर घंटों तक वाहनों की कतारें लग रही हैं, जिससे आमजन की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चे देर से पहुंच रहे हैं, मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे, और रोज़मर्रा के कामकाज में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस अव्यवस्था से प्रशासनिक अधिकारी भी अछूते नहीं हैं। कई बार खंड स्तर के अधिकारी खुद जाम में घंटों फंसे नजर आते हैं। बावजूद इसके, समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है, जिससे व्यवस्था पर सवाल और गहरे हो रहे हैं। बस स्टैंड क्षेत्र के व्यापारियों की स्थिति चिंताजनक है। उनका कहना है कि ऑनलाइन बाजार ने पहले ही व्यापार कमजोर कर दिया था, अब जाम के कारण ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे। इससे बिक्री लगातार घट रही है और छोटे व्यापारियों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इधर, मानपुर पुलिस को रोज़ अपने अन्य थाना संबंधी कार्य छोड़कर ट्रैफिक व्यवस्था संभालनी पड़ रही है। स्थानीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने में जुटे रहते हैं, लेकिन यह प्रयास सिर्फ अस्थायी राहत तक सीमित है। अगले ही दिन हालात फिर वही हो जाते हैं। नगर परिषद पर भी सवाल उठ रहे हैं। चुनाव के समय बस स्टैंड के विकास, पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार के जो वादे किए गए थे, चार साल बाद भी वे जमीन पर नजर नहीं आते। न अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई हो पाई है, न ही कोई ठोस ट्रैफिक योजना लागू हो सकी है। मानपुर की जनता और व्यापारी अब स्पष्ट समाधान की मांग कर रहे हैं—तय पार्किंग व्यवस्था, अतिक्रमण पर सख्ती और स्थायी ट्रैफिक प्रबंधन। वरना यह जाम सिर्फ रास्ता ही नहीं रोकेगा, बल्कि नगर की आर्थिक और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर असर डालता रहेगा।
    3
    मानपुर नगर में लगने वाले जानलेवा जाम से बेहाल है आवाम-बेकाम साबित हो रहा 4 साल बीतने के बाद भी नप. प्रशासन।
*(आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी उमरिया)*
मानपुर नगर इन दिनों रोज़ाना लगने वाले जाम से जूझ रहा है। बस स्टैंड सहित मुख्य मार्गों पर घंटों तक वाहनों की कतारें लग रही हैं, जिससे आमजन की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चे देर से पहुंच रहे हैं, मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे, और रोज़मर्रा के कामकाज में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हैरानी की बात यह है कि इस अव्यवस्था से प्रशासनिक अधिकारी भी अछूते नहीं हैं। कई बार खंड स्तर के अधिकारी खुद जाम में घंटों फंसे नजर आते हैं। बावजूद इसके, समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है, जिससे व्यवस्था पर सवाल और गहरे हो रहे हैं।
बस स्टैंड क्षेत्र के व्यापारियों की स्थिति चिंताजनक है। उनका कहना है कि ऑनलाइन बाजार ने पहले ही व्यापार कमजोर कर दिया था, अब जाम के कारण ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे। इससे बिक्री लगातार घट रही है और छोटे व्यापारियों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
इधर, मानपुर पुलिस को रोज़ अपने अन्य थाना संबंधी कार्य छोड़कर ट्रैफिक व्यवस्था संभालनी पड़ रही है। स्थानीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने में जुटे रहते हैं, लेकिन यह प्रयास सिर्फ अस्थायी राहत तक सीमित है। अगले ही दिन हालात फिर वही हो जाते हैं।
नगर परिषद पर भी सवाल उठ रहे हैं। चुनाव के समय बस स्टैंड के विकास, पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार के जो वादे किए गए थे, चार साल बाद भी वे जमीन पर नजर नहीं आते। न अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई हो पाई है, न ही कोई ठोस ट्रैफिक योजना लागू हो सकी है।
मानपुर की जनता और व्यापारी अब स्पष्ट समाधान की मांग कर रहे हैं—तय पार्किंग व्यवस्था, अतिक्रमण पर सख्ती और स्थायी ट्रैफिक प्रबंधन। वरना यह जाम सिर्फ रास्ता ही नहीं रोकेगा, बल्कि नगर की आर्थिक और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर असर डालता रहेगा।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रिंट रेट से महंगी शराब! खन्नौधी दुकान का खेल बेनकाब... Shahdol जिले के खन्नौधी क्षेत्र में स्थित शराब दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोप लगाया जा रहा है कि शराब प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर बेची जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि ग्राहकों से तय मूल्य से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं, जिससे खुलेआम नियमों का उल्लंघन हो रहा है। हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    प्रिंट रेट से महंगी शराब! खन्नौधी दुकान का खेल बेनकाब...
Shahdol जिले के खन्नौधी क्षेत्र में स्थित शराब दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोप लगाया जा रहा है कि शराब प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर बेची जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि ग्राहकों से तय मूल्य से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं, जिससे खुलेआम नियमों का उल्लंघन हो रहा है। हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शहडोल। जिले के ब्यौहारी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खड्डा में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। सरपंच द्वारा पत्थर लेकर ग्रामीण को दौड़ाने की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है पूछा- क्या गुणवत्ता के मानकों का पालन हो रहा जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खड्डा के इमली टोला से करीब 300 मीटर दांडीटोला पहुंच मार्ग लंबी ग्रेवल पीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मौके पर सरपंच संतोष कोल खुद काम की निगरानी कर रहे थे, इसी दौरान गांव के ही संदीप पटेल ने निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए सरपंच से पूछा कि क्या सड़क निर्माण में तीन-एक के अनुपात से मसाला डाला जा रहा है और क्या गुणवत्ता के मानकों का पालन हो रहा है। सार्वजनिक धन से बन रही सड़क की गुणवत्ता की जांच वायरल वीडियो में सरपंच न सिर्फ भड़क गए, बल्कि उन्होंने जमीन से एक बड़ा पत्थर उठाया और ग्रामीण को मारने के लिए दौड़ पड़े। सरपंच बार-बार वीडियो बंद करने की धमकी देते रहे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आए। ग्रामीण का कसूर सिर्फ इतना था कि वह सार्वजनिक धन से बन रही सड़क की गुणवत्ता की जांच चाहता था, लेकिन जवाब देने के बजाय हिंसा पर उतारू होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीण बल्लू पटेल ने आरोप लगाया है कि सड़क पूरी तरह से गुणवत्ताहीन बनाई जा रही है और पूछने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
    1
    शहडोल। जिले के ब्यौहारी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खड्डा में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। सरपंच द्वारा पत्थर लेकर ग्रामीण को दौड़ाने की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है
पूछा- क्या गुणवत्ता के मानकों का पालन हो रहा
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खड्डा के इमली टोला से करीब 300 मीटर दांडीटोला पहुंच मार्ग लंबी ग्रेवल पीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मौके पर सरपंच संतोष कोल खुद काम की निगरानी कर रहे थे, इसी दौरान गांव के ही संदीप पटेल ने निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए सरपंच से पूछा कि क्या सड़क निर्माण में तीन-एक के अनुपात से मसाला डाला जा रहा है और क्या गुणवत्ता के मानकों का पालन हो रहा है।
सार्वजनिक धन से बन रही सड़क की गुणवत्ता की जांच
वायरल वीडियो में सरपंच न सिर्फ भड़क गए, बल्कि उन्होंने जमीन से एक बड़ा पत्थर उठाया और ग्रामीण को मारने के लिए दौड़ पड़े। सरपंच बार-बार वीडियो बंद करने की धमकी देते रहे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आए। ग्रामीण का कसूर सिर्फ इतना था कि वह सार्वजनिक धन से बन रही सड़क की गुणवत्ता की जांच चाहता था, लेकिन जवाब देने के बजाय हिंसा पर उतारू होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीण बल्लू पटेल ने आरोप लगाया है कि सड़क पूरी तरह से गुणवत्ताहीन बनाई जा रही है और पूछने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    23 hrs ago
  • बाघ के सामने उतरे लोग, मौत को दिया खुला न्योता उमरिया तपस गुप्ता जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सामने आया एक वीडियो लोगों की गंभीर लापरवाही को उजागर कर रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में ताला-मानपुर रोड पर एक बाघ सड़क पार करता दिखाई दे रहा है, लेकिन उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला नजारा इसके बाद देखने को मिलता है। वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही बाघ नजर आता है, कुछ लोग अपने वाहन बीच सड़क पर रोक देते हैं। हैरानी तब बढ़ जाती है जब कुछ लोग वाहन से उतरकर सीधे बाघ के करीब पहुंच जाते हैं और मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। यह हरकत न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ाती है, बल्कि सीधे-सीधे मौत को न्योता देने जैसी है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। बाघ जैसे खतरनाक और संवेदनशील वन्यजीव के इतने करीब जाना किसी भी वक्त गंभीर हादसे में बदल सकता था। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां बाघ को उकसा सकती हैं, जिससे वह आक्रामक हो सकता है और हमला कर सकता है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही कई सवाल खड़े करती है। जहां एक ओर वन विभाग लगातार जागरूकता और नियमों का पालन कराने की कोशिश करता है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग महज कुछ सेकंड के वीडियो के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। यह घटना साफ दिखाती है कि रोमांच के नाम पर लोग किस हद तक गैरजिम्मेदार हो सकते हैं। अगर समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं हुई, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
    1
    बाघ के सामने उतरे लोग, मौत को दिया खुला न्योता
उमरिया तपस गुप्ता 
जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सामने आया एक वीडियो लोगों की गंभीर लापरवाही को उजागर कर रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में ताला-मानपुर रोड पर एक बाघ सड़क पार करता दिखाई दे रहा है, लेकिन उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला नजारा इसके बाद देखने को मिलता है।
वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही बाघ नजर आता है, कुछ लोग अपने वाहन बीच सड़क पर रोक देते हैं। हैरानी तब बढ़ जाती है जब कुछ लोग वाहन से उतरकर सीधे बाघ के करीब पहुंच जाते हैं और मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। यह हरकत न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ाती है, बल्कि सीधे-सीधे मौत को न्योता देने जैसी है।
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। बाघ जैसे खतरनाक और संवेदनशील वन्यजीव के इतने करीब जाना किसी भी वक्त गंभीर हादसे में बदल सकता था। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां बाघ को उकसा सकती हैं, जिससे वह आक्रामक हो सकता है और हमला कर सकता है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही कई सवाल खड़े करती है। जहां एक ओर वन विभाग लगातार जागरूकता और नियमों का पालन कराने की कोशिश करता है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग महज कुछ सेकंड के वीडियो के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं।
यह घटना साफ दिखाती है कि रोमांच के नाम पर लोग किस हद तक गैरजिम्मेदार हो सकते हैं। अगर समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं हुई, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by पार्षद सिल्लू रजक
    1
    Post by पार्षद सिल्लू रजक
    user_पार्षद सिल्लू रजक
    पार्षद सिल्लू रजक
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Rajendra rajak
    1
    Post by Rajendra rajak
    user_Rajendra rajak
    Rajendra rajak
    गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दतिया - नगर पालिका बाबू आत्महत्या मामले में सीएमओ समेत तीन पर एफआईआर दर्ज,22 फरवरी 2026 की घटना, अपने घर पर फांसी लगाने के पहले बना वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल ।
    1
    दतिया - नगर पालिका बाबू आत्महत्या मामले में सीएमओ समेत तीन पर एफआईआर दर्ज,22 फरवरी 2026 की घटना, अपने घर पर फांसी लगाने के पहले बना वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल ।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    8 hrs ago
  • “लेंसकार्ट के ड्रेस कोड विवाद का महाराष्ट्र में तेजी से विरोध शुरू हो गया है। अंधेरी वेस्ट के लेंसकार्ट के शोरूम में भाजपा नेता इलाही खान ने पहुंचकर मैनेजर से तीखे सवाल पूछे और हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाया।” #Lenskart #Maharashtra #Viralvideo
    1
    “लेंसकार्ट के ड्रेस कोड विवाद का महाराष्ट्र में तेजी से विरोध शुरू हो गया है। अंधेरी वेस्ट के लेंसकार्ट के शोरूम में भाजपा नेता इलाही खान ने पहुंचकर मैनेजर से तीखे सवाल पूछे और हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाया।”
#Lenskart #Maharashtra #Viralvideo
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.