Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना शाहपुर पुलिस द्वारा फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर पीडिता को ब्लैकमेल व डरा-धमकाकर 05 लाख रूपये की वसूली *थाना शाहपुर पुलिस द्वारा फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर पीडिता को ब्लैकमेल व डरा-धमकाकर 05 लाख रूपये की वसूली करने वाली 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व कब्जे से *03 डेबिट कार्ड, 03 मोबाइल, 01 फर्जी आईडी कार्ड, 01 फर्जी सर्च वारण्ट की छायाप्रति, 01 बैंक पासबुक, 01 चेक बुक व 2,00,760/- रूपये नगदी की बरामदगी के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा की बाइट-*
Sameer Kumar
थाना शाहपुर पुलिस द्वारा फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर पीडिता को ब्लैकमेल व डरा-धमकाकर 05 लाख रूपये की वसूली *थाना शाहपुर पुलिस द्वारा फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर पीडिता को ब्लैकमेल व डरा-धमकाकर 05 लाख रूपये की वसूली करने वाली 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व कब्जे से *03 डेबिट कार्ड, 03 मोबाइल, 01 फर्जी आईडी कार्ड, 01 फर्जी सर्च वारण्ट की छायाप्रति, 01 बैंक पासबुक, 01 चेक बुक व 2,00,760/- रूपये नगदी की बरामदगी के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा की बाइट-*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 03 डेबिट कार्ड, 03 मोबाइल, 01 फर्जी आईडी कार्ड, 01 फर्जी सर्च वारण्ट की छायाप्रति, 01 बैंक पासबुक, 01 चेक बुक व 2,00,760/- रूपये नगद बरामद।* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक देहात श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल व थानाध्यक्ष शाहपुर श्री गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 04.04.2026 को वादिया इकरा पुत्री हारुन निवासी हुजूरनगर थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि MOJ एप के जरिये व्हाटसएप पर एक हिदायतुल्लाह खान नाम व्यक्ति से बातचीत हुई । जिसके द्वारा फर्जी कस्टम अधिकारी/सीबीआई अधिकारी बनकर ब्लैकमेल कर व डरा-धमकाकर पीडिता व उसके परिजनों से कई बार में करीव 5,00,000 /- की जबरन वसूली की गयी है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 85/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना शाहपुर एवं सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19.04.2026 को विवेचना के दौरान प्रकाश में आई 01 अभियुक्ता व 01 अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर हजूरनगर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता व अभियुक्त के कब्जे से 03 डेबिट कार्ड, 03 मोबाइल, 01 फर्जी आईडी कार्ड, 01 फर्जी सर्च वारण्ट की छायाप्रति, 01 बैंक पासबुक, 01 चेक बुक व 2,00760/- रूपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-* *1.* रोजी पुत्री मौ0 मकसूद निवासी टी 86 बी हजरत निजामुद्दीन सराय काले खां दिल्ली उम्र करीब 24 वर्ष *2.* मंसूर अहमद पुत्र मनव्वर अली निवासी गांव शेखपुरा तुर्क पोस्ट जीतपुर पलडी नगीना जिला बिजनौर उ0प्र0 वर्तमान पता 26/21 शहदुल्ला जाब कॉलोनी एमबी रोड पोस्ट महरोली दक्षिणी दिल्ली उम्र करीब 26 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* • 03 डेबिट कार्ड • 03 मोबाइल फोन • 01 फर्जी आईडी कार्ड • 01 फर्जी सर्च वारण्ट की छायाप्रति • 01 पासबुक • 01 चेक बुक • नगद धनराशि 2,00,760/- रूपये *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* *1.* मु0अ0सं0 85/2026 धारा 318(4),319(2),338,336(3),340 बीएनएस, मुजफ्फरनगर। *पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार की गयी अभियुक्ता व अभियुक्त द्वारा बताया गया हमारा सोशल मीडिया के माध्यम से मुजफ्फरनगर की रहने वाली इकरा पुत्री हारून से सम्पर्क हुआ था, हमने ठगी करने के उद्देश से इकरा को बहन बना लिया था। जिसके बाद मंसूर इकरा से बात करने लगा था और विश्वास में लेकर एक दिन मंसूर ने इकरा को बताया कि मै आपको गिफ्ट भेज रहा हूँ, जिसके बाद हम लोगो ने इकरा को दूसरे नम्बरों से कॉल कर उसे फर्जी सीबीआई अधिकारी की आईडी भेज कर तथा फर्जी सर्च वारण्ट तैयार भेजे। उसके बाद इकरा से हमने ब्लैकमेल कर व डराधमकाकर करीब 05 लाख रूपये विभिन्न खातों में डलवा लिये। हमारे द्वारा अन्य लोगों से भी इसी प्रकार ऑनलाईन फर्जी सीबीआई व कस्टम अधिकारी बनकर ठगी की गयी है। नोट- थाना हाजा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के FORWARD व BACKWARD LINKAGES की जांच की जा रही है तथा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* *1.* उ0नि0 श्री विशाल यादव थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर *2.* उ0नि0 श्री अभिषेक चौधरी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर *3.* है0का0 विकास सिरोही (सर्विलांस सेल, मुजफ्फरनगर ) *4.* का0 रवि शंकर कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर *5.* का0 1071 मौ0 अलीम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर *6.* का0 413 शिवम यादव थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर *7.* का0 2142 सोमबीर सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर *8.* का0 2109 रवि शंकर थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर *9.* म0का0 807 सुनीता थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर1
- *थाना शाहपुर पुलिस द्वारा फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर पीडिता को ब्लैकमेल व डरा-धमकाकर 05 लाख रूपये की वसूली करने वाली 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व कब्जे से *03 डेबिट कार्ड, 03 मोबाइल, 01 फर्जी आईडी कार्ड, 01 फर्जी सर्च वारण्ट की छायाप्रति, 01 बैंक पासबुक, 01 चेक बुक व 2,00,760/- रूपये नगदी की बरामदगी के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा की बाइट-*3
- मुज़फ्फरनगर में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर पीडिता को ब्लैकमेल व डरा-धमकाकर 05 लाख रूपये की वसूली करने वाली एक महिला ओर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार जिनके कब्जे से 03 डेबिट कार्ड, 03 मोबाइल, 01 फर्जी आईडी कार्ड, 01 फर्जी सर्च वारण्ट की छायाप्रति, 01 बैंक पासबुक, 01 चेक बुक व 2,00,760/- रूपये नगदी की बरामदगी हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।3
- मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र स्थित बघरा बस स्टैंड पर अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे और मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शाओं के बेतरतीब ढंग से खड़े होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बस स्टैंड क्षेत्र में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण से संकरी सड़क होने के कारण बड़े वाहनों और ई-रिक्शाओं के बीच अक्सर जाम और टकराव जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अतिक्रमण पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालात यह हैं कि बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों और राहगीरों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाया जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।1
- भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर पंडित अरुण मिश्रा, संजय मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, प्रमोद शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा, मनीष शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान जी की आरती एवं विधि-विधान से पूजा कर जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूजन उपरांत भगवान परशुराम जी को प्रसाद अर्पित किया गया तथा उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।1
- केशवपुरी में जर्जर पंचायती घर बना शराब पीने का अड्डा, प्रशासन की अनदेखी से स्थानीय लोगों में आक्रोश जनपद के वार्ड नंबर 24 स्थित भीमराव अंबेडकर कल्याणकारी पंचायती घर आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह भवन पिछले कई वर्षों से अत्यंत जर्जर स्थिति में है, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। केशवपुरी मोहल्ले में स्थित यह पंचायती घर अब समाज कल्याण के बजाय संकट का केंद्र बन गया है। भवन की छत और दीवारें इतनी कमजोर हो चुकी हैं कि उनके गिरने का डर हर समय बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे इसकी स्थिति 'ज्यों की त्यों' बनी हुई है। इमारत की हालत खराब होने के साथ-साथ यहाँ स्वच्छता का नामो-निशां भी नहीं है। पंचायती घर के भीतर गंदगी के ढेर लगे हैं और परिसर में खाली शराब की बोतलें व रैपर बिखरे पड़े रहते हैं। मोहल्ले वासियों ने आरोप लगाया कि सामाजिक कार्यों के लिए बना यह स्थान अब असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। केशवपुरी के निवासियों ने इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय सभासद और संबंधित मंत्री से शिकायत की है, लेकिन उनके अनुसार अभी तक समाधान के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगाई गई है। निवासियों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या का निस्तारण करना जरूरी नहीं समझा। स्थानीय लोगों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। मोहल्ले वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस जर्जर भवन का जीर्णोद्धार नहीं किया गया या इसे सुरक्षित नहीं बनाया गया, तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे उनका कहना है कि हम सालों से इस समस्या को झेल रहे हैं। गंदगी और जर्जर भवन के कारण यहाँ रहना दूभर हो गया है। अगर कोई बड़ा हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।1
- ganne ki Charkhi gud banane ke liye AVN tuta hua jal vibhag ke dwara nal AVN Banta hua Gurudwara ka transformer aur bikhrav pada hua gande nale ka sada hua tankar like follow comment share Karen Jay Hind Jay Bharat4
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का अलग अंदाज चर्चा में है। मिली शिकायतों पर सीएम ने सीधे फोन मिलाकर अधिकारियों के सामने ही जवाबदेही तय की और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। यह स्टाइल लोगों को काफी पसंद आ रहा है।1