नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म प्रकरण में थाना थरेट पुलिस की त्वरित कार्यवाही — बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया* दिनांक 28.03.2026 को नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म प्रकरण में फरियादिया की प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर थाना थरेट में अपराध क्रमांक 33/2026 पंजीबद्ध कर धारा 63(D)(F), 64(2)(M), 65(2), 70(2), 127(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 5(G)(6), 5(L)(6), 5(M)(6) पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सेवढ़ा श्री अजय चानना के नेतृत्व में थाना थरेट पुलिस द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही कर मुख्य आरोपी मोनू रजक को घटना के मात्र 18 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर किया जा चुका। साथ ही, प्रकरण में संलिप्त अन्य नाबालिग बालक (बाल अपचारी) को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर उसके विरुद्ध विधि अनुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाहीं में थाना प्रभारी थरेट, उप निरीक्षक अरविंद भदौरिया सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

- दूध खो महायज्ञ में मानव सेवा की मिसाल: 200 मरीजों को प्रतिदिन मिला निःशुल्क इलाज एवं पत्रकारों का किया गया सम्मान दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट1
- दतिया बिग ब्रेकिंग वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह की गोली मारकर हत्या कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवड़ा चुंगी की घटना! अज्ञात हमलावारो ने सिर में मारी गोली मौके पर ही मौत मौके पर पहुंची भारी पुलिस जांच में जुटी हमलावर गोली मारकर फरार, पुलिस हमलावारो की जांच में जुटी तड़के सुबह 9 बजे पार्षद की गोली मारकर हत्या से फैली सनसनी1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश शहर के वार्ड क्रमांक 8 में गहराया पेयजल संकट ने अब जनआंदोलन का रूप ले लिया है। लंबे समय से पानी की किल्लत से जूझ रही महिलाओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा, जब वार्ड पार्षद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) के निवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ तीखी नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। डबरा के वार्ड 8 में पानी की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। परेशान महिलाएं अब सीधे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी हैं। CMO निवास के घेराव ने साफ कर दिया है कि हालात अब बर्दाश्त के बाहर हो चुके हैं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने "नगर पालिका प्रशासन मुर्दाबाद" और "CMO मुर्दाबाद" जैसे नारे लगाकर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वार्ड में पिछले कई महीनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। नल सूखे पड़े हैं और लोगों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायतें की गईं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला, जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर वार्ड पार्षद ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब जनता मूलभूत जरूरत पानी के लिए तरस रही है, तब जिम्मेदार अधिकारी निष्क्रिय बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। CMO निवास के बाहर घंटों चले इस प्रदर्शन और हंगामे से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन सामने नहीं आया है, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ सकता है।1
- Post by दिगेन्द्र कुमार बाजपेई1
- गोंदन थाना अंतर्गत दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है, जहां उड़ीना गांव निवासी महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता संजू पचौरी ने गोंदन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी करीब साढ़े तीन साल पहले मेहगांव निवासी गिर्राज तिवारी के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी, जिसमें उसके मायके पक्ष ने लगभग 9 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति गिर्राज तिवारी, ससुर कौशल किशोर तिवारी और ननद नीलम तिवारी द्वारा दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत पर गोंदन थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर 01 बजे आरोपी पति, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- मध्यप्रदेश के दतिया जिले में नगर पालिका के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की आज सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवढ़ा चुंगी इलाके में हुई, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने पार्षद कल्लू कुशवाहा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल पार्षद को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है। सैकड़ों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग कोतवाली थाने पर जमा हो गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस पर भी दबाव बढ़ गया है करीब दोपहर 2 बजे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के भाई शेरू कुशवाहा की शिकायत पर पुलिस ने.... गोलू कुशवाहा (झिर का बाग) सुधीर कुशवाहा (हरदौल मोहल्ला) पंकज उर्फ छोटू कुशवाहा (राधासागर) साहब सिंह यादव (सिरोल) उमेश कुशवाहा (सेवढ़ा चुंगी) प्रवीण बाल्मीक (रिछरा फाटक) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड के दो आरोपी पण्डोखर थाने में सरेंडर कर चुके हैं, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर दिनदहाड़े एक जनप्रतिनिधि की हत्या कैसे हो गई… और क्या दतिया में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं?2
- Post by Lakshya News tv1
- दूध खो महायज्ञ में मानव सेवा की मिसाल: 200 मरीजों को प्रतिदिन मिला निःशुल्क इलाज एवं पत्रकारों का किया गया सम्मान दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट1