Shuru
Apke Nagar Ki App…
ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर 4 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित सिवनी। जिले के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर 4 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। किसान हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, क्लीनर कम ग्रेडर और जीरो टिल ड्रिल जैसे यंत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनकी लॉटरी 5 अगस्त को निकाली जाएगी। सहायक कृषि यंत्री के अनुसार, आवेदन के साथ यंत्र अनुसार निर्धारित धरोहर राशि (₹2,200 से ₹6,350) का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना अनिवार्य है। इसके अलावा, यंत्र खरीदी के लिए जिला सहकारी बैंक से न्यूनतम ब्याज दर पर लोन सुविधा भी मिलेगी।
Devendra thakur
ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर 4 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित सिवनी। जिले के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर 4 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। किसान हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, क्लीनर कम ग्रेडर और जीरो टिल ड्रिल जैसे यंत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनकी लॉटरी 5 अगस्त को निकाली जाएगी। सहायक कृषि यंत्री के अनुसार, आवेदन के साथ यंत्र अनुसार निर्धारित धरोहर राशि (₹2,200 से ₹6,350) का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना अनिवार्य है। इसके अलावा, यंत्र खरीदी के लिए जिला सहकारी बैंक से न्यूनतम ब्याज दर पर लोन सुविधा भी मिलेगी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Seoni News: दिनदहाड़े हनुमान मंदिर में चोरी, भगवान का मुकुट लेकर भागे दो चोर; पुजारी ने एक को दबोचा,1
- *ग्रामीणों से टोल वसूली को लेकर ग्रामीण एवं टोल प्लाजा कर्मचारियों में विवाद* *खवासा टोल विवाद: स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने पुलिस पर लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप* कुरई। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (नागपुर रोड) स्थित खवासा टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों में आ गया है। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि टोल प्लाजा पर लंबे समय से स्कूल बसों को रोककर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है तथा नियमों के विपरीत आसपास के ग्रामीणों से भी टोल टैक्स वसूला जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि टोल प्लाजा से 5 से 6 किलोमीटर अथवा उससे कम दूरी पर स्थित तेलिया, अर्जुनी, कोहका, जामुनटोला, टुरिया, उतरिया, खण्डासा, पचधार, आमझिरी और नयगांव सहित कई गांवों के निवासियों से भी टोल वसूला जा रहा है। इससे उन्हें प्रतिदिन आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं शिकायतों को लेकर ग्राम खवासा के सैकड़ों ग्रामीण एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि टोल प्रबंधन से चर्चा करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान टोल कर्मियों ने ग्राम पंचायत खवासा की सरपंच श्रीमती रमूला बाई उइके तथा जनपद सदस्य रामचरण बेलवंशी के साथ अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि टोल कर्मचारी रघुवीर सिंह एवं हेमंत राजपूत बंदूकधारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों को धमकाने का प्रयास किया। इस घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। आरोपों के अनुसार, घटना के बाद टोल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने बिना समुचित जांच के खवासा के चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली। वहीं, जब सरपंच रमूला बाई उइके एवं जनपद सदस्य रामचरण बेलवंशी अपने साथ हुई कथित अभद्रता की शिकायत दर्ज कराने ग्रामीणों के साथ थाना कुरई पहुंचे, तो उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्रीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि अब वे पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिवनी से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा ग्रामीणों के हितों की रक्षा की मांग करेंगे। आगे बताया गया कि टोल प्लाजा में आसपास के ग्रामों से किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लिया जा रहा था लेकिन आज से वाहनों को रोक कर वसूली करने लगे जिसे लेकर आसपास के ग्रामीण पहुंचकर वसूली न करने पहुंचे थे लेकिन चार ग्रामीण के नाम से मामला बना दिया गया। जिसे लेकर ग्रामीण कुरई थाना में शिकायत करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। संतुष्ट न होने पर ग्रामीण जल पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी के पास निष्पक्ष जांच करने लेकर पहुंच गए। पुलिस का पक्ष: कुरई थाना प्रभारी कृपाल साह तेकाम ने बताया कि शनिवार को दोपहर खवासा टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की शिकायत के आधार पर राही जायसवाल, राजा डेहरवाल, कासिम खान,अर्शदीप अहिरवार,चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे बताया कि आरटीओ की हेड मैनेजर कृष्णा मैडम के द्वारा आज से स्कूली वाहन क्षेत्र वाहनों से वसूली शुरू कर दिया था जिसे लेकर यह स्थिति बनी।1
- सरकार चला रही नशा मुक्ति अभियान, गांवों में खुलेआम बिक रही शराब! सरकार चला रही नशा मुक्ति अभियान, गांवों में खुलेआम बिक रही शराब!1
- 10वीं से 16वीं शताब्दी की प्रतिमाएं क्षरण की कगार पर, संग्रहालय टीम ने तिरोड़ी और चाकाहेटी का किया निरीक्षण1
- खरीफ फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ी.... सिवनी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 की फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है। मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। किसान 13 अगस्त तक पंचायतों में लग रहे विशेष शिविरों, बैंकों या CSC केंद्रों के जरिए सिंचित/असिंचित धान, सोयाबीन, मक्का और उड़द का बीमा करा सकते हैं।1
- पलारी में युवक की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश, परिजनों और ग्रामीणों ने 6 घंटे किया चक्काजाम पलारी में युवक की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश, परिजनों ने 6 घंटे किया चक्काजाम सिवनी। जिले के पलारी में 20 वर्षीय बिट्टू डेहरिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। बीती रात पैसों के लेन-देन को लेकर मृतक का आबिद खान से विवाद हुआ था, जिसके बाद सुबह युवक का शव घर पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगया कि मृतक ने आबिद खाध की मारपीट व प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की।इसके बाद सड़क पर 6 घंटे तक चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम में शामिल लोगों ने पुन: पोस्टमार्टम कराने की मांग रखी, जिसके बाद पुलिस ने शव को दोबारा पीएम के लिए भिजवाया। संदीप दीक्षित के अनुसार पुलिस ने आबिद खान को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और मामले की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है।1