*ग्रामीणों से टोल वसूली को लेकर ग्रामीण एवं टोल प्लाजा कर्मचारियों में विवाद* *खवासा टोल विवाद: स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने पुलिस पर लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप* कुरई। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (नागपुर रोड) स्थित खवासा टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों में आ गया है। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि टोल प्लाजा पर लंबे समय से स्कूल बसों को रोककर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है तथा नियमों के विपरीत आसपास के ग्रामीणों से भी टोल टैक्स वसूला जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि टोल प्लाजा से 5 से 6 किलोमीटर अथवा उससे कम दूरी पर स्थित तेलिया, अर्जुनी, कोहका, जामुनटोला, टुरिया, उतरिया, खण्डासा, पचधार, आमझिरी और नयगांव सहित कई गांवों के निवासियों से भी टोल वसूला जा रहा है। इससे उन्हें प्रतिदिन आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं शिकायतों को लेकर ग्राम खवासा के सैकड़ों ग्रामीण एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि टोल प्रबंधन से चर्चा करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान टोल कर्मियों ने ग्राम पंचायत खवासा की सरपंच श्रीमती रमूला बाई उइके तथा जनपद सदस्य रामचरण बेलवंशी के साथ अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि टोल कर्मचारी रघुवीर सिंह एवं हेमंत राजपूत बंदूकधारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों को धमकाने का प्रयास किया। इस घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। आरोपों के अनुसार, घटना के बाद टोल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने बिना समुचित जांच के खवासा के चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली। वहीं, जब सरपंच रमूला बाई उइके एवं जनपद सदस्य रामचरण बेलवंशी अपने साथ हुई कथित अभद्रता की शिकायत दर्ज कराने ग्रामीणों के साथ थाना कुरई पहुंचे, तो उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्रीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि अब वे पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिवनी से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा ग्रामीणों के हितों की रक्षा की मांग करेंगे। आगे बताया गया कि टोल प्लाजा में आसपास के ग्रामों से किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लिया जा रहा था लेकिन आज से वाहनों को रोक कर वसूली करने लगे जिसे लेकर आसपास के ग्रामीण पहुंचकर वसूली न करने पहुंचे थे लेकिन चार ग्रामीण के नाम से मामला बना दिया गया। जिसे लेकर ग्रामीण कुरई थाना में शिकायत करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। संतुष्ट न होने पर ग्रामीण जल पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी के पास निष्पक्ष जांच करने लेकर पहुंच गए। पुलिस का पक्ष: कुरई थाना प्रभारी कृपाल साह तेकाम ने बताया कि शनिवार को दोपहर खवासा टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की शिकायत के आधार पर राही जायसवाल, राजा डेहरवाल, कासिम खान,अर्शदीप अहिरवार,चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे बताया कि आरटीओ की हेड मैनेजर कृष्णा मैडम के द्वारा आज से स्कूली वाहन क्षेत्र वाहनों से वसूली शुरू कर दिया था जिसे लेकर यह स्थिति बनी।

- User7818Seoni, Madhya Pradesh😡7 hrs ago
- खरीफ फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ी.... सिवनी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 की फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है। मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। किसान 13 अगस्त तक पंचायतों में लग रहे विशेष शिविरों, बैंकों या CSC केंद्रों के जरिए सिंचित/असिंचित धान, सोयाबीन, मक्का और उड़द का बीमा करा सकते हैं।1
- बफर क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत, परिजनों को तत्काल मिली सहायता राशि बालाघाट । कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में रविवार रात बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना परिक्षेत्र खापा (बफर) की बीट कुमादेही अंतर्गत ग्राम पर्रापुर (स्कूल टोला), थाना बैहर, तहसील परसवाड़ा की है। कान्हा टाइगर रिजर्व मलाजखंड अनुभाग के एसडीओ श्री सुनील कुमार पंद्रे ने बताया कि ग्राम पर्रापुर निवासी श्रीमती सुगनी बाई (45 वर्ष), पति श्री बुधराम पर रात्रि के समय एक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया तथा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई। शासन के प्रावधानों के तहत मृतका के परिजनों को तत्काल अग्रिम सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। शेष अनुग्रह सहायता राशि भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रदान की जाएगी। घटना के बाद कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र और आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं और ग्रामीणों को वन्यजीवों की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए जागरूक कर रही हैं। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें तथा वन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। यदि कहीं भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम वन अधिकारी या वन विभाग को दें।4
- ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर 4 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित सिवनी। जिले के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर 4 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। किसान हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, क्लीनर कम ग्रेडर और जीरो टिल ड्रिल जैसे यंत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनकी लॉटरी 5 अगस्त को निकाली जाएगी। सहायक कृषि यंत्री के अनुसार, आवेदन के साथ यंत्र अनुसार निर्धारित धरोहर राशि (₹2,200 से ₹6,350) का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना अनिवार्य है। इसके अलावा, यंत्र खरीदी के लिए जिला सहकारी बैंक से न्यूनतम ब्याज दर पर लोन सुविधा भी मिलेगी।1
- खिड़कीघाट में दो ट्रक पलटे, बाल-बाल बचे चालक और परिचालक, आवागमन हुआ प्रभावित1