Shuru
Apke Nagar Ki App…
खिड़कीघाट में दो ट्रक पलटे, बाल-बाल बचे चालक और परिचालक, आवागमन हुआ प्रभावित
Dev Anand
खिड़कीघाट में दो ट्रक पलटे, बाल-बाल बचे चालक और परिचालक, आवागमन हुआ प्रभावित
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *खवासा के शासकीय अस्पताल का सीएमएचओ वह वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण* ग्राम पंचायत खवासा के शासकीय अस्पताल में माननीय CMHO एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सभी ग्रामीणों ने अस्पताल में लंबे समय से डॉक्टर की अनुपस्थिति एवं अन्य समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। सभी की बातें सुनने के बाद माननीय CMHO महोदय ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं इस विषय को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द अस्पताल में डॉक्टर की व्यवस्था कराने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के साथ मिलकर काम करने में उन्हें खुशी हुई और वे इस समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सभी ग्रामवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद जताई। आम आदमी पार्टी के यूवा विंग, जिला अध्यक्ष शशिकांत राय ने भीअपनी बात राखी कि मेरा हमेशा से यही प्रयास रहा है कि हमारे गांव की समस्या चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, उसका समाधान गांव में ही हो और लोगों को अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े। शशिकांत राय आम आदमी पार्टी युवा विंग, जिला अध्यक्ष, सिवनी1
- Seoni News: दिनदहाड़े हनुमान मंदिर में चोरी, भगवान का मुकुट लेकर भागे दो चोर; पुजारी ने एक को दबोचा,1
- भावुक माहौल में कलेक्टर श्री मृणाल मीना को दी गई विदाई, अधिकारियों ने सराहा दो वर्षों का कार्यकाल भावुक माहौल में कलेक्टर श्री मृणाल मीना को दी गई विदाई, अधिकारियों ने सराहा दो वर्षों का कार्यकाल राज्य शासन द्वारा बालाघाट कलेक्टर श्री मृणाल मीना का स्थानांतरण छतरपुर जिले के कलेक्टर पद पर किए जाने के बाद गुरुवार 30 जुलाई को जिला मुख्यालय में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। आयोजित विदाई समारोह में प्रशासन, पुलिस, वन एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री मीना के नेतृत्व, कार्यशैली और जिले के विकास में उनके योगदान की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में बालाघाट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री ललित शाक्यवार, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री विनीत जैन, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे एवं श्री डी.पी. बर्मन, वन मंडलाधिकारी श्री नित्यानंदम एल एवं श्री रेशम सिंह धुर्वे, संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक, श्री मायाराम कोल, श्री विजय यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भार्गव एवं श्री निहित उपाध्याय, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक तिवारी, एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता, श्री कार्तिकेय जायसवाल, श्री श्रीश प्यासी, श्री आदित्य नारायण तिवारी, श्री गोपाल सोनी, श्री कमल सिंहसार, सभी तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में पुलिस महानिरीक्षक श्री ललित शाक्यवार ने कहा कि श्री मृणाल मीना ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों वाले बालाघाट जिले में लगभग दो वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देते हुए जिले को नई पहचान दिलाई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मीना छतरपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले में भी अपनी कार्यकुशलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री विनीत जैन ने कहा कि श्री मीना का बालाघाट से जाना जिले के लिए निश्चित रूप से क्षति है, लेकिन छतरपुर जिले के लिए यह सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि कठिन और चुनौतीपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करना श्री मीना की विशेषता रही है और वे नई जिम्मेदारियों का भी उसी दक्षता से निर्वहन करेंगे। पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा ने कहा कि श्री मृणाल मीना के कार्यकाल में बालाघाट ने नक्सलवाद से मुक्ति की दिशा में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में सुरक्षा बलों के साथ-साथ कलेक्टर श्री मीना की दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने वाली सोच का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने स्वयं गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए। विदाई समारोह में भावुक होते हुए कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने कहा कि उन्हें बालाघाट में एक समर्पित और सक्षम अधिकारियों की टीम के साथ कार्य करने का अवसर मिला, जिसके कारण जिला अनेक शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश में अग्रणी रहा। उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, हालांकि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर अभी और ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने मीडिया के सहयोग की भी सराहना की तथा अधिकारियों से कहा कि प्रशासनिक कार्यों के दौरान यदि कभी सख्ती बरती गई हो तो उसे केवल कार्य के हित में समझें, क्योंकि उनके मन में किसी के प्रति कोई दुर्भावना या दुराग्रह नहीं रहा। बैहर एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता एवं वारासिवनी एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल ने कहा कि श्री मीना ने सदैव अधिकारियों पर विश्वास जताया, उन्हें स्वतंत्र रूप से कार्य करने का अवसर दिया तथा गलतियों से सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में कार्य करना उनके प्रशासनिक जीवन का महत्वपूर्ण अनुभव रहा। समारोह के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कलेक्टर श्री मृणाल मीना को स्मृति-चिन्ह एवं शुभकामनाएं भेंट कर उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई के दौरान भावुक वातावरण रहा और उपस्थित अधिकारियों ने उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।1
- खरीफ फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ी.... सिवनी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 की फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है। मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। किसान 13 अगस्त तक पंचायतों में लग रहे विशेष शिविरों, बैंकों या CSC केंद्रों के जरिए सिंचित/असिंचित धान, सोयाबीन, मक्का और उड़द का बीमा करा सकते हैं।1
- पलारी में युवक की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश, परिजनों और ग्रामीणों ने 6 घंटे किया चक्काजाम पलारी में युवक की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश, परिजनों ने 6 घंटे किया चक्काजाम सिवनी। जिले के पलारी में 20 वर्षीय बिट्टू डेहरिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। बीती रात पैसों के लेन-देन को लेकर मृतक का आबिद खान से विवाद हुआ था, जिसके बाद सुबह युवक का शव घर पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगया कि मृतक ने आबिद खाध की मारपीट व प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की।इसके बाद सड़क पर 6 घंटे तक चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम में शामिल लोगों ने पुन: पोस्टमार्टम कराने की मांग रखी, जिसके बाद पुलिस ने शव को दोबारा पीएम के लिए भिजवाया। संदीप दीक्षित के अनुसार पुलिस ने आबिद खान को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और मामले की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है।1