*खवासा के शासकीय अस्पताल का सीएमएचओ वह वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण* ग्राम पंचायत खवासा के शासकीय अस्पताल में माननीय CMHO एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सभी ग्रामीणों ने अस्पताल में लंबे समय से डॉक्टर की अनुपस्थिति एवं अन्य समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। सभी की बातें सुनने के बाद माननीय CMHO महोदय ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं इस विषय को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द अस्पताल में डॉक्टर की व्यवस्था कराने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के साथ मिलकर काम करने में उन्हें खुशी हुई और वे इस समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सभी ग्रामवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद जताई। आम आदमी पार्टी के यूवा विंग, जिला अध्यक्ष शशिकांत राय ने भीअपनी बात राखी कि मेरा हमेशा से यही प्रयास रहा है कि हमारे गांव की समस्या चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, उसका समाधान गांव में ही हो और लोगों को अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े। शशिकांत राय आम आदमी पार्टी युवा विंग, जिला अध्यक्ष, सिवनी

- खरीफ फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ी.... सिवनी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 की फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है। मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। किसान 13 अगस्त तक पंचायतों में लग रहे विशेष शिविरों, बैंकों या CSC केंद्रों के जरिए सिंचित/असिंचित धान, सोयाबीन, मक्का और उड़द का बीमा करा सकते हैं।1
- बफर क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत, परिजनों को तत्काल मिली सहायता राशि बालाघाट । कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में रविवार रात बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना परिक्षेत्र खापा (बफर) की बीट कुमादेही अंतर्गत ग्राम पर्रापुर (स्कूल टोला), थाना बैहर, तहसील परसवाड़ा की है। कान्हा टाइगर रिजर्व मलाजखंड अनुभाग के एसडीओ श्री सुनील कुमार पंद्रे ने बताया कि ग्राम पर्रापुर निवासी श्रीमती सुगनी बाई (45 वर्ष), पति श्री बुधराम पर रात्रि के समय एक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया तथा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई। शासन के प्रावधानों के तहत मृतका के परिजनों को तत्काल अग्रिम सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। शेष अनुग्रह सहायता राशि भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रदान की जाएगी। घटना के बाद कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र और आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं और ग्रामीणों को वन्यजीवों की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए जागरूक कर रही हैं। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें तथा वन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। यदि कहीं भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम वन अधिकारी या वन विभाग को दें।4
- ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर 4 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित सिवनी। जिले के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर 4 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। किसान हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, क्लीनर कम ग्रेडर और जीरो टिल ड्रिल जैसे यंत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनकी लॉटरी 5 अगस्त को निकाली जाएगी। सहायक कृषि यंत्री के अनुसार, आवेदन के साथ यंत्र अनुसार निर्धारित धरोहर राशि (₹2,200 से ₹6,350) का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना अनिवार्य है। इसके अलावा, यंत्र खरीदी के लिए जिला सहकारी बैंक से न्यूनतम ब्याज दर पर लोन सुविधा भी मिलेगी।1
- खिड़कीघाट में दो ट्रक पलटे, बाल-बाल बचे चालक और परिचालक, आवागमन हुआ प्रभावित1